Home केक Cake Recipe – बिना ओवन के केक कैसे बनाएं|

Cake Recipe – बिना ओवन के केक कैसे बनाएं|

Credit - freepik.com
Rate this post

|| cake recipe in hindi ||

Cake एक ऐसा डेज़र्ट है जिसके बिना हर सेलिब्रेशन अधूरा है| कोई बर्थडे पार्टी हो या किसी की एनिवर्सरी हो या किसी भी कंपनी की सालगिरह हो हर खास मौके को cake काट कर और भी खास बनाया जाता है|

शायद ही भारत में ऐसा कोई हो जिसने cake कभी न खाया हो लेकिन आप में से ऐसे कई लोग होंगे जिन्होंने घर में शायद ही कभी cake बनाया हो और अगर बनाया भी होगा तो उनमे से भी बहुत कम ऐसे लोग होंगे जिन्होंने बेकरी जैसा ccake recipe in hindi

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ| आज की इस पोस्ट में हम सीखेंगे बिना ओवन के बेकरी जैसा cake recipe in hindi

Cake (केक) 

यह विश्व भर की प्रसिद्ध डिस है इसे लगभग सभी देशो में खाया जाता है| cake को आमतौर पर खाने के बाद डेज़र्ट के रूप में खाया जाता हैं| cake जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही हानिकारक भी| बाज़ार में बने cake में वनस्पति घी की मात्रा अधिक होने के कारण ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है| सोचिये क्या हो अगर हम इसे घर पर ही बना लें वो भी बिल्कुल बेकरी जैसा|

ये भी देखें: आलू मटर पनीर रेसिपी इन लखनवी अंदाज़

CAKE बनाने में सबसे बड़ी समस्या ये होती है की बिना ओवन के केक को बेक कैसे करें| क्यूंकि ओवन का  बहुत अधिक इस्तेमाल नहीं होता इसलिए ज्यादातर घरों में ये नहीं होता| लेकिन क्या आपको पता है की हम बिना ओवन के भी  बेकरी जैसा केक घर पर ही बना सकते हैं| तो चलिए lazizrecipe.com के संग हम सीखते है बिना ओवन के केक कैसे बनाएं|

केक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

केक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
Credit- Freepik.com
S.N आवश्यक सामग्री मात्रा (Quantity)
1. मैदा 250 ग्राम
2. बटर (मक्खन) 100 ग्राम
3. दूध 2 कप
4. चीनी ½ कप
5. बेकिंग सोडा 1 टेबल स्पून
6. तेल 2 टेबल स्पून
7. नमक आधा कटोरी (कुकर के तल के लिए)
8. कोको पाउडर 2 टेबल स्पून
9. वनिला एसेंस 2-3 बूँद
10. चोकलेट चिप्स 50 ग्राम
11. अंडा (यदि चाहे तो) 2-3

 

Cake बनाने की विधि 

Credit- Freepik.com
  • केक बनाने के लिए सबसे पहले हम मैदा को छान लेंगे फिर उसमें कोको पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाकर अलग रख देंगे|
  • अब किसी दूसरे बर्तन में मक्खन, दूध, वनिला एसेंस, तेल, नमक और अंडा (अगर आप शाकाहारी है तो न डाले) डालकर घोल तैयार कर लें|
  • घोल तैयार होने के बाद मैदा वाले मिश्रण में धीरे-धीरे घोल डाल कर फेटते रहे|
  • अगर इसे आप लगातार नहीं फेटेंगे तो इसमें गांठ पड़ जाएगी|
  • आप जिस भी बर्तन में cake सेट करेंगे उसको हल्का गर्म करके उसमें चारो तरफ बटर (मक्खन) लगा लेंगे|
  • ताकि केक बर्तन में चिपके न और आसानी से निकल जायें| आप चाहे तो बटर पेपर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं|

Cake सेट कैसे करे

  • अगर आपको cake का आकार गोल के सिवा कुछ और चाहिए तो आप उसी आकार के बर्तन में अपना मिश्रण सेट करें|
  • मिश्रण ज्यादा गाढ़ा न हो और न ही बहुत पतला|
  • अब आप एक कुकर लेंगे और इसके तली में नमक बिछा देंगे|
  • कुकर में मिश्रण वाले बर्तन को नमक के ऊपर रखकर उसे ढक देंगे|
  • 20 से 25 मिनट तक पकने के बाद केक को हम टूथपिक या चाकू की सहायता से चेक करेंगे की cake ठीक तरह पक गया है की नहीं अगर टूथपिक पर मिश्रण न लगे तो ये पूरी तरह पक गया है यदि नहीं तो इसे 5 मिनट तक और पकाए|

यह भी पढ़ें – how to earn money online while at home

जब cake पूरी तरह बेक हो जाए तो उसे निकाल कर ठंडा होने रख दें|

cake को सजाने की विधि

केक कितना ही स्वादिष्ट क्यों न बना हो अगर यह देखने में नहीं अच्छा लगता तो सारी मेहनत खराब हो जाती है| cake की बाहरी सजावट बहुत मायने रखती है| बेकरी के केक को भी ज्यादा आकर्षक इसकी सजावट ही बनाती है| तो चलिए हम सीखते है cake की बाहरी सजावट कर इसे ज्यादा आकर्षक कैसे बनाया जायें|

  • इसके लिए सबसे पहले हम एक बर्तन में बटर (मक्खन) और दूध को एक साथ गर्म कर लेंगे
  • 2 से 3 मिनट तक घोल  को गर्म करने के बाद इसमें चोको चिप्स मिला दें|
  • चोको चिप्स के अच्छी तरह पिघल जाने के बाद इसे गैस पर से उतार लीजिए|
  • फिर किसी बर्तन पर बेक किया हुआ cake रखे|
  • इस घोल को cake पर चारो तरफ इस तरह फैलाएं की cake पूरी तरह कवर हो जायें|
  • अब हम इसके ऊपर के भाग को सजाने के लिए इस पर एक और कुछ चोको चिप्स डालेंगे और क्रीम से कुछ फ्लावर बना लेंगे इससे हमारा cake ज्यादा आकर्षक दिखेगा|
  • अगर आप फूल नहीं बना सकते तो आप चेरी या ड्राई फ्रूट की मदद से अपने अनुसार भी सजावट कर सकते है|
  • पूरी सजावट हो जाने के बाद इसे 15 मिनट तक फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें|

केक बनाने के लिए सुझाव

  • अब आप एक कुकर लेंगे और इसके तली में नमक बिछा देंगे| नमक हीट ज्यादा करता है इसलिए ये हमारे cake को अच्छी तरह पकाने में सहायक रहेगा|
  • हम अपने मिश्रण वाले बर्तन को सीधे कुकर के तल पर नहीं रखेंगे अगर हम इसे डायरेक्ट कुकर के तल पर रखेंगे तो cake का नीचे वाला हिस्सा ज्यादा पक जायगा
  • ऐसे में इसके जलने का भी  डर रहता है| इसके लिए हम पहले कुकर में एक कटोरा या कुछ ऐसा रखेंगे जिसके ऊपर हमारा मिश्रण वाला बर्तन टिक जायें|

अब आपका बिना ओवन के बेकरी जैसा सुन्दर cake तैयार है| क्यूकी हमने इसे बनाने में न ज्यादा वनस्पति घी और न ही क्रीम का इस्तेमाल किया है

इसलिए ये बाज़ार जितना हानिकारक भी नहीं होगा| अब मजे से आप इसे आनद ले कर खा सकते है|

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को बिना ओवन के cake recipe in hindi की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी| यदि यह cake recipe in hindi आपको पसंद आई  हैं तो कृपया अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी  रेसिपी के बारे में जानना चाहते  तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए  हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे|

धन्यवाद!

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version