Friday, April 19, 2024
HomeNONVEG RECIPEChicken Tikka Recipe In Hindi

Chicken Tikka Recipe In Hindi

5/5 - (4 votes)

Chicken Tikka को नाश्ते व Snacks के तौर पर खाया जाता है Laziz recipe में हम आपको Chicken tikka recipe ही नहीं बल्कि Chicken malai tikka Recipe भी बतायेंगे। इसका crispy taste लोगो को और भी ज्यादा पसंद आता है। बड़े-बड़े restaurant व होटलों में ये starter के रूप में सर्व किया जाता है। इसे हम प्याज़ व शिमला मिर्च के साथ बनाते है।

इस पर butter लगा कर इसे तंदूर में पकाने से इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। तंदूर में बनाने से इसमें एक सौंधापन स्वाद आता है। यदि इसमें नींबू डाल दिया जाये तो यह दो तरह से काम करता है एक तो यह हमारे Chicken को soft बनाता है दूसरा नींबू इसमें एक खट्टा व चटपटा स्वाद लाने में मदद करता है। वैसे तो चिकन हमारे health के लिए बहुत लाभदायक होता है लेकिन फिर भी मैं ये नहीं कहूँगी की Chicken Tikka एक healthy dish है या ये हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है। क्यूंकि हम इसे बनाने में बहुत सारे मसालों को उपयोग करते है जो कहीं न कहीं चिकन के सारे गुण को कम कर देता है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Chicken tikka (Chicken tikka Recipe) बनाना सीखेंगे। साथ ही हम आपको Chicken malai tikka भी बनाना सिखायेंगे।

Chicken Tikka

चिकन टिक्का पंजाब का एक प्रसिद्ध व्यंजन है। इसे धनिया की हरी चटनी के साथ खाया जाता है। इसे बनाने के लिए Boneless Chicken व कम हड्डियों वाले Chicken का उपयोग किया जाता है। वैसे तो Chicken Tikka तंदूर में ही बनाया जाता है लेकिन अगर आपके घर में तंदूर नहीं है तो आप इसे बिना तंदूर के भी बना सकते है। इस विधि से बनाने में इसे बार-बार सीक में सेकने की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है। इसे बनने में लगभग आधे से 1 घंटे का समय लगता है। चिकन टिक्का को बनाने के लिए इसे marinate करना बहुत ज़रूरी है। क्यूंकि marination से ही हमारे चिकन टिक्का का सही स्वाद आता है और इससे सारे मसाले अच्छी तरह चिकन में मिल जाते है।

यह भी पढ़ें-Top 5 Instant Recipe

इसकी gravy गाढ़ी बनाई जाती है यदि gravy गाढ़ी ना बने तो हम इसमें थोड़ा सा चने का आटा add कर देंगे। चने का आटा add करने से हमारी gravy भी गाढ़ी हो जाएगी और Chicken Tikka थोडा crispy भी हो जायेगा। Chicken Tikka व Chicken malai tikka दोनों को ही बनाने के लिए लगभग सामान ingredients की आवश्यकता होती है लेकिन दोनों को ही अलग विधि से बनाया जाता है और दोनों का स्वाद भी एक-दूसरे से बहुत अलग होता है।

तो चलिए बनाते है हमारा तंदूरी Chicken tikka (Chicken tikka Recipe) वो भी बिना तंदूर के।

Chicken Tikka बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

Chicken Tikka बनाने के लिए आवश्यक सामग्री ||Laziz recipe
Credit-Freepik.com
 S.N            Ingredients           Quality
  1.           चिकन           500 ग्राम
  2.            दही             1 कप
  3.           गरम मसाला            1 टेबल स्पून
  4.           हल्दी पाउडर            1 टेबल स्पून
  5.           धनिया पाउडर            1 टेबल स्पून
  6.           लाल मिर्च पाउडर            1 टेबल स्पून
  7.             टमाटर             2-3 टुकडो में कटा हुआ
  8.             अदरक              2 इंच (पेस्ट)
  9.             लहसुन           15-20 कलि का पेस्ट
  10.         शिमला मिर्च            2 टुकडो में कटा हुआ
  11.             नींबू                1
  12.            हरी मिर्च              4-5
  13.            नमक             स्वादानुसार
  14.             तेल             2 बड़े चम्मच
  15.             घी             1 बड़ा चमच
  16.           अमूल क्रीम             1 कप
  17.           हरी धनिया            1 कप बारीक कटी हुई
  18.            प्याज़           2-3 बड़े टुकड़ों में कटा हुआ
  19.            मक्खन             1 कप

 

Chicken Tikka को Marinate करने की विधि 

जैसा की मैंने आपको पहले ही बताया की Chicken Tikka बनाने के लिए chicken को marinate करना सबसे ज्यादा ज़रूरी है इसलिए सबसे पहले हम अपने चिकन को marinate करेंगे।

  • Chicken को marinate करने के लिए हम इसमें दही और नींबू का रस डालेंगे।
  • अब हम अदरक व लहसुन का पेस्ट बनाकर इसमें add कर लेंगे।
  • इसके बाद हम इसमें सभी पिसे हुए मसाले (हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर) डालेंगे।
  • अब हम सभी को आपस में mix कर लेंगे।
  • Chicken को marinate करने के लिए हम इसे दोनों हाथो से 5 मिनट तक अच्छे से मिलाएँगे ताकि सभी Ingredients Chicken में अच्छी तरह मिल जाए।
  • अब हमे इसे 1 से डेढ़ घंटे के लिए ढक कर रख देंगे।

अब हमारा चिकन marinate हो चुका है।  इसके बाद हम अपना Chicken Tikka तैयार करेंगे।

Chicken Tikka बनाने की विधि 

Chicken Tikka बनाने की विधि 
Credit-Freepik.com
  • Chicken Tikka बनाने के लिए हमने चिकन को पहले ही marinate कर लिया है।
  • अब हम इसमें बाकि बचे सभी मसाले डालकर mix कर देंगे।
  • इसके बाद हम अपने सभी vegetables (प्याज, शिमला मिर्च) को छोटे-छोटे चौकोर टुकडो में काट लेंगे।
  • अब हमे ज़रूरत है लोहे के कुछ सीक की जिसमें हम अपने Chicken Tikka को पकाएंगे।
  • इसके बाद हम कटे हुए प्याज़ व शिमला मिर्च को हल्का-हल्का मसाला डाल कर mix कर लेंगे। आप चाहे तो चिकन  को marinate करने के बाद जो मसाले बच गए थे आप उसका भी उपयोग कर सकते है।
  • अब हम सब्जियों व चिकन के टुकड़ों को बारी-बारी से सीक में लगायेंगे।
  • इसके बाद हम अपने butter को melt कर लेंगे।
  • सीक में तैयार किये गये Chicken Tikka व vegetables में किसी ब्रश की सहायता से अच्छे से butter लगायेंगे।
  • इसके बाद हम इसे oven में डाल देंगे।
  • यदि आपके घर में oven नहीं है तो आप कढाई में ढक कर भी इसे बिना सीक के पका सकते है और बाद में सीक लगा कर परोस दें।
  • इसे हम oven में लगभग 15-20 मिनट तक पकाएंगे इसके बाद हम इसे निकाल लेंगे।
  • अब हम इसमें फिर से butter लगा देंगे। आप चाहे तो इस पर कोई चटपटा मसाला भी छिड़क कर सर्व कर सकते है

इसे भी पढ़ें-Chicken Momos Recipe In Hindi

अब हमारा Chicken Tikka तैयार है इसे आप मज़े से evening snacks के तौर पर खा सकते है। आज कल तो वैसे भी बारिश का मौसम है ऐसे में अगर nonveg खाने वालो को Chicken Tikka मिल जाये तो मौसम का आनंद ही आ जाये। तो इंतज़ार किस बात का है जाइये और झटपट से ये laziz recipe बना कर सबको खिलाइए कहीं बारिश का मौसम निकल न जाये।

अब हम आपको Chicken malai tikka Recipe बनाना बतायेंगे।

Chicken malai tikka Recipe

Chicken malai tikka Recipe
Credit-Freepik.com

इसे भी Chicken Tikka की तरह ही बनाया जाता है बस इसको थोड़ा-सा creamy flavour देने के लिए हम इसमें क्रीम add करते है। और हाँ हमें इसे तीखा स्वाद नहीं देना है इसलिए हम इसमें लाल मिर्च पाउडर व तीखे स्वाद वाली ज्यादा सामग्रियों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। इसे बनाने में प्याज़ व शिमला मिर्च का भी उपयोग नहीं किया जाता है।

 आवश्यक सामग्री 

 S.N            Ingredients           Quality
  1.           चिकन           500 ग्राम
  2.            दही             1 कप
  3.          अमूल क्रीम            1 कप
  4.            काजू            10-15
  5.           धनिया पाउडर            1 टेबल स्पून
  6.           गरम मसाला            1 टेबल स्पून
  7.          काली मिर्च पाउडर            1 टेबल स्पून
  8.             अदरक              2 इंच (पेस्ट)
  9.             लहसुन           15-20 कलि का पेस्ट
  10.             सिरका             1 चम्मच
  11.             नींबू                1
  12.          चाट मसला              2 टेबल स्पून
  13.            नमक             स्वादानुसार
  14.             तेल             2 बड़े चम्मच
  15.            कसूरी मेथी             1 टेबल स्पून
  16.           अमूल क्रीम            2 कप

बनाने की विधि 

  • इसे बनाने के लिए हम सबसे पहले chicken को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर अच्छे से धो लेंगे।
  • अब हम एक बड़े बर्तन में चिकन के टुकड़ों को डालेंगे और इसमें हम दही डाल देंगे।
  • दही के बाद हम चिकन में अमूल क्रीम, कसूरी मेथी, काजू का पेस्ट, धनिया पाउडर, सिरका, चाट मसाला, काली मिर्च डाल देंगे।
  • इसके बाद हम इसमें अदरक, लहसुन का पेस्ट डाल कर सबको अच्छी तरह मिला लेंगे।
  • इसे हम लगभग 20-25 मिनट तक marinate होने के लिए ढक कर रख देंगे।
  • 20 मिनट बाद हम इसको फिर से आपस में mix कर देंगे।
  • इसके बाद हम एक लोहे की सीक लेंगे और उसमें अपने Chicken malai tikka के 4 से 5 टुकडो को लगा देंगे।
  • अब हम इसे oven में 15 से 20 मिनट तक पकाएंगे।
  • अगर आपके घर में oven नहीं है तो आप इसे तवे पर butter या घी लगा कर सेक सकते है लेकिन इसे बीच-बीच में पलटते रहिये ताकि यह हर तरफ से अच्छी तरह पक जाये।

अब हमारा Chicken malai tikka बन कर तैयार है इसे आप butter लगा कर सर्व कर सकते है।

सुझाव

  • यदि आपके पास लोहे की सीक नहीं है तो आप उसकी जगह बांस की स्टिक का उपयोग कर सकते है। बांस की स्टिक जले न इसलिए हम इसे कुछ देर के लिए पानी में भिंगो देंगे।
  • Chicken Tikka को आप बिना तंदूर के भी गैस में, oven में या तवे में सेक सकते है।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Chicken Tikka बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी। साथ ही आप Chicken malai tikka भी बनाना सीख गए होंगे।

यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

इसे भी पढ़ें-Petha-घर पर पेठा कैसे बनाए

 

Zainab Sheikh Siddiqi
Zainab Sheikh Siddiqi
मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Lavi sharma on Garlic Bread Recipe