Tuesday, April 16, 2024
HomeSnacksChakli घर पर कैसे बनाए

Chakli घर पर कैसे बनाए

Rate this post

Chakli एक बेसन व चावल के आटे से बनने वाली recipe है। जिसे बच्चे से बूढ़े सभी बड़े चाव से खाते है। यह न तो कोई ब्रेकफास्ट है न ही lunch और न ही dinner यह एक साधारण snacks है जिसे आप कभी भी खा सकते है। इस Recipe की सबसे अच्छी बात यह है की इसे आप कई दिनों तक रख कर खा सकते है। इसे आप एक प्रकार का नमकीन भी कह सकते है जो स्वाद में बेहद लाजवाब होता है।

इसे आप किसी त्योहार जैसे-होली, दिवाली या किसी ख़ास मौके पर बना सकते है। हलाकि की यह एक healthy Breakfast नहीं है फिर भी आप इसे सुबह चाय के साथ खा कर अपने दिन की शुरुवात कर सकते है। यह एक ऐसी recipe है जिसे बना कर रख सकते है और जब भी भूख लगे खा सकते है। Chakri बहुत ही crunchy व crispy होती है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Chakli बनाना सीखेंगे। आज के इस article में हम एक नहीं बल्कि दो तरह से chakli बनाना सिखायेंगे।

Chakli

चकली एक गुजराती Dish है जिसे पूरे भारत में बड़े चाव से खाया जाता है। Chakli को murukku के नाम से भी जाना जाता है। Chakli भी कई तरीको से बनाया जाता है कहीं पर यह Ragi Chakli बनाई जाती है तो कहीं पर Rawa Chakli यही नहीं कहीं-कहीं पर तो इसे उरद दाल से भी बनाया जाता है। इनके नाम की तरह इनका स्वाद भी अलग-अलग होता है।

यह भी पढ़ें-Top 5 Instant Recipe

घर पर Chakli बनाते समय सबसे बड़ी समस्या यह होती है की कई लोगो के पास chakli Maker नहीं होता है इसलिए आज हम आपको घर पर ही बिना Chakli Maker के Chakli बनाना सिखायेंगे। Chakli महाराष्ट्र के लोगो का भी पसंदीदा snacks है।

Chakli बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

Chakli बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 
Credit-Freepik.com
S.N                Ingredients                  Quantity
  1.                बेसन         आधा  कप
  2.           चावल का आटा         1 कप
  3.             अजवाइन        1 टेबल स्पून
  4.           लाल मिर्च पाउडर        1 टेबल स्पून
  5.             नमक         स्वादानुसार
  6.             हल्दी        1 टेबल स्पून
  7.              तिल        1 चम्मच
  8.              घी         आधा कप
  9.              हींग          एक चुटकी
 10.              तेल         आवश्यकतानुसार
 11.           काली मिर्च पाउडर         1 टेबल स्पून

Dough तैयार करने की विधि 

Dough तैयार करने की विधि 
Credit-Freepik.com
  • Dough तैयार करने के लिए सबसे पहले हम एक बड़े Bowl में चावल का आटा व बेसन ले लेंगे
  • अब हम इसमें अजवाइन को हाथों से रगड़ कर डाल देंगे।
  • इसके बाद हम इसमें हींग व काली मिर्च पाउडर डाल देंगे
  • अब हम इसमें लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर भी डाल देंगे
  • इसी में हम नमक भी डाल देंगे।
  • आप चाहे तो जीरा को भून के पीस कर भी डाल सकते है
  • अब हम इसमें घी डाल देंगे।
  • आप घी की जगह तेल या रिफाइंड भी डाल सकते है।
  • अब हम सभी को अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
  • जब सभी अच्छे से मिक्स हो जाये तो हम इसे हाथो से दबा कर check कर लेंगे।
  • अगर आटा आपस में चिपक कर एक साथ आ जाये तो यह तैयार है
  • अब हम इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर गूँथ लेंगे
  • हमे इसे एक साथ पानी डाल कर नहीं गूंथना है
  • आपका Dough अच्छा तैयार हो इसलिए आप इसे हल्के गुनगुने पानी से भी गूँथ सकते है।
  • गूंथने से पहले इसमें आप तिल डाल दें यह Optional है आप चाहे तो इसे न भी डाले
  • अब हम आटे को गूँथ कर इसका Dough तैयार कर लेंगे।

