Chicken Samosa Chicken से बनने वाली एक recipe है जिसे सभी Nonvegetarians बड़े ही चाव से खाते है। आपने कई प्रकार का समोसा खाया होगा जैसे-पनीर समोसा, तंदूरी समोसा, पिज़्ज़ा समोसा, पट्टी समोसा लेकिन आपमें से कुछ ही होंगे जिन्होंने चिकन समोसा शायद ही Try किया होगा। चिकन समोसा खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है इसे बनाने में हम इसकी stuffing चिकन से तैयार करते है जिसकी वजह से ये खाने में और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।
चिकन समोसा खाने के साथ-साथ स्वस्थ के लिए भी लाभदायक होता है। वैसे तो समोसा एक unhealthy dish है लेकिन इसमें मौजूद चिकन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन व विटामिन पाया जाता है जिसकी वजह से ये हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। चिकन गर्भवती महिलाओं में शिशु के विकास के लिए भी फायदेमंद होता है। इसका सेवन हमारी हड्डियों को भी मज़बूत बनाता है। चिकन वजन कम करने में भी मदद करता है। यही नहीं चिकन का सेवन हमारी कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से भी लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा ये कोलेस्ट्रोल को कम करने में भी मदद करता है।
नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Chicken Samosa बनाना सीखेंगे।
Chicken Samosa
Chicken Samosa हैदराबाद की एक प्रसिद्ध dish है लेकिन इसे हैदराबाद के अलावा भी कई जगहों पर बेहद पसंद किया जाता है। धनियाँ की हरी चटनी के साथ खाने में ये और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाने के लिए काफी समय व मेहनत लगती है इसलिए इसे आप Sunday या Holiday वाले दिन बना सकते है। इसे आप किसी Function में भी बना कर सर्व कर सकते है।
यह भी पढ़ें-Cake Recipe- बिना ओवन के केक कैसे बनाए|
यह एक ऐसी recipe है जिसे आप breakfast में व snacks के तौर पर खा सकते है। इसे आप पिकनिक या Travelling में भी ले जा सकते है इसके गिरने या बह जाने का भी डर नहीं रहता है।
तो चलिए सीखते है इसे बनाने की विधि इसे बनाने के लिए हम सबसे पहले इसका dough तैयार करेंगे।
Dough तैयार करने की आवश्यक सामग्री
S.N | Ingredients | Quantity |
1. | मैदा (White Flour) | 1 कप |
2. | घी या तेल (Ghee or Oil) | 1 स्पून |
3. | नमक (Salt) | 1 टेबल स्प्पून |
4. | अंडा (Egg) | 1 |
Dough तैयार करने की विधि

- dough तैयार करने के लिए हम सबसे पहले मैदा को एक बर्तन में छान लेंगे
- अब हम इसमें नमक डाल देंगे
- नमक के साथ ही हम इसमें घी या तेल भी डाल देंगे
- मैदे या आटे को गुंथते समय उसमें घी या तेल डालने से तलने पर यह अधिक crispy तैयार होता है
- अब हम सभी को आपस में मिक्स कर देंगे
- इसके बाद हम इसमें अंडा डाल देंगे
- अब हम इसे भी मैदे में अच्छी तरह मिला लेंगे
- इसके बाद हम इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर इसका मुलायम dough तैयार कर लेंगे
dough तैयार होने पर हम इसे कम से कम 30 मिनट के लिए किसी गीले कपड़े से ढक कर रख देंगे। जब तक हमारा dough तैयार हो रहा है तब तक हम Chicken Samosa की filling तैयार कर लेंगे।
Filling तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री
S.N | Ingredients | Quantity |
1. | चिकन ( Chicken) | 250 ग्राम |
2. | प्याज़ (Onion) | 1 बड़े साइज़ का |
3. | अदरक (Ginger) | 1 इंच |
4. | लहसुन (Garlic) | 8-10 कलि बारीक कटी हुई या पेस्ट |
5. | हरी मिर्च (ग्रीन chilli) | 3-4 बारीक कटी हुई |
6. | हरी धनिया ( coriander leaf) | आधा कप बारीक कटी हुई |
7. | हल्दी (Turmeric) | 1 टी स्पून |
8. | धनिया ( coriander) | 1 टी स्पून |
9. | लाल मिर्च (red chilli) | 1 टी स्पून |
10. | काली मिर्च पाउडर (Black paper Powder) | 1 टी स्पून |
11. | गाज़र (Carrot) | 1 बारीक कटा हुआ |
12. | Schezwan chutney | 1 स्पून |
13. | नमक (Salt) | स्वादानुसार |
Filling तैयार करने की विधि

- filling तैयार करने के लिए हम Boneless Chicken का उपयोग करेंगे।
- Chicken को हम सबसे पहले धोकर अच्छी तरह clean कर लेंगे
- अब हम इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेंगे
- इसके बाद हम गाज़र व प्याज़ को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेंगे
- अब हम एक गहरे तल की कढाई में तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे
- जब तेल गर्म हो जाए तो हम इसमें अदरक व लहसुन डाल देंगे
- आप अदरक व लहसुन का पेस्ट भी डाल सकते है
- अब हम इसे पेस्ट को हल्का सुनहरा होने तक पकाएंगे
- जब यह तेल छोड़ने लगे तो यह तैयार है
- अब हम इसमें बारीक कटे हुए प्याज डाल देंगे और सभी को अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे
- इसी में हम बारीक कटी हुई मिर्च भी डाल देंगे
- इसके बाद हम इसे हल्का सुनहरा होने तक पकाएंगे
- जब प्याज पक जाये तब हम इसमें चिकन डाल देंगे
- इसके बाद हम सभी को चला कर अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे
- अब हम चिकन को कुछ देर low flame पर पकने देंगे क्यूंकि ये धीरे-धीरे पानी छोड़ेगा।
- इस दौरान हम इसे बीच-बीच में चलाते रहेंगे
- जब पानी सूख जाये तो हम इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया व काली मिर्च पाउडर डाल देंगे
- अब हम सभी को चला का अच्छे से मिक्स कर लेंगे
- कुछ देर पकाने के बाद हम इसमें Schezwan chutney डाल देंगे
- Schezwan chutney को हम अच्छी तरह मिक्स कर के चिकन को भुन लेंगे
- लगभग 4 से 5 तक पकाने के बाद हम गैस बंद कर देंगे
अब हमारी Filling तैयार है। अब हम आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे
Chicken Samosa बनाने की विधि

- chicken samosa बनाने के लिए हम सबसे dough को एक बार और गूँथ लेंगे
- अब हम इसकी पट्टी तैयार करेंगे
- पट्टी तैयार करने के लिए हम गुंथे हुए मैदे का सामान आकार की लोई बना लेंगे
- लोई हम मोटी लेंगे और इसे आधा बेल लेंगे
- इसी तरह हम दूसरी लोई को भी आधा बेल लेंगे
- अब हम लोई पर हल्के हाथो से तेल लगा देंगे
- तेल लगाने से ये आपस में मिलेंगे नहीं और सेकने के बाद आसानी से निकल जाएँगे
- इसी तरह हम सभी लोई को बेल लेंगे और एक के ऊपर एक तेल लगा कर रख देंगे।
- इसके बाद हम सभी को एक साथ बेल लेंगे
- इसे हम तवे पर सकेंगे लेकिन हमे इसे मुश्किल 10 second तक ही सेकना है
- इसके बाद हम इसे निकाल लेंगे और सभी रोटियों को अलग कर लेंगे
- अब हम सभी रोटियों को एक के ऊपर एक रख लेंगे।
- इसकी पट्टी बनाने के लिए हम इसे किसी scale की सहायता से आयताकार आकार में बराबर भागो में काट लेंगे जिससे सभी समोसे एक आकार के बने
- इसके बाद हम एक छोटे bowl में मैदे व पानी का गाढ़ा घोल तैयार कर लेंगे
- अब हम पट्टियों को fold कर के Cone जैसा बना लेंगे
- इसके बाद हम इस Cone में Filling को भर देंगे
- filling भरने के बाद हम इसे पट्टियों से Cover कर देंगे
- Cover करने से पट्टियों के किनारों पर हम मैदे का घोल लगा देंगे जिससे तलते समय पट्टियाँ खुले ना
- अब हम एक कढाई में तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे
- जब तेल गर्म हो जाये तो हम इसे fry कर लेंगे
- दोनों तरफ सुनहरा हो जाने के बाद हम इसे एक बर्तन में निकाल लेंगे
अब हमारा Chicken Samosa तैयार है। इसे आप मज़े से धनिया की चटनी या Ketchup के साथ खा सकते है।
Conclusion
दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप सभी को Chicken Samosa बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी।
यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,
यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।
धन्यवाद!
यह भी पढ़ें-Types of Gujrati Dhokla

मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी