Home चटनी-अचार Ghobhi Achar Recipe – फूल गोभी का स्वादिष्ट और चटपटा आचार

Ghobhi Achar Recipe – फूल गोभी का स्वादिष्ट और चटपटा आचार

credit- freepik.com
5/5 - (6 votes)

Gobhi  का Achar, नाम सुनकर ही मन में स्वाद की कल्पना होने लगती है की खाने में ये कितना स्वादिष्ट होगा|

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ| आज की इस पोस्ट में हम सीखेंगे  बिल्कुल दादी माँ के नुस्खे जैसी फूल गोभी के आचार बनाने की विधि|

 

फूल गोभी का आचार

फूलगोभी का आचार स्वाद में आम के आचार से कई गुना ज्यादा स्वादिष्ट होता है| आपको जानकर हैरानी होगी की आचार भी हमारे सेहत के लिए फायदेमंद होता है, जी हाँ आचार बनाने में प्रयोग की गयी हल्दी में उपस्थित एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण के कारण इसका सेवन हमारी शरीर की बैक्टीरिया से लड़ने में सहायता करता है| आचार का सेवन हमारे पाचन क्रिया को भी सही रखता है| तो चलिए सीखते है इसे बनाने की विधि|

Achar बनाने के लिए सामग्री 

फूलगोभी का आचार बनाने के लिए सामग्री 
Credit : https://www.pixabay.com/
S.N आवश्यक सामग्री (Important Ingredient)  मात्रा (Quantity)
1. फूलगोभी 1
2. सरसों का तेल 500 ग्राम
3. जीरा 1 बड़ा  चम्मच
4. सौंफ 1 बड़ा चम्मच
5. राई के दाने 1 छोटा चम्मच
6. हल्दी पाउडर 1 चम्मच
7. पीसी लाल मिर्च 1 चम्मच
8. नमक 2 बड़े चम्मच
9. मेथी के दाने 1 चम्मच
10. सिरका 1 बड़ा चम्मच
11. खड़ी धनिया 1 बड़ा चम्मच

 

यह भी पढ़ें – Aloo kachori Recipe – लज़ीज़ मसालेदार खस्ता कचौड़ी कैसे बनाएं

Achar बनाने की विधि   

  • फूलगोभी का अचार बनाने के लिए सबसे पहले गोभी के डंठलो को काट कर हटा दें फिर फूलगोभी के छोटे -छोटे टुकड़ों  को अलग करके धो लीजिये|
  • गोभी को धो लेने के बाद अब एक बड़े बर्तन में इतना पानी डाल कर गैस पर चढ़ा दे जिसमे गोभी के फूल ठीक तरीके से भींग जाएँ
  • उसके बाद  पानी में हल्दी और नमक मिलाकर उसे गर्म होने रख दें
  • हल्दी व नमक वाले पानी को एक उबाल आने तक गैस पर ही रहने दें
  • उसमे उबाल आने के बाद धुले हुए गोभी के साफ टुकड़ों को उसी गर्म पानी में डालकर उसे पांच मिनट तक उबाल लीजिये|
  • उबाल आने के बाद गोभी के टुकड़ों को पानी से निकाल कर किसी साफ़ सूती कपडे पर फैला दीजिये|
  • फूलगोभी के इन टुकड़ों को कम से कम 4 – 5 घण्टों तक धुप में सुखाएं|गोभी के सूख जाने के बाद इसे एक बड़े बर्तन में डाल कर इसमें अच्छी तरह नमक, हल्दी और मिर्च मिला लें|
  • ये टुकड़े सूखने के बाद अब आचार बनाने के लिए तैयार है|

Achar का मसाला तैयार करने की विधि

  • फूलगोभी के आचार का मसाला बनाने के लिए सबसे पहले हम एक कढ़ाई या कोई पैन लेंगे| कढ़ाई या पैन को मीडियम आंच पर हल्का गर्म कर लेंगे
  • पैन गर्म होने के बाद हम उसमे सरसों का बीज, सौंफ, और मेथी के दानों को भुन लेंगे| ऐसा करने से मसालों की नमी निकल जाएगी
  •  भुने हुए मसालों को मिक्सी में हल्का दरदरा पीस लीजिये|

अब आपका मसाला तैयार है|

मसाला तैयार होने के बाद गोभी के सूखे हुए टुकड़ों में सभी मसालों के पिसे हुए  मिश्रण को अच्छी तरह मिला            लें|अब एक बर्तन में सरसों का तेल डालकर तब तक गर्म करें जब तक उसमें धुआं नहीं उठता ऐसा करने से              तेल में उपस्थित सभी अशुद्धियाँ ख़तम हो जाएँगी और आचार लम्बे समय तक खराब नहीं होगा| तेल को ठंडा            होने के बाद मसाला मिक्स किये हुए गोभी में डाल दें और इसी समय इसमें सिरका भी डाल दीजिये| अब इसे चम्मच से चला – चला कर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये|

आचार को कुछ दिनों तक धूप में रखें इससे आचार सही तरीके से सीझ जायगा| यदि आपका आचार लम्बे समय से  आपके पास रखा है तो भी उसे समय -समय पर धुप दिखाते रहिये इससे आपके आचार में फफूंद नहीं पड़ेगी|

लीजिये  आपका फूलगोभी का स्वादिष्ट और चटपटा आचार तैयार है|अब मज़े से आप  इसका आनंद उठा सकते है|      आप खाने के साथ खा सकते है| अधिकतर लोग इसे ज्यादा  दाल -चावल के साथ खाते है|

Achar टिप्स 

  • नमक के पानी में फूलगोभी को धोने से उसमे उपस्थित सभी बैक्टीरिया नष्ट हो जाते है और उसमे की नमी भी ख़तम हो जाती है|
  • सरसों तेल का करछा पण खतम करने के लिए तेल को धुआं उठने तक गर्म कर लें|
  • वैसे तो आचार को बिना विनेगर या सिरके के भी बनाया जा सकता है लेकिन सिरका डालने से आचार की लाइफ बढ़ जाती है और साथ ही इसमें  साईंट्रिक एसिड का उपयोग  करके इसे खट्टा स्वाद दिया जाता है|
  • आचार को ऐसी जगह रखे जिससे उसमे पानी न जा पाएं क्यूकी पानी के संपर्क में आने से उसमे फफूंद लग जाता है|
  • आचार को फफूंद लगने से बचाने के लिए हफ्ते में एक दो बार धूप ज़रूर दिखाएं
  • याद रखें आचार निकालने वाली चम्मच हमेशा ही सूखी होनी चाहिए इससे आचार खराब होने का खतरा कम रहता है|

यह भी देखें –आसानी से बनने वाले टॉप 5 नाश्ता 

दोस्तों उम्मीद करती हूँ की  इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को फूलगोभी के आचार बनाने की विधि पूरी तरह  समझ आ गई होगी| यदि यह रेसिपी आपको पसंद आई  हैं तो कृपया अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको उसका जबाब जरुर देगे,

यदि आप और  भी किसी  रेसिपी के बारे में जानना चाहते  तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए  हम  आपके लिए बेस्ट से बेस्ट  रेसिपी  लिखेगे|

धन्यवाद!

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version