Instant Breakfast आज की महिलाओं का सबसे ज़रूरी सवाल बन गया है। आजकल की दौड़ भाग वाली ज़िन्दगी में अगर लोगो के पास किसी चीज़ की सबसे ज्यादा कमी है तो वो है समय। सबसे ज्यादा समय की कमी तो हमें सुबह महसूस होती है। बच्चो का लंच समय पर बनाना और साथ में ब्रेकफास्ट भी बनाना महिलाओं के लिए एक Challenge हो जाता है और उसमें भी सबसे बड़ा challenge ये रहता है की हम इसे समय पर कैसे बनाये
इस समस्या का समाधान केवल ये ही है की आप कोई ऐसी recipe बनाये जो झटपट बन कर तैयार हो जाये। अब सवाल ये उठता है की वो कौन सी recipe है जो तुरंत बन कर तैयार हो जाएगी और अगर वो तुरंत तैयार भी हो जाएगी तो क्या वो एक healthy recipe है। ब्रेकफास्ट हमारा पहला meal होता है इससे हमारे Health पर काफी असर पड़ता है इसलिए कोशिश करे की हमारा ब्रेकफास्ट healthy हो। आज हम आपको 2 ऐसी Instant recipe बतायेंगे जो झटपट बनकर तैयार भी हो जाएगी साथ ही यह हमारे health के लिए भी लाभदायक रहेगी।
नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Instant Breakfast बनाना सीखेंगे।
Instant Breakfast
Instant Breakfast में आज हम आपको Sabudane ki khichadi और Rawa idli बनाना बतायेंगे। दोनों ही ऐसी recipe है जो मात्र 10 से 20 मिनट में बन कर तैयार हो जाती है और यह हमारे सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। ये दोनों recipe Instant recipe होने के साथ-साथ स्वाद में भी बेहद स्वादिष्ट होती है। अगर आप साबूदाने की खिचड़ी ब्रेकफास्ट में बनाना चाहते है तो इसकी तैयारी आपको एक दिन पहले से ही करनी होगी। आप एक रात पहले ही इसे भिंगोने के लिए डाल दें ताकि आपका साबूदाना सुबह तक फूल कर तैयार हो जाये।
इसके अलावा हमारी दूसरी Instant recipe Rawa Idli। जैसा की इसके नाम से ही पता चल रहा है यह रवा से बनाई जाती है। इसे भी साधारण idli के तरह ही Steam करके बनाया जाता है इसे बनाने के लिए हम इसका बेटर तैयार करके इसे स्टीमर में Steam कर लेंगे। आप इसके साथ नारियल की चटनी भी बना सकते है जब तक idli Steam होगी तब तक हमारी नारियल की चटनी भी बनकर तैयार हो जाएगी।
तो चलिए सीखते है हमारी Instant recipe साबूदाने की खिचड़ी और Rawa Idli बनाने की विधि
Sabudane ki khichadi (Instant Breakfast)

साबूदाना की खिचड़ी एक व्रत recipe भी है इसे आप व्रत में भी खा सकते है। साबूदाना हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। यह हमारे हड्डियों को मज़बूत बनाता है। वजन बढ़ाने में भी मदद करता है। इसके सेवन से हमारा पाचन तंत्र मज़बूत रहता है। साथ ही इनमें प्रोटीन व विटामिन्स की भी भरपूर मात्रा पायी जाती है। जब यह हमारे सेहत के लिए इतना फायदेमंद है तो क्यूँ ना हम इसे अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करे।
यह भी पढ़ें-Types Of Gujrati Dhokla
Sabudane ki khichadi बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

