Home Uncategorized Dahi Bhalla Recipe In Hindi

Dahi Bhalla Recipe In Hindi

Credit-Freepik.com
5/5 - (5 votes)

Dahi Bhalla भारत की बहुत लोकप्रिय dish है। इसे उत्तरी भारत में बड़े चाव से खाया जाता है। Dahi Bhalla खाने में जितना ज्यादा स्वादिष्ट होता है उतना ही यह हमारे health के लिए भी लाभदायक होता है इसलिए हमारी आज की laziz recipe में हमने Dahi Bhalla recipe को चुना है। उत्तर भारत में तो यह Street Food के तौर पर भी खाया जाता है।

Dahi Bhalla बनाना बहुत ही आसान है। इसे आम तौर पर मीठी चटनी के साथ खाया जाता है अगर आप अपने दही भल्ले में fruit से गार्निशिंग करे तो यह देखने में तो आकर्षक लगता ही है साथ ही यह खाने में भी और ज्यादा स्वादिष्ट लगने लगता है। इसे लोग होली, दिवाली, ईद जैसे त्यौहार या किसी खास मौके पर बना कर खाते है। दही भल्ले के दाल को फेट-फेट कर स्पौंजी बनाया जाता है। अधिकतर लोग सोचते है की Dahi Bhalla व Dahi Vada एक ही dish है ऐसा कुछ हद तक ठीक भी है लेकिन Dahi Bhalla को बनाने में बीच में dry fruit डाला जाता है या इसकी stuffing की जाती है जबकि Dahi Vada बनाने में कोई stuffing नहीं की जाती है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Dahi Bhalla (Dahi Bhalla Recipe) बनाना सीखेंगे। साथ ही हम आपको इसके लिए इमली की मीठी चटनी बनाना भी बतायेंगे।

Dahi Bhalla

Dahi Bhalla उत्तरी भारत की एक प्रसिद्ध dish है। यह एक बहुत ही healthy dish है जो न केवल हमारे पाचन क्रिया के लिए लाभदायक होता है बल्कि इससे हमें कैल्शियम भी प्राप्त होता है साथ ही यह जोड़ो के दर्द के लिए भी लाभदायक होता है। Dahi Bhalla बनाने के लिए उरद की दाल को रात भर भिंगोया जाता है। ऐसा कहा जाता है की जब दाल को भिंगोया जाता है तो उसके पोषक तत्व बढ़कर 10 गुना ज्यादा हो जाते है। और इसका पाचन भी आसानी से हो जाता है। इसलिए दही भल्ला को एक पौष्टिक व्यंजन भी कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें-Paneer Roll Recipe In Hindi

तो चलिए सीखते है Dahi Bhalla (Dahi Bhalla Recipe) बनाने की विधि

Dahi Bhalla बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

Dahi Bhalla बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 
Credit-Freepik.com

 

 S.N            Ingredients           Quality
  1.         उरद की दाल           250 ग्राम
  2.            दही            250 ग्राम
  3.           चिरौंजी            50 ग्राम
  4.            किशमिश            50 ग्राम
  5.           लाल मिर्च पाउडर            1 टेबल स्पून
  6.           चाट मसाला            1 टेबल स्पून
  7.             हींग            1 चुटकी
  8.            नमक              स्वादानुसार
  9.             चीनी            1 बड़ा चम्मच
  10.            जीरा पाउडर             1 टेबल स्पून
  11.             तेल                तलने के लिए
  12.          हरी धनिया              बारीक कटी हुई
  13.            इमली               1 कप
  14.            अनार              1 कप (दाने)
  15.            आमचूर              1 टेबल स्पून

 

Dahi Bhalle का बेटर तैयार कर लें 

Credit-Freepik.com

दही भल्ला बनाने के लिए हम सबसे पहले इसका बेटर तैयार करेंगे।

  • इसका बेटर तैयार करने के लिए हम उरद की दाल को रात भर के लिए पानी में भिंगो के रख देंगे।
  • फूलने के बाद यह आकार में बड़ा और मुलायम हो जायेगा।
  • अब हम दाल का सारा पानी निकाल लेंगे और दाल को मिक्सी में अच्छी तरह पीस लेंगे।
  • दाल को पीसते समय इस बात का ध्यान दे की इसका सारा पानी निकाल लें वरना हमारा बेटर बहुत पतला तैयार होगा और यह तलते समय ज्यादा तेल सोख लेगा।
  • जब दाल पीस जाये तो हम इसे एक बड़े बर्तन में लेंगे और लगातार एक ही दिशा में घुमाकर फेटते रहेंगे।
  • इसे हमें लगातार 5 से 7 मिनट तक फेटना है ताकि हवा इसके अन्दर अच्छी तरह घुस जाये और हमारा Dahi Bhalla स्पौंजी बने।
  • इसके बाद हम इसमें हल्का-सा नमक, हींग और जीरा पाउडर डाल देंगे।
  • अब इसे हम फिर से दो मिनट के लिए फेटेंगे ताकि इसमें नमक और जीरा पाउडर अच्छी तरह से मिल जाये।
  • आपका बेटर अच्छी तरह तैयार है की नहीं ये check करने के लिए हम एक कटोरे में पानी लेंगे और उसमें अपने बेटर का एक छोटा सा गोला डाल देंगे। यदि आपका बेटर पानी पर तैर कर ऊपर आ जाता है तो आपका बेटर तैयार है यदि नहीं आता है तो आप इसे दो मिनट तक और फेटे।

अब हमारा बेटर तैयार है अब हम अपना Dahi Bhalla तैयार करेंगे।

Dahi Bhalla बनाने की विधि

दही भल्ला का बेटर हमने पहले ही तैयार कर लिया है। इसके बाद हम अपने दही भल्ले की filling करके इसको तल लेंगे।

  • Dahi Bhalla बनाने के लिए हम सबसे पहले एक गहरे तल की कढाई लेंगे और इसमें तेल गर्म होने के लिए रख देंगे।
  • तेल को मीडियम आंच पर गर्म करना है वरना तलते समय हमारे भल्ले ऊपर से भूरे तो हो जायेंगे लेकिन अन्दर से पकेंगे नहीं।
  • अब हम बेटर की एक छोटी लोई ले लेंगे और इसके बीच में चिरौंजी और किशमिश डाल देंगे।
  • अब हम इसको चारो तरफ से cover कर लेंगे।
  • इसके बाद हम इसे तेल में तलने के लिए डाल देंगे।
  • दोनों तरफ अच्छे से पक जाने के बाद हम इसे एक बर्तन में निकाल लेंगे।
  • जिस भी बर्तन में हम इसे निकालेंगे उसमें हम napkin या कोई cotton का कपड़ा बिछा देंगे ताकि ये इसका सारा extra तेल absorb कर सके।
  • अब हम Bhalla को हल्के गुनगुने पानी में 5 से 10 मिनट तक फूलने के लिए छोड़ देंगे।
  • जब तक यह तैयार हो रहा है तब तक हम इसका दही तैयार कर लेंगे।
  • दही तैयार करने के लिए हम दही में आधा कप चीनी डालेंगे और दही को अच्छी तरह फेटेंगे।
  • फेटने पर हमारी दही creamy दिखेगी और यह थोड़ी कम गाढ़ी हो जाएगी।
  • अब हम अपने भल्ले को पानी से निकाल लेंगे और इसका सारा पानी निचोड़ लेंगे।
  • अब हम इसमें दही को डाल देंगे और इसकी ऊपर से इसकी गार्निशिंग करेंगे।
  • गार्निशिंग के लिए हम इसमें ऊपर से हल्का सा चाट मसाला व आमचूर पाउडर डाल देंगे।
  • इसके बाद हम इसमें इमली की चटनी व अनार के दानो से इसकी गार्निशिंग कर देंगे।
  • अब आखिर में हम इसमें हरी धनिया की पत्तियों को बारीक काट कर डाल देंगे।

अब आपका चटपटा दही भल्ला तैयार है ।

इमली (Imli) की चटनी बनाने की विधि

Credit-Freepik.com

इमली की चटनी का स्वाद खट्टा मीठा होता है जो इसे अनोखा बनाता है। इमली की चटनी को हम समोसे, खस्ता, कचौड़ी व दही बड़े के साथ खाते है। यह एक ऐसी चटनी है जिसे बनाकर आप कई दिनों तक खा सकते है। और जैसा की हमारी आज की Laziz Recipe Dahi Bhalla Recipe है जिसके साथ इमली की चटनी खाना आम बात है तो कैसे हम इसे अकेला छोड़ सकते है।

तो चलिए सीखते है इसे बनाने का तरीका।

  • इमली की चटनी बनाने के लिए हम सबसे पहले इमली को 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिंगो कर रख देंगे।
  • जब इमली अच्छी तरह गल जाये तो हम इमली को हाथ से अच्छी तरह mash करेंगे।
  • इमली के सभी बीज निकाल कर अलग कर देंगे और इसके गुदे को अच्छी तरह mash कर लेंगे।
  • अब हम इमली के छिलके को भी निकाल कर अलग कर लेंगे और इसे छन्नी की मदद से छान लेंगे।
  • इसके बाद इसे पकाने के लिए गैस पर रख देंगे।
  • अब हम इसमें जीरा पाउडर, आमचूर पाउडर, चीनी डाल कर तब तक चलाएंगे जब तक चीनी गल न जाए।
  • आप इसमें चाट मसाला भी डाल सकते है।
  • चटनी को पकने तक हम इसे लगातार पकाते रहेंगे।
  • जब चटनी हल्की गाढ़ी हो जाये तो इसमें किशमिश डाल देंगे।

यह भी पढ़ें-Top 5 Instant Recipe

अब हम गैस बंद कर देंगे हमारी चटनी तैयार है। इसे आप मज़े से Dahi Bhalla के साथ खा सकते है।

सुझाव व सावधानियां 

Credit-Freepik.com
  • Dahi Bhalla बनाते समय आप इसके बेटर को बहुत फेटेंगे यदि आप ऐसा नहीं करते है तो हमारा Dahi Bhalla न ही ज्यादा फूलेगा और न ही soft बनेगा।
  • इमली की चटनी बनाने में आप इसमें चीनी की जगह गुड का भी उपयोग कर सकते है।
  • Dahi Bhalla की गार्निशिंग करने के लिए आप बूंदी व dry fruit का भी इस्तेमाल कर सकते है।

    Conclusion

    दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Dahi Bhalla बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी। साथ ही आप इमली की चटनी बनाना भी सीख गए होंगे।

    यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

    यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

    धन्यवाद!

इसे भी पढ़ें-Chocolate Swiss Roll कैसे बनाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version