|| masala dosa recipe in Hindi ||
Masala Dosa एक South Indian Dish है जिसे पूरे भारत के लोग बड़े ही चाव के साथ खाते है। वैसे तो Dosa कई प्रकार के होते है जैसे मसाला डोसा, Paper Dosa, रवा डोसा, Plain Dosa लेकिन आज हम आपको मसाला डोसा बनाना सिखायेंगे।
Dosa सांभर के साथ खाने में बहुत ही tasty लगता है। इसे खासकर नारियल की चटनी के साथ खाया जाता है। नारियल की चटनी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमारे health के लिए भी लाभदायक होती है। Dosa उरद की डाल व कच्चे चावल के पेस्ट से बनाया जाता है। हालाँकि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता लेकिन एक Perfect Dosa बनाना काफी मुश्किल है क्यूंकि अक्सर डोसा को गोल घुमाते समय यह फट व टूट जाता है और इसे Roll करना भी थोड़ा मुश्किल काम है।
नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज की इस पोस्ट में हम सीखेंगे masala dosa recipe in Hindi साथ ही मै आपको सांभर व नारियल की चटनी बनाना भी बताउंगी।
Masala Dosa
Masala Dosa पूरे भारत में खाए जाने वाला एक लोकप्रिय व्यंजन है। Dosa बनाने के लिए आपको एक दिन पहले से ही तैयार करनी पड़ती है। यदि आप चाहते है की आपका डोसा अच्छा बने तो आप इसके बैटर को रात में ही तैयार कर के रख लें जिससे इसमें खमीर उठने के लिए इसे 7 से 8 घंटे का समय मिल सके। Dosa बनाने में हमें बहुत सारी सावधानियां करनी पड़ती है। यदि थोड़ी सी भी चूक हुई तो यह टूट फूट जाता है।
यह भी पढ़ें-Types of Gujrati Dhokla
यह एक हल्की-फुलकी dish है जिसे आप नाश्ते व snacks के तौर पर किसी भी समय खा सकते है। तो चलिए सीखते है masala dosa recipe in Hindi
Masala Dosa बनाने के लिए अवाश्यक सामग्री

S.N | Ingredients | Quantity |
1. | उरद की दाल | 100 ग्राम |
2. | चावल | 250 ग्राम |
3. | आलू | 4-5 (उबले हुए) |
4. | सरसों के दाने | 1 टेबल स्पून |
5. | प्याज़ | 1 बारीक कटा हुआ |
6. | हींग | एक चुटकी |
7. | हरी मिर्च | 2-3 बारीक कटी हुई |
8. | अदरक | 1 इंच (पेस्ट) |
9. | लहसुन | 8 से 10 कलि |
10. | हल्दी पाउडर | 1 टेबल स्पून |
11. | धनिया पाउडर | 1 टेबल स्पून |
12. | लाल मिर्च | 1 टेबल स्पून |
13. | नमक | स्वादानुसार |
14. | तेल | तलने के लिए |
15. | हरी धनिया | 1 कप बारीक कटी हुई |
16. | मटर | 1 कप |
17. | चाट मसाला | 1 टेबल स्पून |
Masala Dosa की Filling तैयार करने की विधि