S.N | Ingredients | Quantity |
1. | साबूदाना | 1 कप |
2. | आलू | 1 बड़ा |
3. | मूंगफली के दाने | आधा कप |
4. | खड़ा लाल मिर्च | 2-3 |
5. | जीरा | 1 टेबल स्पून |
6. | हरी मिर्च | 2-3 |
7. | नमक | स्वादानुसार |
8. | तेल | आवश्यकतानुसार |
Sabudane ki khichadi बनाने की विधि
- साबूदाने की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाने को दो बार पानी से धो लें।
- साबूदाने को धोते समय ज्यादा ना रगड़े
- अब हम इसे 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिंगो कर रख देंगे।
- इसमें पानी न बहुत कम डालना है ना ही बहुत ज्यादा अगर आप बहुत ज्यादा पानी डालते है तो यह बहुत अधिक गल जायेगा और खिचड़ी अच्छी नहीं बनेगी।
- जब यह अच्छी तरह फूल जाये तो हम इसका सारा पानी निकाल कर इसे 2 मिनट पंखे की हवा में रख देंगे।
- अब हम एक पैन या कढाई में तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे।
- जब तेल गर्म हो जाए तो हम इसमें जीरा व खड़ी लाल मिर्च fry होने के लिए डाल देंगे।
- जब जीरा पक जाये तो हम इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च भी डाल देंगे।
- अब सभी को fry करने के बाद हम कटे हुए आलू के टुकड़े डाल देंगे।
- हमने यहाँ कच्चे आलू का इस्तेमाल किया है आप उबले हुए आलू का इस्तेमाल कर सकते है इससे आलू को गलाने में दिक्कत नहीं आयेगी।
- जब तक हमारा आलू तैयार हो रहा है तब तक हम कुछ मूंगफली के दानो का दरदरा बुरादा बना लेंगे और कुछ को साबुत रहने देंगे।
- जब हमारा आलू अच्छी तरह गल जाये तब हम इसमें साबूदाना डाल देंगे
- इसके साथ ही हम इसमें मूंगफली का बुरादा और मूंगफली दोनों डाल देंगे।
- अब हम इसमें नमक डाल कर सभी को मिक्स कर देंगे।
- हम इसे लगभग दो मिनट तक पकाएंगे
- जब यह पक जाये तो हम इसकी धनिया की पत्तियों से गार्निशिंग कर देंगे।
अब हमारी Sabudane ki khichadi तैयार है इसे आप मज़े से ब्रेकफास्ट में खा सकते है।
Rawa Idli (Instant Breakfast)

रवा इडली को दो तरह से बनाया जाता है पहला या तो आप रवा को सभी vegetable व मसालों के साथ भुन लें और दूसरी विधि ये की पहले से इसका बेटर तैयार कर लें और इसमें तड़का लगा लें। आज हम आपको तड़का वाली Rawa idli बनाना बतायेंगे।
Rawa Idli बनाने की आवश्यक सामग्री
S.N | Ingredients | Quantity |
1. | रवा | 1 कप |
2. | सरसों के दाने | 1 टेबल स्पून |
3. | चना की दाल | 1 टेबल स्पून |
4. | हरी मिर्च | 2 बारीक कटी हुई |
5. | अदरक, लहसुन | 1 चम्मच बारीक कटे हुए |
6. | दही | आधा कप |
7. | नमक | स्वादानुसार |
8. | तेल | आवश्यकतानुसार |
Rawa Idli बनाने की विधि
- रवा इडली बनाने के लिए सबसे पहले हम एक बड़े bowl में रवा लेंगे।
- इसी में हम दही व नमक डालेंगे
- इसके बाद हम इसमें पानी डाल कर इसे इस तरह फेट लेंगे की इसमें कोई गाँठ न पड़े
- अब हम बेटर को अलग रख देंगे और इसके तड़के की तैयारी करेंगे।
- तड़का लगाने के लिए हम एक पैन में तेल गर्म कर लेंगे।
- तेल गर्म होने के बाद हम इसमें सरसों के दाने fry होने के लिए डाल देंगे।
- दानो को लगभग 30 sec तक पकाने के बाद हम इसमें चने की दाल डाल कर भुन लेंगे
- अब हम इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च व अदरक लहसुन डाल देंगे।
- जब सभी चीज़े अच्छी तरह पक जाये तो हम बेटर में इसका तड़का लगा देंगे।
- अब हम बेटर को मिक्स कर लेंगे ताकि हमारे सभी Ingredients बेटर में मिक्स हो जाये
- इसके बाद हम idli के सांचे में हल्का सा तेल लगा देंगे ताकि बेटर इसमें चिपके न और यह आसानी से निकल जाये।
- इसके बाद हम बेटर को Steamer में set कर देंगे।
- 10 मिनट बाद इसे बाहर निकाल लेंगे
अब हमारा Instant Breakfast Rawa idli तैयार है। इसे आप मज़े से नारियल की चटनी के साथ खा सकते है।
Conclusion
दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Instant Breakfast बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी।
यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,
यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।
धन्यवाद!
इसे भी पढ़ें-Chocolate Swiss Roll कैसे बनाए।

मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी