Home Bharwa Sabji Bharwa Parwal Recipe In Hindi

Bharwa Parwal Recipe In Hindi

Credit-Freepik.com
Rate this post

Bharwa Parwal परवल में मसाला भर कर बनाई जाने वाली एक अनोखी dish है। परवल एक ऐसी सब्जी है जिसे अधिकतर लोग खाना कम पसंद करते है इसलिए इसके स्वाद को बढाने के लिए इसका भरवा बनाया गया। जहाँ परवल एक बहुत ही boring सब्जी है वहीँ Bharwa Parwal recipe एक बहुत ही laziz recipe भी है। भले ही लोग Parwal खाने से मना कर दें लेकिन अगर आप किसी को Bharwa Parwal परोस कर देंगे तो वो खाने से इंकार नहीं करेगा।

हालाँकि इसे बनाने के लिए आपको थोड़ी मेहनत ज़रूर करनी पड़ती है लेकिन यह खाने में इतना स्वादिष्ट होता है की लोग इसे बनाने में जरा भी झिझक नहीं करते है। Bharwa का मसाला बाहर न निकले इसलिए लोग इसे धागे से भी बांध कर बनाते है। लेकिन यदि आप परवल को पहले ही steam कर लें तो इसे धागे से बाँधने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ती है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Bharwa Parwal (Bharwa Parwal Recipe) बनाना सीखेंगे।

Bharwa Parwal

Bharwa Parwal एक भारतीय व्यंजन है। भरवा बिहार की प्रमुख dish है बल्कि बिहार ही नहीं भारत के सभी उत्तरी इलाकों में शादी या समारोह जैसे खास मौके पर शाकाहारी व्यंजनों में भरवा परवल को भी एक महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। सर्दियों में लोग इसे खाना बेहद पसंद करते है।

यह भी पढ़ें-Top 5 Instant Recipe

हम करेले का भरवा बनाने के लिए छोटे करेलो का इस्तेमाल करते है लेकिन Bharwa Parwal बनाने के लिए हम बड़े परवल का इस्तेमाल करते है क्यूंकि छोटे परवल बहुत ज्यादा मुलायम और बहुत ही छोटे होते है जिसकी वजह से छोटे परवल में stuffing करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कई बार तो ये टूट भी जाते है। इसलिए हम Barwa Parwal बनाने में बड़े परवल का इस्तेमाल करते है।

तो चलिए सीखते है Bharwa Parwal (Bharwa Parwal recipe) बनाने की विधि

Bharwa Parwal बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

Bharwa Parwal बनाने के लिए आवश्यक सामग्री || Laziz recipe
Credit-Freepik.com
S.N                Ingredients                      Quantity
   1.                     परवल                   250 ग्राम
   2.                    प्याज़               4-5 (बारीक कटा हुआ)
   3.                   खड़ी धनिया                   2 बड़े चम्मच
  4.                     सौंफ                   2 बड़े चम्मच
   5.                   कलौंजी                   2 बड़े चम्मच
   6.                  हरी मिर्च               3-4 (बारीक कटी हुई)
   7.                हल्दी पाउडर                   1 टेबल स्पून
   8.               धनिया पाउडर                   1 टेबल स्पून
   9.                   जीरा                   1 टेबल स्पून
  10.             लाल मिर्च पाउडर                   1 टेबल स्पून
  11.               चाट मसाला                    1 चम्मच
  12.               नींबू का रस                   1 बड़ा चम्मच
 13.              आमचूर पाउडर                   1 टेबल स्पून
 14.                हरी धनियाँ               1 कप (बारीक कटी हुई)
 15.                नमक                   स्वादानुसार
 16.                 तेल                  तलने के लिए
 17.               लहसुन                     1 गांठ

stuffing तैयार करने की विधि

Credit-Freepik.com
  • Bharwa Parwal बनाने के लिए सबसे पहले परवल को धोकर छील लें।
  • अब हम परवल को बीच से चीरा लगाकर इसके अन्दर की बीज को निकाल लेंगे।
  • मुलायम बीज को हम नहीं फेकेंगे क्यूंकि हम इसका उपयोग stuffing करने के लिए करेंगे।
  • अब हम गैस पर एक पैन गरम होने के लिए रखेंगे जब पैन गर्म हो जाये तो हम इसमें खड़ी धनिया, सौंफ, कलौंजी और जीरा डाल कर भुन लेंगे।
  • जब हमारे सभी मसाले भुन जाये तो हम इसे grinder की सहायता से पीस लेंगे।
  • हमें मसालों को बिल्कुल बारीक नहीं पीसना है हम इसे हल्का दरदरा रखेंगे।
  • अब हम एक कढाई या किसी पैन में तेल को गर्म कर लेंगे।
  • जब तेल गर्म हो जाये तो हम इसमें बारीक कटा हुआ प्याज़ डाल देंगे।
  • इसी के साथ हम इसमें मिर्च भी डाल कर लगभग 30 सेकंड तक पकाएंगे।
  • प्याज़ हल्का सुनहरा होने के बाद हम इसमें परवल की बीज डाल कर अच्छी तरह चला लेंगे।
  • जब सभी आपस में अच्छी तरह mix हो जाये तो हम इसमें एक-एक करके हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल देंगे।
  • इसी में हम लहसुन का पेस्ट भी डाल देंगे।
  • अब हम सबको आपस में अच्छी तरह mix कर लेंगे।
  • सभी मसालों को 1 मिनट तक पकाने के बाद हम इसमें भुने हुए मसाले डाल देंगे और इसी मसालों के साथ हम इसमें चाट मसाला व आमचूर पाउडर भी डाल देंगे।
  • अब हम सबको mix कर के कुछ देर तक पकाएंगे।
  • इसे पकाते समय हमे लगातार चलाते रहना है ताकि ये कढाई में न लगे।
  • लगभग 5 मिनट पकाने के बाद हम गैस बंद कर देंगे।

अब हमारे Parwal Bharwa का मसाला तैयार है। अंत में हम इसमें नींबू का रस व धनिया की पत्ती मिला देंगे।

Bharwa Parwal बनाने की विधि

Credit-Freepik.com
  • भरवा परवल बनाने के लिए हम सबसे पहले परवल को steam कर लेंगे।
  • इसे Steam करने के लिए हम सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी गरम करेंगे।
  • फिर उसके बाद हम इसमें कोई स्टैंड या एक कटोरी को पलट कर रख देंगे।
  • अब हम इसके ऊपर एक छेद वाली प्लेट रख देंगे।
  • यदि आपके पास छेद वाली प्लेट नहीं है तो आप अन्य दूसरे बर्तन में भी रख कर इसे steam कर सकते है लेकिन आपको इस बात का पूरा ध्यान रखना होगा की बर्तन और ढक्कन के बीच इतनी जगह खाली हो की इसके चारो तरफ गर्म हवाए घूम सके ताकि हमारा परवल अच्छी तरह से steam हो सके।
  • इसे हम 5 से 8 मिनट तक के लिए steam होने देंगे।
  • जब यह ठीक तरह से steam हो जाये तो हम इसे निकाल कर कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए रख देंगे।
  • जब यह ठंडा हो जाये तो हम इसमें धीरे-धीरे कर के मसाला भर लेंगे।
  • मसाला हमें बहुत ज्यादा नहीं भरना है वरना ये तलते समय बाहर निकलने लगेगा।
  • अब हमे इसी विधि से सारे परवल में मसाला भर देना है।
  • इसके बाद हम एक पैन में तेल गर्म होने के लिए रख देंगे।
  • तेल गर्म होने के बाद हम उसमें जीरा डाल देंगे।
  • जब जीरा भुन जाये तो हम इसमें एक-एक करके Bharwa Parwal डाल देंगे।
  • अब हम ढक्कन ढक कर इसे 2 से 3 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएंगे।
  • ढक्कन हटाकर इसे हम बीच-बीच में पलटते रहेंगे ताकि ये दोनों तरफ से अच्छी तरह पक जाये।
  • जब दोनों तरफ सुनहरा हो जाये तो हम गैस बंद कर इसे किसी बर्तन में निकाल लेंगे।

अब हमारा Bharwa Parwal तैयार है। इसे आप मज़े से रोटी के साथ खा सकते है।

सुझाव व सावधानियां 

  • परवल में मसाला भरते समय मसालों को हल्के हाथो से धीरे-धीरे दबाते रहे ताकि सभी मसाले आपस में अच्छी तरह चिपक जाये और तलते समय ये बाहर न निकले।
  • वैसे तो आप Bharwa Parwal को बिना steam किये भी बना सकते है लेकिन steam करने से तलते समय तेल कम लगता है और मसाला निकलने का भी डर नहीं रहता है।
  • हमने मसाला बनाते समय हींग का उपयोग नहीं किया था मगर आप चाहे तो इसमें हींग भी डाल सकते है क्यूंकि हींग हमारे सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है और यह हमारी भोजन को पचाने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें-Cake Recipe- बिना ओवन के केक कैसे बनाए|

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Parwal Bharwa (Bharwa Parwal Recipe) बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी। साथ ही आप यह भी जान गए होंगे की वो कौन सी सावधानियां है जिनकी वजह से बिना धागा बांधे भी मसाला बाहर नहीं निकलता है।

यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

इसे भी पढ़ें-Chocolate Swiss Roll कैसे बनाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version