Friday, April 19, 2024
HomeKaronde ka AcharKaronde Ka Achar कैसे बनाये

Karonde Ka Achar कैसे बनाये

5/5 - (2 votes)

Karonde Ka Achar आम के अचार की तरह ही खट्टा-मीठा होता है। यह खाने में बाकि Achar से ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। वैसे तो आम का Achar अपने खट्टे स्वाद के लिए जाना जाता है और लोगो को सबसे ज्यादा पसंद आने वाला Achar भी आम का ही है लेकिन karonda स्वाद में आम से भी ज्यादा खट्टा होता है। इसके Achar को हरी मिर्च के साथ बनाने पर खट्टा और तीखे स्वाद के मिश्रण की वजह से इसका स्वाद और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगने लगता है।

Achar चाहे किसी भी चीज़ का क्यूँ न हो इसका नाम सुनकर ही मुंह में पानी आने लगता है। Achar अपने खट्टे, चटपटे और Spicy स्वाद की वजह से जाना जाते है और इसे ऐसा स्वाद देने में सबसे बड़ा योगदान मसालों का होता है। खड़े मसालों को पीस कर बनाने से Achar में एक अलग ही सौंधापन आ जाता है। Achar एक ऐसी dish है जिसे धूप में कई दिनों तक पकाया जाता है और यह सबसे लम्बे समय तक चलने वाली recipe है। इसे आप एक से डेढ़ साल तक रख कर खा सकते है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Karonde Ka Achar बनाना सीखेंगे।

Karonde Ka Achar

Achar एक side dish है जिसे दाल-चावल, आलू के पराठे व अन्य कई Dish के साथ खाया जाता है। यह किसी भी खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है। Boring से Boring सब्जी भी इसके साथ स्वादिष्ट लगने लगती है। वैसे तो Achar लम्बे समय तक चलने वाली recipe है लेकिन इसे लम्बे समय तक चलाने के लिए काफी सावधानियां करनी पड़ती है। Achar में नमी आने की वजह से ये जल्दी खराब हो जाते है खासकर इनका बारिश के मौसम में ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है क्यूंकि बारिश के मौसम में इनमें जल्दी Fungus लग जाते है और ये पूरी तरह खराब हो जाते है।

आपका Achar लम्बे समय तक चल सके इसलिए इसे समय-समय पर धूप दिखाते रहे और इन्हें नमी वाली जगह से दूर रखे। Achar बनाने में अधिक तेल का इस्तेमाल भी इसलिए किया जाता है एक तो ये इसके स्वाद को बढ़ा देता है और दूसरा ये की तेल डालने पर Achar जल्दी ख़राब नहीं होता क्यूंकि तेल Achar को नमी से बचाता है तो अगर आप भी चाहते है की आपका Achar जल्दी खराब न हो और ये सालो साल चले तो अपने Achar में अधिक से अधिक तेल इस्तेमाल करे।

यह भी पढ़ें-Types Of Gujrati Dhokla

तो चलिए सीखते है Karonde Ka Achar बनाने की विधि

Karonde Ka Achar बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

Karonde Ka Achar बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 
Credit-Freepik.com
S.N               Ingredients                     Quantity
 1.               करौंदा           200 ग्राम
 2.             हरी मिर्च           200 ग्राम
 3.              तेल          आवश्यकतानुसार
 4.             कलौंजी           1 बड़ा चम्मच
 5.              सौंफ           1 बड़ा चम्मच
 6.     सरसों के दाने (पीली व काली दोनों)           1 बड़ा चम्मच
 7.              मेथी           1 टेबल स्पून
 8.              हींग           1 टेबल स्पून
9.             हल्दी पाउडर           1 टेबल स्पून
10.              नमक           2 बड़े चम्मच
11.              सिरका            1 चम्मच
12.         कश्मीरी लाल मिर्च            1 टेबल स्पून

 

Marination 

  • Karonde Ka Achar बनाने के लिए सबसे पहले हम करौंदे व मिर्च को अच्छी तरह धो कर साफ़ कर लेंगे।
  • अब हम किसी सूती कपड़े की मदद से इनका सारा पानी पोंछ देंगे।
  • इसके बाद हम करौंदे की सारी डंडियाँ निकाल देंगे।
  • इसी तरह हम मिर्च की भी सारी डंडियाँ निकाल कर अलग कर देंगे।
  • अब हम इसके बाद करौंदे को बीच से काट लेंगे।
  • अगर करौंदे का बीज ज्यादा कठोर है तो उसे भी निकाल देंगे।
  • अब हम मिर्च को भी बीच से काट देंगे।
  • इसके बाद हम इसमें नमक डाल कर अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
  • अब हम इसे 3 से 4 घंटे के लिए मेरिनेट करने के लिए छोड़ देंगे।
  • यदि आपके पास ज्यादा समय है तो आप इसे पूरे एक दिन के लिए भी मेरिनेट कर सकते है। इससे यह अच्छी तरह गल जायेगा और इसका सारा extra पानी भी निकल जायेगा।

अब हमारा Karonda व मिर्च अच्छी तरह मेरिनेट हो गया है।

Achar Ka Masala तैयार करने की विधि 

Karonde का Achar बनाने के लिए हम मेरिनेट किये गये Karonde और Mirch को कुछ घंटों के लिए धूप में सूखने के लिए डाल देंगे।

  • Karonde को हम लगभग 3 से 4 घंटे के लिए धूप में सुखायेंगे। जब यह सूख जाये तो हम इसके आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
  • अब हम सबसे पहले पीले सरसों के दाने, मेथी और सौंफ को तवे पर भुन लेंगे।
  • इसे हमे ज्यादा नहीं भूनना है जब ये हल्के सुनहरे हो जाये तो हम इसे किसी बर्तन में निकाल लेंगे।
  • अब हम इसे Grinder की सहायता से पीस लेंगे।
  • मसालों को हम पाउडर बिल्कुल भी नहीं बनायेंगे हमें मसालों को दरदरा रखना है।

Karonde Ka Achar बनाने की विधि 

Karonde Ka Achar बनाने की विधि 
Credit-Freepik.com

हमने Achar का मसाला तैयार कर लिया है अब हम आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

  • अब हम गैस पर किसी कढाई या पैन में तेल गर्म होने के लिए रख देंगे।
  • गैस की आंच मीडियम रखेंगे
  • जब तेल गर्म हो जाये तो हम इसमें सबसे पहले कलौंजी डाल देंगे
  • अब हम इसके बाद इसी तेल में काला सरसों और मेथी भी डाल देंगे।
  • इन्हें कुछ देर पकने देंगे।
  • इसी में हम हींग भी डाल देंगे।
  • अब हम इसे 1 मिनट तक पकाएंगे
  • जब सभी मसाले अच्छी तरह भुन जाये तो हम इसमें करौंदा और मिर्च डाल देंगे।
  • अब हम गैस को बंद कर देंगे ध्यान रहे की हम अचार बना रहे है सब्जी नहीं हमने गैस पर इसे सिर्फ तेल पकाने और मसाला भूनने के लिए रखा था। करौंदे को गैस पर नहीं पकाएंगे
  • इसके बाद हम इसमें हमारे द्वारा Grind किया हुआ मसाला डाल देंगे।
  • अब हम इसी के साथ इसमें हल्दी और नमक भी डाल देंगे।
  • आखिर में हम इसमें सिरका डाल कर सभी को चला कर अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे।
  • अब हम इसे एक Airtight कांच की बरनी में रख देंगे।
  • इसे कुछ दिनों तक धूप में रखे। वैसे तो आप इसे तुरंत भी खा सकते है लेकिन इसे कुछ दिनों तक धूप में रखने से यह जल्दी खराब नहीं होगा और लम्बे समय तक चलेगा।

अब हमारा Karonde Ka Achar तैयार है इसे आप मज़े से किसी भी सब्जी के साथ, दाल-चावल या अपने पसंद के आलू के पराठे के साथ खा सकते है।

सुझाव व सावधानियां 

  • हम Achar को जिस भी बर्तन में रखेंगे उसे अच्छी तरह पोछ के सुखा लेंगे क्यूंकि अगर इसमें नमी रह जाएगी तो हमारा अचार खराब हो जायेगा।
  • Achar बनाते समय सिरका का उपयोग करने से Achar लम्बे समय तक चलता है और इसका स्वाद और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगने लगता है।
  • करौंदा को मेरिनेट करते समय आप नमक के साथ-साथ हल्दी का भी उपयोग कर सकते है क्यूंकि हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाये है जिसकी वजह से Achar जल्दी खराब नहीं होता है।
  • आप चाहे तो मसालों को बिना तेल में fry किये केवल इन्हें भुन कर भी Achar में मिला सकते है और ऊपर से कच्चा तेल डाल देंगे।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Karonde Ka Achar बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी।

यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

इसे भी पढ़ें-Chocolate Swiss Roll कैसे बनाए।

Zainab Sheikh Siddiqi
Zainab Sheikh Siddiqi
मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Lavi sharma on Garlic Bread Recipe