अब हमारा Dough तैयार है इसके बाद हम आगे की तैयारी करेंगे।

Chakli बनाने की विधि 

  • Chakli बनाने के लिए हम सबसे पहले तैयार किये हुए Dough की छोटी-छोटी लोई बना लें
  • अब हम Chakli maker में हर तरफ तेल लगा लेंगे ताकि dough इसमें चिपके ना
  • इसके बाद आप या तो Butter Paper ले ले या किसी प्लेट पर तेल लगा लें
  • अब हम लोई को chakli में डाल देंगे
  • हम chakli को chakli maker की सहायता से गोल-गोल घुमा कर बना लें
  • यदि आपके पास Chakli Maker नहीं है तो आप इसे हाथ की सहायता से भी बना सकते है
  • इसके लिए आप सबसे पहले एक छोटी लोई ले लें
  • फिर इसके बाद हम लोई को हाथो की सहायता से बेल लेंगे।
  • इसे हमे लगातार बेल कर एक लंबा पतले सांप के जैसा आकार दे देना है
  • अब हम इसे गोल-गोल घुमाकर जलेबी जैसा आकार दे देंगे
  • ये तलते समय खुले न इसलिए इसे हम दोनों किनारों से आपस में चिपका देंगे
  • अब हम एक गहरी व मोटे तल की कढाई में तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे
  • तेल गर्म होने के बाद हम इसमें Chakli को तलने के लिए डाल देंगे
  • chakli को हम मीडियम आंच पर पकाएंगे
  • जब यह एक तरफ से पक जाये तो हम इसे दूसरी तरफ पलट देंगे
  • अब मीडियम आंच पर ही हम इसे 1 से डेढ़ मिनट तक पकाएंगे
  • जब यह दोनों तरफ अच्छे से पक जाये तो हम इसे एक बर्तन में निकाल लेंगे
  • इसे हम जिस भी बर्तन में निकालेंगे उसमें पहले से ही नैपकिन या कोई सूती कपड़ा बिछा देंगे ताकि इसका सारा extra तेल निकल जाये

अब हमारी chakli तैयार है इसे आप कभी भी खा कर आनन्द ले सकते है

Chakli बनाने की दूसरी विधि

Chakli बनाने की दूसरी विधि
Credit-Freepik.com

Chakli बनाने की दूसरी recipe हमारे पहली recipe से बहुत अलग है। इसे बनाने में हमें हमारी पहली recipe से ज्यादा समय लगता है और इसे बनाने में थोड़ी ज्यादा मेहनत भी लगती है लेकिन यह खाने में ज्यादा स्वादिष्ट होता है।

  • इसे बनाने के लिए हम सबसे पहले एक कप चावल लेकर इसे अच्छे से धो लेंगे
  • अब हम अलग-अलग बर्तन में बिना छिलके वाले मूंग की दाल व चने की दाल को धो लेंगे
  • हमें दाल व चावल को भिंगोना नहीं है हम इसे धोकर पंखे की हवे में सुखा लेंगे।
  • जब यह अच्छी तरह सूख जाये तो हम एक-एक करके एक कढाई में दाल व चावल भून लेंगे
  • इसी के साथ हम पोहा भी भून लेंगे।
  • हमे सभी को बहुत ज्यादा नहीं भूनना है इसे हम हल्का-हल्का भून लेंगे
  • अब इन्हें हम एक प्लेट में निकाल लेंगे
  • जब सभी ठन्डे हो जाये तो हम इन्हें Grinder में बिल्कुल बारीक पीस लेंगे
  • इसके बाद हम एक कढाई में 2 बड़ा चम्मच खड़ी धनिया, काली मिर्च, सौफ व जीरा भून लेंगे
  • अब सभी खड़े मसालों को पीस लेंगे।
  • अब हम इसमें हल्दी, नमक व लाल मिर्च पाउडर देंगे
  • इसके बाद हम इसमें घी या तेल डाल कर अच्छे से मिक्स कर लेंगे
  • अब हम इसे पानी से गूँथ लेंगे।
  • इसके बाद Chakli Maker से Chakli बना लेंगे।
  • आप बिना Chakli maker के भी हमारे द्वारा ऊपर बताये गए
  • अब हम एक कढाई में तेल गर्म  होने के लिए डाल देंगे
  • तेल गर्म होने के बाद हम chakli को दोनों तरफ अच्छे से सेक कर पका लेंगे
  • जब यह दोनों तरफ से सुनहरा हो जाये तो हम इसे एक बर्तन में नैपकिन बिछा कर निकाल लेंगे

अब हमारी Chakli तैयार है।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Chakli बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी।

यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

इसे भी पढ़ें-Chicken Momos Recipe In Hindi

Zainab Sheikh Siddiqi
Zainab Sheikh Siddiqi
मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Lavi sharma on Garlic Bread Recipe