Friday, April 19, 2024
Homeखिचड़ीKhichadi Recipe - स्वादिष्ट खिचड़ी बनाने की 3 तरीके

Khichadi Recipe – स्वादिष्ट खिचड़ी बनाने की 3 तरीके

Rate this post

|| khichadi recipes in hindi ||

Khichadi पौष्टिक होने के साथ एक बोरिंग व्यंजन भी है, इसलिए लोग इसे कम खाना पसंद करते है| ज्यादातर इसे बीमार व्यक्तियों को ही दिया जाता है|तो आज हम आपको बोरिंग खिचड़ी (khichadi recipes in hindi) को स्वादिष्ट बनाने की तीन अलग विधियां बताएँगे|

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ| आज की इस पोस्ट में हम सीखेंगे स्वादिष्ट khichadi recipes in hindi

इस आर्टिकल में हम आपको सिखाऐगे तीन प्रकार की खिचड़ी 

  1. मूंगदाल खिचड़ी
  2. मसाला खिचड़ी
  3. वेज़ खिचड़ी|

 Moongdaal Khichadi recipe (मूंगदाल खिचड़ी रेसिपी)

Khichadi बहुत ही हल्का व्यंजन है साथ ही ये पोषण से भरपूर भी है यही वजह है की इसे बीमार व्यक्तियों को खाने के लिए बताया जाता है|अगर खिचड़ी में हम मूंगदाल मिला दे तो इसमें स्वाद के साथ पोषण भी बढ़ जाता है|

ये भी देखें: आलू मटर पनीर रेसिपी इन लखनवी अंदाज़

मूंगदाल की खिचड़ी खाने से मोटापा कम होता है| मूंगदाल की खिचड़ी डायबिटीज़ के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होती है| लूज़ मोशन वाले व्यक्ति को भी इसका सेवन करने के लिए बताया जाता है| जिस व्यक्ति को अक्सर पाचन की समस्या रहती है वो भी नियमित रूप से इसे खा सकते  है क्यूंकि ये पचाने में बिल्कुल आसान है|

Moongdaal Khichadi बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

S.N आवश्यक सामग्री मात्रा(Quantity)
1. चावल 1 कप
2. मूंगदाल ½ कप
3. हींग एक चुटकी
4. जीरा 1 टेबल स्पून
5. देशी घी या सरसों का तेल 2 बड़ा चम्मच
6. धनिया पाउडर 1 टेबल स्पून
7. नमक स्वादनुसार

 

Moongdaal Khichadi बनाने की विधि

  • Khichadi बनाने के लिए सबसे पहले चावल और दाल को अच्छी तरह धो कर कम से कम 20 मिनट तक फूलने के लिए रख  दें|
  • फिर एक भगोने में घी या सरसों  का तेल गर्म कर लें|
  • घी गर्म हो जाने के बाद उसमे जीरा और हींग डाल दें|
  • जब जीरा हल्के भूरे रंग का हो जाए तो गैस की आंच को मीडियम कर के उसमें चावल और दाल डालकर कलछुल की सहायता से अच्छी तरह भुने|
  • लगभग 2 मिनट तक भूनने के बाद इसमें नमक व धनिया पाउडर डाल कर कलछुल से सबको मिक्स कर लें|
  • अच्छी तरह मिक्स हो जाने के बाद उसमे ढाई से तीन कप पानी डालकर ढक दें|
  • दो तीन उबाल आने तक पकाएं|

अब आपकी मूंगदाल Khichadi तैयार है| इसे घी या बटर डालकर  खाने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है| इसे आप आचार के साथ या किसी सब्जी के साथ भी खा सकते है|

Masala Khichadi (मसाला खिचड़ी)

Masala Khichadi (मसाला खिचड़ी)
credit- freepik.com

Khichadi के बोरिंग स्वाद को लाजवाब बनाने के लिए हम मसालेदार खिचड़ी बनाएँगे| मसालेदार खिचड़ी स्वाद में काफी स्वादिष्ट होती है और इसे खा कर आप बोर भी नहीं होंगे|

Masala खिचड़ी बनाने की आवश्यक सामग्री

S.N आवश्यक सामग्री मात्रा (Quantity)
1. चावल 2 कप
2. मूंगदाल 1 कप
3. प्याज़ 1 बारीक कटा हुआ
4. हरी मिर्च 2-3 कटी हुई
5. हरी धनियाँ 1 कप कटा हुआ
6. उरद दाल आधा कप
7. मूंगफली 1 कप
8. घी 1 बड़ा चम्मच
9. जीरा 1 टेबल स्पून
10. लाल मिर्च सूखी 2
11. लौंग 2-3
12. तेज़ पत्ता 2
13. लाल मिर्च पाउडर 1 टेबल स्पून
14. हल्दी 1 टेबल स्पून
15. नमक स्वादानुसार

 

Masala खिचड़ी बनाने की विधि

  • मसाला खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को बीन कर उसके कंकर निकल लें
  • फिर चावल, मूंगदाल और उरद डाल को धो कर 15 से 20 मिनट तक पानी में भिंगो दीजिये|
  • अब एक कुकर में घी गरम कर लीजिये
  • घी गरम हो जाने के बाद उसमें जीरा, लौंग, तेज़पत्ता, सुखी लाल मिर्च और मूंगफली को  एक साथ फ्राई कर लें|
  • इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज़ गुलाबी होने तक भुने|
  • अब भिंगोए हुए चावल और दोनों दालों का पानी अलग करके तैयार हुए प्याज़ में डाल दें|
  • इस मिश्रण को लगभग 2 मिनट तक कलछुल से चला कर भुन लें|
  • फिर इसमें हल्दीपाउडर, नमक, लाल मिर्च मिला कर मिक्स कर लीजिए
  • और आखिर में 3 कप पानी डाल कुकर का ढक्कन बंद कर दीजिए|

3 सीटी आने तक रुकिए| उसके बाद गैस बंद कर दीजिये जब कुकर की गैस निकल जाएँ तो इसे चला कर चेक कर लीजिये|

इसे भी पढ़े – Almond खाने के फायदे और नुकसान

अब आपकी laziz मसालेदार खिचड़ी तैयार है| इसपर कटे हुए धनियाँ की पत्तियों से गार्निशिंग कर के सर्व कर सकते हैं|और इसे किसी भी सब्जी, अचार या दही के साथ खा सकते है|

Veg Khichadi (वेज़ खिचड़ी)

Veg khichadi (वेज़ खिचड़ी)
credit – freepik.com

वेज़ Khichadi भी मसालेदार खिचड़ी की तरह ही  बेहद स्वादिष्ट होती है| इसको बनाने में हम सब्जियों का इस्तेमाल करते है  जो की हमारे सेहत के लिए तो फायदेमंद है ही साथ ही ये हमारी खिचड़ी का स्वाद भी बढ़ा देती है| चलिए सीखते है इसे आसान विधि से कैसे बनाएं|

Veg खिचड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

S. N आवश्यक सामग्री मात्रा (Quantity)
1. चावल 2 कप
2. मूंगदाल 1 कप
3. मिक्स सब्जियां 1 कप
4. लौंग  2
5. करी पत्ते 5-6
6. जीरा 1 टेबल स्पून
7. घी 1 बड़ा चम्मच
8. तेज़ पत्ता 1 मीडियम साइज़
9. हरी धनियाँ 1 कप बारीक़ कटा हुआ
10. हल्दी पाउडर 1 टेबल स्पून
11. धनिया पाउडर 1 टेबल स्पून
12. मिर्च पाउडर 1 टेबल स्पून
13. नमक आवश्यकतानुसार
14. प्याज़ 1 मीडियम साइज़

 

Veg खिचड़ी बनाने की विधि

  • Khichadi बनाने की बाकि सभी विधियों की तरह ही सबसे पहले हम चावल और दाल को बीन कर धो लेंगे और उसके बाद उसे पानी में भिंगो कर 20 मिनट के लिए छोड़ देंगे|
  • सब्जियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर धो लीजिए|
  • अब हम कुकर में घी को गर्म कर लेंगे
  • घी गर्म होने के बाद उसमे जीरा,करी पत्ता,लौंग को 10-15 सेकंड तक पकाएंगे|
  • कटा हुआ प्याज़ भी डालकर तल लें|
  • प्याज़ के गुलाबी हो जाने के बाद इसमें सभी कटी हुई सब्जियां फ्राई कर लीजिए|
  • इसके बाद चावल और मूंगदाल का पानी निकाल कर कुकर में डालकर 1 मिनट तक चलाएंगे|
  • फिर इसमें हल्दी,धनियाँ,लाल मिर्च और नमक डालकर 2 मिनट तक अच्छी तरह चलायेंगे ताकि हमारे सभी Ingredient आपस में अच्छी तरह मिल जायें|
  • अब इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर  प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद कर दें|
  • दो सीटी आने के बाद इसे गैस पर से उतार दें| जब कुकर की गैस निकल जाए तो 5 मिनट ठंडा होने के बाद कटी हुई धनिया की पत्तियों से गार्निशिंग कर के सर्व कर दें|

इसे भी पढ़े – Soya Cutlet Recipe – क्रिस्पी सोया कटलेट कैसे बनाये

अब आपकी तीन स्वादिष्ट खिचड़ी तैयार है|इसे आप बिना बोर हुए कभी भी खा सकते है|

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को khichadi recipes in hindi की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी| यदि यह khichadi recipes in hindiआपको पसंद आई  हैं तो कृपया अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपके  सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी  रेसिपी के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए  हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट  रेसिपी के बारे में लिखेगे|

धन्यवाद!

Zainab Sheikh Siddiqi
Zainab Sheikh Siddiqi
मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Lavi sharma on Garlic Bread Recipe