Thursday, April 25, 2024
HomeBharwa SabjiBharwa Karela Recipe In Hindi

Bharwa Karela Recipe In Hindi

Rate this post

Bharwa Karela करेले को मसालों से भर कर बनाई जाने वाली एक अनोखी recipe है। भरवा कई सब्जियों का बनाया जाता है जैसे-भिन्डी भरवा, परवल भरवा, बैंगन भरवा और भी कई सारे। वैसे तो करेला बहुत से लोगो को नहीं पसंद होता है लेकिन Bharwa Karela Recipe एक बहुत ही Laziz recipe है भले ही लोग करेला खाना न पसंद करते हो लेकिन इसका भरवा बहुत लोगो को पसंद आता है।

अधिकतर लोग करेला खाना इसलिए नहीं पसंद करते है क्यूंकि करेला स्वाद में कड़वा होता है लेकिन Karela Bharwa बनाने में इसका कड़वापान खत्म हो जाता है और यह खाने में स्वादिष्ट लगने लगता है। इसे बनाने के लिए कुछ अलग मसालों का भी उपयोग किया जाता है जिससे इसका स्वाद और उभर कर आता है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Bharwa Karela Recipe बनाना सीखेंगे।

Bharwa Karela

भरवा करेला एक भारतीय व्यंजन है। यह बिहार का एक प्रसिद्ध व्यंजन है। बिहार के लोग इसे बड़े चाव से खाते है। इसे बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण मसाले खड़ी धनियाँ, कलौंजी और सौंफ है। इन्हें भुन कर इसके stuff में डाला जाता है जिसकी वजह से इसका स्वाद और भी ज्यादा अलग और सौंधा लगता है।

इसे भी पढ़ें-Chicken Momos Recipe In Hindi 

वैसे तो कई जगह पर लोग इसे धागे से बांधकर बनाते है ताकि पकाते समय इसका मसाला बाहर न आए लेकिन यदि आप इसे बनाते समय कुछ सावधानियां कर लें तो इसे धागे से बाँधने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ती है। वो सावधानियां क्या है ये हम आगे आपको अपने आर्टिकल में बतायेंगे।

तो चलिए सीखते है Karela Bharwa (Bharwa Karela Recipe) बनाने की विधि

Bharwa Karela बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

Bharwa Karela बनाने के लिए आवश्यक सामग्री || laziz recipe
Credit-Freepik.com
S.N                   Ingredient                           Quality
  1.                       करेला            400 ग्राम
  2.                        तेल           तलने के लिए
  3.                        नमक            स्वादानुसार
  4.                   हल्दी पाउडर           1 टेबल स्पून
  5.                  धनिया पाउडर           1 टेबल स्पून
  6.                लाल मिर्च पाउडर           1 टेबल स्पून
 7.                खड़ी धनिया           1 बड़ा चम्मच
 8.                    सौंफ           1 बड़ा चम्मच
 9.                    कलौंजी           1 बड़ा चम्मच
10.                    हींग             एक चुटकी
11.                   प्याज़         4-5 बारीक कटा हुआ
12.                   जीरा             1 टेबल स्पून
13.                  लहसुन            10-12 कलि
14.               आमचूर पाउडर             1 टेबल स्पून
15.                     नींबू               1

stuffing तैयार करने की विधि

stuffing तैयार करने की विधि || Laziz recipe
Credit-Freepik.com

करेले का stuff तैयार करने के लिए हम सबसे पहले करेले की बीज को निकाल लेंगे क्यूंकि हम करेले का भरवा बनाने के लिए छोटे-छोटे करेले का इस्तेमाल करते है इसलिए इनकी बीज भी soft होती है जिसका उपयोग हम करेले की stuffing करने के लिए कर सकते है।

  • अब हम सबसे पहले कलौंजी, सौफ, खड़ी धनिया और जीरा को एक साथ भुन लेंगे।
  • जब सभी मसाले अच्छी तरह भुन जाये तो हम इसे एक अलग बर्तन में निकाल लेंगे और बाकि मसाले तैयार करेंगे।
  • अब हम एक कढाई में तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे।
  • जब तेल गर्म हो जाये तो हम इसमें हींग डाल देंगे।
  • अब हम इसमें करेले की बीज डाल कर इसे मीडियम आंच पर fry कर लेंगे।
  • जब यह हल्का-हल्का भुन जाये तो हम इसमें प्याज़ डाल देंगे।
  • इसी में हम लहसुन का पेस्ट डाल कर सबको आपस में mix कर देंगे।
  • 1 मिनट पकने के बाद हम इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, आमचूर पाउडर व नमक डाल कर सबको अच्छे से mix कर लेंगे।
  • जब तक हमारा मसाला तैयार हो रहा है तब तक हम अपने भुने हुए मसालों को पीस लेंगे।
  • अब भुने हुए मसालों को भी इसी में डाल कर mix कर लेंगे।
  • इसके बाद हम इसमें नींबू का रस मिला लेंगे।
  • आप चाहे तो इसमें अंत में धनिया की पत्ती भी डाल सकते है।

इसे भी पढ़ें-Dosa Recipe

अब हमारा stuff तैयार है। इसके बाद हम करेला तैयार करेंगे।

Bharwa Karela बनाने की विधि 

  • Bharwa Karela बनाने के लिए हम सबसे पहले करेले को छील लेंगे। करेले को बहुत मोटा-मोटा नहीं छीलना है बस इसके खुरदुरे भाग को ही निकालना होगा अगर हम इसे ज्यादा छील देते है तो यह पतला हो जायेगा और stuffing करते समय काफी समस्या होगी।
  • इसके बाद हम इसे बीच से चीर कर इसके सारे बीज निकाल लेंगे।
  • अब हम करेले के ऊपर हल्का-हल्का नमक छिड़क देंगे और इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ देंगे।
  • लगभग 10 मिनट तक छोड़ने के बाद हम करेले को steam कर लेंगे।
  • steam करने के लिए हम एक बड़े बर्तन में पानी उबलने के लिए रख देंगे।
  • अब हम इसी में एक बड़ी कटोरी को उल्टा पलट कर रख देंगे।
  • इसी के ऊपर हम एक छेद वाली प्लेट को रख देंगे और इसमें सभी करेले को डाल कर ढक देंगे।
  • यदि आपके पास कोई छेद वाली प्लेट नहीं तो आप साधारण प्लेट का भी इस्तेमाल कर सकते है।
  • इसे हम लगभग 10 से 15 मिनट तक के लिए पकने देंगे।
  • इसे हमे बहुत ज्यादा नहीं गलाना है न ही बहुत hard रखना है।
  • अब हम करेले को निकाल कर कुछ देर ठंडा होने के लिए रख देंगे।
  • जब करेले ठन्डे हो जाये तो हम इसकी stuffing करेंगे।
  • अब हम करेले में सभी मसालों को भरेंगे।
  • हमें मसाला बहुत ज्यादा नहीं भरना वरना तलते समय ये बाहर निकलने लगते है।
  • इसके बाद हम करेले के दोनों सिरों को आपस में चिपका देंगे।
  • इसी विधि से हमें सभी करेले की stuffing कर देना है
  • इसके बाद हम एक पैन में तेल गर्म होने के लिए रख देंगे।
  • अब हम सभी करेलों को इसमें डाल कर fry कर लेंगे।

तो ये थी हमारी आज की laziz recipe (Bharwa Karela Recipe) अब हमारा Karela Bharwa तैयार है।

सुझाव व सावधानियां 

सुझाव व सावधानियां || Laziz recipe
Credit-Freepik.com
  • Karela Bharwa बनाते समय हम करेले को कुछ देर के लिए नमक से मेरिनेट कर लेंगे इससे करेले का कड़वापान दूर हो जाता है।
  • अगर आप Karela Bharwa बनाते समय आमचूर पाउडर का उपयोग कर रहे है तो नमक का इस्तेमाल थोडा कम करे। और अगर आपने करेले को नमक में मेरिनेट किया है तो भी आप नमक का उपयोग कम करे।
  • करेले को steam करने से इसे fry करते समय इसमें से मसाला नहीं निकलता है।
  • करेले के छिलके भी बहुत healthy होते है आप चाहे तो इनके छिलके को फेकने के बजाय इसे भी मसालों के साथ पकाकर stuffing के तौर पर इस्तेमाल कर सकते है।
  • Karela का Bharwa तैयार करते समय यदि इसमें नींबू का रस डाला जाए तो भी करेला कड़वा नहीं लगता है।
  • बाकि सब्जियों की तरह Karela Bharwa जल्दी खराब नहीं होता है इसे आप हफ्तों तक रख कर खा सकते है।
  • करेले को steam करने से इसे fry करते समय यह तेल कम सोखता है।
  • हम इसकी stuffing एक दम बारीक नहीं रखेंगे इसे हमें हल्का दरदरा ही रखना है इससे यह खाने में ज्यादा स्वादिष्ट लगता है और सभी खड़े मसालों का स्वाद अच्छे से आता है।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Karela Bharwa (Bharwa Karela Recipe) बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी। साथ ही आप यह भी जान गए होंगे की करेले को steam करने से बिना धागा बांधे भी इसमें से मसाला नही निकलता है और नमक में करेले को मेरिनेट करने पर इसका कडवापन भी दूर हो जाता है।

यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

इसे भी पढ़ें-Chocolate Swiss Roll कैसे बनाए।

 

Zainab Sheikh Siddiqi
Zainab Sheikh Siddiqi
मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Lavi sharma on Garlic Bread Recipe