Home NONVEG RECIPE Chicken korma Recipe In Hindi

Chicken korma Recipe In Hindi

Credit-Freepik.com
5/5 - (3 votes)

Chicken korma Nonvegetarians का बहुत ही पसंदीदा पकवान है। Chicken korma Recipe (Chicken korma Recipe In Hindi) एक बहुत ही laziz recipe है। यह स्वाद में बेहद स्वादिष्ट होती है। इसे मुगलाई अंदाज़ में बनाया जाता है। जिसे आप रोटी, नान व चावल के साथ खा सकते है। वैसे तो यह आपको restaurant में आसानी से मिल जायेगा लेकिन घर के खाने की तो बात ही अलग है।

restaurant के खानों में  स्वाद डालने के लिए Cook unhealthy ingredients का उपयोग करते है जिससे restaurant का खाना खाने में तो स्वादिष्ट लगता है लेकिन यह हमारे health को नुकसान पहुंचा सकता है। चिकन हमारे health के लिए कितना ज़रूरी है यह तो आप जानते ही है Chicken में लगभग सभी पोषक तत्व पाए जाते है इसमें विटामिन भी पाया जाता है। गर्भावस्था में chicken खाने से गर्भ में बच्चे का विकास तेज़ी से होता है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Chicken korma (Chicken korma Recipe In Hindi) बनाना सीखेंगे।

Chicken korma

Chicken korma अवध का प्रमुख व्यंजन है। इसे पंजाब के लोग बड़े ही चाव से खाते है। चिकन कोरमा party या किसी function में Dinner के तौर पर सर्व किया जाता है। इसे लोग घर पर भी खास मौको पर बना कर खाते है। इसे Indian मसालों का flavour देकर दही के साथ बनाया जाता है। इसका तीखा व चटपटा स्वाद लोगो को इसकी और आकर्षित करता है। इसे बनाने में आप जितने ज्यादा खड़े मसालों का उपयोग करेंगे इसका स्वाद उतना ही ज्यादा उभर कर आएगा।

इसे भी पढ़ें-Chicken Momos Recipe In Hindi 

इसे अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरह से बनाया जाता है यह केवल भारत का ही नहीं बल्कि पाकिस्तान का भी प्रमुख व्यंजन है। इसके अलावा Chicken korma कश्मीर का भी प्रसिद्ध व्यंजन है। मगर हमारे लखनऊ में इसे जरा अलग अंदाज़ से बनाया जाता है। वैसे तो korma chicken बिना nuts, काजू, बादाम के अधूरा है लेकिन हमारे Lucknow में इसे smoky Touch भी दिया जाता है। जो इसके स्वाद को और भी अनोखा बना देता है।

तो चलिए सीखते है Chicken korma (Chicken korma Recipe In Hindi) बनाने की विधि

Chicken korma बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

Chicken korma बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 
Credit-Freepik.com
 S.N            Ingredients           Quality
  1.           चिकन           500 ग्राम
  2.            दही             1 कप
  3.           गरम मसाला            1 टेबल स्पून
  4.           हल्दी पाउडर            1 टेबल स्पून
  5.           धनिया पाउडर            1 टेबल स्पून
  6.           लाल मिर्च पाउडर            1 टेबल स्पून
  7.            काली मिर्च            10-15 दाने
  8.             अदरक              2 इंच
  9.             लहसुन           15-20 कलि का पेस्ट
  10.     इलायची (छोटी व बड़ी दोनों)               2-3
  11.             नींबू                1
  12.            हरी मिर्च              4-5
  13.            नमक             स्वादानुसार
  14.             तेल             2 बड़े चम्मच
  15.             घी             1 बड़ा चमच
  16.            काजू             200 ग्राम
  17.           हरी धनिया            1 कप बारीक कटी हुई
  18.            प्याज़             1 बारीक कटा हुआ

 

Chicken korma Marinate करने की विधि 

Credit-Freepik.com

चिकन को मेरिनेट करने के लिए हम चिकन को सबसे पहले अच्छी तरह धो लेंगे।

  • अब हम चिकन को किसी बड़े बर्तन में निकाल लेंगे ताकि हम इसको अच्छे से marinate कर सके।
  • इसे marinate करने के लिए हम सबसे पहले इसमें नींबू का रस डालेंगे।
  • इसके बाद हम इसमें अदरक, लहसुन का पेस्ट डालेंगे।
  • अब हम इसमें हल्दी, धनिया व लाल मिर्च पाउडर डाल देंगे।
  • इसी में आप दही भी add कर लें।
  • अब सभी को आपस में अच्छी तरह से मिला लें।
  • लगभग 3 से 4 मिनट तक मिलाने के बाद हम इसको कुछ देर के लिए ढक कर रख देंगे।
  • 15 से 20 मिनट के बाद हम आगे की प्रक्रिया शुरू कर देंगे क्यूंकि अब हमारा चिकन marinate हो चुका है।

Normally chicken को आधे से 1 घंटे के लिए marinate किया जाता है लेकिन हमने इसे सिर्फ 15 से 20 मिनट के लिए marinate किया है हमने ऐसा इसलिए किया क्यूंकि Chicken Korma के Chicken को marinate करने की कोई आवश्यकता नहीं होती है लेकिन फिर भी हमने इसे मसालों का सही taste देने के लिए marinate किया है।

इसे भी पढ़ें-Dosa Recipe

Chicken korma बनाने की विधि 

  • Korma Chicken बनाने के लिए हम एक कढाई में तेल गर्म कर लेंगे।
  • तेल गर्म होने के बाद हम इसमें प्याज़ को सुनहरा होने के लिए डाल देंगे।
  • अब हम इसके बाद इसमें खड़े गरम मसाले डाल कर 1 से दो मिनट तक पकाएंगे ताकि तेल में इसका स्वाद अच्छी तरह आ सके।
  • इसके बाद हम इसमें marinate किये हुए chicken को डालेंगे और अच्छे से चला लेंगे।
  • इसे हम कुछ देर पकने देंगे ताकि ये अपना सारा extra पानी छोड़ दें।
  • पानी सूख जाने के बाद इसमें हम हरी मिर्च, काली मिर्च, अदरक व लहसुन का पेस्ट डालेंगे
  • दही में थोड़ा-थोड़ा सा हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर mix कर के chicken में डाल देंगे।
  • अब सबको अच्छी तरह mix कर के 2 से 3 मिनट तक पकने देंगे।
  • इसके बाद हम इसमें काजू का पेस्ट डाल कर कलछुल की सहायता से मला कर mix कर लेंगे।
  • जब सभी मसाले अच्छी तरह भुन जाये तो हम इसमें 2 ग्लास पानी डाल देंगे और मीडियम आंच पर कुछ देर तक पकने के लिए छोड़ देंगे।
  • वैसे तो हमने पहले ही इसको creamy स्वाद देने के लिए इसमें काजू add कर दिया है मगर आप चाहे तो इसमें आप अमूल क्रीम भी add कर सकते है। आप काजू की जगह बादाम, चिरौंजी का भी इस्तेमाल कर सकते है।
  • इसका ढक्कन हटा कर हम बीच-बीच में check करते रहेंगे की यह पक गया की नहीं।

आधे घंटे के बाद हम इसे गैस पर से उतार देंगे। मगर अभी हमारा Chicken Korma तैयार नहीं हुआ है इसे Lucknowi touch देने के लिए हम इसमें Smoke डालेंगे।

Smoke डालने की विधि 

वैसे तो Smoke डाल कर Chicken Korma बनाना बड़े ही झंझट का काम है अधिकतर लोग इसे घर पर try भी नहीं करते है और ये बिल्कुल optional भी है आपका Chicken Korma बिना Smoke के भी बनकर तैयार हो सकता है लेकिन क्यूंकि आज आप Chicken korma Recipe (Chicken korma Recipe In Hindi) Laziz recipe पर पढ़ रहे है तो हम आपको इस recipe से जुड़ी हर वो बात बतायेंगे जिससे आपका Chicken korma best बन सके।

यह भी पढ़ें-Chicken Manchurian Recipe-चिकन मंचूरियन रेसिपी

तो चलिए डालते है अपने Chicken Korma में smoky flavour

  • इसके लिए आपको सबसे पहले एक बड़ा कोयले का टुकड़ा लेना है।
  • अब कोयले के इस टुकड़े को गैस पर तेज़ आंच कर के लगभग 5 मिनट तक अच्छे से गर्म करे।
  • कोयले को तब तक गर्म करे जब तक कोयला लाल न हो जाये।
  • अब हम हमारे Chicken Korma वाले बर्तन में एक छोटी स्टील या किसी धातु की कटोरी रखेंगे।
  • इस कटोरी में हम गर्म कोयला डाल देंगे।
  • अब कोयले के ऊपर हम घी व चुटकी भर गर्म मसाला डाल कर ढक्कन से ढक देंगे।
  • इसे हम 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ देंगे ताकि हमारे चिकन korma में smoky flavour अच्छे से आ सके।
  • 15 मिनट बाद ढक्कन हटा कर कोयले वाली कटोरी को बाहर निकाल लेंगे और चिकन को अच्छे से mix कर लेंगे।

अब हमारा Lucknowi अंदाज़ वाला Laziz Chicken korma तैयार है। इसकी आप हरी धनिया की पत्तियों से गार्निशिंग कर दें।अब इसे आप मज़े से नान, रोटी व चावल के साथ खा सकते है।

सुझाव व सावधानियां 

Credit-Freepik.com
  • Chicken Korma बनाने में दही व काजू का इस्तेमाल ज़रूर करे इससे आपका चिकन korma creamy लगेगा आप इसकी जगह अमूल क्रीम का भी उपयोग कर सकते है।
  • अगर आप अपने korma chicken को smoky flavour दे रहे है तो गर्म कोयले में आप अपने मन पसंद का मसाला भी add कर सकते है।
  • Chicken Korma बनाने के लिए चिकन को marinate करना ज़रूरी नहीं है लेकिन आप चाहे तो इसे कुछ देर के लिए marinate कर सकते है।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढने के बाद आपको  Chicken korma Recipe (Chicken korma Recipe In Hindi) बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी। साथ ही साथ आप Korma Chicken में Smoky Flavour डालना भी सीख गए होंगे।

यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version