Thursday, April 25, 2024
HomeNONVEG RECIPEChicken Momos Recipe In Hindi

Chicken Momos Recipe In Hindi

5/5 - (6 votes)

|| Chicken Momos Recipe In Hindi || fried Momos ||

यह एक street food है जिसे नाश्ते के तौर पर खाया जाता है। Chicken Momos खाने में बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होते है। चिकन मोमोज (Chicken Momos Recipe In Hindi) बहुत ही आसान recipe है। आप इसको fry करके भी fried Momos के तौर पर भी खा सकते है। Chicken Momos बाकी साधारण Momos से कहीं ज्यादा tasty होते है।

Chicken Momos non vegetarians को ज्यादा पसंद आता है। इसकी filling तैयार करने में Boneless Chicken का उपयोग किया जाता है। वैसे तो ये आसानी से हर जगह मिल जाता है लेकिन इसे घर पर बनाने का एक अलग ही मज़ा है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज की इस पोस्ट में हम सीखेंगे Chicken Momos Recipe In Hindi

Chicken Momos

Momos का नाम सुनते ही आप लोग के मन में China का ख्याल आने लगता होगा। यह बात बिल्कुल सच है की यह एक Chinese dish है लेकिन इसकी recipe तिब्बत से आई है। तिब्बत के अलावा यह नेपाल की भी एक प्रसिद्ध dish है। Chicken Momos की filling तैयार करने के लिए हम कुछ सब्जियों व बोनेलेस चिकन का उपयोग करते है।

सभी को मसालों के साथ mix कर के बनाने से यह बहुत स्वादिष्ट लगता है। साथ ही मिर्च की तीखी चटनी इसमें चार चाँद लगा देती है। Chicken Momos ही नहीं बल्कि veg Momos, fried Momos, Tandoori Momos हर प्रकार के Momos में इसकी चटनी ही इसके स्वाद को बढ़ाती है।

इसे भी पढ़ें-Dosa Recipe

तो चलिए सीखते चिकन मोमोज रेसिपी (Chicken Momos Recipe In Hindi)

Chicken Momos बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

   S.N      Ingredient         Quality
    1.        मैदा         2 कप
    2.        चिकन         250 ग्राम
    3.       हरा प्याज़         आधा कप
    4.       हरी धनिया        आधा-आधा कप
    5.        अदरक         1 इंच (पेस्ट)
    6.        लहसुन        8-9 कलि (पेस्ट)
    7.        हरी मिर्च        3-4 बारीक कटी हुई
    8.        सोया सॉस          2 टेबल स्पून
    9.         नमक          स्वादानुसार
   10.          तेल           1 चम्मच
   11.      धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर         1 टेबल स्पून
   12.          आटा          आधा कप
   13.      लाल मिर्च पाउडर         1 टेबल स्पून
   14.        काली मिर्च         1 टेबल स्पून
   15.         प्याज़             1

Chicken Momos की filling तैयार करने की विधि 

  • Chicken Momos recipe के लिए हम सबसे पहले इसकी filling तैयार करेंगे जिसके लिए हम सबसे पहले हरे प्याज़, हरी मिर्च, हरी धनिया सभी को बारीक काट लेंगे।
  • इसके बाद हम इसमें एक कढाई में तेल गर्म होने रख देंगे।
  • तेल गर्म हो जाने के बाद हम इसमें प्याज़ डाल कर Fry कर देंगे प्याज़ के हल्का गर्म हो जाने पर इसमें हम कटे हुए हरे प्याज़ डाल देंगे।
  • जब प्याज़ हल्का सा सीझ जाये तो इसमें हम Chicken डाल देंगे।
  • Chicken बहुत ज्यादा पानी छोड़ता है इसलिए कुछ देर तक इसका पानी जलने देंगे।
  • जब इसका पानी जल जाये तो हम इसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च पीस कर व नमक डाल देंगे।
  • अब इसमें हम सोया सॉस डाल कर अच्छे से mix कर लेंगे।
  • अब हम इसे कुछ देर पकने के लिए छोड़ देंगे।
  • filling को सूखा ही रखेंगे अगर यह गीला रह जायेगा तो हमारा Momos खराब हो जायेगा।
  • जब यह filling तैयार हो जाए तो गैस बंद कर के इसे उतार लेंगे और फिर एक बार चला कर सबको अच्छे से mix कर लेंगे।

अब इसे कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें आपकी filling तैयार है। इसके बाद हम मैदे की तैयारी करेंगे।

Chicken Momos बनाने की विधि 

क्यूंकि आज हम आपको चिकन मोमोज रेसिपी (Chicken Momos Recipe In Hindi) बता रहे है तो मैं आपको बता दूँ कि जब हम Momo का मैदा तैयार करेंगे तो हम इसमें थोड़ा सा आटा भी मिला देंगे।लेकिन हाँ आटा मिलाने से ये बाज़ार जैसा नहीं दिखेगा मगर एक अच्छा व तिब्बती चिकन मोमोज बनाने के लिए आटे का उपयोग करना ज़रूरी है आप चाहे तो न भी करे ये बिल्कुल Optional है।

  • चिकन मोमोज बनाने के लिए हम सबसे पहले मैदा व आटे को एक कटोरे में छान कर गूँथ लेंगे।
  • मैदा को अच्छी तरह गुथेंगे ताकि हमारा आटा soft हो सके।
  • अब हम मैदा को कुछ देर के लिए गीले कपड़े से ढक कर रख देंगे।
  • लगभग आधे घंटे बाद हम मैदा को एक बार फिर हाथो से मसल कर गूँथ लेंगे जिससे उस पर जमी हुई पपड़ी हट जाए।
  • इसके बाद हम मैदा को रोटी के जैसे बेलन की सहायता से बेल लेंगे।
  • अब हम इसे किसी मीडियम size के ढक्कन से काट लेंगे। यदि आप Momos के लिए perfect size का गोला बना सकते है तो आपको इसे काटने की कोई आवश्यकता नहीं है।
  • हमने पहले से ही इसकी filling तैयार कर ली है अब एक चम्मच की सहायता से इस filling को हम मैदा में डाल देंगे।
  • filling बहुत ज्यादा नहीं भरेंगे वरना मैदा फट जायेगा और सारी filling बाहर आ जाएगी।
  • ज़रूरी नहीं की आप Momos को बाज़ार जैसा ही Shape दें आप इसे अपने मनपसंद अनुसार कोई भी shape दे सकते है।
  • अब Momos को Steamer में steam होने के लिए डाल देंगे।
  • लगभग 5 से 10 मिनट पकने के बाद हमारा चिकन मोमोज तैयार है। अब आप इसे मज़े से चटनी के साथ खा सकते है।

बिना Steamer के Momos कैसे बनाए

  • यदि आपके पास Steamer नहीं है तो आप किसी बड़े बर्तन में पानी गर्म कर के उस पर एक कटोरा रख देंगे
  • उस कटोरे के ऊपर एक जालीदार बर्तन रख देंगे यदि जालीदार बर्तन नहीं भी है तो भी कोई पतला पेंदी वाला बर्तन रख देंगे
  • इसमें Momos को डाल कर किसी प्लेट या बर्तन से ढक देंगे।
  • बीच-बीच में हम ढक्कन हटा कर check के लेंगे लेकिन ढक्कन बार-बार न हटाए क्यूंकि अगर इसकी भाप निकलती रहेगी तो ये सही से नहीं पक पाएगा।
  • 5 से 10 मिनट तक तेज़ भाप में पकाने के लिए छोड़ दे।

अब आपका चिकन मोमोज तैयार है इसे आप तीखी चटनी के साथ मज़े से खा सकते है। और हां आज मैं नहीं कहूँगी की इसे कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दे क्यूंकि इसका मज़ा तो गरमा गरम खाने में ही है।

fried Momos

fried Momos
Credit-Freepik.com

fried Momos बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी है।

  • इसके लिए आप अपने Steamed Momos को कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दे ताकि भाप के द्वारा इसमें लगा हुआ सारा पानी सूख जाये वरना तलते समय तेल के छींटे उड़ने लगते है।
  • जब Momos ठंडा हो जाये तो इसे तेल में fry कर लेंगे।
  • चारो तरह सुनहरा हो जाने पर इसे एक बर्तन में निकाल लेंगे।

इसे भी पढ़ें-Petha-घर पर पेठा कैसे बनाये

अब आपका fried Momos तैयार है। अब हम आपको Momos chutney बनाने की विधि बतायेंगे।

Momos chutney

Momos chutney
Credit-Freepik.com
  • Momos chutney बनाने के लिए आप 10 से 12 सूखी लाल मिर्च और 3 से 4 बड़े टमाटर ले लेंगे।
  • अब टमाटर को बीच से काट कर मिर्च और टमाटर दोनों को एक कप पानी में उबाल लेंगे जिससे दोनों गल जाये।
  • हम इसे तब तक पकाएंगे जब तक टमाटर का छिलका न छूटने लगे।
  • जब टमाटर व लाल मिर्च दोनों गल जायेंगे तो हम इसे Grinder की सहायता से पीस लेंगे।
  • अब हम एक कढाई में तेल गर्म कर के इसमें बारीक कटे हुए लहसुन व अदरक डाल देंगे।
  • जब लहसुन हल्का सुनहरा हो जाये तो इसमें हम टमाटर व मिर्चे के पेस्ट डाल कर कुछ देर तक पकाएंगे।
  • पकने के दौरान ही हम इसमें नमक Add कर देंगे।
  • 5 मिनट पकाने के बाद इसे गैस पर से उतार देंगे।

अब हमारी Momos chutney तैयार है इसे आप मज़े से अपने चिकन मोमोज  के साथ खा सकते है।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Chicken Momos बनाने की विधि  पूरी तरह समझ आ गई होगी। साथ ही आप यह भी जान गए होंगे की इसको बनाते समय कौन-कौन सी सावधानियां करनी चाहिए।

यदि यह Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप इससे related Recipe के बारे में और भी जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

यह भी पढ़ें-Types of Gujrati Dhokla

Zainab Sheikh Siddiqi
Zainab Sheikh Siddiqi
मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Lavi sharma on Garlic Bread Recipe