Friday, April 19, 2024
HomeNONVEG RECIPEChicken lollipop recipe

Chicken lollipop recipe

Rate this post

Chicken lollipop चिकन से बनने वाली एक बेहद Laziz recipe है। यह एक बहुत ही प्रसिद्ध Dish जिसे पूरे देश में बड़े चाव से खाई जाती है। Chicken lollipop को अधिकतर snacks के तौर पर खाया जाता है। इसे किसी Function या parties में Starter के तौर पर serve किया जाता है। यह Non-vegetarians की सबसे पसंदीदा Dish में से एक है। इसकी Demand Market में इतनी बढ़ गयी है की यह आपको किसी भी restaurant में आसानी से मिल जाएगी।

वैसे तो इसे बनाना बहुत ही आसान है लेकिन इसे और भी ज्यादा स्वादिष्ट, बिल्कुल Restaurant जैसा कैसे बनाया जाये ये आज हम आपको अपने इस article में बताएँगे। Chicken एक स्वादिष्ट व्यंजन होने के साथ-साथ हमारे Health के लिए भी बेहद लाभदायक होता है। ऐसी कई बड़ी-बड़ी बीमारियाँ है जिनमें chicken का सेवन करने के लिए बताया जाता है। यही नहीं गर्भवती महिलाओं के लिए भी chicken बहुत ज़रूरी होता है यह भ्रूण मे पल रहे शिशु के विकास में भी सहायक होता है।

Chicken का सेवन कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में भी मदद करता है। इसके अलावा यह हमारी Immunity को भी boost करता है। इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। यह हमारे हड्डियों को भी मज़बूत बनाता है और यह हमारे Skin के लिए भी लाभदायक होता है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Chicken lollipop बनाना सीखेंगे।

Chicken lollipop

Chicken Lollipop एक Indo Chinese व्यंजन है। अधिकतर लोगो को ऐसा लगता है की Chicken Lollipop chicken के leg द्वारा बनाया जाता है लेकिन यह गलत है Chicken Lollipop को Chicken wings के द्वारा बनाया जाता है हालाँकि आप इसे चिकन legs द्वारा भी बना सकते है। Wings को lollipop जैसा आकार देने के लिए हम हड्डी के एक तरफ के हिस्से में मांस में छोटा-सा Cut लगाकर इसे दूसरी तरफ समेट कर बिल्कुल lollipop जैसा Shape देते है।

इसे भी पढ़ें-Top 5 Instant Recipe

इसे घर पर बनाने का एक यह भी फायदा है की restaurant में बनाते समय इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए कई हानिकारक सामग्रियों का उपयोग किया जाता है लेकिन यदि आप इसे घर पर बनाते है तो इसमें अपने अनुसार सारी healthy  सामग्रियों का उपयोग करेंगे और यह आपके सेहत को नुकसान भी नहीं पहुँचाएगी।

तो चलिए सीखते है Chicken Lollipop बनाने की विधि

Chicken Lollipop बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

Chicken Lollipop बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
Credit-Freepik.com
S.N              Ingredient          Quantity
 1.               चिकन विंग्स         10-12 विंग्स
 2.                 हरी मिर्च       5-6 बारीक कटी हुई
 3.               सोया सॉस         आधा कप
 4.               चिली सॉस         आधा कप
  5.           अदरक, लहसुन का पेस्ट         2 चम्मच
  6.                  अंडे              2
  7.                  नमक         स्वादानुसार
  8.               लाल मिर्च पाउडर          1 टी स्पून
  9.                 कॉर्न फ्लोर          आधा कप
 10.                    तेल           तलने के लिए
 11.                  हरी धनियाँ         आधा कप (बारीक कटी हुई)

 

Chicken Wings को Lollipop का Shape कैसे दे 

  • chicken wings को chicken lollipop का Shape देने के लिए सबसे पहले wings को धो लेंगे।
  • चिकन विंग्स तीन भागो में Divide होता है इसके सबसे निचले व छोटे वाले हिस्से को काटकर अलग कर देंगे।
  • इसके बाद हम wings के ऊपरी वाले हिस्से की veins (नसों) को काट देंगे।
  • veins को काटने से मांस खुद ब खुद हड्डी छोड़ देता है और चिकन अलग हो जाता है इससे हमे Lollipop का shape देने में ज्यादा परेशानी नहीं होती है।
  • अब हम chicken को नीचे की तरफ खिसका देंगे।
  • इसके बाद हम chicken को हाथो की सहायता से दबा कर गोल बना लेंगे।

हमारा Chicken wings अब Chicken Lollipop के Shape में तैयार है। इसे आप मज़े से पका सकते है।

Chicken Marinate करने की विधि

Chicken Marinate करने की विधि
Credit-Freepik.com
  • chicken Marinate करने के लिए हम सबसे पहले एक बर्तन में Chilli sauce लेंगे।
  • अब हम उसी में Soya sauce डालेंगे।
  • इसके बाद हम उसमें अदरक, लहसुन का पेस्ट भी डाल देंगे।
  • अदरक, लहसुन के पेस्ट के साथ ही हम इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च भी डाल देंगे।
  • अब हम इसमें कच्चा अंडा तोड़ कर डाल देंगे कोशिश करे की अंडे का सिर्फ सफ़ेद वाला ही हिस्सा डाले अगर पीला भाग चला भी जाता है तो कोई दिक्कत नहीं है।
  • इसी में हम थोड़ा कॉर्न फ्लोर भी डाल देंगे।
  • आखिर में हम इसमें नमक व लाल मिर्च पाउडर भी डाल देंगे।
  • इसके बाद हम इसमें chicken lollipop को डाल कर सभी को अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
  • जब सभी ingredients अच्छे से Mix हो जाये तो हम इसे एक घंटे के लिए ढककर रख देंगे।

लगभग 1 घंटे के बाद हमारा chicken अच्छे से marinate हो जायेगा।

Chicken Lollipop तैयार करने की विधि 

Chicken Lollipop तैयार करने की विधि 
Credit-Freepik.com
  • हमारा Chicken marinate हो चुका है। इसे हम एक बार फिर हाथों से अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
  • इसके बाद हम गैस पर एक गहरे तल की कढाई में तेल गर्म होने के लिए रख देंगे।
  • तेल की मात्रा हमें ज्यादा लेनी है क्यूंकि lollipops को हमें deep Fry करना है।
  • जब तेल गर्म हो जाये तो हम इसे कढाई में fry होने के लिए डाल देंगे।
  • कढाई में डालने के लगभग दो मिनट तक हम इसे बिल्कुल भी नहीं चलाएंगे।
  • कुछ देर बाद हम इसे पलट देंगे ताकि यह सभी तरफ से अच्छे से पक जाये।
  • जब chicken गहरे सुनहरे रंग का हो जाये तो हम इसे एक प्लेट में नैपकिन बिछा कर निकाल लेंगे।

अब हम इसका sauce तैयार करेंगे।

Sauce तैयार करने की विधि 

  • Sauce तैयार करने के लिए सबसे पहले हम एक कढाई में थोड़ा-सा तेल गर्म कर लेंगे।
  • जब तेल गर्म हो जाये तो हम इसमें अदरक, लहसुन का पेस्ट डाल देंगे।
  • पेस्ट को पका कर हम हल्का सुनहरा कर लेंगे।
  • जब यह हल्का सुनहरा हो जाये तो हम इसमें Chilli sauce डाल देंगे आप chili sauce के जगह Tomato ketchup का उपयोग भी कर सकते है।
  • इसी में हम Soya sauce भी डाल देंगे।
  • इसके बाद हम इसमें नमक डाल कर सबको अच्छे से मिक्स कर देंगे।
  • अब हम इसमें एक गिलास के लगभग पानी डाल देंगे और इसे कुछ देर तक पकने देंगे।
  • जब तक सॉस उबलता है तब तक हम कॉर्न फ्लोर में पानी डाल कर इसका घोल तैयार कर लेंगे।
  • अब हम घोल को उबलते हुए sauce में डाल देंगे।
  • लगभग एक मिनट तक पकाने के बाद हम इसमें Chicken lollipop डाल देंगे।
  • Chicken lollipop डालने के बाद हम इसमें सॉस को अच्छी तरह मिक्स कर देंगे

अब हमारा Chicken Lollipop तैयार है। अंत में हम हरी धनियाँ की पत्तियों से इसकी गार्निशिंग कर देंगे। आप चाहे तो हरे प्याज़ के पत्तियों को बारीक काट कर इसकी पत्तियों से भी गार्निशिंग कर सकते है। इसे और ज्यादा आकर्षक दिखाए के लिए आप सफ़ेद तिल का भी इस्तेमाल कर सकते है।

सुझाव व सावधानियां 

  • sauce बनाते समय vinegar का उपयोग करे यह taste को balance करने में मदद करता है।
  • Chicken lollipop बनाने के लिए आप Chicken wings की जगह chicken legs का भी उपयोग कर सकते है
  • हमने sauce बनाने के लिए अदरक व लहसुन का पेस्ट बनाकर डाला था आप चाहे तो इसे बारीक काट कर भी डाल सकते है इससे इसका taste और खिल कर आता है।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Chicken lollipop बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी।

यदि यह Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप इससे Related और भी किसी recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

यह भी पढ़ें-Bread Pakoda Recipe In Hindi

Zainab Sheikh Siddiqi
Zainab Sheikh Siddiqi
मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Lavi sharma on Garlic Bread Recipe