- Filling तैयार करने के लिए हम सबसे पहले एक कढाई को गैस पर चढ़ाएंगे और उसमें तेल गर्म होने के लिए रख देंगे।
- जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें सरसों के दाने डाल देंगे आप चाहे तो सरसों के दाने के साथ तेजपत्ता भी डाल सकते है।
- अब इसके बाद हम इसमें कटे हुए प्याज व हरी मिर्च डाल देंगे।
- जब प्याज़ सुनहरा या हल्का भूरा होने लगे तो इसमें हम मटर डाल कर Fry कर लेंगे।
- मटर को हम कुछ देर के लिए ढक देंगे ताकि मटर अच्छी तरह गल जाये।
- मटर के गल जाने के बाद हम इसमें अदरक व लहसुन का पेस्ट डालेंगे।
- इसके बाद हम इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, चाट मसाला व नमक डाल देंगे।
- अब हम आलू को अच्छी तरह mash कर लेंगे
- आलू को इस तरह mash करे की इसमें कोई गांठ न रह जाए।
- अब mash किये हुए आलू को कढाई में डाल कर सबको अच्छी तरह mix कर देंगे।
- इसके बाद हम इसमें लगभग आधे कप के बराबर व उससे भी कम पानी डाल देंगे।
- अब इसमें बारीक कटी हुई धनिया की पत्ती डाल देंगे।
- धनिया की पत्ती डालने के बाद सबको अच्छी तरह Mix कर के 4 से 5 मिनट के लिए छोड़ देंगे।
- हम देखेंगे की हमने जो भी पानी डाला था वो सूख गया है अब इसको अच्छी तरह चलाकर गैस बंद कर देंगे।
अब हमारी Filling तैयार है अब हम Dosa बनायेंगे।
Masala Dosa बनाने की विधि
- मसाला डोसा बनाने के लिए हम सबसे पहले चावल और उरद की दाल को अलग-अलग बर्तन में कम से कम 4 घंटे तक पानी में भिगो कर छोड़ देंगे।
- पानी में डालने से ये अच्छी तरह फूल जाएँगे और इन्हें पीसने में कोई परेशानी नहीं होगी।
- जब यह पूरी तरह फूल जाये तो इसके पानी को छान कर अलग कर लें और इन्हें Grinder की सहायता से पीस लें।
- इसका पेस्ट न ज्यादा गाढ़ा रखे न ही ज्यादा पतला
- पेस्ट में हम हल्का सा नमक डाल कर इसको अच्छी तरह फेट लेंगे।
- अब हमारा पेस्ट तैयार है
- इसके बाद हम गैस पर एक Plain तवा चढ़ा देंगे।
- तवा गर्म हो जाने पर हम इसमें 1 चम्मच तेल डाल देंगे।
- गैस की आंच medium रखेंगे।
- तेल गर्म हो जाने पर एक बड़े व गोल चम्मच की सहायता से उरद की दाल के पेस्ट को तवे पर धीरे-धीरे गोल-गोल रोटी के आकार का बनायेंगे।
- गैस के आंच को धीमा कर देंगे।
- अब डोसा के चारो तरफ हल्का-हल्का तेल डाल देंगे।
- जब Dosa का रंग हल्का-हल्का बदलने लगे तो इसमें आप बीचो बीच तैयार किये गए मसाले को अच्छी तरह फैला कर डाल दें।
- अब हम Dosa को किनारों पर से मोड़ कर लपेट लेंगे।
अब हमारा Crispy Masala Dosa तैयार है। इसे आप मज़े से सांभर व नारियल की चटनी के साथ खा सकते है। अब हम सांभर तैयार कर लेंगे।
सांभर (Sambhar)

यह हमारे Dosa के taste को double कर देता है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है साथ ही इसको बनाना भी बहुत आसान है। भारत के South भाग में सांभर अधिकतर dish के साथ खाया जाता है। तो चलिए सीखते है इसे बनाने की Recipe
Sambhar बनाने की आवश्यक सामग्री
S.N | Ingredient | Quantity |
1. | अरहर की दाल | 2 कप |
2. | प्याज़ | 1 बड़ा (बारीक कटा हुआ) |
3. | टमाटर | 2 (बारीक कटा हुआ) |
4. | इमली | 2 डंठल 1-1 इंच की |
5. | हींग | एक चुटकी |
6. | सांभर मसाला | 1 चम्मच |
7. | सूखी लाल मिर्च | 2-3 साबुत |
8. | अदरक | 1 इंच (पेस्ट) |
9. | लहसुन | 8 से 10 कलि |
10. | हल्दी पाउडर | 1 टेबल स्पून |
11. | धनिया पाउडर | 1 टेबल स्पून |
12. | लाल मिर्च | 1 टेबल स्पून |
13. | नमक | स्वादानुसार |
14. | तेल | तलने के लिए |
15. | सरसों के दाने | 1 टेबल स्पून |
16. | करी पत्ते | 8 से 10 पत्तिया |
17. | गाज़र | 1 छोटे टुकडो में कटा हुआ |
18. | कद्दू या लौकी | 1 कप |
19. | बैगन | 1 कप |
20. | हरी धनिया | 1 कप बारीक कटी हुई |
Sambhar बनाने की विधि
- इसे बनाने के लिए हम सबसे पहले अरहर की दाल को कुछ देर के लिए भिगो देंगे।
- आधे घंटे बाद दाल को कुकर में डाल कर उसमे दो कप पानी, नमक और हल्दी डाल कर ढक्कन बंद कर देंगे।
- अब जब तक दाल तैयार हो रहा है तब तक हम सांभर की आगे की तैयारी शुरू कर देंगे।
- इसके लिए हम गैस पर कढाई चढ़ा कर उसमें तेल गर्म कर लेंगे।
- तेल गर्म होने के बाद इसमें सरसों के दाने, लाल साबुत मिर्च, हरी मिर्च, करी पत्ता व हींग डाल देंगे।
- अब प्याज़ को Fry कर लेंगे।
- प्याज़ fry हो जाने के बाद इसमें सभी सब्जियां बारी-बारी से डाल देंगे।
- सब्जियों को 5 मिनट तक पका लेंगे।
- अब इसमें सभी मसाले व इमली का पेस्ट डाल कर अच्छे से चला लेंगे।
- इसके बाद इसमें 1 से डेढ़ गिलास पानी डाल कर पकने के लिए छोड़ देंगे।
- 2 से तीन सीटी आने पर हमारी दाल पक कर तैयार हो चुकी है।
- अब दाल को मथनी से मथ लेंगे। दाल को एक दम पतला नहीं रखेंगे और न ही ज्यादा गाढ़ा रखेंगे।
- सांभर को 10 से 15 मिनट तक पकाने के बाद check कर लेंगे की सब्जियां सही तरह पकी है की नहीं।
- सब्जियों के गल जाने के बाद इसमें दाल डाल कर mix कर लें।
- अब इसे 10 मिनट तक गैस पर तेज़ आंच कर के छोड़ दे।
- 10 मिनट बाद हम इसे कलछुल की सहायता से चला कर check कर लेंगे।
अब आपका सांभर तैयार है इसे बारीक कटी हुई धनिया की पत्तियों से गार्निशिंग कर के परोस सकते है।
नारियल की चटनी

नारियल की चटनी ज्यादातर south के Dish के साथ खाई जाती है। यह स्वाद में बहुत लाजवाब होती है। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह हमारे health के लिए भी लाभदायक होती है। इसे बनाना बेहद आसान है। आप इन easy से steps को Follow कर के अपने घर पर आसानी से नारियल की चटनी बना सकते है।
तो चलिए सीखते है नारियल की चटनी बनाने की विधि
नारियल की चटनी बनाने की आवश्यक सामग्री
S.N | Ingredient | Quantity |
1. | कच्चा नारियल | 1 |
2. | दही | 1 कप |
3. | करी पत्ता | 5 से 6 |
4. | सरसों के दाने | 1 टेबल स्पून |
5. | तेल | 1 चम्मच |
6. | हरी मिर्च | 2-3 |
7. | जीरा | 1 टेबल स्पून |
8. | नींबू का रस | 1 टेबल स्पून |
9. | सूखी लाल मिर्च | 2 |
10. | नमक | स्वादानुसार |
नारियल की चटनी बनाने की विधि
- नारियल की चटनी बनाने के लिए हम सबसे पहले कच्चे नारियल का छिलका अलग कर के एक कटोरे में इसका पानी निकाल लेंगे।
- ध्यान रहे आप इसका पानी waste नहीं करेंगे क्यूंकि चटनी बनाने में हमे इसका इस्तेमाल करना है।
- अब हम नारियल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।
- इसके बाद नारियल, हरी मिर्च व जीरा को एक साथ Grinder में पीस लेंगे।
- अब हम इसमें दही, नींबू का रस व नारियल का पानी डाल कर अच्छे से mix कर लेंगे।
- अब इस पेस्ट को हम एक Bowl में निकाल कर अलग कर लेंगे।
- चटनी में तड़का लगाने के लिए एक कढाई में तेल गर्म कर लेंगे।
- तेल गर्म होने के बाद हम उसमें सरसों के दाने, जीरा, करी पत्ता और लाल मिर्च डाल देंगे।
- जब यह हल्के भूरे रंग का हो जाये तो इसे चटनी में डाल देंगे।
अब हमारी नारियल की चटनी तैयार है इसे आप मजे से Dosa या किसी भी dish के साथ खा सकते है।
Conclusion
दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को masala dosa recipe in Hindi की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी। साथ ही आप सांभर और नारियल की चटनी बनाना भी सीख गए होंगे।
यदि यह masala dosa recipe in Hindi आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,
यदि आप masala dosa recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।
धन्यवाद!
इसे भी पढ़ें-Vrat Special Recipe- नवरात में व्रत के लिए रेसिपी

मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी