Home NONVEG RECIPE Chicken Bara घर पर कैसे बनाये

Chicken Bara घर पर कैसे बनाये

Credit-Freepik.com
Rate this post

Chicken Bara एक भारतीय व्यंजन है यह बहुत ही अनोखी recipe है। आप में से Dahi Bara तो सभी ने खाया होगा लेकिन Chicken Bara का तो नाम भी नहीं सुना होगा। भले ही Chicken Bara Chicken की बनी हुई Dish है लेकिन यह खाने में साधारण Chicken से कई गुना ज्यादा स्वादिष्ट होती है। यह स्वाद में spicy नहीं होती है इसलिए इसे बच्चे भी खा सकते है।

यह एक heavy meal है इसे Dinner के तौर पर खाया जाता है आप इसे Lunch में या किसी भी समय बना कर खा सकते है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमारे सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह विटामिन और प्रोटीन का एक अच्छा source है। इसके सेवन से जोड़ों व हड्डियों के दर्द की समस्या नहीं होती है। Chicken हमारे ह्रदय के लिए भी लाभदायक होता है यही नहीं इसका सेवन हमारा वजन घटने में भी मदद करता है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज की इस पोस्ट में हम आपको Chicken Bara बनाना बतायेंगे। यह एक healthy recipe है जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते है।

Chicken Bara

Chicken Bara दिल्ली की एक मशहूर recipe है दिल्ली के साथ-साथ इसे भारत के कई हिस्सों में बड़े चाव से खाया जाता है। वैसे तो यह एक Nonveg recipe है इसलिए इसे सिर्फ Nonvegetarians ही खा सकते है लेकिन chicken की जगह आप पनीर डाल कर paneer bara बना सकते है हालाँकि अभी तक किसी ने Paneer bara बनाया नहीं है लेकिन आप चाहे तो इस recipe को follow कर के try कर सकते है।

इसको Creamy स्वाद देने के लिए हम इसमें काजू का पेस्ट भी बनाकर डालते है। आप काजू की जगह Amul Fresh Cream का भी इस्तेमाल कर सकते है। chicken bara को गाढ़ी gravy के साथ बनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें-Top 5 Instant Recipe

तो चलिए सीखते है इसे बनाने की विधि

Chicken Bara बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

Chicken Bara बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
Credit-Freepik.com
 S.N                      Ingredients             Quantity
   1.                      Chicken             500 ग्राम
  2.        अदरक, लहसुन का पेस्ट              1 कप
 3.  हल्दी पाउडर, धनिया, लाल मिर्च पाउडर          1 टेबल स्पून
 4.        खड़ा गरम मसाला             1 कप
 5.           तेल या घी       आवश्यकतानुसार
 6.           टमाटर            3-4
 7.          हरी मिर्च        4-5 (पेस्ट)
 8.          नींबू का रस         1 टेबल स्पून
 9.             दही          1 कप
10.            नमक        स्वादानुसार
11.            काजू         आधा कप
12.           प्याज़        3-4 बारीक कटी हुई
13.           butter          1 स्पून
14.          हरी धनिया        1 कप बारीक कटी हुई

 

Marinate करने की विधि 

  • chicken को marinate करने के लिए सबसे पहले हम इसे अच्छे से धो लेंगे
  • अब हम इसमें आधा कप अदरक, लहसुन का पेस्ट डाल देंगे
  • इसके बाद हम इसमें तेल डाल देंगे
  • अब हम इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर व धनिया पाउडर डाल देंगे।
  • इसके बाद हम इसमें नमक डाल देंगे
  • सबको हम आपस में मिक्स कर देंगे
  • जब सब अच्छी तरह मिक्स हो जाये तो हम इसमें दही डाल देंगे
  • दही के साथ ही हम इसमें नीबू का रस भी डाल द्नेगे
  • इसके साथ ही हम इसमें हरी मिर्च का पेस्ट भी डाल देंगे
  • अब एक बार फिर सबको अच्छे से मिक्स कर लेंगे
  • आप चाहे तो इसमें काली मिर्च पाउडर व गरम मसाला पाउडर भी डाल देंगे
  • अब हम इसे 1 से डेढ़ घंटे के लिए marinate होने के लिए रख देंगे।

जब chicken marinate हो जाये तो हम आगे की प्रक्रिया शुरू कर सकते है।

Chicken Grilled करने की विधि 

Credit-Freepik.com

Chicken Bara बनाने के लिए हमे chicken को Grilled भी करना पड़ता है और इसी विधि की वजह से यह खाने में साधारण chicken से ज्यादा स्वादिष्ट लगता है chicken को Grilled करने के लिए या तो आप marinate किये हुए chicken को Direct grilled कर ले या फिर इसे पहले पका लें।

  • चिकन को grilled करने के लिए हम सबसे पहले एक कढाई में तेल या घी को गर्म कर लेंगे
  • जब घी गर्म हो जाये तो हम इसमें chicken डाल देंगे
  • अब हम chicken को कुछ देर तक बिना चलाये पकाएंगे
  • जब यह पानी छोड़ने लगे तो हम इसे चला कर मिक्स कर लेंगे
  • अब हम इसे तब तक पकाएंगे जब तक इसका पूरा पानी सूख न जाये
  • जब इसका पूरा पानी सूख जाये तो हम Barbeque में grilled कर लेंगे
  • अगर आपके घर में Barbeque नहीं है तो आप किसी बड़ी जाली दार छलनी में गैस पर Grill कर लेंगे
  • हमे इसे तब तक भूनना है जब तक इसका रंग हल्के भूरे रंग का न हो जाये

जब यह तैयार हो जाये तो हम इसे एक बर्तन में निकाल लेंगे

Chicken Bara बनाने की विधि 

Credit-Freepik.com
  • chicken bara बनाने के लिए हम सबसे पहले इसका ग्रेवी तैयार करेंगे
  • इसके लिए हम सबसे पहले एक कढाई में तेल गर्म कर लेंगे
  • तेल गर्म होने के बाद हम इसमे अदरक लहसुन का पेस्ट डाल देंगे
  • अब हम इसमें खड़े मसाले का पेस्ट डाल देंगे
  • सभी को हम अच्छी तरह भून लेंगे
  • अब हम इसमें दही डाल देंगे और सभी मसालों को मिक्स कर देंगे
  • मसालों को 30 second तक भूनने के बाद हम इसमें काजू का पेस्ट व अमूल क्रीम डाल देंगे
  • अब हम सभी को चलाकर मिक्स कर देंगे
  • इसे हम लगभग 1 मिनट तक पकाएंगे
  • इसके बाद हम इसमें नमक डाल देंगे
  • नमक के साथ ही आप चाहे तो आमचूर पाउडर या चाट मसाला भी डाल सकते है
  • इसके बाद हम इसमें हरी मिर्च का पेस्ट डाल देंगे
  • इसी के साथ हम टमाटर की प्यूरी भी बनाकर डाल देंगे।
  • अब हम सभी को चलाकर मिक्स कर लेंगे
  • इसके बाद हम इसमें एक कप पानी डाल देंगे और चला कर मिक्स कर लेंगे
  • अब हम इसे High Flame पर लगभग एक मिनट तक पकाएंगे
  • इसी में हम butter डाल देंगे
  • butter डालने से ये और भी ज्यादा creamy लगने लगता है।
  • अब हम इसमें chicken डाल देंगे
  • chicken डालने के बाद हम गैस बंद कर देंगे
  • chicken को हम अच्छे से ग्रेवी में मिक्स कर देगे
  • अब अंत में हम इसकी धनिया के पत्तियों से गार्निशिंग कर देंगे।

अब हमारा chicken bara तैयार है। इसे आप नान या रोटी के साथ मज़े से खा सकते है।

सुझाव व सावधानियां 

  • Chicken bara बनाते समय हम इसमें अधिक तीखापन नहीं डालेंगे वरना इससे इसका स्वाद creamy व smooth नहीं आयेगा
  • chicken को grilled करते समय आप chicken पर तेल या butter भी लगा सकते है।
  • इसके Gravy तैयार करते समय हमने इसमें पानी डाला था आप चाहे तो इसमें milk भी डाल सकते है इससे यह और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।
  • हमने इसमें टमाटर भी add किया है आप चाहे तो इसे बिना टमाटर के भी बना सकते है।
  • chicken को grill करने से पहले जब आप इसे पकाते है तो आप तेल की जगह घी या butter का भी उपयोग कर सकते है।
  • हमने इसका ग्रेवी तैयार करने के लिए खड़े गरम मसालों का उपयोग किया है आप चाहे तो Marination से बचा हुआ मसाला भी इसमें डाल सकते है।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Chicken Bara बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी।

यदि यह Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप इससे Related और भी किसी recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

यह भी पढ़ें-Bread Pakoda Recipe In Hindi

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version