Dal Dhokli एक गुजराती व्यंजन है जिसे भारत के कई हिस्सों में खाया जाता है। इसे बनाना बेहद आसान है। यह स्वाद में काफी लाजवाब होता है। यह दाल के साथ बनने वाली बहुत प्रसिद्ध dish है। Dal Dhokli बनाने में दाल को साधारण दाल से गाढ़ा बनाया जाता है। साथ ही हम गेंहू के आटे की रोटी तैयार करके इसे दाल में मिलाते है यह चीज़ ही इस dish को अनोखा बनाती है।
Dal Dhokli को आप कई तरह से बना सकते है। कुछ लोग इसे चटपटा बनाते है तो कुछ इसे Spicy, कहीं-कहीं पर तो इसे खट्टा-मीठा बनाया जाता है। यह एक बहुत ही पौष्टिक recipe है। यह हमारे सेहत के लिए बेहद लाभदायक होती है। इसमें अच्छी मात्रा में कैलोरी व कार्बोहाइड्रेट पाए जाते है। यही नहीं इसमें प्रोटीन की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। दाल के गुणों से तो आप सभी वाकिफ है ही साथ में इसमें गेंहू की रोटियां डाल कर बनाने से यह और भी पौष्टिक हो जाता है।
नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज की इस पोस्ट में हम आपको Dal Dhokli बनाना बतायेंगे। यह एक healthy recipe है जिसे आप घर पर आसानी से बना
Dal Dhokli
Dal Dhokli गुजरात का ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र का भी एक प्रसिद्ध व्यंजन है। इसे बिहार में भी बड़े चाव से खाया जाता है। इसे अलग-अलग जगह पर अलग-अलग नाम से जाना जाता है। कही पर इसे Dal Dhokli कहा जाता है तो कहीं पर दाल पिट्ठी। यह एक heavy dish है। इसे आप Dinner या Lunch के तौर पर खा सकते है। Dal Dhokli में डाली जाने वाली roti आप दो तरह से बना सकते है या तो आप इसे सेकने के बाद काट कर डाल दें या फिर आप इसे बेल कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर डाल दे दोनों ही विधि से यह स्वादिष्ट लगती है।
इसे बनाने का एक फायदा यह भी है की इसके साथ आपको रोटी या चावल बनाने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ती है क्यूंकि हमने इसे बनाने में पहले से ही रोटी का इस्तेमाल किया है। इसे बनाने के लिए आपको बाहर से कोई सामग्री खरीदने की आवश्यकता भी नहीं पड़ती है इसे आप अपने घर में मौजूद सामग्रियों से ही बना सकते है।
तो चलिए सीखते है इसे बनाने की विधि
Dal Dhokli बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

S.N | Ingredients | Quantity |
1. | अरहर की दाल | डेढ़ कप |
2. | गेंहू की आटा | 1 कप |
3. | राई | 1 टेबल स्पून |
4. | जीरा | 1 टेबल स्पून |
5. | नमक | स्वादानुसार |
6. | लाल मिर्च पाउडर | 1 टेबल स्पून |
7. | हल्दी पाउडर | 1 टेबल स्पून |
8. | हींग | एक चुटकी |
9. | धनिया पाउडर | 1 टेबल स्पून |
10. | तेल | आवश्यकतानुसार |
11. | लाल साबुत मिर्च | 2 |
12. | लहसुन | 4-5 कलि बारीक कटी हुई |
13. | टमाटर | 2 (छोटे टुकड़ों में कटे हुए) |
14. | घी | 1 बड़ा चम्मच |
15. | हरी मिर्च | 3-4 (बारीक कटी हुई) |
Dough तैयार करने की विधि

- Dough तैयार करने के लिए सबसे पहले हम एक बर्तन में आटा ले लेंगे।
- इसके बाद हम इसमें नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च डाल देंगे।
- अब हम इसमें घी डाल कर सभी को आपस में मिक्स कर देंगे।
- जब सभी अच्छे से मिक्स हो जाये तो हम इसमें पानी डाल कर हल्के हाथो से गूँथ लेंगे।
- हमे Dal Dhokli का Dough बिल्कुल मुलायम तैयार करना है जैसा हम रोटी बनाने के लिए करते है।
- अब हम dough को सूती गीले कपड़े से ढक कर रख देंगे।
हमारा Dough तैयार है अब हम आगे की तैयारी करेंगे
- Dal Dhokli बनाने के लिए हम सबसे पहले दाल को धोकर एक बर्तन में भिंगो कर रख देंगे
- जब यह अच्छी तरह फूल जाए तो हम इसे एक कुकर में डाल देंगे
- साथ ही हम इसमें पानी भी डाल देंगे।
- अब हम इसमें नमक व हल्दी, धनिया व लाल मिर्च पाउडर डाल कर ढक्कन बंद करके गैस पर तेज़ आंच पर पकाएंगे
- दो से तीन सीटी आने पर हम इसे गैस पर से उतार लेंगे।
- अब हम इसे whisker की सहायता से फेट लेंगे।
- दाल हमे बहुत पतली नहीं रखनी है दाल को हम गाढ़ी ही बनायेंगे।
- अब हम दाल में तड़का लगायेंगे।
तड़का लगाने की विधि

- तड़का लगाने के लिए हम सबसे पहले एक पैन में घी गर्म कर लेंगे
- आप घी की जगह तेल का भी उपयोग कर सकते है।
- तेल गर्म हो जाने के बाद हम इसमें हींग डाल देंगे
- इसी के साथ हम राई भी तेल में डाल देंगे।
- जब राई पाक जाये तो हम इसमें जीरा व साबुत लाल मिर्च डाल देंगे।
- जीरा के हल्के सुनहरे हो जाने के बाद हम इसमें लहसुन पकने के लिए डाल देंगे
- लहसुन को हम लगभग 30 सेकंड तक पकाएंगे
- जब लहसुन हल्का भूरा हो जाए तो हम इसमें हरी मिर्च व प्याज़ fry होने के लिए डाल देंगे।
- प्याज़ को भी हम 30 second तक पकाएंगे
- प्याज़ के पक जाने के बाद हम इसमें टमाटर डाल देंगे
- टमाटर को हम कुछ देर तक पकाएंगे
- आप चाहे तो तड़के में स्वाद डालने के लिए इसमें थोड़ा-थोड़ा मसाला डाल सकते है।
- टमाटर को हम लगातार चलाते रहेंगे ताकि यह पैन में चिपके न
- जब टमाटर पूरी तरह गल जाये तो हम दाल में तड़का लगा देंगे।
जरुरी नहीं है की आप तड़के में ये सभी Ingredients डाले आप चाहे तो इसे किसी भी चीज़ से तड़का लगा सकते है।
Dal Dhokli बनाने की विधि
Dal Dhokli बनाने के लिए हमने दाल पहले से ही तैयार कर लिया है अगर आप दाल को खट्टा-मीठा स्वाद देना चाहते है तो दाल को उबालते समय इसमें थोड़ा-सा गुड़ डाल दें।
इसे भी पढ़ें-Top 5 Instant Recipe
- अब हम सबसे पहले Dough को एक बार फिर गूँथ लेंगे
- आटे की हम लोई बनाकर इसे रोटी के आकार का बेल लेंगे।
- इसे हमे पतला ही बेलना है क्यूंकि पकाने पर यह फूल कर और मोटा व बड़ा हो जायेगा जिससे यह खाने में स्वादिष्ट नहीं लगेगा
- जब हम इसे गोल बेल लेंगे तो इसे आप अपने मनपसंद shape में काट सकते है।
- अब हम दाल में थोड़ा पानी डाल कर इसे पतला कर लेंगे और इसे गैस पर चढ़ा देंगे।
- जब दाल उबलने लगे तो हम इसमें Dhokli को डाल देंगे।
- इसे हम लगभग 10 मिनट तक पकने देंगे
- जब Dhokli गल जाये तो हमारी Dal Dhokli तैयार है।
- दाल को गैस से उतारते समय हम इसे हल्का पतला ही रखेंगे क्यूंकि यह धीरे-धीरे गाढ़ा होता जाता है।
अब हमारी Dal Dhokli तैयार है इसे आप मज़े से Dinner या Lunch में खा सकते है।
सुझाव व सावधानियां
- Dal Dhokli की Dhokli बनाने के लिए हमने इसमें कई तरह के मसाले का उपयोग किया है आप चाहे तो इसमें सिर्फ घी या तेल डाल कर भी बना सकते है।
- आप चाहे तो Dhokli को पहले सेक ले फिर इसे अपने मनपसंद shape में काट कर दाल में डाल सकते है।
- दाल बनाते समय इसे चटपटा स्वाद देने के लिए आप इसमें गुड़ व इमली का पानी भी डाल सकते है।
- आप Dal Dhokli को और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें मूंगफली के दाने भी डाल सकते है।
Conclusion
दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Dal Dhokli बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी।
यदि यह Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,
यदि आप इससे Related और भी किसी recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।
धन्यवाद!
यह भी पढ़ें-Bread Pakoda Recipe In Hindi

मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी