Saturday, April 20, 2024
HomeSandwichGrilled sandwich Recipe In Hindi

Grilled sandwich Recipe In Hindi

Rate this post

Grilled Sandwich Instant बनने वाली Recipe में से एक है जो झटपट ही बनकर तैयार हो जाती है। आमतौर पर कच्ची सब्जियों को काट कर इसमें भर दिया जाता है और इसे ऐसे ही परोस दिया जाता है लेकिन हम अपने Laziz recipe में Grilled Cheese sandwich (Grilled sandwich Recipe) को भी laziz बनायेंगे। Grilled Sandwich आपको लगभग हर restaurant हर café पर मिल जाएगी लेकिन आप इसे जब चाहे घर पर भी बना कर खा सकते है। इसे बनाना बेहद आसान है। आप इसे 10 मिनट में बनाकर तैयार कर सकते है।

यह खाने में crispy होता है। इसे बनाने में हम सब्जियों का इस्तेमाल करते है इसलिए यह हमारे सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। यह बच्चे व आज की युवा पीढ़ी को बहुत पसंद आता है। यदि आप इसमें cheese add कर दें तो ये खाने में और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगने लगता है। वैसे तो सैंडविच कई तरीको से बनाया जाता है लेकिन घर पर लोग griller की वजह से Grilled sandwich नहीं बनाते है लेकिन आप इसे आसानी से अपने घर पर तवे में भी बना सकते है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Grilled Cheese sandwich (Grilled sandwich Recipe) बनाना सीखेंगे।

Grilled sandwich 

sandwich दो ब्रेड के बीच सब्जियों की stuffing करके बनाई जाने वाली dish है। यह एक विदेशी व्यंजन है। इसे बच्चे स्कूल में lunch में ले जा सकते है साथ ही आप इसे पिकनिक व अन्य जगह पर भी आसानी से ले जा सकते है। जिन्हें nonveg ज्यादा पसंद है वो तो sandwich की stuffing में nonveg की slice का भी प्रयोग करते है। इससे Sandwich और भी ज्यादा tasty लगने लगती है। आप इसकी stuffing अपने मनपसंद की किसी भी सब्जी से कर सकते है।

यह भी पढ़ें-Top 5 Instant Recipe

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आइसक्रीम की भी sandwich बनाई जाती है आप में से कई लोग ने तो इसे खाया भी होगा। कई लोग इसकी stuffing fruit से कर के इसमें जैम लगाकर भी खाते है। sandwich को आप नाश्ते या snacks के तौर पर खा सकते है। वैसे तो अधिकतर लोग sandwich की stuffing तैयार करने के लिए मेयोनीज़ को सब्जी में mix कर के बनाते है लेकिन अगर आप मेयोनीज़ की जगह दही का प्रयोग करे तो इससे आपका sandwich और ज्यादा tasty और fresh लगेगा।

तो चलिए सीखते है Grilled Cheese sandwich (Grilled sandwich Recipe) बनाने की विधि

Grilled Cheese Sandwich बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

Grilled Cheese Sandwich बनाने के लिए आवश्यक सामग्री || Laziz recipe
Credit-Freepik.com
S.N          Ingredients                      Quantity
 1.               ब्रेड                      10 स्लाइस
 2.          शिमला मिर्च               1 कप (बारीक कटा हुआ)
 3.            गाजर               1 कप (स्लाइस में कटा हुआ)
 4.            प्याज़                1 (स्लाइस में कटा हुआ)
 5.           पत्ता गोभी                1 कप (बारीक कटा हुआ)
 6.            हरी मिर्च                 4-5 बारीक कटी हुई
 7.           चीज़ स्लाइस                       5 स्लाइस
 8.             मक्खन                       100 ग्राम
 9.            मेयोनीज़                        1 कप
 10.           टोमेटो सॉस                        1 कप
 11.            चाट मसाला                        1 चम्मच
 12.              नमक                     1 टेबल स्पून

 

stuffing तैयार करने की विधि 

  • stuffing तैयार करने के लिए सबसे पहले हम एक कढाई में मक्खन या घी गर्म कर लेंगे।
  • जब तेल गर्म हो जाये तो हम इसमें बारीक कटा हुआ प्याज़ व हरी मिर्च डाल देंगे।
  • अब हम इसे 1 मिनट तक पकने देंगे। हमे प्याज़ पूरी तरह नहीं पकाना है। जब इसका रंग हल्का बदलने लगे तो यह तैयार है।
  • अब हम इसमें एक-एक करके शिमला मिर्च, गाज़र व पत्ता गोभी डालेंगे।
  • इसे हम दो मिनट तक पकने देंगे।
  • सब्जियों को हमें ज्यादा नहीं पकाना है नहीं तो यह पूरी तरह गल जाएगी और crunchy नहीं लगेगी।
  • अब हम सब्जियों में हल्का सा नमक डाल कर सबको आपस में mix कर देंगे।
  • सब्जियों में नमक mix करने के बाद हम इसे 10 सेकंड बाद ही गैस पर से उतार लेंगे ताकि हमारी सब्जियां crunchy रहे।
  • अब हम दो मिनट तक सब्जियों को ठंडा होने के लिए रख देंगे।
  • जब हमारी सब्जियां हल्की ठंडी हो जाये तब हम इसमें मयोनीज़ डाल देंगे।
  • अब हम इसी के ऊपर से चाट मसाला भी डाल देंगे और सभी को आपस में अच्छे से mix कर देंगे।

अब हमारे Grilled sandwich की stuffing तैयार है। इसके बाद हम आगे की तैयारी करेंगे।

Grilled Cheese Sandwich बनाने की विधि 

Grilled Cheese Sandwich बनाने की विधि || Laziz recipe
Credit-Freepik.com

हमने इसकी stuffing पहले से ही तैयार कर ली है आगे की प्रक्रिया के लिए हम ब्रेड लेंगे और इसकी stuffing करेंगे।

  • Grilled Cheese sandwich बनाने के लिए हम सबसे पहले ब्रेड के एक हिस्से पर Tomato Sauce की बिल्कुल thin layer लगायेंगे।
  • अब इसके बाद हम ब्रेड पर stuffing की एक मोटी layer बिछायेंगे हमें किनारों पर ज्यादा stuffing नहीं डालनी है क्यूंकि जब हम इसे Grilled करेंगे तो ब्रेड को दबाने पर इसमें से किनारे पर की सभी extra stuffing बाहर आ जाएगी।
  • इसके बाद हम अपने Grilled Cheese sandwich को Cheesy बनाने के लिए stuffing के ऊपर cheese slice रख देंगे।
  • अब हम दूसरे ब्रेड के एक हिस्से पर tomato sauce लगा देंगे।
  • इसके बाद हम दोनों ब्रेड के निचले सतह पर मक्खन की एक thin layer लगा देंगे।
  • अब हम हमारे sandwich को griller में डाल कर grilled कर लेंगे।
  • सभी तरफ से अच्छी तरह सेकने के बाद हम इसे griller से बाहर निकाल लेंगे।
  • इसके बाद  हम इसे बीच से इस तरह काटेंगे की हमारा sandwich triangle shape का बन जाये।

अब हमारी Grilled Cheese sandwich तैयार है। इसे आप मज़े से ब्रेकफास्ट में या snacks के तौर पर खा सकते है। यदि आपके घर में Griller नहीं है तो आप इसे तवे पर भी सेक सकते है।

तवे पर sandwich कैसे बनाए 

  • तवे पर sandwich बनाने के लिए हम सबसे पहले एक तवे को गैस पर चढ़ा कर इसमें मक्खन गर्म कर लेंगे।
  • हमें गैस की आंच मीडियम रखनी है ताकि मक्खन जले न।
  • अब हम इसमें ब्रेड को सेकने के लिए डाल देंगे और 1 से डेढ़ मिनट के लिए पकने देंगे।
  • हमने इसका stuffing तैयार करते समय पहले ही सारी सब्जियों को पका लिया था यदि आप stuffing में कच्ची सब्जियों का इस्तेमाल कर रहे है तो कुछ देर के लिए इसे एक बड़े ढक्कन से ढक दें।
  • अब हम sandwich को दूसरी तरफ पलट कर सेक लेंगे।
  • जब हमारा ब्रेड दोनों तरफ से सुनहरा हो जाये तो हम इसे तवे से निकाल लेंगे।

अब हमारा Grilled Cheese sandwich तैयार है। तो इस विधि से आप बिना Griller के भी Grilled sandwich बना सकते है।

सुझाव व सावधानियां 

  • Grilled sandwich बनाने के लिए आप हमेशा sandwich bread या बड़े Bread का ही इस्तेमाल करे यदि आप छोटे साइज़ के ब्रेड का उपयोग करते है तो इसकी stuffing करने व इसे सेकने में काफी समस्या होगी।
  • हमने इसकी stuffing करने के लिए सिर्फ 2 से 3 सब्जियों का इस्तेमाल किया है आप चाहे तो अपनी मन पसंद की किसी भी सब्जी का उपयोग कर सकते है।
  • stuffing तैयार करते समय आप मेयोनीज की जगह दही का भी उपयोग कर सकते है।
  • हमने इसे बनाने में केवल tomato ketchup का उपयोग किया है आप चाहे तो एक ब्रेड के एक हिस्से में हरी धनिया की चटनी भी लगा सकते है इससे आपका grilled sandwich और भी ज्यादा tasty लगेगा।

यह भी पढ़ें-Cake Recipe- बिना ओवन के केक कैसे बनाए|

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप सभी को Grilled Cheese sandwich (Grilled sandwich Recipe)  बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी। साथ ही आप यह भी जान गए होंगे की तवे में Grilled Sandwich कैसे बनाए।

यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

Zainab Sheikh Siddiqi
Zainab Sheikh Siddiqi
मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Lavi sharma on Garlic Bread Recipe