Aloo kachori का नाम सुनकर ही मुह में पानी आने लगता है| नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दीकी lazizrecipe.com पर आप सभी का स्वागत करती हूँ| आज की इस पोस्ट में हम जानेगे की रेस्टोरेंट जैसी लज़ीज़ मसालेदार खस्ता कचौड़ी घर पर कैसे बनाएं|
Aloo kachori (आलू कचौड़ी)
यह खाने में तो स्वादिष्ट हैं ही इसे बनाना भी काफी आसान है, हम इसे ब्रेकफास्ट और शाम के नाश्ते में चाय के साथ भी खा सकते हैं| अगर आपके घर में अचानक कोई मेहमान आ जायें तो आप यह Aloo kachori फटाफट बना कर सर्व कर सकते है और ये आपके मेहमानों को बेहद पसंद भी आयेगी| साथ ही ये एक ट्रेवल फ्रेंडली डिस है जिसे हम यात्रा के दौरान भी खाने के लिए साथ ले जा सकते है और इसके गिरने या बह जाने का भी डर नहीं रहता है| आइये सीखते है Aloo kachori बनाने की विधि|
कचौड़ी भरने के लिए आवश्यक सामग्री
S.N | आवश्यक सामग्री
(Necessary Ingredient) |
मात्रा
(Quantity) |
1. | आलू | 5-6 उबले हुए |
2. | तेल | 1 छोटा चम्मच |
3. | धनिया पाउडर | 1 टेबल स्पून |
4. | जीरा | आधा छोटा चम्मच |
5. | हरी मिर्च | 2 बारीक कटी हुई |
6. | अदरक | 1\2 इंच कद्दुकस किया |
7. | खटाई | आधा छोटा चम्मच |
8. | गरम मसाला | ¼ छोटा चम्मच |
9. | नमक | स्वादनुसार |
10. | तेल | तलने के लिए आवश्यक |
आटा तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री
S.N | आवश्यक सामग्री (Necessary Ingredient) | मात्रा (Quantity) |
1. | मैदा या आटा | 250 ग्राम |
2. | नमक | स्वादनुसार |
3. | खाना सोडा | ½ टेबल स्पून |
4. | तेल | 2 छोटा चम्मच |
आटा तैयार करने की विधि
- मैदा या गेहूं के आटे को किसी बर्तन में छान लीजिये, और उसमे नमक और बेकिंग सोडा डालिये, तेल भी डाल दीजिये| इन सभी को डालने के बाद इसे अच्छी तरह मिला लीजिये.
- हल्के गर्म पानी की सहायता से इसे धीरे धीरे नरम होने तक गुंथे|
- आटा गूंथने के बाद आटे को ढककर कम से कम आधे घंटे के लिएं रख दीजिये.
स्टफ तैयार करने की विधि
- सबसे पहले आलू को अच्छी तरह गल जाने तक उबाल लें
- आलू को कुकर से निकाल कर छील लीजिये| आलू को बारीक तोड़ लिजिये|
- एक बड़ी कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर लें .
- गरम तेल में जीरा डाल दें , जीरा भुनने के बाद, धनियां पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, आलू, नमक डाल कर आलू को चम्मच से चलाते हुये 2-3 मिनट तक भून लीजिये.
- अब आपका स्टफ तैयार है|
Aloo kachori बनाने की विधि
- गुंथे हुए आटे में से एक लोई लें और लोई के गोले को हाथो से बढाते हुए गोल व गहरा कर लें|
- अब लोई के गहरे हिस्से में तैयार किया हुआ आलू का स्टफ किसी चम्मच की सहायता से भर दें
- इसे भरने के बाद स्टफ को पूरी तरह आटें या मैदे से कवर दें| स्टफ के अच्छी तरह कवर हो जाने के बाद उसे पठरे पर धीरे हाथों से बेल कर मीडियम साइज़ का कर लें
- अब एक गहरी कढ़ाई में तेल को गर्म कर लें
- तेल गर्म हो जाने के बाद उसमे कचौड़ियाँ डाल कर उसे मध्यम आंच पर पकाएं|
- कचौड़ियाँ जब दोनों तरफ सुनहरे या हल्के भूरे रंग की हो जायें तो इसे निकल ले|
- कचौड़ियों को जिस भी बर्तन में निकालें उसमें नैपकिन बिछा लें जिससे कचौड़ियों पर लगा अनावश्यक तेल नैपकिन पर पूरी तरह सोख ले| कुछ मिनटों में तेल सोख लेने के बाद इसे किसी भी अन्य बर्तन में रख दें|
यह भी पढ़ें – Soya Cutlet Recipe – क्रिस्पी सोया कटलेट कैसे बनाये
यदि आप इसे हरी धनियाँ की चटनी के साथ खायेंगे तो ये और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगेगी | धनिया की चटनी स्वादिष्ट होने के साथ -साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है क्यूंकि इसमें कैल्सियम व आयरन की अधिक मात्रा पाई जाती है साथ ही चटनी बनाने में उपयोग किये गये नींबू में भी विटामिन -सी पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक है| धनिया की चटनी बनाने की आसान विधि ये है –
Aloo kachori के लिए बनाएं चटनी

S.N | आवश्यक सामग्री
(Necessary Ingredient ) |
मात्रा (Quantity)
|
1. | हरी धनिया | कटा हुआ एक कप |
2. | नमक | स्वादनुसार |
3. | नींबू | 1 छोटा चम्मच |
4. | हरी मिर्च | 2-3 |
चटनी बनाने की विधि
- धनिया की मोटी डंडियों को निकाल कर अलग कर उसे अच्छी तरह से धो लें|
- हरी मिर्च के ऊपर की डंडियों को हटा निकाल दें
- अब धनिया की पत्तियों व हरी मिर्च को एक साथ ग्राइंडर में पीस लें
- पीसी हुई धनियाँ को एक कटोरी में निकाल कर उसमे नींबू व नमक मिला ले|
- इसे अधिक टेस्टी बनाने के लिए धनियाँ पीसते समय धनियाँ की पत्तियों के साथ चार- पांच लहसुन कि कलियाँ भी पीस लें|
यह भी पढ़ें – डोसा कैसे बनाएं
अब आपकी धनियाँ की चटनी तैयार है इसे आप अपने Aloo kachori के साथ मज़े से एन्जॉय कर सकते है|
सुझाव
- आटे को अच्छी तरह गुंथे क्यूकी आटा जितना ही मुलायम होगा आपकी Aloo kachori उतनी स्वादिष्ट बनेगी
- अपने स्टफ को ठंडा होने के बाद ही इस्तेमाल करे यदि आप गर्म स्टफ का उपयोग करेंगे तो इससे कचौड़ी के फटने का डर रहेगा|
दोस्तों उम्मीद हैं की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Aloo kachori बनाने की विधि पूरी तरह से समझ में आ गई होगी| अगर यह रेसिपी आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे| यदि इस पोस्ट से रिलेटेड आपके मन में कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको उसका जबाब जरुर देगे,
यदि आपको और किसी रेसिपी के बारे में पोस्ट चाहिए तो भी हमें कमेंट कर के बताएं| हम आपके लिए बेस्ट तरीके की रेसिपी पे जरुर लिखेगे|

मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी