Home नाश्ता Khandvi घर पर कैसे बनाए

Khandvi घर पर कैसे बनाए

Credit-Freepik.com
Rate this post

Khandvi एक बहुत स्वादिष्ट dish है। यह एक बहुत ही Laziz recipe है। इसे आप आसानी से अपने घर में भी बना सकते है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्री की आवश्यकता भी नहीं पड़ती है यह एक पारंपरिक dish है Khandvi को नाश्ते व snacks के तौर पर खाया जाता है। यह बच्चे से लेकर बूढ़े सभी का पसंदीदा dish है। खांडवी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमारे हेल्थ के लिए भी लाभदायक होती है।

इसे बनाने के लिए बेसन का उपयोग किया जाता है इसमें भरपूर मात्रा में पोषण होता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा भी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। इसके अलावा इसे बनाने में ज्यादा मसालों व तेल का उपयोग नहीं किया जाता है इसलिए यह पचाने में भी बेहद आसान होता है। इसके अलावा यह हमें कार्बोहाइड्रेट भी प्रदान करता है। इसे बनाने में दही का भी उपयोग किया जाता है जिसकी वजह से यह और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Khandvi (Khandvi recipe) बनाना सीखेंगे।

Khandvi

खांडवी गुजरात का एक प्रसिद्ध व्यंजन है जिसे पूरे भारत में बड़े चाव से खाया जाता है। यह गुजरात के अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक व उड़ीसा का भी प्रसिद्ध व्यंजन है। इसे अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नाम से जाना जाता है। khandvi को कहीं पर दहिवडी, कहीं पर पटुली तो कहीं पर सुरालचि वाडी के नाम से जाना जाता है। khandvi को भी फरे की तरह ही भाप में सेक कर बनाया जाता है। khandvi खाने के अलावा देखने में भी आकर्षक लगता है। यह देखने में इतना आकर्षक लगता है की जिसका खाने का मन ना भी हो वो भी इसे देख कर एक बार try करना चाहेगा।

इसे भी पढ़ें-Chicken Momos Recipe In Hindi 

लोग इसे सफ़र में ले जाने के लिए भी इस्तेमाल करते है क्यूंकि यह लम्बे समय तक चलता है और जल्दी खराब नहीं होता है। साथ ही इसके गिर जाने या बहने का डर भी नहीं रहता है। इसे बनाने के लिए जो सबसे आवश्यक सामग्री है वो है दही और बेसन हमे दोनों की मात्रा भी सामान ही रखनी है। इस laziz recipe को आप चाय के साथ मज़े से आनंद ले कर खा सकते है। आप चाहे तो इसे तीखी व मीठी चटनी के साथ भी खा सकते है।

तो चलिए सीखते है Khandvi (Khandvi recipe) बनाने की विधि

Khandvi बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

Khandvi बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 
Credit-Freepik.com
 S.N            Ingredients               Quantity
    1.              बेसन                1 कप
    2.              दही                1 कप
    3.             हरी मिर्च                8-10
    4.              अदरक              1 चम्मच (पेस्ट)
    5.             राई के दाने             1 टेबल स्पून
    6.              हल्दी             1 टेबल स्पून
    7.              करी पत्ते             5-6 पत्तियां
   8.               तेल           आवश्यकतानुसार
   9.               नमक             1 टेबल स्पून
  10.              नारियल          आधा कप (घिसा हुआ)
  11.             हरी धनिया         1 कप (बारीक कटी हुई)

 

Khandvi का बेटर तैयार करने की विधि 

Credit-Freepik.com
  • खांडवी का बेटर तैयार करने के लिए हम सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लेंगे जिसमें हम बेटर को अच्छे से फेट सके।
  • अब हम इस बर्तन में दही और बेसन लेंगे जैसा की हमने आपको पहले बताया दही और बेसन दोनों की मात्रा बराबर रहेगी।
  • अब हम इसमें बेसन और दही की मात्रा का दोगुना पानी डाल देंगे।
  • इसके बाद हम इसी में अदरक का पेस्ट डाल देंगे।
  • अब हम इसमें 1 चम्मच हरे मिर्च का पेस्ट डाल देंगे।
  • हमने यहाँ पर लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया है आप चाहे तो इसमें लहसुन का पेस्ट भी डाल सकते है।
  • इसके बाद हम इसमें हल्दी व नमक डाल देंगे।
  • अब हम सभी को आपस में अच्छे से फेट लेंगे।
  • इसे ऐसे फेटे की इसमें कोई गांठ न रह जाये।
  • हमें इसका बेटर पतला ही तैयार करना है बेटर को गाढ़ा बिल्कुल भी नहीं बनायेंगे।

इसे भी पढ़ें-Dosa Recipe

लगभग 5 मिनट तक फेटने के बाद हमारा बेटर तैयार है। अब हम आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

Khandvi बनाने की विधि 

हमारा बेटर पहले से ही तैयार है अब हम खांडवी बनाना शुरू करते है।

  • इसके लिए हम सबसे पहले गैस पर कढाई गर्म होने के लिए रख देंगे।
  • कढाई गर्म होने के बाद हम इसमें बेटर को डाल कर छान लेंगे ताकि इसकी सारी गांठ निकल जाये।
  • अब हम गैस की Flame को low कर देंगे।
  • हमे इसे धीमी आंच पर धीरे-धीरे पकाना है।
  • इसे पकाते समय एक flat कलछुल से इसे लगातार चलाते रहे ताकि इसमें कोई गांठ न पड़े।
  • धीरे-धीरे इसका texture गाढ़ा होता जायेगा
  • जब इसका texture thick हो जाये तो हम गैस बंद कर देंगे।
  • अब हम एक चपटे तल वाली स्टील की प्लेट लेंगे।
  • प्लेट के पीछे की तरफ हल्का तेल लगा देंगे।
  • अब हम इसी प्लेट पर बेसन की तैयार की हुई एक पतली लेयर लगा देंगे।
  • लेयर को हम चाकू के पीछे की साइड से चारो तरफ फैला कर एकदम पतली लेयर तैयार कर लेंगे।
  • अब हम इसे 5 मिनट तक ठंडा होने के लिए रख देंगे।
  • इसके बाद हम इस लेयर के ऊपर घिसा हुआ नारियल फैला कर डाल देंगे।
  • इसी लेयर पर हम बारीक कटी हुई धनिया की पत्ती भी फैला कर डाल देंगे।
  • हमे नारियल व धनियाँ की पत्तियों को बहुत ज्यादा नहीं डालना है।
  • अब हम चाकू की सहायता से इन लेयर की एक से डेढ़ इंच की पत्तियां काट लेंगे।
  • अब हम हल्के हाथो से घुमा कर इसका roll बना लेंगे।

हमारा khandvi तैयार है। आखिर में हम इसमें तड़का लगा देंगे।

तड़का लगाने की विधि 

Credit-Freepik.com
  • khandvi में तड़का लगाने के लिए हम सबसे पहले एक fry पैन में तेल गर्म कर लेंगे।
  • जब तेल बिल्कुल गर्म हो जाये तो हम इसमें राई के दाने डाल देंगे।
  • इसी में हम हरी मिर्च को दो टुकड़ों में काट कर डाल देंगे।
  • इसके बाद हम इसमें करी पत्ता डाल देंगे।
  • अब हम इसे एक मिनट तक पकाएंगे।
  • सभी के पक जाने के बाद हम इसे khandvi में डाल देंगे।

इसे भी पढ़ें-Paneer Roll Recipe In Hindi

अब हमारा खांडवी पूरी तरह से तैयार है। इसे आप नाश्ते व snacks के तौर पर खा सकते है। इसका स्वाद बढाने के लिए आप इसे ketchup या हरी धनिया व मिर्च की चटनी के साथ भी खा सकते है।

सुझाव व सावधानियां 

  • Khandvi बनाने के लिए जब आप इसका घोल तैयार करे तो उसमें बिल्कुल भी गुठलियाँ न बने वरना हमारा Khandvi सही तैयार नहीं होगा।
  • जब मिश्रण को प्लेट पर फैलायेंगे तो उससे पहले प्लेट के तल पर तेल लगा लेंगे जिससे यह तल में चिपके ना
  • roll को बहुत छोटा-छोटा न काटे।
  • हमने तड़का लगाते समय हींग का इस्तेमाल नहीं किया था आप चाहे तो तड़का लगाते समय हींग का इस्तेमाल कर सकते है।
  • खांडवी पकाते समय इसे लगातार चलाते रहना है जिससे इसमें गांठ ना पड़े।
  • खांडवी को प्लेट पर हाथ से फ़ैलाने के बजाय किसी चाकू या चपटे चम्मच का इस्तेमाल करे इससे लेयर पतली व उखड़ी-उखड़ी नहीं बनेगी।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Khandvi (Khandvi recipe) बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी।

यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

इसे भी पढ़ें-Chocolate Swiss Roll कैसे बनाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version