Home Sweets lauki ki barfi कैसे बनाये

lauki ki barfi कैसे बनाये

Credit-Freepik.com
Rate this post

lauki ki barfi एक बहुत ही स्वादिष्ट recipe है। आप में से भले ही कई लोग को lauki बिल्कुल भी पसंद न हो लेकिन फिर भी इसकी बर्फी सभी को पसंद आती है। lauki एक ऐसी सब्जी है जिसका आप सब्जी के साथ-साथ रायता, कोफ्ता और बर्फी भी बना सकते है। यहाँ तक की हेल्थी रहने के लिए लौकी का juice भी पिया जाता है। लौकी हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है।

यह भी एक तरह की मिठाई ही है जिसे घी व दूध के साथ बनाया जाता है। इसे बनाने में बहुत कम सामग्री की आवश्यकता होती है। लौकी के सेवन से ह्रदय से सम्बंधित रोगों में लाभ मिलता है। यह चेहरे के दाग-धब्बो को भी दूर करने में सहायक होता है। जिन लोगो को नींद न आने की समस्या रहती है उनके लिए लौकी का juice बहुत फायदेमंद होता है। यह fat को कम करने में भी मदद करता है लोग fat कम करने के लिए भी लौकी का juice पीते है। जब इसके इतने सारे फायदे है तो क्यूँ न हम इसकी बर्फी बनाये और अपने घर वालो को भी खिलाये।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में lauki ki barfi बनाना सीखेंगे।

lauki ki barfi

lauki ki barfi बनाने के लिए हमें एक पतली व लम्बी लौकी का उपयोग करना है। हमे लौकी ज्यादा बड़ी व मोटी नहीं लेनी क्यूंकि मोटी लौकी में बड़ी-बड़ी बीज होती है साथ ही यह मुलायम भी कम होते है। लौकी की बर्फी को लौकी कलाकंद के नाम से भी जाना जाता है। यह कई तरीको से बनाई जाती है। लोग इसे खास मौको पर या किसी त्योहार जैसे- होली, दिवाली व ईद पर बनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें-Dosa Recipe

इसकी Barfi बनाने के लिए लौकी को कद्दूकस कर, घी में भुन कर बनाया जाता है जिससे यह खाते ही मुंह में घुल जाता है। इसे बनाने के लिए आपको Dry Fruits डालने की भी आवश्यकता नहीं होती है आप अगर चाहे तो डाल सकते है अगर ना चाहे तो ना भी डाले।

lauki ki Barfi बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

lauki ki Barfi बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 
Credit-Freepik.com
S.N                   Ingredients               Quantity
  1.                        लौकी               1 किलो
  2.                       चीनी               2 कप
  3.                        घी               1 कप
  4.                        दूध             आधा लीटर
  5.                       काजू           100 ग्राम (Optional)
  6.                      बादाम           100 ग्राम (Optional
  7.                   छोटी इलायची              5-6

 

lauki ki Barfi बनाने की विधि 

Credit-Freepik.com
  • लौकी की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले हम लौकी को छीलकर धो लेंगे।
  • अब अगर लौकी में बड़ी-बड़ी बीज है तो इसके बीच वाले भाग को काट कर निकाल देंगे
  • इसके बाद हम लौकी को कद्दूकस की सहायता से कद्दूकस कर लेंगे।
  • लौकी में बहुत सारा पानी रहता है इसलिए कद्दूकस की हुई लौकी को एक सूती कपड़े में डाल कर छान लेंगे।
  • अब हम एक कढाई को गर्म होने के लिए गैस पर रख देंगे।
  • जब कढाई गर्म हो जाये तो हम इसमें दूध गर्म होने के लिए डाल देंगे।
  • अब हम इसमें लौकी डाल देंगे।
  • इसके बाद हम इसे अच्छे से चला कर आपस में मिक्स कर देंगे।
  • इसे हम तब तक चलाते रहेंगे तब तक लौकी सारे दूध को सोख न लें।
  • जैसे-जैसे लौकी पकने लगेगी इसका कलर बदलता जायेगा
  • जब लौकी पूरी तरह से दूध को सोख लें तो हम इसमें घी डाल देंगे।
  • घी डालने के बाद हम इसे फिर चला कर भुन लेंगे।
  • अब हम इसमें चीनी डालेंगे।
  • चीनी डालने के बाद यह पानी छोड़ने लगेगा।
  • अब हम इसी में इलायची पाउडर डाल देंगे।
  • इसके बाद हम सभी को चला कर अच्छे से मिक्स कर देंगे।
  • 3 से 4 मिनट भूनने के बाद हम इसमें dry fruit डाल देंगे।

अब हम गैस बंद कर देंगे। इसके बाद हम आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

Barfi तैयार करने की विधि 

  • हमने लौकी को पहले ही पूरी तरह तैयार कर लिया है।
  • अब हम लौकी को निकाल कर एक गहरे ट्रे या किसी बड़े बर्तन में Set कर देंगे।
  • इसके बाद हम इसे ठंडा हने के लिए रख देंगे।
  • आप इसे फ्रिज में भी रख सकते है।
  • लगभग आधे घंटे के बाद हम इसे बर्फी के आकार में काट लेंगे।
  • आप इसे अपना मनपसंद आकार भी दे सकते है।

अब हमारी lauki ki barfi तैयार है। इसे आप मज़े से खा सकते है।

सुझाव व सावधानियां 

  • जिस ट्रे या थाली में आप बर्फी Set करे उसमें पहले से ही घी लगा लें ताकि बर्फी आसानी से निकल जाये और टूटे नहीं।
  • लौकी का हलवा बनाने के लिए आपको दूध फाड़ने के लिए विनेगर या नींबू के रस की आवश्यकता नहीं पड़ती है लौकी में डालने के बाद दूध अपने आप ही फट जाता है।
  • बर्फी को set करने के बाद इसे तुरंत नहीं काटे वरना बर्फी टूट जाएगी।
  • आप चाहे तो लौकी को कद्दूकस करने के बजाय बड़े-बड़े टुकड़ों में काट कर मिक्सी में भी पीस सकते है इससे आपका समय भी बचेगा और बर्फी भी अच्छी तैयार होगी।
  • Lauki Ki Barfi को और भी ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए आप इसमें हरे रंग का फ़ूड कलर भी डाल सकते है।

Lauki Ka Halwa 

Credit-Freepik.com

जिस तरह लौकी की बर्फी बनाई जाती है ठीक उसी तरह इसका हलवा भी बनाया जाता है यह भी खाने में बिल्कुल लौकी की बर्फी की तरह ही लगता है। इन दोनों के स्वाद में बस थोड़ा-सा ही फर्क होता है। इसे बनाने में अधिक मेहनत की भी आवश्यकता नहीं होती है और दोनों ही recipe में लगभग सामान सामग्री का ही उपयोग भी किया जाता है।

तो चलिए सीखते है इसे बनाने की विधि

Lauki Ka Halwa बनाने की विधि

  • लौकी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छील कर धो लें।
  • अब हम इसे कद्दूकस की सहायता से कस लेंगे।
  • इसके बाद हम हाथ से दबा कर इसका सारा पानी निकाल लेंगे।
  • आप चाहे तो किसी सूती कपड़े की मदद से भी पानी छान सकते है।
  • अब हम कढाई में घी गर्म होने के लिए डाल देंगे।
  • घी गर्म होने के बाद इसमें हम कद्दूकस की हुई लौकी डाल देंगे।
  • अब इसे अच्छे से घी में भुन लेंगे।
  • घी में भूनने के बाद हम इसमें दूध डाल देंगे।
  • दूध को लौकी के साथ तब तक पकाएंगे जब तक लौकी सारा दूध सोख न लें।
  • जब लौकी सारा दूध सोख लें तो हम इसमें चीनी डाल कर इसे कुछ देर तक पकाएंगे।
  • अब यह धीरे-धीरे पानी छोड़ने लगेगा।
  • इसे धीमी आंच पर कुछ देर तक पकाएंगे।
  • अब हम इसमें इलायची पाउडर डाल कर इसे मिक्स कर लेंगे।

इसके बाद हम गैस बंद कर देंगे। अब हमारा लौकी का हलवा तैयार है। इसके बाद आप काजू व बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर लौकी के हलवे में मिक्स कर देंगे। आप चाहे तो अपने मन पसंद के dry Fruits भी डाल सकते है।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को lauki ki barfi बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी। साथ ही आप lauki ka halwa बनाना भी सीख गये होंगे।

यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

इसे भी पढ़ें-Chocolate Swiss Roll कैसे बनाए।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version