Home Sweets Laung Lata कैसे बनाये

Laung Lata कैसे बनाये

Credit-Flickr.com
Rate this post

Laung Lata एक भारतीय मिष्ठान है जो स्वाद में बिल्कुल गुझिया जैसी होती है। इसे एक तरह से मीठा समोसा भी कहा जा सकता है। यह एक बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है जिसे आप आसानी से अपने घर में बना सकते है। Laung Lata को आप किसी ख़ास मौके पर या त्यौहार में भी बना सकते है। इसे बनाने में ज्यादा सामग्री भी नहीं लगती है। इसे deep fry करके बनाया जाता है।

वैसे तो यह स्वाद में बिल्कुल गुझिया जैसी होती है लेकिन जो इसे खास बनता है वो इसका लौंग है। Laung Lata की stuffing करने के बाद इसके परतो को लपेट कर इसमें लौंग लगा दिया जाता है जिससे इसकी परते खुलती भी नहीं है और यह देखने में भी आकर्षक लगता है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Laung Lata बनाना सीखेंगे।

Laung Lata

Laung Lata एक बिहारी मिष्टान है। इसे यूपी बिहार में बड़े चाव से खाया जाता है। इसे बनाने के लिए सबसे ज़रूरी Ingredients है मैदा, चीनी और मावा। वैसे तो यह खुद में ही एक आकर्षक dish है लेकिन फिर भी आप चाहे तो dry fruit से इसकी गार्निशिंग करके इसे और भी आकर्षक बना सकते है। Laung Lata को कुरकुरा बनाने के लिए हम इसका dough तैयार करते समय ही इसमें घी डाल देते है। dough तैयार करते समय ही घी डालने से मैदा थोड़ा खसखस हो जाता है जिसकी वजह से ये कुरकुरा तैयार होता है।

तो चलिए सीखते है इसे बनाने की विधि सबसे पहले हम इसका dough तैयार करेंगे।

Dough तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री 

S.N       Ingredients           Quantity
 1.             मैदा                 1 कप
 2.             नमक            आधा टेबल स्पून
 3.              घी             2 बड़े चम्मच

Laung Lata का Dough तैयार करने की विधि 

Laung Lata का Dough तैयार करने की विधि 
Credit-Freepik.com
  • Dough तैयार करने के लिए सबसे पहले हम एक बड़े बर्तन में मैदा ले लेंगे।
  • अब हम इसमें नमक और घी डाल देंगे।
  • घी डालने के बाद इसे हाथो से अच्छी तरह मसलेंगे।
  • जब घी आटे में मिल जायेगा तो आटा मसलने पर यह हाथो में गोल बना जायेगा।
  • थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर इसे हम गूँथ लेंगे।
  • हमे इसे बिल्कुल soft गूंथना है।
  • जब यह बिल्कुल मुलायम गूँथ जाये तो हम इसे एक गीले कपड़े से ढक कर रख देंगे।

Laung Lata का मावा तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री

S.N       Ingredients           Quantity
 1.          दूध            आधा लीटर
 2.        मिल्क पाउडर            एक कप
 3.           घी           1 बड़ा चम्मच

 

मावा तैयार करने की विधि 

Credit-Freepik.com

घर पर मावा बनाने की विधि बताने से पहले मैं आपको ये बता दूँ की मावा दो तरह से बनाया जाता है। पहली विधि तो यह है की आप दूध लें और उसे गैस पर मीडियम आंच पर रख कर तब तक चलाते रहे जब तक सारा दूध जल कर मावा न बन जाये और इसकी दूसरी recipe नीचे दी गयी है जिसे follow करके आप घर पर ही मावा बना सकते है। इन दोनों recipe में अंतर सिर्फ इतना है की एक में कम सामग्री का उपयोग होता है तो दूसरे को बनाने में कम समय लगता है।

  • मावा बनाने के लिए सबसे पहले हम एक गहरे तल की कढाई लेंगे ताकि मावा चलाते समय बाहर न निकले।
  • अब हम इसके बाद इसमें घी गर्म होने के लिए डाल देंगे।
  • घी पिघलने के बाद ही हम इसमें दूध भी डाल देंगे।
  • जब दूध हल्का गर्म हो जाये तो हम इसमें Milk Powder डाल देंगे।
  • Milk Powder डालने के बाद हम इसे लगातार चलाते रहेंगे।
  • इसे बिल्कुल भी छोड़े न वरना यह कढाई के तल में लगने लगेगा और इसके जलने का स्वाद हमारे पूरे Laung Lata के स्वाद को खराब कर देगा।
  • लगभग 5 मिनट तक इसे बिल्कुल low flame पर लगातार चलाते हुए पकाएंगे।
  • इसी दौरान हम इसमें बारीक कटे हुए मेवे भी डाल देंगे। आप चाहे तो मेवा न भी डाले। यह optional है।
  • 5 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर देंगे

इसे भी पढ़ें-Top 5 Instant Recipe

अब हमारा मावा तैयार है इसके बाद हम तैयार करेंगे हमारी चाशनी।

Laung Lata की चाशनी तैयार करने की विधि 

Credit-Freepik.com
  • चाशनी बनाने के लिए हम सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दो ग्लास पानी डाल कर गर्म होने के लिए रख देंगे।
  • अब इसमें हम चीनी डाल कर तब तक चलाएंगे जब तक चीनी पूरी तरह पानी में न घुल जाये।
  • ऐसा करने से चीनी में गांठ नहीं पड़ेगी और यह बर्तन के तल में लग कर जलेगा भी नहीं।
  • जब चीनी घुल जाएगी तो इसे हम 5 मिनट तक पकने के लिए छोड़ देंगे।
  • अब चाशनी में हम इलायची पाउडर डाल देंगे। आप चाहे तो ना भी डाले ये बिल्कुल Optional है
  • अब हम इसको कुछ देर के लिए पकने के लिए छोड़ देंगे।
  • जब हमारी चाशनी गाढ़ी हो जाए तो इसे एक बार उँगलियों से check कर लें यदि यह गाढ़ी हो गयी है तो इसे गैस पर से उतार दें।
  • चाशनी जमे न इसलिए हम इसमें नींबू का रस डाल देंगे।

अब आपकी चाशनी तैयार है। इसके बाद हम हमारा Laung Lata तैयार करेंगे

Laung Lata बनाने की विधि 

Laung Lata बनाने के लिए हमने मावा, चाशनी और dough पहले से ही तैयार कर लिए है अब इसे बनाने की केवल आखिरी प्रक्रिया बाकि है तो चलिए बनाते है हमारा Laung Lata

  • सबसे पहले हम तैयार किये हुए dough को एक बार फिर हल्के हाथो से गूँथ लेंगे।
  • इसके बाद हम इसकी एक नींबू के आकार से हल्की बड़ी लोई ले लेंगे।
  • अब हम इसे एक छोटी पूड़ी के आकार का गोल-गोल बेल लेंगे।
  • अब हम एक Bowl में मैदा में पानी डाल कर इसका घोल तैयार कर लेंगे ताकि stuffing के बाद हम मैदा के परतो को आपस में अच्छे से चिपका दे
  • इसके बाद हम इसमें मावा की stuffing करेंगे।
  • stuffing हमे बहुत ज्यादा नहीं करनी है वरना यह फटने लगेगा
  • अब हम मैदे के परत के चारो तरफ मैदे का घोल लगा देंगे
  • इसके बाद हम इसे पहले एक तरफ से मोडेंगे
  • फिर इसके दूसरी तरफ के परत को उठा कर पहले परत पर रख देंगे।
  • इसी तरह हम दोनों साइड की परत को भी मोडते हुए एक परत को दूसरे परत पर रख देंगे।
  • अब हम एक Laung को उन परतो में इस तरह लगायेंगे की परते खुले ना
  • इसी तरह हम बाकि सारे Laung Lata भी तैयार कर लेंगे।
  • इसके बाद हम एक गहरी कढाई में तेल, घी या रीफाइंड में धीमी आंच पर तल लेंगे।
  • धीमी आंच पर पकाने से यह अन्दर तक पक जाएगी और कुरकुरी बनेगी
  • जब यह दोनों तरफ अच्छे से पक जाये तो हम इसे एक बर्तन में निकाल लेंगे।
  • अब हम इसके बाद चाशनी को हल्का गर्म कर लेंगे ताकि Laung Lata चाशनी को अच्छे से सोख सके।
  • 2 से 3 मिनट तक चाशनी में रखने के बाद हम इसे किसी बर्तन में निकाल लेंगे।

अब हमारा Laung Lata तैयार है।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Laung Lata बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी। साथ ही आप मावा बनाना भी सीख गए होंगे।

यदि यह Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप इससे Related और भी किसी recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

यह भी पढ़ें-Bread Pakoda Recipe In Hindi 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version