Home व्रत स्पेशल Kanya Prasad कैसे बनाए

Kanya Prasad कैसे बनाए

Credit-Freepik.com
Rate this post

Kanya Prasad नवरात्री के अष्टमी व नवमी को कन्याओं को खिलाया जाता है। कई लोग इसे घर पर खुद तैयार करते है कई इसे बाहर से मंगवाते है जैसे-दही व जलेबी लेकिन कन्या प्रसाद क्यूंकि एक प्रसाद है जिसके कारण इसे बनाने में शुद्धता का पूरा ख्याल रखा जाता है इसलिए इसे घर पर बनाना ही उचित है।

तो आज के इस article में हम आपको Kanya prasad की पूरी थाल बनाना बताएँगे जिसमें हम आपको खीर, पूड़ी, काले चने की सब्जी व आलू की सूखी सब्जी बनाना बतायेंगे

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज की इस पोस्ट में हम आपको Kanya Prasad बनाना सिखायेंगे।

Kanya Prasad 

Kanya prasad कन्याओं को खिलाना हिन्दू धर्म की एक प्राचीन परंपरा है जिसमें 7, 9 या 11 कन्याओं को प्रसाद खिलाया जाता है और उनकी पूजा करके उन्हें उपहार भी दिया जाता है। आज हम आपको कन्याओं के लिए स्वादिष्ट थाल बनाना सिखायेंगे

यह भी पढ़ें-Types of Gujrati Dhokla

तो चलिए सीखते है इसे बनाने की विधि सबसे पहले हम काले चने बनायेंगे

काले चने बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

 S.N            Ingredients         Quantity
 1.            काले चने        500 ग्राम
 2.             नमक        स्वादानुसार
 3.            हल्दी        1 टी स्पून
 4.            धनिया        1 टी स्पून
 5.          लाल मिर्च पाउडर        1 टी स्पून
 6.           जीरा पाउडर        1 टी स्पून
 7.           हरी मिर्च        4-5 पेस्ट
 8.          गरम मसाला        1 टी स्पून
 9.            तेल        आवश्यकतानुसार
10.          आमचूर पाउडर        1 टी स्पून

 

काले चने बनाने की विधि 

काले चने बनाने की विधि 
Credit-Freepik.com
  • काले चने की सब्जी बनाने के लिए हम सबसे पहले चने को 7 से 8 घंटे के लिए पानी में फूलने डाल देंगे
  • जब यह फूल जाये तो इसे एक बार हाथ से दबा कर check कर ले की ये अच्छी तरह गल गए है या नहीं
  • अब हम इसे धोकर एक कुकर में उबलने के लिए डाल देंगे
  • इसी में हम थोड़ा नमक भी डाल देंगे और 2 सीटी आने तक उबालेंगे
  • 2 सीटी आने के बाद हम कुकर की गैस निकालकर चने को एक बार फिर उँगलियों से दबा कर चेक कर लेंगे
  • अगर यह गल गया है तो आगे की प्रकिया शुरू करेंगे अगर नहीं तो इसे कुछ देर और पकने देंगे
  • अब हम इसे एक बर्तन में निकाल लेंगे
  • इसका पानी हम नहीं फेकेंगे इसी पानी को हम आगे इस्तेमाल करेंगे

Fry करने की विधि 

  • अब हम एक कढाई में तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे
  • जब तेल गर्म हो जाए तो हम इसमें हरी मिर्च का पेस्ट डालकर लगभग 15 से 20 मिनट तक पकाएंगे
  • जब यह तेल छोड़ने लगे तो हम इसमें हल्दी, धनिया व लाल मिर्च पाउडर डाल देंगे
  • अब हम इसमें नमक, जीरा पाउडर व आमचूर पाउडर डाल देंगे
  • इसके बाद हम सभी मसालों को लगातार चलाते हुए तब तक भुनेगे जब तक मसाले तेल न छोड़ दे
  • जब मसाला पक जाए तो हम इसमें काले चने डाल देंगे
  • अब हम चने को अच्छी तरह मसालों के साथ भुनेगे
  • इसी के साथ हम गरम मसाला पाउडर डाल देंगे
  • अब हम सभी को अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे
  • इसके बाद हम बचे हुए पानी को डाल कर इसे कुछ देर तक पकने देंगे
  • अगर आप ग्रेवी रखना चाहते है तो थोड़ा पानी जल जाने पर इसे गैस पर से उतार दे
  • अगर आप इसे सूखा हुआ बनाना चाहते है तो पूरा पानी जलने का wait करे
  • इस दौरान हम इसे बीच-बीच में चलाते रहे
  • जब यह पक जाये तो हम इसकी धनियाँ की पत्तियों से गार्निशिंग कर देंगे

अब हमारी काले चने की सब्जी तैयार है। अब हम खीर बनायेंगे

Kheer बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

 S.N            Ingredients         Quantity
  1.               दूध          1 लीटर
  2.              चावल          1 कप
  3.           इलायची पाउडर          1 टेबल स्पून
  4.              बादाम           8-10
  5.             काजू           8-10
  6.            नारियल        आधा छोटा कप
  7.             चीनी         स्वादानुसार

 

Kanya Prasad kheer बनाने की विधि

Credit-Freepik.com
  • kheer बनाने के लिए हम सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धोकर फूलने डाल देंगे
  • चावल को लगभग आधे घंटे के लिए पानी में भिगोएँगे
  • चावल फूलने के बाद हम एक भगोने में दूध गर्म होने के लिए रख देंगे
  • दूध को हम High Flame पर लगातार चलाते हुए पकाते रहेंगे
  • इसके बाद हम इसमें चावल को धोकर डाल देंगे
  • अब हम इसे भी लगातार चलाते रहेंगे
  • अगर हम इसे लगातार नहीं चलाते है तो चावल में गुठलियाँ बनने लगेंगी
  • इसी में हम इलायची को पीस कर उसका पाउडर भी डाल देंगे
  • अब सभी को चलाते रहेंगे
  • जब यह गाढ़ा हो जाये और चावल गल जाये तो हम इसमें Dry Fruit काट कर डाल देंगे
  • Dry Fruit आप अपने मनपसंद के डाल सकते है और यह Optional भी है आप बिना Dry Fruit के भी इसे बना सकते है
  • इसके बाद हम इसमें चीनी डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर देंगे
  • लगभग 30 second तक पकाने के बाद हम गैस बंद कर देंगे

अब हमारी Kanya Prasad Special Kheer तैयार है

Aloo की सूखी सब्जी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

 S.N            Ingredients         Quantity
 1.             आलू         5-6 बड़े size के
 2.             जीरा        1 टेबल स्पून
 3.            हरी मिर्च       3-4 बारीक कटी हुई
 4.           लाल मिर्च        1 टेबल स्पून
 5.            हल्दी        1 टेबल स्पून
 6.           धनिया        1 टेबल स्पून
 7.          हरी धनिया        आधा कप बारीक कटा हुआ
 8.          नींबू का रस          1 चम्मच
 9.           नमक          स्वादानुसार

 

Kanya Prasad आलू की सब्जी बनाने की विधि 

Credit-Freepik.com
  • आलू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले हम सभी आलू को धोकर उबलने के लिए डाल देंगे
  • जब यह गल जाए तो हम इसे ठंडा करके छील लेंगे
  • अब हम इसे medium size के टुकड़ों में काट लेंगे
  • इसके बाद हम एक कढाई में तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे
  • जब तेल गर्म हो जाये तो हम इसमें जीरा डाल देंगे
  • जीरा को हल्का सुनहरा होने तक भुन लेंगे
  • इसके बाद हम इसमें हरी मिर्च भी डाल कर पका लेंगे
  • अब हम इसमें आलू डाल देंगे और कुछ देर तक चला कर भुन लेंगे
  • लगभग 2 मिनट भूनने के बाद हम इसमें हल्दी पाउडर, धनिया, लाल मिर्च पाउडर डाल देंगे
  • इसी में हम नमक भी डाल देंगे
  • अब हम सभी को अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे
  • कुछ देर बाद हम इसमें नींबू का रस व बारीक कटी हुई धनिया की पत्ती भी डाल देंगे
  • अब हम सभी को चलाकर मिक्स कर लेंगे और गैस बंद कर लेंगे

अब हमारी Kanya prasad special आलू की सब्जी तैयार है। आप इसमें मटर व अपने मनपसंद सब्जी add कर सकते है।

Poori बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

 S.N            Ingredients          Quantity
 1.              आटा          250 ग्राम
 2.              नमक         एक चुटकी
 3.              घी          2 स्पून

 

Poori बनाने की विधि 

  • poori बनाने के लिए हम सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा छान लेंगे
  • अब हम इसमें नमक मिक्स कर लेंगे
  • इसके बाद हम इसमें घी या तेल डाल देंगे
  • घी को आटे में अच्छी तरह मिक्स कर देंगे फिर पानी डाल कर आटा गूँथ लेंगे
  • आप बिना घी के भी इसे बना सकते है
  • इसका आटा हमे hard गूंथना है
  • आटे को गूँथ कर हम इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लेंगे
  • इसके बाद इसे बेल लेंगे
  • इसे हमे हर तरफ से बराबर बेलना है
  • अब हम एक कढाई में तेल गम होने के लिए रख देंगे
  • जब तेल गर्म हो जाये तो हम इसमें पूड़ी डाल देंगे
  • पहले हम पूड़ी को एक तरफ सेकेंगे
  • जब एक तरफ यह तैयार हो जाये तो इसे दूसरी तरफ पलट कर भी सेक लेंगे
  • पूड़ी पकाते समय इसे फूलाने के लिए बीच-बीच में हम इस पर कलछुल की सहायता से तेल डालते रहेंगे

अब हमारी पूड़ी तैयार है और साथ ही तैयार है हमारे Kanya Prasad की थाल

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप सभी को Kanya Prasad बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी।

यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

इसे भी पढ़ें-Petha-घर पर पेठा कैसे बनाए

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version