Tuesday, April 23, 2024
HomeVEG RECIPEGatte ki sabji Recipe In Hindi

Gatte ki sabji Recipe In Hindi

Rate this post

Gatte ki sabji एक Indian recipe है। जिसे Besan की सहायता से बनाया जाता है। यह एक पारम्परिक व्यंजन है।इसे बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है इसलिए समय की कमी की वजह से लोग इसे कम बनाते है लेकिन Gatte ki sabji recipe (Gatte sabji recipe in hindi) एक बहुत ही Laziz recipe है।

Gatte की सब्जी बनाने में सबसे ज्यादा इस बात का ध्यान रखना होता है की हमने जो बेसन के Gatte तैयार किए है वो नरम है या बहुत ठोस क्यूंकि गट्टे की sabji बनाने के लिए गट्टे को नरम ही बनाया जाता है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Gatte ki sabji (Gatte ki sabji recipe in hindi) बनाना सीखेंगे।

Gatte ki sabji

Gatte Ki Sabji एक राजस्थानी व्यंजन है। इसे अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नाम से जाना जाता है कहीं पर इसे  “बेसन की सब्जी” के नाम से जाना जाता है तो कहीं पर “बेसन कतली” इसे मारवाड़ी लोग भी खाना बेहद पसंद करते है। इसे बनाना भले ही थोड़े मेहनत का काम है लेकिन इसे बनाने में बहुत ही कम ingredient लगते है।

इसे बनाने में जब आप इसका Dough तैयार करेंगे तो इसमें घी का इस्तेमाल ज़रूर करे इससे हमारी Gatte ki sabji मुलायम बनती है।

इसे भी पढ़ें-Paneer Roll Recipe In Hindi

तो चलिए सीखते है Gatte Ki Sabji बनाने की विधि

Gatte Ki Sabji बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

Gatte Ki Sabji बनाने के लिए आवश्यक सामग्री || Laziz recipe
Credit-Freepik.com
S.N          Ingredient       Quality
  1.            बेसन       250 ग्राम
  2.            दही        2 कप
  3.            अदरक        डेढ़ इंच
  4.            लहसुन        10-15
  5.            प्याज़        1 बड़ा
  6.            हरी मिर्च         4-5
  7.           हल्दी पाउडर       1 टेबल स्पून
  8.           धनिया पाउडर       1 टेबल स्पून
  9.           लाल मिर्च पाउडर        1 टेबल स्पून
 10.             जीरा         1 चम्मच
 11.              घी         2 बड़ा चम्मच
 12.            गरम मसाला         1 टेबल स्पून
 13.              नमक           स्वादानुसार

 

Gatte Ki Sabji बनाने की विधि 

Gatte Ki Sabji बनाने की विधि || Laziz recipe
Credit-Freepik.com
  • Gatte ki sabji बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन लें।
  • अब हम इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, हल्दी, जीरा पाउडर, तेल डाल देंगे।
  • इसी में हम थोड़ा घी भी डाल देंगे ताकि हमारा dough मुलायम तैयार हो और खाते समय यह मुंह में एकदम घुल जाये।
  • अब इसके बाद हम इसमें दही डाल कर mix कर लेंगे।
  • इसके बाद हम इसमें पानी डाल कर गूँथ लेंगे।
  • हमें गट्टे की सब्जी को न ज्यादा मुलायम रखना है और न ही ज्यादा hard।
  • इसके बाद हम आटे की कई सारी मीडियम साइज़ की लोई बना लेंगे।
  • अब हम इन लोईयों का एक-एक करके लम्बे-लम्बे रोल बना लेंगे।
  • इसके बाद हम एक बड़े बर्तन में पानी गर्म होने के लिए डाल देंगे।
  • पानी गर्म हो जाने के बाद हम इसमें अपने रोल को डाल देंगे।
  • अब हम इसे कुछ देर के लिए पकने के लिए छोड़ देंगे।
  • हम इसे लगभग 10 से 12 मिनट के लिए पकने के लिए छोड़ देंगे।
  • अब हम इसे एक प्लेट में निकाल लेंगे और कुछ देर तक ठंडा होने के लिए रख देंगे।
  • ठंडा होने के बाद हम इसे बर्फी के आकार में छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।
  • अब हम एक कढाई में तेल गर्म होने रख देंगे।
  • तेल गर्म होने के बाद बेसन के सभी टुकड़ों को तेल में fry कर लेंगे।
  • इन्हें तेल में बहुत ज्यादा नहीं पकाना है बस हल्का-हल्का ही गर्म करना है।
  • जब हमारे बेसन की बर्फी हल्की सुनहरी हो जाये तो इसे हम एक प्लेट में निकाल लेंगे।

यह भी पढ़ें-Types Of Gujrati Dhokla

अब हम इसकी gravy तैयार करेंगे।

Gravy तैयार करने की विधि 

  • इसका gravy तैयार करने के लिए हम सबसे पहले एक कढाई में तेल गर्म होने के लिए रख देंगे।
  • तेल गर्म होने के बाद हम इसमें जीरा और हींग डाल कर भुन लेंगे।
  • इसी में हम थोड़े से राई के दाने भी डाल कर भून लेंगे।
  • अब हम इसके बाद इसमें बारीक कटे हुए प्याज़ व हरी मिर्च डाल कर 1 मिनट तक पकाएंगे।
  • जब प्याज़ हल्का सुनहरा हो जाये तो हम इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाल देंगे।
  • अब हम इसी पेस्ट पर ऊपर से हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डाल कर अच्छे से mix कर लेंगे।
  • आप चाहे तो इसमें टमाटर की प्यूरी भी add कर सकते है इससे आपकी गट्टे की सब्जी और भी ज्यादा चटपटी व स्वादिष्ट बनती है।
  • मसाले को हम कम से कम 4 से 5 मिनट के लिए पकाएंगे।
  • जब हमारा मसाला तेल छोड़ने लगे तो हमारा मसाला तैयार हो चुका है।
  • अब हम इसमें दही डाल देंगे और इसे लगातार चलाते रहेंगे।
  • आप किसी भी gravy को तैयार करते समय अगर दही का उपयोग करते है तो gravy को लगातार चलाते रहे वरना दही का texture फटा-फटा सा आता है।
  • जब यह इसमें सही से मिल जाये तो हम इसमें पानी डाल देंगे।
  • अब हम gravy को मीडियम आंच पर 5 से 10 मिनट तक पकने देंगे।
  • जब gravy तैयार हो जाए तो हम इसमें बेसन की बर्फियां डाल देंगे।
  • इसे हम लगभग 5 मिनट के लिए पकने देंगे।
  • अब आप गैस बंद कर देंगे और कुछ देर के लिए इसे Normal होने के लिए रख देंगे।

अब आपकी Gatte Ki Sabji (Gatte ki sabji recipe in hindi) तैयार है इसे आप धनिया की पत्ती से गार्निशिंग कर के परोस सकते है।

सुझाव व सावधानियां 

सुझाव व सावधानियां 
Credit-Freepik.com
  • Gatte ki sabji बनाते समय जब आप Gravy तैयार करेंगे तो इसके मसालों को भूनते समय लगातार चलाते रहे यदि आप इसे लगातार नहीं चलाएंगे तो मसाला बर्तन में चिपकने लगेगा और हमारे सब्जी का स्वाद जला-जला सा आयेगा।
  • हमें गट्टे की सब्जी बनाते समय इस बात का ध्यान रखना की हमारा गट्टा नरम बने लेकिन इसे इतना भी नरम नहीं बनाना है की gravy के साथ पकाते समय यह टूट जाये।
  • गट्टा उबालते समय आप गट्टे को एक बार टूथपिक से check कर लें अगर टूथपिक में बेसन नहीं लगता है तो हमारा गट्टा गल गया है यदि इसमें बेसन लग जाता है तो इसे कुछ देर और पकाने की आवश्यकता है।
  • यदि आप gravy बनाते समय इसमें दही का उपयोग कर रहे है तो दही डालने के बाद gravy को लगातार चलाते रहे यदि आप इसे लगातार नहीं चलाएंगे तो दही का texture फटा-फटा आता है।
  • गट्टे की सब्जी बनाते समय गट्टे को बहुत ज्यादा भुनना नहीं है यदि आप इसे ज्यादा भुनते है तो gravy का flavour  गट्टे में सही से नही जाता है।
  • गट्टे की सब्जी बनाने के लिए गट्टे का dough तैयार करते समय घी का उपयोग करे इससे हमारा गट्टा नरम तैयार होगा।
  • जब हम अपने गट्टे को उबालेंगे तो इसका flame इतना रखेंगे की पानी में हमेशा उबाल आता रहे तभी सही से हमारा गट्टा गलेगा नहीं तो यह ठोस हो जायेगा।
  • गट्टे की सब्जी में आप दही की जगह बेकिंग सोडा का भी उपयोग कर सकते है लें।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Gatte sabji recipe   बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी।

यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप Gatte Ki recipe (Gatte sabji recipe in hindi) या और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

इसे भी पढ़ें-Petha-घर पर पेठा कैसे बनाए

 

Zainab Sheikh Siddiqi
Zainab Sheikh Siddiqi
मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Lavi sharma on Garlic Bread Recipe