Home VEG RECIPE Daal Makhani Recipe In Hindi

Daal Makhani Recipe In Hindi

Credit: Freepik.com
Rate this post

Daal Makhani सुन कर ही मुह में पानी आ जाता है क्यूंकि यह है ही ऐसी है। Daal Makhani, मक्खन में तैयार उरद की दाल जिसे हम किसी के साथ भी सकते हैं। खड़ी उरद कह ले या साबूत उरद और राजमा इन दोनों के combination साथ बनी दाल बहुत ही स्वादिस्ट होती है। यह ज्यादातर Hotel या शादी में ही खाए होंगे। Daal Makhani दालों का उस्ताद होता है क्यूंकि इसे किसी के साथ खा सकते है। दाल मखानी खाने में काफी heavy और healthy भी होती है।

Hello Friends, मैं Sandeep Kumar lazizrecipe.com एक बार फिर से आपका स्वागत करता हूँ। आशा करता हूँ आप सभी अच्छे होंगे। आज मै एक नई जानकारी के साथ हाज़िर हूँ, आज का Article है Daal Makhani। कैसे घर पर हम स्वादिस्ट Daal Makhani को बनाते हैं, दी गयी जानकारी को जानने के लिए इस Article को पूरा पढ़े। इस Article की मदद से आप hotel और restaurant जैसी Daal Makhani घर पर बना सकते है। तो चलिए इसे बनाना शुरू करते है।

Daal Makhani

Daal Makhani
Credit: Freepik.com

कुंदन लाल जग्गी और कुंदन डाल गुजराल दो दोस्त हुआ करते थे जो पाकिस्तान के लाहोर जीले के एक hotel में काम करते थे। बटवारे की वजह से दोनों बिछड़ गये लेकिन वापस से जब दोनों refuge कैंप में मिले तो जग्गी ने गुजराल को शरहद पार दिल्ली चलने के लिए दबाव डाला जिससे दोनों दिल्ली आ गए। दिल्ली आकर दोनों ने वही काम शुरू किया जो पाकिस्तान में करते थे। दोनों ने मिल कर एक restaurant शुरू किया जिसका नाम था मोती महल।

दोनों butter चिकन के लिए पहले से ही famous थे लेकिन साथ साथ तंदूर के लिए भी। लेकिन दिल्ली में रह कर शाकाहारी लोगों के लिए भी कुछ veg तैयार करना था। बहुत सोचने के बाद वह खड़ी उरद तक पहुचे क्यूंकि यह दाल ज्यादा तर पूजा में काम आती है। दाल और राजमे को मिक्स कर के उसमे टमाटर और कुछ खड़े मसाले डाल कर उसे रात भर तंदूर पर बेहद धीमी आँच पर पकाया। पकने के बाद वह मलाई की तरह एकदम गाढ़ी और काफी स्वादिस्ट दाल बन कर उत्पन्न हुई। वही से Daal Makhani famous हुई। जिससे आज लोग इतना पसंद करते है कि hotel या restaurant में जाते है तो डाल मखानी जरुर खाते है क्यूंकि इससे हम रोटी चावल पराठा किसी के भी साथ खा सकते हैं। तो चलिए इसे बनाना शुरू करते है।

यह भी पढ़े – Moong ki dal मूंग की दाल कैसे बनाए

Daal Makhani बनाने के लिए ingredient 

Credit: Freepik.com
 S No. सामग्री (Ingredient) मात्रा (Quantity)
1. साबूत उरद की डाल (Full Urad Dal) 200 ग्राम
2. राजमा (Kidney red Beans) 100 ग्राम
3. हींग (Asafoetida) ½ चम्मच
4. टमाटर (Tomato) 3 बड़े
5. मक्खन (Butter) 1 छोटी कटोरी
6. देशी घी (Ghee) 2 चम्मच
7. लहसुन (Garlic) 7 से 8 कली
8. नमक  (Salt) स्वादानुसार
9. देगी लाल मिर्च (Degi Red Chilly) पावडर 2 चम्मच
10. गरम मसाला (Garam Masala) ½ चम्मच
11. कस्तूरी मेथी (Musk methi) ½ चम्मच
12. क्रीम (Cream) 1 छोटी कटोरी

Daal Makhani के लिए पहले से क्या तैयार करे 

  • दाल मखानी के लिए हमे खड़ी उरद की डाल और राजमा दोनों को बनाने से एक दिन पहले अच्छे से धोकर, भीगा कर रख लेना है।
  • रात भर पानी में रहने से राजमा और दाल हमारी फूल जाएगी, जिससे बनाने में कम समय लगेगा।
  • टमाटर को अच्छी तरह से पीस कर उसकी प्यूरी बना लेंगे।
  • लहसुन को छिल कर उसे अच्छी तरह से बारीक काट लेंगे।
  • भीगी हुई दाल को pressure cooker में 5-6 सिटी लगा कर पका लेंगे।
  • अगर हम किसी खुले बर्तन में पका रहे हो तो 40 से 45 मिनट तक पकाएंगे।
  • खुले बर्तन में पकाने से कुछ फायदें है, जैसे कि हम उसमे ऊपर आती impurity को हटा सकते है।
  • धीरे धीरे पकने की वजह दाल छिलके से खुल जाएगी।

Daal Makhani कैसे बनाये

Credit: Freepik.com
  • पहले एक कढाई लेंगे और उसमे घी डालकर गरम करेंगे।
  • घी के गरम होने पर उसमे लहसुन और हींग डाल कर golden brown होने तक उसे भूनेंगे।
  • जब हमारा लहसुन golden brown हो जायेगा तो हम उसमे टमाटर की प्यूरी डालेंगे।
  • नमक और देगी लाल मिर्च डाल कर अच्छी तरह से भूनेंगे जिससे घी हमारी अलग होने लगे।
  • उसके बाद मक्खन डालेंगे और मक्खन को melt होने देंगे।
  • Melt होते ही हम उसमे पहले से तैयार की गयी दाल को डालेंगे।
  • ध्यान रहे गैस का flame medium ही रहेगा शुरू से लेकर अंत तक।
  • धीरे धीरे दाल को टमाटर की प्यूरी में मिलते रहेंगे।
  • फिर से हम और मक्खन डालेंगे और थोडा सा पानी मिलायेंगे।
  • 10 से 15 मिनट तक हम लगातार चलाते रहेंगे जिससे दाल और गाढ़ी होते जाएगी।
  • वापस से हम उसमे थोड़ा सा मक्खन डालेंगे और मिलायेंगे।
  • इसे बीच-बीच में धीरे-धीरे चलते भी रहना है l जिसकी वजह से हमे हथनी की जरूरत नही पड़ेगी।
  • अब हम उसमे क्रीम डालेंगे और दाल को अच्छी तरह से मिक्स करेंगे।
  • नमक डालेंगे और थोड़ा सा पानी डाल कर चलाएंगे जिससे दाल हमारी निचे लगे नही।
  • हम अब अपनी दाल को 15 से 20 मिनट के लिए ढक देंगे और गैस की flame को low कर देंगे।
  • 20 मिनट के बाद थोड़ा सा मक्खन डालेंगे और गरम मसाला डालकर चलाएंगे।
  • थोड़ी सी कस्तूरी मेथी को crush कर के डाल में डालेंगे और वापस से 5 मिनट के लिए ढक देंगे।

तड़का कैसे लगाये 

Credit: Freepik.com
  • एक कलछल में मक्खन डालेंगे मक्खन के melt होने पर उसमे देगी लाल मिर्च डालेंगे।
  • चम्मच से हम तड़के को मिक्स करेंगे जिससे लाल मिर्च मक्कन में अच्छी तरह से मिल जाये।
  • दाल के ऊपर तडके को डाल कर मिलायेंगे जिससे तड़का हमारा दाल के साथ मिक्स हो जाये l
  • अब Daal Makhani बन कर तैयार है इसे हम किसी के साथ भी कहा सकते है।
  • अगर मेरी माने तो मुझे Daal Makhani के साथ गार्लिक नान खाना बेहद पसंद है।

Garnishing के लिए क्या करे 

  • Garnish के लिए हम उपर से हरी धनिया डाल सकते है।
  • Butter और cream के साथ भी हम Daal Makhani को serve कर सकते हैं।

कुछ महत्वपूर्ण बाते 

Credit: Freepik.com
  • दाल को अच्छी तरह से धुल लेंगे जिससे उसकी सारी गन्दगी अच्छी तरह से निकल जाये।
  • दाल को रात में ही भिगो दे जिससे दाल पकाने में समय कम लगेगा और साथ ही साथ गैस की बचत होगी।
  • हमे दाल को low flame पर ही पकाना है जिससे डाल पकते पकते उसमे flavour भी आता रहे।
  • ध्यान दें की हमे मक्खन एक बार में नही डालना है बल्कि थोड़ा थोड़ा करके डालना है।
  • जब गैस के flame को off करना हो उससे 10 मिनट पहले ही गरम मसाला डालना है।
  • अगर आप चाहे तो दाल को मथानी से एक बार चला सकते है।

यह भी पढ़े – bread recipes

निष्कर्ष (Conclusion)

तो दोस्तों आसा करते की आपको हमारे बनाने की विधि अच्छी तरह से समझ में आ गयी होगी। इसको बनाना थोडा आसान है, तो जल्दी से इसे घर पर बना कर दोस्तों और अपने परिवार वालो को खिलाये।

Daal Makhani की recipe के लिए सभी महत्वपूर्ण बाते समझ आ गयी होंगी। आपको समझ में आ गयी होंगी की आपको क्या क्या सावधानी बरतनी है। हमने इसमें बारीकी से इसलिए भी बताया है ताकि स्वाद में कोई कमी ना आये।  यदि यह रेसिपी आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे।

यदि आपके मन में किसी भी तरह का सवाल या झिझक हैं तो हमें जरुर Comment करके बताये जिससे हम आपके सभी सवालों के जवाब दे सके।

यदि आप और भी किसी रेसिपी के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए। जिससे हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेंगे जिससे आप खाने को स्वादिस्ट बना सके।

धन्यवाद!

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version