Home CHINESE FOOD Crispy Momos recipe

Crispy Momos recipe

Credit-Freepik.com
Rate this post

Crispy Momos सुनते ही आपके मन में Fried Momos का ख्याल आ रहा होगा लेकिन Crispy momos Fried momos से बहुत अलग और बेहद स्वादिष्ट होते है। Fried Momos आपको आसानी से Restaurant व streets stalls में मिल जाएंगे लेकिन Crispy Momos जल्दी किसी restaurant में नहीं मिलते इसलिए आज हम आपको इसे घर पर ही बनाना सिखायेंगे।

यह Momos बहुत ही अलग होते है यह काफी crispy व crunchy होते है। इसे बनाने के लिए पहले साधारण Momos की तरह इसकी Stuffing की जाती है फिर हम इसकी coating करके दोबारा इसकी Corn flakes से coating करेंगे। इसके बाद हम इसे deep Fry करके निकाल लेंगे। इस तरह से हमारा Crispy Momos तैयार होता है। इसकी stuffing भी आप अपने मन पसंद के vegetable से कर सकते है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Crispy Momos बनाना सीखेंगे।

Crispy Momos

वैसे तो मोमो नेपाल के लोगो का काफी प्रिय व्यंजन है लेकिन इसे पूरे देश भर में बड़े चाव से खाया जाता है। यह एक Indo Chinese Dish है। अधिकतर लोग इसे बनाने के लिए Corn flakes का उपयोग करते है लेकिन आप चाहे तो इसकी जगह Bread crumbs का भी उपयोग कर सकते है। वो लोग जिन्हें momos खाना पसंद नहीं है वे crispy momos try कर सकते है। इनका स्वाद साधारण momos से बहुत अलग होता है।

यह भी पढ़ें-Top 5 Instant Recipe

तो चलिए सीखते है इसे बनाने की विधि

Stuffing बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

S.N           Ingredients        Quality
 1.           शिमला मिर्च       3 (बारीक कटा हुआ)
 2.           पत्ता गोभी        1 कप
 3.             गाज़र        2 बारीक कटा हुआ
 4.             पनीर         150 ग्राम
 5.             नमक          स्वादानुसार
 6.             लहसुन         1 बड़ा स्पून (पेस्ट)
 7.             अदरक          1 बड़ा स्पून (पेस्ट)
 8.            हरी मिर्च         3-4 (बारीक कटी हुई)
 9.             प्याज़          1 (बारीक कटा हुआ)
10.              तेल           2 बड़े चम्मच

 

Stuffing तैयार करने की विधि 

  • stuffing तैयार करने के लिए हम सबसे पहले एक कढाई में तेल गर्म कर लेंगे।
  • तेल गर्म हो जाने के बाद हम इसमें लहसुन व अदरक का पेस्ट डाल कर भुन लेंगे।
  • इसी में हरी मिर्च भी डाल कर fry कर लेंगे।
  • जब यह सभी हल्के सुनहरे रंग का हो जाये तो हम इसमें शिमला मिर्च, गाज़र व सभी ऐसी सब्जियां डाल देंगे जिसे पकने में अधिक समय लगता है।
  • जब यह सब्जियां गलने लगेंगी तो हम इसमें पत्ता गोभी डाल देंगे और चला कर सभी को मिक्स देंगे।
  • इसी में हम पनीर भी डाल देंगे हम Crispy Momos की stuffing तैयार कर रहे है इसलिए हम पनीर के टुकड़े नहीं करेंगे इसे भुर्जी जैसा बनायेंगे।
  • अब हम इसे कुछ देर चला कर पका लेंगे।
  • हमें vegetables को ज्यादा नहीं पकाना है क्यूंकि अगर सब्जियां ज्यादा गल गयी तो ये crunchy नहीं लगेंगी।
  • अब हम इसमें नमक डाल कर मिला लेंगे
  • इसके बाद हम इसे 2 मिनट तक पकाएंगे फिर गैस बंद कर देंगे।

अब हमारा stuffing तैयार है। इसके बाद हम आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

Crispy Momos का Dough तैयार करने की विधि 

Crispy Momos का Dough तैयार करने की विधि 
Credit-Freepik.com
  • इसका dough तैयार करने के लिए हम सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा लेंगे
  • इसमें में हम एक चुटकी नमक डाल देंग।
  • अब हम इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर गूँथ लेंगे।
  • इसे हम अच्छे से मसलकर गूँथ लेंगे ताकि हमारा dough मुलायम तैयार हो।
  • गूंथने के बाद हम इसे लगभग 10 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे।

अब हम हमारा dough तैयार है। अब हम बनायेंगे crispy Momo

Crispy Momos बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

Credit-Freepik.com
S.N           Ingredients        Quality
 1.             मैदा       आधा कप
 2.           कॉर्न फ्लोर       आधा कप
 3.            लाल मिर्च       1 टेबल स्पून
 4.            चाट मसाला       1 टेबल स्पून
 5.             नमक       1 टेबल स्पून
 6.            Corn Flakes         2 कप
 7.            काली मिर्च पाउडर       1 टेबल स्पून
 8.              तेल        तलने के लिए

Crispy Momos बनाने की विधि 

  • Crispy Momos बनाने के लिए हम तैयार किये गए dough की छोटी-छोटी नींबू के आकार की लोई बना लेंगे।
  • अब हम इसे गोल-गोल बेल लेंगे।
  • इसका आकार हम लगभग छोटी पूड़ी के बराबर रख्नेगे
  • अब हम हमारे द्वारा तैयार किये गये veggie से इसकी stuffing करेंगे
  • stuffing हमे बहुत ज्यादा नहीं करनी है वरना हमारे momos फट जायेंगे
  • अब हम इसे चारो तरफ से घुमा-घुमा कर बंद कर देंगे।
  • इसे आप अपने मन पसंद का shape दे सकते है।
  • साधारण momos की तरह हम हमारे Crispy Momos को Steam नहीं करेंगे।
  • अब हम इसका बेटर तैयार करेंगे।

बेटर तैयार करने की विधि 

  • इसका बेटर तैयार करने के लिए हम एक बड़े bowl में आधा कप मैदा लेंगे।
  • मैदे के साथ ही हम इसमें आधा कप कॉर्न फ्लोर भी डाल देंगे।
  • इसके बाद हम इसमें लाल मिर्च पाउडर डाल देंगे।
  • अब हम इसी में नमक, चाट मसाला व काली मिर्च पाउडर डाल देंगे।
  • अब हम सभी को आपस में मिक्स कर लेंगे
  • इसके बाद हम इसमें पानी डाल कर इसे चला कर इसका पतला घोल तैयार कर लेंगे।
  • अब हमारा घोल तैयार है। इसके बाद हम एक बड़ा बर्तन लेंगे
  • इसमें हम Corn flakes को डाल कर हाथो की सहायता छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लेंगे
  • ध्यान रहे की हमे इसका बिल्कुल बुरादा नहीं बनाना है इसे हम हल्का दरदरा ही रखेंगे।
  • आप चाहे तो इसे Grinder की सहायता से भी पीस सकते है।
  • अब हम हमारे द्वारा तैयार किये गए momos को बेटर में डुबो देंगे
  • हमे इसे ऐसे डुबोना है की बेटर momos को चारो तरफ अच्छे से cover कर ले।
  • अब हम इस momo को Corn Flakes में डाल कर Corn Flakes को momos के चारो तरफ चिपका देंगे
  • इसके बाद हम इसे निकाल कर एक अलग बर्तन में रख देंगे
  • लगभग 5 मिनट set होने के बाद हम एक कढाई में तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे।
  • जब तेल मीडियम गर्म हो जाये तो हम इसमें एक-एक करके momos तलने के लिए डाल देंगे।
  • इसे पकाते समय हम गैस की आंच को मीडियम कर देंगे।
  • अगर हम इसे तेज़ आंच पर पकाते है तो यह बाहर से सुनहरे तो हो जायेंगे लेकिन अन्दर से कच्चे ही रह जायेंगे।
  • जब यह दोनों तरफ सुनहरा हो जाये तो हम Crispy Momos को किसी प्लेट में निकाल लेंगे

अब हमारा Crispy Momos तैयार है। इसे आप चटनी के साथ आनंद लेकर मज़े से खा सकते है।

सुझाव व सावधानियां 

  • Crispy Momos बनाते समय हम जब इसका घोल तैयार करेंगे तो इसे चला कर अच्छे से फेट लेंगे ताकि इसमें गांठ न पड़े।
  • जब हम हमारे Crispy Momos को corn flakes में लपेटेंगे तो  इसे 5 से 8 मिनट तक अलग रख दें ताकि Corn flakes अच्छी तरह momos में चिपक जाये और तलते समय निकले न।
  • हमने इसकी stuffing तैयार करते समय पनीर व अन्य सब्जियों का इस्तेमाल किया है आप इनकी जगह अपने पसंद की किसी भी सब्जी का उपयोग कर सकते है।
  • आप stuffing को और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें सेजवान चटनी भी मिला सकते है इससे आपकी stuffing और ज्यादा Tasty बनेगी।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Crispy Momos बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी।

यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

इसे भी पढ़ें-Chocolate Swiss Roll कैसे बनाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version