Home Sweets Besan Ke Laddu Ki Recipe In Hindi

Besan Ke Laddu Ki Recipe In Hindi

Credit - freepik.com
5/5 - (2 votes)

Besan Ke Laddu भारत मे बहुत ही लोकप्रिये लड्डू है जो की खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होते है, तो आज हम एक नयी laziz Recipe के साथ हाजिर है जो की है Besan Ke Laddu Kaise Banate Hain इसको पढ़कर आप सभी घर में इसे बहुत आसानी से बना सकते हैं बेसन के लड्डू (Besan Ke Laddu Ki Recipe) यह बहुत ही आसान तरीके से बनाने वाली recipe है आप सभी यह रेसिपी laziz recipe website पर पढ़ रहे हैं।

नमस्कार मैं Divya Vishwakarma इस lazizrecipe.com वेबसाइट पर आप सभी का एक बार फिर से स्वागत करती हूँ। आज हम आपको अपने इस Article में Besan Ke Laddu Kaise Banate Hain (Besan Ke Laddu Ki Recipe) बताने जा रहे है और इसे बनाते समय क्या–क्या सावधानियां रखे इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे।

Besan Ke Laddu (बेसन के लड्डू)

Besan Ke Laddu banane ki vidhi
Credit – freepik.com

जैसे आपको पता होगा यह एक उत्तर भारतीय के लोकप्रिये मिठाई है जो खाने मे बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने मे आसान है पर इसको बनाने के लिए थोड़ा समय लगता है लेकिन इसे आप बहुत ही आसानी से घर पर भी बना सकते है बिल्कुल बाजार जैसा स्वाद पायेंगे हिन्दू धर्म मे कई खास त्योहारों होते है जैसे दीपावली या कोई अन्य पूजा पाठ या शुभ अवसर पर यह मिठाई के तौर पर जरूर बनाई जाती है।

दोस्तों अगर आप भी Besan Ke Laddu को घर पर बानना चाहते है तो इसमे ज्यादा सामग्री नहीं लगेगी वो सारी सामग्री हर समय आपके किचन मे उपलब्ध रहती है यह सबके घरों मे बनाने वाली भारतीय पारंपरिक मिठाई है इस मिठाई को बनाने के लिए आपको देशी घी और बेसन को हल्का भून कर बनाया जाता है जिसकी बहुत ही अच्छी भीनी-भीनी सी खुशबू आती है और सबके मुहँ मे पानी आ जाता है।

Besan Ke Laddu का नाम सुनते ही खाने का मन करने लगता है फिर वो चाहे छोटे बच्चे हो या बड़े हो सबको यह मिठाई बहुत ही पसंद होती है अगर कोई भी त्योहार के सीजन में आप लोग खुद से Besan Ke Laddu को बनाकर अपने दोस्तों और परिवार वालो को खिलना चाहते है लेकिन आपको नहीं पता है की Besan Ke Laddu Kaise Banate Hain तो आप परेशान ना हो आपको इसकी पूरी तरह से बतायेंगे कि कैसे आप  Besan Ke Laddu Ki Recipe बना सकते है और बनाते समय कोई भी दिकक्त ना आए तो चलिए जानते है

यह भी देखे – Aam ka Achar घर पर कैसे बनाए 

Besan Ke Laddu को बनाने की सामग्री 

Credit – freepik.com
S.No Ingredients Quantity
1. बेसन – Gram Flour 4 कप
2. देशी घी – Ghee 1 कप
3. चीनी पाउडर  – Sugar पाउडर 2 कप
4. इलाईची – Cardamom ¼ टेबल स्पून
5. पिस्ता – Pistachio 3-4 टुकड़ों मे
6. बादाम – Almond 3-4 टुकड़ों मे

 

Besan को भुनाने की विधि 

  • बेसन के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले आपको बेसन अच्छे से छननी से साफ कर ले।
  • फिर आप बेसन को एक बर्तन मे निकाल ले।
  • बेसन हल्का मोटा यानि दरदरा वाला ही लीजियेगा।
  • फिर गैस पर एक कड़ाई चाढ़ा दीजिए बेसन को भुनाने के लिए।
  • जब कड़ाई गरम हो जाये फिर उसमे बेसन डाल दे गरम होने के लिए।
  • जब बेसन अच्छे से गरम हो जाये फिर आप उसमे घी डालेंगे।
  • घी डालने के बाद बेसन को बहुत ही अच्छे से भुनेगे।
  • आप बेसन को धीमी आंच पर धीरे धीरे ही भुने ताकि बेसन कच्चा ना रहे।
  • आप बेसन को तब तक भुने जब तक उसमे से भीनी भीनी खुशबू ना आने लगे।
  • जब ये भीनी भीनी खुशबू आने लगती है तो आपका बेसन अच्छे से भून जाता है।
  • इसको भुनाने के लिए कम से कम 30 मिनट का समय लगता है।
  • इससे आपके लड्डू बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट बनेगे।
  • बेसन भून चुका है उसे आप एक प्लेट मे निकाल ले।
  • और ठंडा होने दे फिर हमे इसका मिश्रण तैयार करना होगा।

Besan Ke Laddu banane ki vidhi

  • जब आपका बेसन भून जाये तो उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए।
  • बेसन ठंडा हो जाने पर उसमे पहले इलाईची का पाउडर डाले।
  • उसके बाद आप पीसा हुआ बादाम डाल दीजिए।
  • अच्छे से मिला दीजिए फिर इसमे मिलाएंगे पीसी हुई चीनी।
  • ध्यान रहे चीनी तभी मिलाए जब आपका बेसन ठंडा हो जाये।
  • चीनी को अच्छे से मिला दीजिए।
  • और लड्डू को बनाने के लिए आपका मिश्रण बहुत ही अच्छे से तैयार हो गया है।
  • फिर आप अपने हाथों की मदद से लड्डू बना लीजिए।
  • आप जितना लड्डू को बड़ा या छोटा आकार देना चाहते है दे सकते है।
  • आप हल्के हाथों से ही लड्डू को गोल आकार दे।
  • अगर लड्डू बंद नहीं रहे है ज्यादा ठंडा हो गाया है तो उसमे ऊपर से थोड़ा घी डाल दीजिए गरम करके।
  • फिर आपके लड्डू अच्छे से बन जाएंगे।
  • आपके स्वादिष्ट लड्डू बनकर तैयार हो गए है।
  • अगर आप लड्डू को गार्निश देना चाहते है तो बादाम और पिसत को बारीकी से काट ले।
  • और लड्डुओं को अच्छे से गार्निश कर ले।

बनकर तैयार आपके स्वादिष्ट Besan Ke Laddu Ki Recipe यह बेसन के लड्डू ज्यादातर सबके पसंदीदा होते है ये Laddu आप चाहे किसी भी पूजा पाठ मे या फिर कोई Festival हो आप बहुत ही आसानी से बना सकते है और आप इस laziz Besan Ke Laddu Ki Recipe को अपने दोस्तों और परिवारों के साथ share कर सकते है और इसे बहुत ही आनंद और मजे से खा सकते है।

यह भी देखे – Types Of Gujrati Dhokla 

Tips 

जब आप लड्डू बनाते हो तो बहुत सी बातों को ध्यान मे रखकर लड्डू को बना पड़ता है तो आज हम इस आर्टिकल मे बात करंगे की किन किन बातों को आपको ध्यान देना है जिससे आपके लड्डू खराब भी ना हो और खाने मे बहुत ज्यादा स्वादिष्ट लगे बिल्कुल बाजार जैसे तो चलिए और जानते है।

  • पहली बात कि बेसन के लड्डू बनाते समय आप बेसन थोड़ा दरदरा ही ले।
  • बेसन को बहुत ही अच्छे से भुने धीमी आंच मे।
  • बेसन मे जब आप चीनी का पाउडर मिलते है तो बेसन को अच्छी तरह से ठंडा हो जाने के बाद ही मिलाए।
  • अगर आपके पास पीसी हुई चीनी नहीं है तो आप बूरा का भी इस्तमाल कर कर सकते है।
  • अगर आपके लड्डू नहीं बन पते है आपका मिश्रण बिखर जाते है तो ध्यान दे बेसन को ज्यादा ठंडा भी ना होने दे।
  • बेसन को भुनाने के बाद जब गैस बंद कर देते है उसके बाद भी आपको लगातार चलना पड़ता है।
  • अगर नहीं चलते है तो आपके लड्डू का कलर गाढ़ा हो जाता है इसलिए क्योंकि कड़ाई गरम रहती है।
  • अगर आपका बेसन भुनाने के समय कच्चा रहा है तों लड्डू खाते समय यह गले से चिपकता है तो ध्यान रहे बेसन को धीमी आंच पर धीरे धीरे ही भुने।
  • लड्डू को बनाने के बाद इन्हे कुछ समय के लिए खुला ही छोड़ दीजिए ताकि वो अच्छे से सेट हो जाये।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ की इस laziz recipe को पढने के बाद आप सभी को Besan Ke Laddu Kaise Banta hain बनाने की पूरी जानकारी समझ आ गई होगी। साथ ही आप यह भी जान गए होंगे की Besan Ke Laddu बनाते समय ऐसी कौन कौन सी सावधानी करे जैसे की बनाते समय कोई भी Problem न हो।

यदि यह Besan Ke Laddu banane ki vidhi आपको पसंद आई हैं तो कृप्या इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे।

अगर आप और भी किसी तरह के Laddu के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट Recipe के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

 यह भी पढे –

Aloo Tikki Recipe In Hindi

Sandwich Recipe In Hindi

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version