Friday, April 19, 2024
HomeSweetsDonut घर पर कैसे बनाये

Donut घर पर कैसे बनाये

Rate this post

Donut एक sweet व्यंजन है जिसे बच्चे बड़े ही चाव से खाते है। इसे Bake करके या fry करके बनाया जाता है। Bake करके यह Soft बनता है जबकि fry करके crunchy व कुरकुरा तैयार होता है। यह एक बहुत ही प्रसिद्ध dish है जिसे केवल भारत में ही नहीं बल्कि कई देशों में भी खाया जाता है। ये आपको आसानी से किसी भी बेकरी में मिल जाता है। Donut के ऊपर Chocolate को melt करके Chocolate की एक Layer लगायी जाती है जिससे यह देखने में और भी ज्यादा आकर्षक लगता है।

इसे बनाने के लिए अंडे का उपयोग भी किया जाता है लेकिन आप चाहे तो इसे बिना अंडे के भी बना सकते है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। इसे आप सिर्फ Chocolate Flavour का ही नहीं बल्कि strawberry flavour में भी बना सकते है। Donut को strawberry flavour में बनाना उतना ही आसान है जितना Chocolate Flavour में बनाना।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Donut बनाना सीखेंगे।

Donut

United State में जून के पहले friday को National Donut Day के रूप में मनाया जाता है। donut आकार में गोल Ring के Shape का होता है जिसके बीच में एक बड़ा सा छेद होता है। यह देखने में बिल्कुल बड़े छल्ले जैसा लगता है। इसके मीठे स्वाद की वजह से कई लोग इसे खाना कम पसंद करते है लेकिन बच्चो का यह बेहद पसंदीदा व्यंजन है।

यह भी पढ़ें-Top 5 Instant Recipe

तो चलिए सीखते है इसे बनाने की विधि

Donut बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

Donut बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 
Credit-Freepik.com
S.N           Ingredients          Quantity
 1.             मैदा           2 कप
 2.             चीनी           1 कप
 3.            मक्खन           आधा कप
 4.           बेकिंग सोडा           1 टेबल स्पून
 5.            चॉकलेट            1 कप
 6.             तेल           तलने के लिए
 7.             अंडा              2
 8.             दूध            1 कप
 9.           sprinkles           आधा कप

Dough तैयार करने की विधि 

Dough तैयार करने की विधि 
Credit-Freepik.com
  • Dough तैयार करने के लिए सबसे पहले हम एक बड़े बर्तन में मैदा लेंगे।
  • इसके बाद हम इसमें चीनी का पाउडर डाल देंगे।
  • अब हम इसमें दूध और बेकिंग सोडा डाल कर सबको अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
  • इसके बाद हम इसमें अंडा डाल देंगे। अगर आप बिना अंडे वाला donut बनाना चाहते है तो अंडा न डाले।
  • इसी में हम मक्खन भी डाल देंगे।
  • अब हम सभी को आपस में मिक्स कर के अच्छे से गूँथ लेंगे।
  • Dough को हम अच्छे से मसलेंगे जिससे इसमें खमीर उठ सके।
  • अब हम इसे लगभग आधे घंटे के लिए ढक कर रख देंगे।

हमारा Dough तैयार है। अब हम आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

Donut बनाने की विधि 

Donut बनाने की विधि 
Credit-Freepik.com

Donut बनाने के लिए हमने Dough तैयार कर लिया है।

  • अब हम dough को एक बार फिर से गूँथ लेंगे।
  • इसके बाद हम इसकी एक बड़ी लोई तैयार करेंगे और इसे गोल मोटा बेल लेंगे।
  • बेलते समय इस बात का ध्यान रखना है की यह हर तरफ से बिल्कुल बराबर हो वरना donut का shape अच्छा नहीं आयेगा और यह एक तरफ से पतला और दूसरे तरफ से मोटा बनेगा।
  • अब किसी गिलास की सहायता से इसे काट लें
  • इसके बाद किसी बोतल के ढक्कन की सहायता से इसके बीच में छेद कर दें।
  • इसी तरह एक-एक करके सारे Donut को Shape दे देंगे।
  • अब हम एक कढाई में तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे।
  • तेल को हम मीडियम गर्म करेंगे अगर हम इसे ज्यादा गर्म कर लेते है तो तलते समय donut सुनहरे तो हो जायेंगे लेकिन यह अन्दर से ठीक से पकेंगे नहीं।
  • जब तेल गर्म हो जाये तो हम इसमें Donut को तलने के लिए डाल देंगे।
  • इसे हम deep fry करेंगे।
  • तलने पर Donut का आकार बढ़कर दोगुना हो जाता है।
  • जब यह दोनों तरफ से सुनहरा हो जाये तो हम इसे एक बर्तन में निकाल लेंगे।
  • हम इसे जिस भी बर्तन में निकालेंगे उसमें पहले से ही एक नैपकिन बिछा देंगे ताकि इसका सारा extra तेल निकल जाये।

अब हम इसकी Topping के लिए Chocolate syrup तैयार करेंगे।

Donut की Topping कैसे करे

इसकी Topping करने के लिए हम सबसे पहले Chocolate लेंगे। मैंने सिर्फ Brown Chocolate लिया है आप white Chocolate भी लेकर इसे दो रंगों का बना सकते है।

  • Chocolate syrup बनाने के लिए हम सबसे पहले एक बर्तन में 1 कप पानी गर्म कर लेंगे
  • इसके बाद हम इसमें चीनी डाल देंगे।
  • चीनी डालने के बाद हम चीनी को चलाकर पानी में मिक्स कर लेंगे।
  • अब हम इसमें Chocolate डाल देंगे।
  • इसे हम लगातार चलाते रहेंगे ताकि इसमें गांठ न पड़े।
  • जब यह गाढ़ा हो जाये तो इसे गैस पर से उतार कर ठंडा कर लेंगे।
  • इसी तरह हम White Chocolate का भी syrup तैयार कर लेंगे।
  • अब हम Donut को Chocolate में एक तरफ डुबो देंगे।
  • इसके बाद हम इसके ऊपर कुछ Sprinkles छिड़क देंगे।
  • अब हम कुछ देर के लिए इसे set होने के लिए रख देंगे।

Donut को Decorate करने के लिए White Chocolate Syrup का उपयोग भी कर सकते है। इसके अलावा आप नारियल के बुरादे व बारीक कटे हुए Dry Fruits से भी इसकी Topping कर सकते है।

अब हमारा Donut तैयार है।

Strawberry Donut 

Strawberry Donut 
Credit-Freepik.com

Strawberry donut खाने में और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है खाने के साथ-साथ यह देखने में भी बेहद आकर्षक लगता है। यह Flavour बच्चो को भी बहुत पसंद आता है। साधारण donut की तरह ही इसे भी बनाने के कई तरीके है लेकिन आज मैं आपको इसे बनाने की एक अलग विधि बताउंगी इस विधि से बनाने पर यह मुलायम व ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।

तो चलिए सीखते है Strawberry Donut बनाना

Strawberry Donut बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

S.N         Ingredients         Quantity
1.           मैदा           1 कप
2.           चीनी         आधा कप (पाउडर)
3.           अंडा            2
4.          बेकिंग सोडा        1 टेबल स्पून
5.           दूध          1 कप
6.           तेल          2 बड़े चम्मच
7.         वनिला एसेंस           3-4 बूंद
8.         स्ट्रॉबेरी एसेंस           3-4 बूंद

Strawberry Donut बनाने की विधि 

  • strawberry donut बनाने के लिए हम सबसे पहले इसका बेटर तैयार करेंगे।
  • बेटर तैयार करने के लिए हम एक बर्तन में मैदा लेंगे।
  • इसमें हम अंडा, बेकिंग सोडा व sugar powder डाल देंगे।
  • इसके बाद हम इसमें वनिला एसेंस डाल देंगे।
  • अब हम सभी को आपस में मिक्स कर के गूँथ लेंगे।
  • गूंथने के पहले हम इसमें थोड़ा-सा तेल भी डाल देंगे
  • तेल का उपयोग हम इसलिए करेंगे क्यूंकि dough बनाने के लिए हमने मैदा के साथ चीनी का भी इस्तेमाल किया है चीनी डालने से dough काफी चिपचिपा हो जाता है जिससे इसे गूंथने में काफी दिक्क्कत होती लेकिन यदि आप इसमें तेल डाल देते है तो dough आपके हाथो में नहीं चिपकेगा।
  • Dough को हम कुछ देर के लिए गीले कपड़े से ढक कर रख देंगे।
  • लगभग आधे घंटे बाद हम इसे गोल बेल लेंगे।
  • हमे इसे ऐसे बेलना है की यह हर तरफ से बराबर रहे कही पर मोटा कहीं पर पतला न रहे।
  • अब हम इसे किसी गिलास के सहायता से गोल काट लेंगे।
  • इसके बाद हम इसके बीच में छेद बनाने के लिए किसी बोतल के ढक्कन का इस्तेमाल करेंगे।
  • अब आप इसे ओवन में Bake कर दे।
  • Bake करने से पहले इसमें चाहे तो थोड़ा butter लगा दे
  • जब तक हमारा Donut bake हो रहा है तब तक हम strawberry syrup तैयार कर लेंगे

Strawberry Syrup तैयार करने की विधि 

  • Strawberry Syrup बनाने के लिए हम एक Bowl में 1 कप sugar powder लेंगे।
  • इसके बाद हम इसमें strawberry essence डालेंगे।
  • अब हम इसी में दूध डाल कर सभी को मिक्स कर देंगे।
  • इसे ऐसे फेटे की इसमें गांठ न पड़े।
  • इसका texture हमें ऐसा तैयार करना है की यह न तो ज्यादा गाढ़ा रहे और न ही ज्यादा पतला
  • हमारा strawberry syrup तैयार है। अब तक हमारा Donut भी तैयार हो गया होगा।
  • हम donut के एक तरफ का हिस्सा या तो सीधा syrup में डाल कर topping कर लेंगे या फिर हम किसी चम्मच की सहायता से Donut पर syrup लगा देंगे।
  • आप किसी भी चीज़ से इसकी Decoration कर सकते है। चाहे वो sprinkles हो, chocolate syrup या dry fruit

अब हमारा strawberry Donut तैयार है इसे आप कभी भी बना कर खा सकते है।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Donut बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी। साथ ही आप strawberry Donut बनाना भी सीख गए होंगे।

यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

इसे भी पढ़ें-Chocolate Swiss Roll कैसे बनाए।

Zainab Sheikh Siddiqi
Zainab Sheikh Siddiqi
मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Lavi sharma on Garlic Bread Recipe