Home Sweets Jalebi Recipe – घर पर जलेबी कैसे बनाये

Jalebi Recipe – घर पर जलेबी कैसे बनाये

Credit-Freepik.com
Rate this post

|| jalebi recipe in hindi ||

Jalebi भारत की सबसे ज्यादा प्रसिद्ध sweet dish है। यह त्योहारों या किसी खास मौको पर खायी जाती है। यह भारत के उत्तरी भागो में बेहद पसंद की जाती है। crunchy व कुरकुरी Jalebi का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। कई घरो में तो लोग सुबह-सुबह दही जलेबी खाकर अपने दिन की शुरुवात करते है। लेकिन हमारे भारत में आप होटलों का हाल तो जानते ही है घंटो पहले बना कर रख देते उसी में मक्खियाँ लग रही है, कीड़े बैठ रहे है स्वछता का कोई ध्यान ही नहीं रखा जाता।

ऐसे में स्वछता को मद्देनज़र रखते हुए आप खुद ही घर में बिल्कुल हलवाई जैसी Jalebi बना सकते है। वो भी कम समय और कम लागत में।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज की इस पोस्ट में हम सीखेंगे crunchy हलवाई जैसी jalebi recipe in hindi साथ ही हम आपको ये भी बताएँगे की इसे बनाते समय कौन सी सावधानियां करे की जलेबी कुरकुरी बने खराब न हो।

Jalebi (जलेबी)

जलेबी भारत की राष्ट्रीय मिठाई है। यह नारंगी रंग की गोल-गोल पाइप नुमा dish है जिसमें चाशनी भरी रहती है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। इसको बनाने के लिए आपको एक दिन पहले से ही तैयारी शुरू करनी पड़ती है ताकि इसमें खमीर उठ सके। इसे बनाने के लिए बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है आपकी थोड़ी सी भी लापरवाही आपके पूरे मेहनत को खराब कर सकती है।

यह भी पढ़ें-घर बैठे पैसे कैसे कमाए

प्रसिद्ध- जलेबी उत्तरी भारत और मध्यपूर्व की प्रसिद्ध dish है। यह केवल हमारे देश में ही नहीं बल्कि अन्य दूसरे देशो  में प्रसिद्ध है जिनमे पाकिस्तान भी शामिल है। पाकिस्तान के अलावा यह बांग्लादेश, ईरान के साथ और भी कई देशो में प्रसिद्ध है।

अविष्कार कैसे हुआ व इसके अन्य नाम- इसकी Recipe मुहम्मद बिन हसन अल-बगदादी के द्वारा लिखी गयी उनकी प्रसिद्ध Recipe Book किताब-अल-ताबीख से मिली है। यह पुस्तक अरेबिक भाषा में लिखी गयी थी। इस Book में जलेबी को ज़ौलबिया कहा गया है। ईरान में जलेबी को जुलाबिया नाम से जाना जाता है। और इसे English में syrup filled ring कहा जाता है।

तो आइये सीखते है jalebi recipe in hindi

Jalebi बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

 

   S.N

 

 Ingredient

 

Quantity

    1.    चीनी 250 ग्राम (चाशनी बनाने के लिए)
    2.    नींबू   आधा नींबू
    3.    केसर   3 से 4 रेशे
    4.    मैदा   250 ग्राम
    5.    तेल    तलने के लिए
    6.   सूती कपडा  2, रुमाल से हल्का बड़ा

 

Jalebi बनाने के लिए घोल कैसे तैयार करे

Jalebi बनाने के लिए घोल कैसे तैयार करे
Credit-Freepik.com

जलेबी बनाने के लिए हमें एक दिन पहले से ही तैयारी शुरू करनी होती है ताकि इसमें खमीर उठ सके और यह बिल्कुल होटल के जैसी बन के तैयार हो सके।

  • इसके लिए आप जितने मैदे की जलेबी बनाना चाहते है उसमे से आधा मैदा निकाल कर अलग कर लें और आधे मैदे को पानी के साथ घोल लें।
  • मैदे का घोल न ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और न ही ज्यादा पतला।
  • इसे कुछ देर तक हल्के हाथो से फेटे
  • अब उसे रात भर के लिए खमीर उठने के लिए छोड़ दें।
  • सुबह आप देखेंगे की इसमें खमीर उठ चुकी है।
  • इसके बाद आप इसमें बाकि बचे हुए मैदे को डालें और थोडा पानी add करे।
  • अब इसे अपने हाथो से कम से कम 10 मिनट तक फेटे।
  • फेटते समय आपको यह ध्यान रखना है कि इसमें एक भी गुठली न बने। अगर पहले से भी इसमें गुठली बन गयी है तो इसे निकाल दें।

अब आपका घोल तैयार है। अब हम चाशनी बनायेंगे।

चाशनी कैसे तैयार करे

credit: freepik.com
  • चाशनी तैयार करने के लिए आप एक बर्तन में चीनी डाले और इसके बाद इसमें 2 कप पानी डाल दें।
  • अब इसको गैस पर मीडियम आंच पर पकाए।
  • चीनी को पानी में घुलने तक लगातार चलाते रहे ताकि चीनी बर्तन में चिपके ना।
  • चीनी घुल जाने पर इसमें नींबू रस डाल दें।
  • नींबू का रस हम इसलिए डालेंगे ताकि चीनी जमे ना।
  • नींबू के रस से चाशनी के स्वाद में कोई भी प्रभाव नहीं पड़ता है।
  • अब चाशनी को 7 से 8 मिनट तक गैस पर पकने दे।
  • एक बार अपनी उंगली से तार check कर लें।
  • यदि एक तार न बन रहा हो तो इसे दो से तीन मिनट तक और पकाए।
  • अब इसमें केसर डाल कर चला दें और चाशनी को गैस पर से उतार दें।

अब आपकी चाशनी तैयार है।

Jalebi बनाने की विधि 

  • जलेबी बनाने के लिए हम एक सूती कपड़ा लेंगे
  • इस कपड़े के ऊपर एक और सूती कपड़ा बिछा लेंगे।
  • अब इस कपड़े में एक छोटा छेद बना देंगे ताकि घोल अच्छे से निकल सके।
  • अब कपड़े में बीचो बीच घोल डाल दें।
  • इसके बाद एक गहरे तल की कढाई में जलेबी को तलने के लिए तेल गर्म करेंगे
  • तेल की मात्रा इतनी हो की जलेबी इसमें अच्छे से तल सके। अगर तेल की मात्रा कम हुई तो जलेबी जलने की सम्भावना रहती है।
  • थोडा से घोल डाल कर जाँच कर लें की तेल गर्म हुआ है की नहीं।
  • यदि तेल गर्म हो गया है तो घोल वाला कपडा लेकर हल्के हाथो से गोल घुमा कर जलेबी का आकार बनाये।
  • अब दो मिनट तक एक साइड पकने दे।
  • जब यह हल्के सुनहरे रंग की हो जाये तो इसे दूसरी तरफ पलट कर अच्छे से पकाए।
  • यदि आपको जलेबी ज्यादा crunchy बनाना है तो आप इसे तलने में थोडा ज्यादा समय लगाये लेकिन ध्यान रहे जलेबी जले ना।
  • जलेबी तल जाने के बाद इसे चिमटे की मदद से निकाल कर सीधा चाशनी में डाल दें।
  • चाशनी में जलेबी को गहरायी तक डाले और 2 मिनट तक छोड़ दें ताकि जलेबी पूरी तरह चाशनी को सोख सके।

चाशनी से निकालने के बाद जलेबी तैयार है अब आप इसे मजे से खा सकते है। त्योहारों के खास मौके पर भी आप अपने हाथो से जलेबी बना सकते है।

बिना खमीर की जलेबी कैसे बनाए

यदि आपको अचानक से जलेबी खाने का मन होता है तो आप खमीर बनाए बिना भी जलेबी बना सकते है। कभी-कभी हमको कुछ खाने की अचानक से ही तीव्र इच्छा होने लगती है ऐसे में हम पहले से किसी भी चीज़ को बनाने की तैयारी नही करते है। मगर जलेबी एक ऐसी dish है जिसमें आपको पहले से ही तैयारी करनी होती है क्यूंकि खमीर बनाना ही जलेबी का सबसे महत्वपूर्ण भाग है। अब मन में सवाल उठता है की यदि खमीर नही बना है तो जलेबी कैसे बनाए।

तो आज हम आपको जलेबी बनाने की एक ऐसी Recipe बतायेंगे जिसमें आप बिना खमीर बनाए भी जलेबी बना सकते है।

आवश्यक सामग्री 

बिना खमीर बनाने वाली Recipe में भी बिल्कुल सामान Ingredient इस्तेमाल होते है। बस हम इसमें कुछ ऐसे  ingredient add करेंगे जो खमीर का काम कर सके। इसको बनाने का तरीका थोड़ा अलग होता है।

 

   S.N

 

 Ingredient

 

Quantity

    1.    चीनी 250 ग्राम (चाशनी बनाने के लिए)
    2.    नींबू   आधा नींबू
    3.    केसर  3 से 4 रेशे
    4.    मैदा  250 ग्राम
    5.    तेल  तलने के लिए
    6.   सूती कपडा  2, रुमाल से हल्का बड़ा
    7.     दही  एक कप
    8.    बेकिंग सोडा  1 टेबल स्पून
    9.    फ़ूड कलर   चुटकी भर

बनाने की विधि 

बिना खमीर वाली जलेबी बनाने के लिए आप सबसे पहले चाशनी तैयार कर लें। चाशनी कैसे बनाना है ये मैं आपको पहले बता चुकी हूँ आप इसी Article में ऊपर जाकर चाशनी तैयार करने की विधि देख सकते है। तो चलिए सीखते है बिना खमीर वाली जलेबी कैसे बनाए।

  • अब जलेबी बनाने के लिए दो कप मैदा ले लें।
  • इसके बाद इसमें एक कप दही add कर देंगे।
  • अब इसमें हम एक टेबल स्पून बेकिंग सोडा डालेंगे।
  • बेकिंग सोडा का बहुत ज्यादा उपयोग नहीं करेंगे इससे जलेबिया ज्यादा फूल जाती है और खराब हो जाती है।
  • अब इसमें धीरे-धीरे पानी डाल कर इसको Mix कर लें
  • इस घोल को लगभग 15 मिनट तक फेटे।
  • इस घोल को न ज्यादा पतला रखेंगे न ही ज्यादा गाढ़ा।
  • यदि आप इसमें फ़ूड कलर डालना चाहते है तो इसमें फ़ूड कलर डाल कर mix कर लें।
  • अब आप दो सूती कपड़े को एक दूसरे के ऊपर रख कर उसमें बीचो बीच छेद कर लें
  • इसमें घोल डाल दें।
  • अब आप कढाई में तेल डाल कर गैस पर गर्म होने के लिए चढ़ा दें।
  • तेल गर्म हो जाने पर गैस धीमा कर के इसमें हल्के हाथो से गोल-गोल जलेबी बना लें।
  • एक तरफ सुनहरा हो जाने पर दूसरी तरफ पलट लें।
  • दोनों तरफ पक जाने पर इसे चाशनी में 1 मिनट तक डुबोए।
  • अब जलेबियों को अलग निकाल लें।

अब आपकी बिना खमीर वाली जलेबी तैयार है। इसे आप जब चाहे तब बना सकते है। इसे बनाने के लिए एक दिन पहले की तैयारी भी नहीं करनी पड़ती है।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को jalebi recipe in hindi की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी। साथ ही आप यह भी जान गए होंगे की बिना खमीर के instant जलेबी कैसे बनाए।

यदि यह jalebi recipe in hindi आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप jalebi recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए  हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

यह भी पढ़ें-Cake Recipe – बिना ओवन के केक कैसे बनाएं|

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version