Matar Kachori खाने मे बहुत स्वादिष्ट होती है और इस मटर की कचौड़ी को लोग बड़े चवा से खाते है इसलिए आज हम एक नयी Laziz Recipe के साथ हाजिर है जो की है Matar Kachori Recipe In Hindi को पढ़कर आप सभी घर में इसे बहुत आसानी से बना सकते हैं। Matar ki Kachori Recipe बहुत ही आसान तरीके से बनाने वाली एक Laziz Recipe है आप सभी यह रेसिपी Laziz Recipe website पर पढ़ रहे हैं।
नमस्कार मैं Divya Vishwakarma इस lazizrecipe.com वेबसाइट पर आप सभी का एक बार फिर से स्वागत करती हूँ। आज हम आपको अपने इस Article में Matar ki Kachori kaise banaye (Matar ki Kachori Recipe In Hindi) बताने जा रहे है और इसे बनाते समय क्या–क्या सावधानियां रखे इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे।
मटर की कचौड़ी का खाने का मज़ा तभी आता है जब साथ मे गरमा गरम चाय और सर्दियों का मौसम हो और इस कचौड़ी को बानना बहुत ही ज्यादा आसान है अगर सर्दियों मे मौसम मे अचानक से आपके घर पर कोई guest आ जाते है। तो आप इस मटर की कचौड़ी बहुत आसानी से बना सकते है।
Matar Kachori
मटर की कचौड़ी खाने मे बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट और चटपटी कचौड़ी है इस कचौड़ी को छोटे से लेकर बड़े बहुत ही चवा से खाते है दोस्तों अगर आप भी इस कचौड़ी को बानना चाहते है तो बहुत ही आसान है अगर भी आप इस सर्दियों के मौसम मे ताजा ताजा हरी मटर की स्वादिष्ट कचौड़ी बानना चाहते है। तो इस Recipe को जरूर देखे यहाँ पर आपको बहुत सरल और बहुत कम सामग्री से एक laziz Recipe बानना बताई जायेगी।
आप इस मटर की कचौड़ी को सुबह व शाम के नाश्ते मे गरमा गरम चाय या चटनी के साथ खा सकते है और तो और आप इसे कचौड़ी को बच्चे के टिफ़िन मे भी पैक कर सकते है। ताजे ताजे मटर वो मीठा स्वाद आपकी कचौड़ी का और भी स्वाद बेहतरीन हो जाता है जिसे खाने का मज़ा और भी बढ़ जाता है।
अगर आप हरी मटर का सेवन करते है तो यह आपके लिए फायदेमंद भी होता है यह आपकी त्वजा और बालों मे काफी मदद करता है। मटर में ऐसे कई सारे पोषक तत्व मौजूद हैं जैसे Antioxidants, Magnesium आदि यह हरी मटर आपके सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है और इसमे कई तरह के Vitamins भी पाए जाते है और ऐसा मन जाता है मटर मे calories बहुत है कम मात्रा मे होती है।
Matar Kachori banane ki samagri

S.No | Ingredients | Quantity |
1. | मैदा – Refined flour | 2 कप |
2. | हरी मटर – Green peas | 1 ½ कप |
3. | घी और तेल – Ghee & Oil | आवश्यकता अनुसार |
4. | नमक – Salt | स्वादनुसार |
5. | सौंफ – Fennel | 1 टेबल स्पून |
6. | जीरा – Cumin | 1 टेबल स्पून |
7. | साबुत धनिया – Coriander Seeds | 2 टेबल स्पून |
8. | अदरक – Ginger | 1 टेबल स्पून |
9. | हींग – Asafoetida | 1 pinch |
10. | लाल मिर्च – Red Chilli | आवश्यकता अनुसार |
11. | काली मिर्च का पाउडर – Black pepper | 1 टेबल स्पून |
12. | हरी मिर्च – Green Chilli | 1 टेबल स्पून |
Dough तैयार करने की विधि
- मटर की कचौड़ी का Dough बनाने के लिए आप एक बड़ा बर्तन ले लीजिए।
- उसके बाद छानी के मदद से मैदे के आटे को छन लीजिए।
- उसके बाद इसमे आप स्वादानुसार नमक डाल दे।
- फिर आप उसमे मोवन के लिए घी या तेल का इस्तेमाल कर सकते है।
- घी या तेल डाल दे उसके बाद उसे हाथों की मदद से अच्छे से मिक्स करे।
- मैदे के आटे को तब तक रब करे जब तक तेल या घी आटे मे अच्छे से मिक्स न हो जाए
- जब आटा अच्छे से मिक्स हो जाए तब आप इसमे थोड़ा थोड़ा करके ठंडे पानी से आटे का Dough बना लीजिए।
- Dough तैयार होने के बाद आप उसे कुछ समय के लिए रेस्ट पर छोड़ दे ताकि वो अच्छे से फूल जाए।
- जब हमारा Dough रेस्ट कर रहा है तब तक हम अपनी कचौड़ी के stuffing बना लेते है तो आईए जानते है।
Stuffing तैयार करने के विधि

- दोस्तों Matar ki Kachori की Stuffing बानना बहुत ही आसान है इसके लिए आप एक फ्राइ पैन ले लीजिए।
- उसे गैस पर गरम होने के लिए चढ़ा दीजिए और उसमे तेल डाल देंगे उसे भी गरम होने दे।
- तेल गरम होने के बाद आप उसमे कुटी हुई धनिया, सौंफ, जीरा, हींग और लाल मिर्च डाल कर मिक्स करेंगे और अच्छे से भून लेंगे।
- उसके बाद आप इसमे बारीक से काटी हुई हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल देंगे और अच्छे से भून लेंगे।
- सब मसले डालने के बाद अब हम इसमे स्वादनुसार नमक डाल कर मिक्स करंगे और।
- सारे मसलों को भुनाने के बाद आप इसमे मार को डाल दीजिए और इसे थोड़ी देर भून लीजिए।
- भुनाने के बाद आप इसमे थोड़ा पानी डाल देंगे और मटर को पका लेंगे।
- जब मटर का पानी पूरी तरह से सोक ले तब आप मटर को पीस लीजिए मटर को ज्यादा पतला नहीं पीसना है।
- आपकी मटर अच्छे से पक गई है तो आप इसे किसी चम्मच की मदद से पीस ले।
- पीसने के बाद आप इसे एक बड़ी प्लेट मे निकाल ताकि वो अच्छे से ठंडी हो जाए।
- अब आपका dough भी तैयार होगया है और उसके अंदर की stuffing।
Matar Kachori बनाने की विधि

- कचौड़ी बनाने के लिए आप गुंथे हुए आटे की लोई बना लीजिए और फिर सारी लोई को हाथो से बढाते हुए गोल कर लीजिए।
- उसके बाद लोई को गहरा आकार दे।
- अब लोई के गहरे हिस्से में तैयार किया हुआ मटर को किसी चम्मच की मदद से लोई मे भर दें।
- इसे भरने के बाद आटे को पूरी तरह से कवर दें।
- आटे को अच्छी से कवर हो जाने के बाद उसे पठरे पर धीरे-धीरे हाथों से बेल लीजिए।
- लोई को ज्यादा बड़ा नहीं करना है मीडियम साइज़ मे ही रखे।
- अब कढ़ाई मे तेल डाल कर उसे गरम होने के लिए गैस पर चढ़ा दीजिए।
- तेल गर्म हो जाने के बाद उसमे कचौड़ियाँ डाल कर उसे मध्यम आंच पर पकाएंगे।
- ध्यान रहे गैस की आंच को तेज नहीं करना है धीमी आंच पर ही पकाये।
- कचौड़ियाँ जब दोनों तरफ अच्छे से गोल्डन ब्राउन कलर मे हो जायें तो इसे निकल ले।
- कचौड़ियों को जिस भी बर्तन में निकल रहे है उसमें Naphkeen बिछा लें।
- जिससे Matar ki kachori पर लगा अनावश्यक तेल Naphkeen पर पूरी तरह सोख ले।
- कुछ मिनटों में तेल सोख लेने के बाद इसे किसी भी अन्य बर्तन में रख दे।
तो दोस्तों आपकी स्वादिष्ट और गरमा गरम कचौड़ी बनकर तैयार हो गई है। आप इसे सर्दियों के मौसम मे जरूर बनाए और गरमा गरम कचौड़ी और चाय का मज़ा अपने पूरी परिवार के साथ ले सकते है।
कुछ महत्वपूर्ण बातें
दोस्तों अब सभी यह जान गए होंगे की Matar Kachori को कैसे तैयार करना होता है Matar Kachori Recipe को बनते समय आपको कुछ खास चीजों को ध्यान मे रखना बहुत ही जरूरी है बनाते समय क्या क्या आपको सावधानी बरतना है ताकि आपके Matar ki Kachori खराब ना हो और आपकी Matar Kachori Recipe को अच्छे से बना सके और यह बहुत ही स्वादिष्ट और एक laziz recipe बनाकर तैयार होती है।
- ध्यान जब आप kachori के dough को तैयार करते है तो वो ज्यादा टाइट ना हो।
- kachori को धीमी आंच पर ही तले नहीं तो आपकी कचौड़ी अंदर से कच्ची और जल जायेगी।
- दोस्तों ध्यान दीजिए जब आप मटर को पकाते है पानी डाल कर तो जब पानी मे उबाल या जाए जब आप कड़ाई का ढाकन हटा देंगे नहीं तो आपकी मटर काली हो जायेगी।
- जब भी आप कोई हरी सब्जी को पकाते है तो आप ढाकन न लगए क्योंकि फिर आपकी हरी सब्जी काली हो जाएगी।
- आप इस kachori को बेल कर भी बना सकते है और बिना बेले भी बना सकते है।
- आप इसे बड़े ही चाव से हरी चटनी, मीठी चटनी या चाय के साथ खा सकते है।
Conclusion
दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ की इस को पढने के बाद आप सभी को Matar Kachori यह बनाने की पूरी विधि आपको समझ मे आ गई होगी। यह भी जान गए होंगे इसको बनाने मे ज्यादा से भी नहीं लगता है।
यदि यह Matar Kachori Recipe आपको पसंद आया हैं तो कृप्या इस Laziz Recipe को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे।
अगर आप और भी किसी तरह के laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट Recipe के बारे में लिखेगे।
धन्यवाद!
यह भी पढे –

मेरा नाम दिव्या हैं , मैं lazizrecipe.com टीम से पेशेवर राइटर और एडिटर हूँ। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी ।