Chocolate Barfi का नाम सुनते ही मुंह मे पानी आने लगता है। इसे मावा के साथ बनाया जाता है जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। इसे बनाने में chocolate का उपयोग किया जाता है इसलिए ये बच्चो को भी बहुत पसंद आता है। Chocolate Barfi को आप कई दिनों तक फ्रिज में रख कर भी खा सकते है। Chocolate Barfi Recipe बहुत ही laziz recipe है। यह मिठाई के दुकान पर आपको आसानी से मिल जाएगी साथ ही यह कई बेकरी पर भी आसानी से मिल जाती है।
आमतौर पर लोग त्योहारों में या किसी खास मौके पर बाजारों से मिठाइयाँ खरीदते है। हलवाई के दुकान की मिठाईयां शुद्ध घी की नहीं बनी होती है साथ ही ये कई दिन की रखी हुई भी होती है जिसके खाने से हमारी तबियत खराब हो जाती है। ऐसे में हम अपने घर पर ही मिठाइयाँ बना सकते है। घर पर मिठाई बनाने का एक लाभ यह भी होता है की हम इसे अपने अनुसार मीठा भी रख सकते है। क्यूंकि बाज़ार की मिठाइयाँ बहुत अधिक मीठी होती है।
नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Chocolate Barfi (Chocolate Barfi Recipe) बनाना सीखेंगे।
Chocolate Barfi
Chocolate Barfi कोको पाउडर और मावा से बनाया जाता है। chocolate हमारे सेहत के लिए जितना हानिकारक होता है इसे खाने के उतने ही ज्यादा फायदे भी है क्यूंकि चॉकलेट में जिंक, आयरन, पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते है। Dark Chocolate में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है। इसके अलावा BP low होने पर भी Dark Chocolate का सेवन किया जाता है। chocolate तभी नुकसान करती है जब इसका सेवन बहुत अधिक किया जाये।
मावा के साथ बनाने पर यह लेयर्ड बर्फी भी बन जाती है क्यूंकि इसके एक तरफ मावा की layer होते है सफ़ेद रंग की तो दूसरे तरफ भूरे रंग की chocolate की layer जिसकी वजह से ये देखने में तो आकर्षित लगती ही है साथ ही दो flavour के स्वाद के वजह से खाने में भी tasty लगती है।
वैस बेसन के लड्डू, नारियल के लड्डू, बूंदी के लड्डू और गोंदके लड्डू तो सभी अपने घर पर बनाते है लेकिन chocolate की बर्फी बहुत ही कम लोगो ने अपने घर पर बनाया होगा। इसे बनाने में काफी कम Ingredients का उपयोग होता है और यह कम समय में ही बनकर तैयार हो जाती है।
तो चलिए सीखते है Chocolate Barfi (Chocolate Barfi Recipe) बनाने की विधि
Chocolate Barfi बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

S.N | Ingredients | Quality |
1. | मावा | 2 कप |
2. | कोको पाउडर | 2 कप |
3. | देशी घी | 100 ग्राम |
4. | छोटी इलायची | 5-6 |
5. | चीनी पाउडर | 2 कप |
6. | बादाम | 8-10 |
Mawa तैयार करने की विधि
- Chocolate Barfi बनाने के लिए हम सबसे पहले मावा को कद्दूकस कर लेंगे।
- अब हम इसके बाद एक कढ़ाई को गैस पर गर्म होने के लिए रख देंगे।
- जब कढाई गर्म हो जाये तो हम इसमें घी गर्म होने के लिए डाल देंगे।
- घी गर्म हो जाने के बाद हम इसमें कद्दूकस किया हुआ मावा डाल देंगे।
- मावा में ही हम पीसी हुई चीनी भी डाल देंगे।
- अब हम एक चम्मच की सहायता से सभी को आपस में mix कर देंगे।
- मावा को हम लगातार चलाते रहेंगे ताकि कढाई में न लगे।
- इसे हमे तब तक चलाते रहना है जब तक मावा पिघल न जाए।
- मावा पिघल जाने पर भी हम इसे 5 मिनट तक पकाएंगे। पकाने के दौरान भी इसे हमें चलाते रहना है क्यूंकि मावा का texture गाढ़ा होता है जिसकी वजह से न चलाने पर यह कढाई में चिपकने लगता है।
- मावा पिघलने के बाद हम इसमें इलायची पाउडर डाल देंगे और आपस में अच्छी तरह mix कर देंगे।
- अब हम गैस बंद करके इसे उतार लेंगे।
- इसके बाद हम एक प्लेट लेंगे और उसमें घी लगा देंगे।
- अब हम इसी प्लेट में मावा को अच्छी तरह चारो तरफ फैला के डाल देंगे और इसे एक घंटे set होने के लिए रख देंगे।
अब हमारा मावा तैयार है अब हम आगे की तैयारी शुरू कर देंगे।
Chocolate Barfi बनाने की विधि

- Chocolate Barfi बनाने के लिए हम फिर से मावा के दूसरे टुकड़े को कद्दूकस कर लेंगे।
- अब हम कढाई में घी गर्म होने के लिए डाल देंगे।
- जब घी गर्म हो जाये तो हम इसमें मावा भी डाल देंगे।
- मावा को अच्छी तरह घी में mix कर लेंगे।
- अब इसी के बाद हम इसमें कोको पाउडर और पीसी हुई चीनी भी डाल देंगे।
- इसके बाद हम सभी को आपस में mix कर देंगे और इसे लगातार चलाते रहेंगे।
- कुछ देर बाद मावा पिघलने लगेगा मावा पिघलने के दौरान भी इसे हम लगातार चलाते रहेंगे।
- 5 मिनट पकने के बाद हम इसे गैस पर से उतार देंगे।
- अब हम इसे हमारे द्वारा पहले तैयार किये गए मावा की layer पर डाल देंगे
- Chocolate की layer को चारो तरफ अच्छे से फैला कर इसकी भी एक layer बना लेंगे।
- इसके बाद हम इसे लगभग 1 से डेढ़ घंटे के लिए set होने के लिए रख देंगे।
- जब यह set हो जाये तो हम इसे बर्फी के आकार में काट लेंगे। आप इसे अपने मनपसंद आकार का भी काट सकते है।
- अब हम बादाम की पतली-पतली slice काट लेंगे और अपनी Chocolate Barfi की गार्निशिंग कर देंगे।
अब आपकी Chocolate Barfi तैयार है इसे आप किसी भी खास मौके या होली, दिवाली, रक्षा बंधन जैसे त्यौहार में बना कर खा सकते है।
सुझाव व सावधानियां

- Chocolate Barfi बनाते समय जब आप इसका मावा तैयार करते है तो इसमें आप दूध का इस्तेमाल भी कर सकते है। इससे मावा को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है मावा जल्दी पिघलने भी लगता है।
- जब हम Chocolate की layer तैयार करेंगे तो उस समय chocolate हल्का ढीला होना चाहिए।
- यदि आपके पास मावा नहीं है तो आप मावा की जगह मिल्क पाउडर का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आपको मिल्क पाउडर में थोडा मिल्क डालना है और लगातार चलाते रहना है। जब यह गाढ़ा हो जाये तो इसे प्लेट में डाल कर set कर लेंगे।
- जिस भी बर्तन में आप बर्फी set करेंगे उसमें पहले हल्का-सा घी लगा लें ताकि बर्फी को काटने के बाद जब हम बर्फी निकाले तो यह आसानी से निकल जाये।
- chocolate Barfi बनाते समय आपको सबसे ज्यादा इस चीज़ का ध्यान रखना है की जब तक मावा कढाई में बन रहा है तब तक आपका चम्मच लगातार कढाई में चलता रहे अगर आप इसमें थोड़ी सी भी लापरवाही करते है तो आपकी बर्फी perfect नहीं बनेगी। सिर्फ मावा ही नहीं chocolate को तैयार करने में भी आपको यही सावधानी करना है।
- हमने हमारे बर्फी की गार्निशिंग बादाम के slice से की है आप चाहे तो आप इसकी गार्निशिंग नारियल के बुरादे, पिस्ता, काजू या अपने मनपसंद के किसी भी Dry fruit से कर सकते है।
यह भी पढ़ें-Cake Recipe- बिना ओवन के केक कैसे बनाए|
Conclusion
दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप सभी को Chocolate Barfi (Chocolate Barfi Recipe) बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी।
यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,
यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।
धन्यवाद!

मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी