Home Snacks Irani Samosa कैसे बनाये

Irani Samosa कैसे बनाये

Credit-freepik.com
Rate this post

Irani Samosa खाने में साधारण समोसे से कई गुना स्वादिष्ट होता है। इसे Hyderabad में बहुत पसंद किया जाता है। यह साधारण समोसे की तुलना में काफी crispy होता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है की भले ही इसे तेल में Deep fry करके बनाया जाता है लेकिन फिर भी ये अधिक oily नहीं होता है। इसे आप fry किये हुए हरे मिर्च व धनिया व हरी मिर्च की तीखी चटनी के साथ खा सकते है।

इसे आप Tomato ketchup के साथ भी खा सकते है। यह एक snacks है जिसे आप सुबह ब्रेकफास्ट में भी खा कर अपने दिन की शुरुवात कर सकते है। यही नहीं घर के छोटे-मोटे Function मे भी आप इसे बना कर serve कर सकते है। साथ ही बारिश के मौसम में भी इसे बना कर इसका आनंद ले सकते है। इसकी stuffing करने के लिए हम आलू का उपयोग नहीं करते है इसकी बजाय हम इसमें प्याज व पोहे का इस्तेमाल कर सकते है। इसके अलावा आप इसमें अपने मनपसंद की सब्जी भी डाल सकते है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Irani Samosa बनाना सीखेंगे।

Irani Samosa

Irani Samosa को पट्टी समोसा भी कहा जाता है। यह एक भारतीय recipe है जिसे पूरे भारत में बड़े चाव से खाया जाता है। इसे बनाने के लिए सबसे मुश्किल काम है इसकी पट्टी तैयार करना। इसकी पट्टी तैयार करने के लिए मैदे की  रोटियों बना कर Layers में काट लेगे और फिर इसकी stuffing तैयार करेंगे। पट्टी बहुत ही पतली बिल्कुल कागज के जैसी बनाई जाती है इसे बनाना किसी challenge के जैसा लगता है लेकिन आज हम आपको अपने इस article में इसे बनाने की आसान विधि बतायेंगे। इसे बनाने के लिए हम पोहा का इस्तेमाल इसलिए भी करते है क्यूंकि यह प्याज़ से निकला हुआ सारा पानी सोख लेता है।

यह भी पढ़ें-Cake Recipe- बिना ओवन के केक कैसे बनाए|

इस विधि को follow कर के आप इसकी पट्टी आसानी से तैयार कर सकेंगे। वैसे तो इसे deep fry किया जाता है और साथ ही यह मैदे का भी बना होता है इसलिए यह एक unhealthy dish है लेकिन अत्यधिक स्वादिष्ट होने की वजह से लोग इसे खाना बेहद पसंद करते है। यह बच्चो का भी काफी पसंदीदा व्यंजन है। इसे बनाने के लिए हम पोहा का इस्तेमाल इसलिए भी करते है क्यूंकि यह प्याज़ से निकला हुआ सारा पानी सोख लेता है।

Stuffing तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री 

Stuffing तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री 
Credit-freepik.com
S.N           Ingredients                      Quantity
  1.              प्याज़         3 बड़े
  2.               गाज़र       2 छोटे टुकडो में कटा हुआ
 3.          धनिया पाउडर        1 टी स्पून
 4.            गरम मसाला        1 टी स्पून
 5.             हरी मिर्च       2-3 बारीक कटी हुई
 6.           हरी धनिया        1 कप
 7.             नमक       स्वादानुसार
 8.              तेल       1 बड़ा चम्मच
 9.              पोहा        आधा कप
 10.      अदरक, लहसुन का पेस्ट        1 बड़ा चम्मच

Stuffing तैयार करने की विधि 

  • इसके लिए हम सबसे पहले प्याज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेंगे बिल्कुल जैसा Omelette बनाने के लिए काटते  है।
  • अब हम इसे बड़े बर्तन में रख देंगे
  • इसके बाद हम गाज़र को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर इसी में add कर लेंगे
  • अब हम हरी मिर्च व धनिया को भी बारीक काट कर इसमें डाल देंगे।
  • इसके बाद हम इसमें अदरक व लहसुन का पेस्ट डाल देंगे।
  • अब हम सबको अच्छे से मिक्स कर लेंगे
  • इसके बाद हम इसमें नमक डाल देंगे
  • इसी के साथ हम इसमें हल्दी पाउडर, गरम मसाला व धनिया पाउडर भी डाल देंगे।
  • अब हम इसमें पोहा भी डाल देंगे।
  • अधिकतर लोग इसे बनाने के लिए पोहा को भिंगो कर डालते है लेकिन हम पोहा बिल्कुल सूखा डालेंगे ताकि प्याज़ से निकला हुआ सारा पानी यह सोख लें
  • अब हम अंत में इसमें 1 बड़ा चम्मच तेल डाल देंगे।
  • इसके बाद हम सभी को हाथो के सहायता से मसल कर मिक्स कर लेंगे

अब हमारा stuffing तैयार है इसे हम कुछ देर के लिए ढक कर रख देंगे।

Dough तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री 

S.N             Ingredients                  Quantity
  1.                 मैदा                 डेढ़ कप
  2.                 नमक               1 टेबल स्पून
 3.                तेल               1 चम्मच

Irani Samosa का Dough तैयार करने की विधि

Credit-freepik.com
  • ईरानी समोसे का dough तैयार करने के लिए हम सबसे पहले मैदा को एक बर्तन में छान लेंगे
  • अब हम इसमें एक टेबल स्पून या एक चुटकी के बराबर नमक डाल देंगे
  • आप चाहे तो इसमें आधा कप आटा भी डाल सकते है लेकिन हमने इसे सिर्फ मैदा डाल कर बनाया है।
  • आटा मिक्स करने से पट्टियाँ अच्छी नहीं बनती है।
  • अब हम इसमें पानी डाल कर मैदा को गूँथ लेंगे।
  • मैदा का dough तैयार करते समय हम इसे अच्छी तरह रगड़ कर गुथेंगे चाहे तो आप बीच-बीच में इसे stretch करते रहे इससे हमारा dough काफी अच्छा तैयार होगा।
  • हम मैदा को गूंथते समय इसमें तेल डाल देंगे ऐसा करने से समोसा और भी ज्यादा crispy तैयार होता है।
  • जब हमारा dough तैयार हो जाये तो हम dough के ऊपर हल्का सा तेल लगा कर इसे किसी गिले कपड़े से ढक कर रख देंगे।
  • dough को हम कम से कम 1 से डेढ़ घंटे के लिए ढक कर रख देंगे।

अब हमारा dough तैयार है। अब हम अपना Irani Samosa बनायेंगे।

Irani Samosa बनाने की विधि 

Credit-freepik.com
  • Irani Samosa बनाने के लिए हम सबसे पहले इसकी पट्टी तैयार करेंगे।
  • पट्टी तैयार करने के लिए हम गुंथे हुए मैदे का सामान आकार की लोई बना लेंगे
  • अब हम लोई को आधा बेल लेंगे
  • इसके बाद हम दूसरी लोई को भी आधा बेल लेंगे
  • अब हम एक लोई पर हल्के हाथो से tap कर के तेल लगा देंगे
  • इसी तरह हम सभी लोई को बेल लेंगे और एक के ऊपर एक तेल लगा कर रख देंगे।
  • अब हम सबको एक साथ बड़े आकार की रोटी जैसा बेल लेंगे।
  • हम इस रोटी को तवे पर सेक लेंगे
  • हमे इसे मुश्किल 10 second तक सेकना है
  • जब यह दोनों तरफ सेक जाये तो इसे हम निकाल लेंगे और सभी रोटियों को अलग कर लेंगे
  • इसके बाद हम सभी रोटियों को एक के ऊपर एक रख लेंगे।
  • अब हम एक चौड़ी आयताकार पट्टी या scale की सहायता से इसे बराबर भागो में किसी धारदार चाकू की सहायता से काट लेंगे
  • इसके बाद हम एक छोटे bowl में मैदे व पानी का गाढ़ा घोल तैयार कर लेंगे
  • अब हम इसकी stuffing करेंगे
  • इसकी stuffing करने के लिए हम एक पट्टी लेंगे
  • अब हम इसे fold करके एक छोटे cone जैसा shape बना लेंगे
  • इसमें हम stuffing को भर देंगे
  • अब हम इसके एक छोर पर मैदे का घोल लगा देंगे
  • अब घोल लगे हुए सिरे की सहायता से समोसे को cover कर देंगे
  • इसके बाद हम एक कढाई में तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे
  • जब तेल गर्म हो जाये तो हम इसमें अपना Irani Samosa डाल देंगे
  • अब हम इसे medium आंच पर दोनों तरफ सुनहरा होने तक पकाएंगे
  • इसके बाद हम इसे एक बर्तन में निकाल लेंगे।

अब हमारा Irani samosa तैयार है इसे आप मज़े से चटनी के साथ खा सकते है।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप सभी को Irani Samosa बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी।

यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

यह भी पढ़ें-Types of Gujrati Dhokla

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version