|| hyderabadi chicken biryani recipe ||
Hyderabadi Biryani सबसे लज़ीज़ बिरयानी मानी जाती है। यह स्वाद में बेहद लाजवाब होती है। Hyderabadi Biryani का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। इसे रायता के साथ खाने से इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। लोग इसे हरी तीखी चटनी के साथ भी पसंद करते है। जिन्हें Nonveg बहुत पसंद है वो इसे खास मौके पर ज़रूर बनाते है। यह जितना स्वादिष्ट है इसे बनाना उतना ही आसान है।
नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज की इस पोस्ट में हम सीखेंगे hyderabadi chicken biryani recipe बिरयानी लौकी के रायते की बिना तो बिल्कुल ही अधूरी है इसलिए हम आपको लौकी का रायता बनाने की विधि भी बतायेंगे।
Hyderabadi Biryani
Hyderabadi Biryani हैदराबाद की बहुत Famous बिरयानी है। इसका taste बाकि बिरयानी से ज्यादा अच्छा होता है। यह भारत के प्रमुख व्यंजनों में से एक है। Hyderabadi Biryani को हैदराबादी दम बिरयानी के नाम से भी जाना जाता है। आप सोच रहे होंगे बिरयानी और दम बिरयानी दोनों तो एक ही है तो दोनों में फर्क क्या है। मै आपको बता दूं की दोनों में बहुत फर्क है, दोनों का स्वाद एक-दूसरे से बहुत अलग होता है और दोनों को बनाने का तरीका भी एक-दूसरे से बहुत अलग होता है।
यह भी पढ़ें –Types of Gujrati Dhokla
प्रसिद्ध- इसके नाम में ही इसकी पहचान झलकती है। Hyderabadi Biryani Hyderabad की प्रसिद्ध बिरयानी है। ऐसा कहा जाता है की यह पहली बार Hyderabad के निज़ाम के घर में बना था। इस वजह से इसे Hyderabadi Biryani कहा जाता है।
तो आइये सीखते है hyderabadi chicken biryani recipe Hyderabadi Biryani आप चिकन या मटन किसी का भी बना सकते है। हम अपनी Recipe में चिकन use कर रहे है आप चाहे तो चिकन के जगह मटन का भी उपयोग कर सकते है।
Hyderabadi Biryani बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

S.N |
Ingredient |
Quality |
1. | चावल | आधा किलो |
2. | तेल या घी | 1 बड़ा चम्मच |
3. | नींबू | 1 |
4. | चिकन | आधा किलो |
5. | दही | 1 बड़ा चम्मच |
6. | अदरक | 1 इंच |
7. | लहसुन | 2 |
8. | हल्दी पाउडर | 1 टेबल स्पून |
9. | धनिया पाउडर | 1 टेबल स्पून |
10. | लाल मिर्च पाउडर | 1 टेबल स्पून |
11. | नमक | आवश्यकतानुसार |
12. | काली मिर्च | 10 से 12 दाने |
13. | गरम मसाला | 1 टेबल स्पून |
14. | छोटी व बड़ी इलायची | 2-2 |
15. | प्याज़ | 4-5 प्याज़ बारीक कटा हुआ |
16. | दालचीनी | 1 इंच की स्टिक |
17. | जीरा | 1 टेबल स्पून |
18. | लौंग | 2 से 3 |
19. | हरी धनिया | एक कप बारीक कटा हुआ |
Hyderabadi Biryani बनाने की विधि
इसके लिए आप सबसे पहले Chicken को पीस में काट लें। आप इसे shop से ही अपने मनपसंद साइज़ के अनुसार दुकानदार से कटवा कर ला सकते है।
मेरिनेशन
- चिकन को अच्छे से धो कर साफ़ कर लें।
- अब हम चिकन को मेरिनेट करेंगे।
- मेरिनेट करने के लिए हम चिकन में सबसे पहले दही डालेंगे।
- अब इसके बाद हम इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया, अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक, नींबू का रस, पिसा हुआ इलायची पाउडर व सभी खड़ा गरम मसाला डाल दें।
- इसके बाद हम एक कढाई में 3 से 4 प्याज़ को बारीक काट कर तल लेंगे।
- जब प्याज़ सुनहरा हो जाए तो इसे किसी बड़े कलछुल की सहायता से निकाल कर चिकन में डाल दें।
- इसके बाद इसमें एक कप तेल डाल कर इसे दोनों हाथों से अच्छे से mix कर दें।
- अब इसे कम से कम 2 से 3 घंटो के लिए ढक कर रख दें।
Biryani का चावल कैसे तैयार करे
Hyderabadi Biryani हम दम बिरयानी बनाने की विधि से नहीं बनायेंगे इसे हम Hyderabadi style में बनायेंगे।
- बिरयानी बनाने के लिए हम बासमती चावल का उपयोग करेंगे।
- चावल को 2 से 3 बार अच्छे से धोए।
- अब चावल को कम से कम आधे घंटे के लिए पानी में भिंगो दें।
- अब इसके बाद एक कुकर या एक बड़े बर्तन में घी या तेल गर्म होने के लिए रख दें।
- तेल गर्म हो जाने के बाद इसमें तेज़ पत्ता, लौंग, इलायची और दालचीनी डाल कर इसे लगभग 1 मिनट तक पकाए।
- इसके बाद इसमें चावल पकाने के लिए आवश्यक पानी डाल कर पानी गर्म कर लें।
- पानी गर्म हो जाने के बाद इसमें चावल डाल देंगे
- हम चावल को आधा ही पकाएंगे जब चावल आधे पक जाये तो चावल को निकाल कर मेरिनेटेड चिकन में डाल देंगे।
Biryani बनाने की विधि
- चावल को मेरिनेटेड चिकन में mix नहीं करेंगे।
- चावल को मेरिनेटेड चिकन पर Layer by Layer रखें।
- अब चावल में ऊपर से बारीक कटी हुई धनिया की पत्ती डाल दें।
- इसके बाद आधे कप पानी में केसर को घोल कर चावल के चारो तरफ डाले।
- केसर डालना ज़रूरी नहीं है आप चाहे तो इसे न भी डालें।
- अब इसमें दो टुकड़ों में कटी हुई हरी मिर्च ऊपर से डाल दें।
- इसके बाद हम इसमें तला हुआ प्याज़ ऊपर से डालेंगे।
- फिर इसके बाद तीन चम्मच घी या तेल डाल देंगे।
- इसके बाद हम इसे ढक्कन से ढक देंगे।
- भाप न निकले इस वजह से हम ढक्कन को गुंथे हुए आंटे से इस तरह cover कर देंगे की भाप न निकले या फिर हम इसकी जगह Foil का उपयोग कर सकते है। Foil से हम बर्तन को ऊपर की तरफ पूरी तरह से ढक देंगे फिर इस पर ढक्कन रख देंगे। इस विधि से भी भाप बाहर नहीं जाएगी।
- इसके अलावा आप बिरयानी बनने वाले बर्तन के ढक्कन पर कोई भारी चीज़ भी रख सकते है।
- अब बिरयानी को धीमी आंच पर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- कुछ देर बाद इसे हटा कर देख लें यदि चिकन गल गया है तो बिरयानी को धीमे हाथों से Mix कर लें।
अब आपकी Hyderabadi Biryani तैयार है इसे आप मज़े से लौकी के रायते के साथ या हरी धनिया की चटनी के साथ खा सकते है।
सुझाव
- चिकन के पीस का size न ज्यादा बड़ा रखें न ही ज्यादा छोटा।
- बिरयानी बनाने के लिए चिकन को कम से कम 2 घंटे के लिए ज़रूर मेरिनेट करे।
- मीठ मसाला की जगह खड़े मसाला का उपयोग करे।
- बिरयानी बनाने वाले बर्तन के ढक्कन को अच्छे से cover करे जिससे चिकन पूरी तरह गल जाए।
- जब बिरयानी को ढक दें तो आंच धीमी कर दें ताकि बिरयानी जले न
- जब आप आखिर में बिरयानी को mix करते है तो इसे धीमे हाथ से mix करे ताकि चिकन के पीस टूटे न
- मेरिनेशन के लिए तले गए प्याज़ को ज्यादा न पकाए अगर प्याज़ जल जाता है तो बिरयानी के स्वाद पर काफी प्रभाव पड़ता है।
लौकी का रायता

लौकी का रायता स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमारे health के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। यह कब्ज़ दूर करने के लिए भी फायदेमंद होता है। दही में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो हमारे सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है। यह हमारे शरीर की इम्युनिटी को बढाता है। इसका सेवन गर्मियों में अधिक करना चाहिए। ये हमें लू से भी बचाता है।
चलिए सीखते है रायता बनाने की आसान विधि
लौकी का रायता बनाने की आवश्यक सामग्री
S.N |
Ingredient |
Quality |
1. | दही | 250 ग्राम |
2. | घी | 1 बड़ा चम्मच |
3. | लौकी | 150 ग्राम, कद्दूकस किया हुआ |
4. | नमक | आवश्यकतानुसार |
5. | हरी मिर्च | 2 से 3 बारीक कटी हुई |
6. | जीरा | 1 टेबल स्पून |
7. | हरी धनिया | 1 कप बारीक कटी हुई |
8. | हींग पाउडर | एक चुटकी |
9. | राई | 1 टेबल स्पून |
10. | नमक | स्वादानुसार |
लौकी का रायता बनाने की विधि
लौकी का रायता बनाने के लिए आप ज्यादा बड़ी लौकी नहीं लेंगे क्यूंकि इसमें बीज की मात्रा अधिक होती है इसलिए आप लौकी के रायते के लिए Medium size की लौकी का उपयोग करेंगे।
- लौकी का रायता बनाने के लिए लौकी को छील कर धो लें।
- अब लौकी को कद्दूकस कर लें।
- कद्दूकस किए हुए लौकी को दबा दबा कर इसका पानी निकाल लें।
- अब पानी को गर्म कर के उसमें लौकी को उबाल लें।
- लौकी को 2 से 3 मिनट तक पकाए।
- अब लौकी को छान कर पानी अलग कर दें।
- लौकी को दबा कर इसका पानी निकाल दें और इसे कुछ देर तक ऐसे ही छोड़ दें।
- अब एक बर्तन में दही फेट लें।
- इस दही में लौकी डाल दें।
- अब इसमें काला नमक, हरी मिर्च, भुना हुआ जीरा पाउडर, डाल दें।
- अब सभी को आपस में अच्छे से Mix कर लेंगे।
दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को hyderabadi chicken biryani recipe की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी। साथ ही आपको लौकी बनाने की Recipe भी पता चल गयी होगी।
यदि यह hyderabadi chicken biryani recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,
यदि आप और भी किसी रेसिपी के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।
धन्यवाद!
यह भी पढ़ें-Cake Recipe – बिना ओवन के केक कैसे बनाएं|

मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी