Friday, March 29, 2024
HomeVEG RECIPEChole Bhature Recipe - छोले भटूरे कैसे बनाएं

Chole Bhature Recipe – छोले भटूरे कैसे बनाएं

Rate this post

|| chole bhature recipe in hindi ||

Chole Bhature खाने में जितने टेस्टी होते है उतने ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक| हानिकारक होने के बावजूद भी लोग इसे खाना बहुत पसंद करते है क्यूंकि इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है| चलिए आज हम आपको बताएँगे अपने घर में रेस्टोरेंट जैसे chole bhature recipe in hindi

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ| आज की इस पोस्ट में हम आपको बतायेंगे की रेस्टोरेंट जैसे chole bhature recipe in hindi

Chole Bhature (छोले भटूरे)

छोले भटूरे देश भर के लोगो की लोकप्रिय डिस है| भले ही खाने में ये नुकसानदायक क्यों न हो लेकिन इसका स्वाद लोगो को अपनी और आकर्षित कर ही लेता है| इसे आप ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर कभी भी खा सकते है| इसे लोग खास मौको पर भी बनाते है जैसे कोई छोटी मोटी बच्चो की बर्थडे पार्टी हो, या कोई खास मेहमान आपके घर आ रहा हो और हल्का फुल्का खाना खाना चाहता हो तब भी हम छोले भटूरे बनाते है|

यह भी पढ़ें – Aloo kachori Recipe – लज़ीज़ मसालेदार खस्ता कचौड़ी कैसे बनाएं

Chole Bhature बहुत ही आसानी से बन जाते है और इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की भी आवश्यकता नही पड़ती है| और ये बस कुछ मिनटों में ही बनकर तैयार भी हो जाता है|तो चलिए आज हम सीखते है छोले भठूरे बनाने की रेसिपी|

Chole बनाने की आवश्यक सामग्री

Chole बनाने की आवश्यक सामग्री
Credit – freepik.com
S. N आवश्यक सामग्री मात्रा (Quantity)
1. काबुली चने (बड़े वाले) 250 ग्राम
2. हरी मिर्च 3-4
3. टमाटर 3 मीडियम साइज़ के
4. अदरक 1 इंच (पेस्ट )
5.  लहसुन 1 (पेस्ट)
6. जीरा 1 टेबल स्पून
7. बड़ी इलायची 1 या 2
8. रिफाइंड या सरसों का तेल 1 बड़ा चम्मच
9. हींग 1 टेबल स्पून
10. धनियाँ पाउडर 1 टेबल स्पून
11. लालमिर्च पाउडर 1 टेबल स्पून
12. हल्दी 1 टेबल स्पून
13. गरम मसाला 1 छोटा चम्मच
14.  हरी धनियाँ 1 कप कटी हुई
15. काली मिर्च 1 टेबल स्पून
16. प्याज़ 1 मीडियम साइज़ का
17. दालचीनी 1 इंच, छोटा टुकड़ा

 

Chole Bhature के Chole बनाने की विधि

  • छोले बनाने के लिए आपको एक रात पहले ही छोले को पानी में भिगोकर फूलने लिए रखना होगा|अगर छोले फूलेंगे नहीं तो आप इसमें कितनी भी सीटी लगा लें छोले नहीं गलेंगे|
  • अब छोले को पानी से निकाल कर धो लीजिए|
  • मसाला हम पहले ही तैयार कर लेंगे इसके लिए छिले हुए लहसुन, आधे कटे हुए प्याज़, जीरा, काली मिर्च, दालचीनी, अदरक को मिक्सी की सहायता से एक साथ पीस लेंगे|
  • अब उसके बाद टमाटर को भी पीस लेंगे आप चाहे तो टमाटर छोटे-छोटे टुकड़ों में  भी काट कर डाल सकते है, लेकिन पीस कर डालने से ये मसालों के साथ अच्छी तरह मिल जाते है|
  • जब तक हमारा मसाला तैयार होगा तब तक हम छोले को उबाल लेंगे|
  • अब हम कुकर को गैस पर चढ़ा कर उसमे रिफाइंड गर्म कर लेंगे|
  • गर्म हुए रिफाइंड में बचे हुए प्याज़, हरी मिर्च (यदि आपको ज्यादा तीखा न पसंद हो तो न डाले) बड़ी इलायची और हींग डाल कर भुन ले|
  • इसके बाद इसमें पिसा हुआ मसाला डाल कर तब तक भुने जब तक मसाला तेल न छोड़ दें|
  • अब इसी मसालें में पिसा हुआ टमाटर डाल कर मिक्स कर लें|
  • फिर इसी मिश्रण में हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर, नमक, लाल मिर्च और गर्म मसाला भी मिक्स कर देंगे|
  • अब सभी मसालों को एक साथ अच्छी तरह मिलाकर इसमें उबले हुए छोले भी डालकर मिक्स कर देंगे|
  • मिक्स होने के बाद उसमे आवश्यकतानुसार पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें|

2 से 3 सीटी आने पर कुकर गैस पर से उतार दें| कुकर की गैस निकल जाने पर ऊपर से धनिया की पत्ती डाल कर सर्व करें|

इसे भी पढ़े – Almond खाने के फायदे और नुकसान

लीजिये अब आपका चटपटा छोला तैयार है|

Chole Bhature के Bhatura बनाने की आवश्यक सामग्री

Bhatura बनाने की आवश्यक सामग्री

Credit – Freepik.com

S. N आवश्यक सामग्री मात्रा (Quantity)
1. मैदा  250 ग्राम
2. दही 50 ग्राम
3. चीनी 1 टेबल स्पून
4. नमक स्वादनुसार
5. बेकिंग सोडा 1 टेबल स्पून
6. तेल या रिफाइंड आवश्यकतानुसार

 

Bhatura बनाने की विधि 

  • सबसे पहले मैदा को किसी बर्तन में छान लें|
  • अब छाने हुए मैदे में दही, नमक, चीनी (पीस कर), बेकिंग सोडा मिला लीजिए|
  • गुनगुने पानी से मैदा को नरम गूँथ लीजिए|
  • गूंथे हुए मैदे को कम से कम दो घण्टों के लिए ढककर रख दीजिए|
  • अब कढ़ाई में तेल को गर्म कर लीजिए|
  • तेल गरम हो जाने के बाद मैदे की छोटी-छोटी लोई बना लीजिए|
  • अब इसे गोल बेल कर बड़ा कर लीजिए, इसका आकार हमें पूड़ी से बड़ा और मोटा रखना है|
  • इसे कढाई में डालकर दोनों तरफ से सुनहरा या हल्का भूरा होने तक फ्राई करें|
  • इसे फूलाने के लिए दोनों तरफ कलछुल से धीरे-धीरे दबाइए|
  • इसके बाद भटूरे को एक प्लेट में नैपकिन या कोई साफ कपडा बिछा कर निकाल लें| इससे भटूरे में उपस्थित अनावश्यक तेल नेपकिन के द्वारा सोख लिया जाएगा

अब आपके Chole Bhature तैयार है| इसे अचार के साथ खाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है|

सुझाव

  • छोले को अच्छा दिखने के लिए आप फ़ूड कलर का इस्तेमाल कर सकती है|
  • याद रहे की मैदा कभी ठन्डे पानी से न गूंथें अक्सर गरम पानी का ही इस्तेमाल करें इससे भटूरे मुलायम रहेंगे|
  • अगर आप भटूरे को ज्यादा क्रन्ची बनाना चाहते है तो इसे धीमी आंच पर पकाएं|

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को chole bhature recipe in hindi की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी| यदि यह chole bhature recipe in hindiआपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी  रेसिपी के बारे में जानना चाहते  तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए  हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे|

धन्यवाद!

Zainab Sheikh Siddiqi
Zainab Sheikh Siddiqi
मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Lavi sharma on Garlic Bread Recipe