Home Halwa Gajar ka Halwa Recipe In Hindi

Gajar ka Halwa Recipe In Hindi

Credit-Freepik.com
Rate this post

|| gajar ka halwa recipe in hindi ||

Gajar ka Halwa सभी हलवो में सबसे ज्यादा स्वादिष्ट माना जाता है। इसे आमतौर पर लोग ठंडी में खाते है क्यूंकि गाजर ठंडी में ही आता है। लोग तो इसके इतने ज्यादा शौक़ीन है की इसे बाज़ारों से खरीद-खरीद कर भी खाते है। ठंडियों में गाजर का हलवा मिठाइयों की दुकान पर भी बिकना शुरू हो जाता है।

इसमें घी व मेवे की अधिकता की वजह से ये ठंडियों में शरीर को गर्म रखने में भी मदद करता है। Gajar ka Halwa स्वाद में बेहद लाज़वाब होता है। यह लगभग सभी भारतीयों का पसंदीदा व्यंजन है। इसको बनाने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता भी नहीं पड़ती है। यह लगभग एक घंटे में ही बन कर तैयार हो जाता है साथ ही यह हमारे health के लिए भी लाभदायक होता है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज की इस पोस्ट में हम सीखेंगे gajar ka halwa recipe in hindi। साथ ही हम आपको खोया बनाने की विधि भी बतायेंगे क्यूंकि गाजर का हलवा बिना खोये के अधूरा है।

Gajar ka Halwa

Gajar ka Halwa ठंडियों में खाए जाने वाला एक मीठा व्यंजन है जो बहुत लोगो के पसंदीदा dish में से एक है। यह पूरे भारत का सबसे प्रसिद्ध व लोकप्रिय हलवा माना जाता है। इसमें घी, मेवा व दूध होने की वजह से ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। ठंडियों के अलावा इसे खास मौको पर भी बनाया जाता है जैसे किसी त्यौहार ईद, होली, दिवाली इत्यादि पर या घर में कोई special मेहमान आ रहा हो। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है।

यह बच्चे से लेकर बूढों सभी को पसंद आता है। Gajar ka Halwa खासकर उन लोगो को ज्यादा पसंद आता है जिन्हें मीठा बहुत पसंद है। gajar ka halwa recipe in hindi

प्रसिद्ध- Gajar Ka Halwa उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध व्यंजन है। यह अवधी व्यंजन भी कहलाता है। इसे पहली बार मुग़ल काल में बनाया गया था। हलवा एक अरबी शब्द है जिसका मतलब “मीठा” होता है। Gajar ka Halwa पंजाब में भी बहुत प्रसिद्ध है।

यह भी पढ़ें – Dosa Recipe

समय- Gajar ka Halwa बनाने में लगभग 45 minute से लेकर 1 घंटे का समय लग सकता है।

Gajar ka Halwa बनाने की आवश्यक सामग्री 

Gajar ka Halwa बनाने की आवश्यक सामग्री 
Credit-Freepik.com
 

       S.N

 

Ingredient

 

Quality

        1.       गाजर (Carrot)      1 kg
        2.        घी      1 कप
        3.        दूध      2 कप
        4.       चीनी    300 ग्राम
        5.       बादाम    50 से 100 ग्राम
        6.        काजू    50 से 100 ग्राम
        7.     किशमिश, चिरौंजी      50 ग्राम
        8.      इलायची     3 से 4

 

Gajar ka Halwa बनाने की तैयारी

Credit-Freepik.com
  • सबसे पहले गाजर को छील लें। क्यूंकि गाजर की बनावट ऐसी होती है की आप इसको कितनी भी अच्छी तरह धो लें इसमें मिटटी और गन्दगी रह ही जाती है इसलिए आप इसके छिलके को ही निकाल कर अलग कर दें।
  • गाज़र को छिलने के बाद इसे धो कर कद्दूकस की सहायता से घिस लेंगे।
  • यदि आप गाजर को घिसने में समय waste नहीं करना चाहते है तो आप गाजर को छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें।
  • फिर इसके बाद इसे Grinder की सहायता से मोटा मोटा पीस लें।
  • सभी Dry Fruits को दो से तीन टुकड़ों में काट कर रख लें।
  • 3 से 4 इलायची का पाउडर बनाकर इसे अलग रख लें।

Gajar ka Halwa बनाने की विधि 

  • Gajar Ka Halwa बनाने के लिए सबसे पहले एक कढाई को गैस पर चढ़ा कर इसमें एक कप घी गर्म होने के लिए डाल दें।
  • घी गर्म हो जाने के बाद कढाई में कद्दूकस किया हुआ गाजर डाल दें।
  • अब गाज़र को घी के साथ अच्छी तरह भूने।
  • इसे लगातार चलाते रहे।
  • गाज़र धीरे-धीरे पानी छोड़ना शुरू कर देगा।
  • आप इसे कलछुल की सहायता से लगातार भूनते रहे।
  • जैसे-जैसे गाज़र गलेगा वैसे-वैसे इसकी Quantity कम होती जाएगी।
  • जब गाज़र का पानी पूरी तरह सूख जाए तो आप इसमें दूध डाल दें।
  • अब दूध को गाज़र में पूरी तरह mix करके ढक दें।
  • इसे ढक कर लगभग 20 मिनट तक छोड़ दें।
  • आप इसे बीच-बीच में चलाते रहे ताकि ये कढाई में लगे न या जल न जाये।
  • दूध जब पूरी तरह mix हो जाये तो आप इसमें चीनी डाल दें।
  • गाजर में चीनी डाल कर चीनी को तब तक मिलाए जब तक चीनी घुल न जाये।
  • अब आप इलायची पाउडर डाल कर हलवे को अच्छी तरह mix कर लें।
  • हलवे को लगभग 5 मिनट तक पकने देंगे।
  • इसे बीच बीच में चम्मच से चलाते रहे।
  • इसके बाद हम इसमें मेवे डालेंगे।
  • आप चाहे तो मेवो को घी में भून कर भी डाल सकते है मैंने इन्हें ऐसे ही डाला है।
  • इसके बाद हम इसमें खोया डाल कर mix कर देंगे।

अब आप का Gajar Ka Halwa तैयार है। इसे आप पिस्ता, बादाम से गार्निशिंग कर के परोस सकते है। गाज़र का हलवा आप किसी भी खास मौके पर बना सकते है। ठंडियों में तो Dinner के बाद Gajar ka Halwa खाने का अलग ही मज़ा है।

खोया (Khoya)

Credit-Freepik.com

खोया हमारे भारत में कितना प्रसिद्ध है ये तो आप जानते ही है। हलवाई से लेकर गृहणियां अपने मीठे व्यंजन में स्वाद डालने के लिए खोया का ही उपयोग करते है। चाहे वो कोई प्रसिद्ध मिठाई हो या घर में पकने वाले साधारण से हलवे हर   Recipe में खोया का उपयोग किया जाता है। यहाँ तक की त्योहारों में बनने वाले पकवान जैसे गुझिया, सेवई हर मीठे dish में खोया का इस्तेमाल किया जाता है।

अब आप हलवाई के दुकान के खोये का हाल तो जानते ही है बहुत ही अशुद्ध और अस्वच्छ होता है जो हमारे सेहत के लिए बिल्कुल भी लाभदायक नहीं होता है। दुकान का हानिकारक खोया खाने से अच्छा है की आप मात्र 20 मिनट में घर पर ही शुद्ध खोया बना लें। इसे बनाने में न ज्यादा मेहनत लगती है, न ज्यादा सामग्री और न ही ज्यादा समय, तो क्यूँ हम बाज़ार का हानिकारक खोया खाए। चलिए सीखते है खोया बनाने की Recipe

खोया बनाने के लिए हमे केवल 1 लीटर दूध की आवश्यकता होती है।

खोया बनाने की विधि 

  • इसे बनाने के लिए हम सबसे पहले एक कढाई लेंगे।
  • अब कढाई में हम सारा दूध डाल देंगे।
  • वैसे तो आप साधारण दूध का इस्तेमाल कर सकते है लेकिन कोशिश करे की ज्यादा Cream वाले दूध का इस्तेमाल करे।
  • अब दूध को लगातार चलाते रहे।
  • आप दूध को इस तरह चलाये की इसमें मलाई न जमने पाए।
  • अगर मलाई जम भी जाता है तो समस्या की कोई बात नहीं है लेकिन मलाई ना जमने से खोया smooth बनता है।
  • आप देखेंगे की कुछ देर बार दूध धीरे-धीरे गाढ़ा हो रहा है।
  • दूध जैसे-जैसे गाढ़ा होगा वैसे-वैसे दूध की quantity कम होती जाएगी।
  • एक लीटर दूध में लगभग 200 से 250 ग्राम ही खोया बन तैयार हो पाता है।
  • आप दूध को लगातार चलाते रहे दूध धीरे-धीरे गाढ़ा होता रहेगा।
  • अब अंत में जब यह खोया जैसा तैयार हो जाये तो गैस बंद कर दें।
  • गैस बंद करने के भी बाद हम भी इसे 2 से 3 मिनट तक चलाते रहेंगे ताकि खोये में पपड़ी न जमे।

अब आपका खोया तैयार है। इसे आप अपने Gajar के Halwe में डाल कर इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ा सकते है साथ ही खोया डालने से यह देखने में भी ज्यादा आकर्षक लगता है। खोया को आप सिर्फ गाज़र के हलवे में ही नहीं बल्कि किसी भी मीठे व्यंजन में डाल कर उसका स्वाद बढ़ा सकते है इससे आपकी dish देखने में भी ज्यादा आकर्षक लगती है।

सुझाव 

  • Gajar ka Halwa बनाने के लिए घी का ही इस्तेमाल करे वनस्पति घी का उपयोग करने से हलवा कम स्वादिष्ट लगता है और यह कुछ देर में जमने भी लगता है।
  • गाजर को कढाई में डालने से पहले उसका सारा extra पानी निकाल लें क्यूंकि अधिक पानी हो जाने पर हलवा ज्यादा गीला हो जाता है जिससे इसके स्वाद पर बेहद प्रभाव पड़ता है।
  • हलवे को बार-बार चलते रहे इससे हलवा जलेगा नहीं।

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को gajar ka halwa recipe in hindi की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी। साथ ही आप यह भी जान गए होंगे की Gajar ka Halwa बनाते समय क्या सवाधानी करनी चाहिए। मैं आशा करती हूँ की आप घर पर खोया बनाने की विधि भी जान गए होंगे।

यदि यह gajar ka halwa recipe in hindiआपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि gajar ka halwa recipe in hindi के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

यह भी पढ़ें –Tandoori Missi Roti–बिना तंदूर के तंदूरी मिस्सी रोटी कैसे बनाएं 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version