Home केक Muffins घर पर कैसे बनाए

Muffins घर पर कैसे बनाए

Credit-Freepik.com
Rate this post

Muffins एक Small cake होता है। जिसे आप bake कर के बनाया जाता है। इसे हम oven में bake कर के बनाते है अगर आपके पास oven नहीं तो आप इसे बिना oven के भी बना सकते है। Muffins आपको बाजारों या Bakery में आसानी से मिल जाते होंगे लेकिन हम आपको इसे घर पर बनाना बतायेंगे। आज हम आपको अपने इस article में एक नहीं बल्कि तीन तरह के Muffins बनाना सिखायेंगे

Muffins बच्चो को बेहद पसंद होता है। इसे आप कई तरह से बना सकते है साथ ही आप इसमें अपना मनपसंद Flavour भी add कर सकते है। आज हम आपको जिस तीन Flavour के muffins बनाना बतायेंगे वो सभी ऐसे  flavour है बच्चो को बेहद पसंद है। जिसमें पहला Tuti Futi muffins, दूसरा Mango muffins और तीसरा Chocolate muffins है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में 3 तरह के Muffins बनाना सीखेंगे।

Muffins

Muffins भारत में ही नहीं बल्कि विदेशो में भी बड़े चाव से खाया जाता है। वैसे तो muffins अंडे से बनाया जाता है लेकिन अगर आप Pure vegetarian है तो इसे आप बिना अंडा के भी बना सकते है। साधारण रूप से Muffins को Fluffy बनाने के लिए ही अंडे का उपयोग किया जाता है लेकिन आप इसकी जगह baking Soda व baking powder का उपयोग किया जाता है।

यह भी पढ़ें-Types of Gujrati Dhokla

तो चलिए सीखते है इसे बनाने की विधि सबसे पहले हम बनायेंगे Tuti Futi Muffins

Tuti Futi Muffins बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

S.N            Ingredients                Quantity  
 1.          मैदा (white flour)                1 कप
2.        Tuti Futi             आधा कप
3.  बेकिंग सोडा (Baking Soda)             1 टेबल स्पून
4. बेकिंग पाउडर (Baking powder)             1 टेबल स्पून
5.        अंडा (Egg)                2
6.      नमक (Salt)           1 टेबल स्पून
7.  शुगर पाउडर (Sugar Powder)          आधा कप
8.   वनिला एसेंस (Vanilla essence)          3-4 बूंद
9.     दूध (Milk)          आधा कप
10.   मक्खन (Butter)         1 बड़ा चम्मच

 

Tuti Futi Muffins बनाने की विधि

Tuti Futi Muffins बनाने की विधि
Credit-Freepik.com 
  • Tuti Futi Muffins बनाने के लिए हम सबसे पहले एक बड़े Bowl में मैदा छान लेंगे
  • अब हम इसके बाद इसमें बेकिंग सोडा डाल देंगे
  • इसी के साथ हम इसमें बेकिंग पाउडर भी डाल देंगे
  • बेकिंग पाउडर के साथ ही इसमें नमक भी डाल देंगे
  • अब हम सभी को आपस में मिक्स कर देंगे
  • जब सभी अच्छे से मिक्स हो जाए तो हम इसमें Vanilla essence डाल देंगे
  • अब हम इसमें अंडा डाल देंगे
  • इसके बाद हम इसमें sugar powder भी डाल देंगे
  • अब हम एक बार फिर इसे किसी whisker की सहायता से अच्छी तरह फेट लेंगे
  • जब यह अच्छी तरह फेट जाये तब हम इसमें दूध डाल देंगे
  • दूध के साथ ही हम इसमें Butter भी डाल देंगे
  • अब हम सभी को एक बार फिर whisker की सहायता से फेट लेंगे
  • इसके बाद हम Tuti Futi में एक चममच के करीब सूखा मैदा या आटा डाल देंगे
  • अब हम इसे आटे में मिक्स कर देंगे
  • इसके बाद हम इसे बेटर में डाल कर मिक्स कर देंगे
  • अब हम इसे चम्मच की सहायता से मिक्स कर देंगे
  • इसके बाद हम बेटर को Cup case में डाल देंगे
  • अब हम इसे oven में 15 से 20 मिनट तक bake करने के लिए डाल देंगे
  • अगर आपके पास oven नहीं है तो आप एक कढाई में नमक बिछा दें
  • इसके बाद आप इसमें एक steel bowl को पलट कर रख देंगे
  • अब हम इस Bowl के ऊपर कप cake वाली ट्रे रख देंगे
  • इसके बाद कढाई को किसी ढक्कन से ढक कर कोई भारी सामान रख देंगे जिससे भाप बाहर न निकले
  • अब हम इसे 15 minute तक Bake करेंगे
  • इसके बाद हम इसे बाहर निकाल लेंगे और लगभग 5 मिनट तक ठंडा होने देंगे

अब हमारा muffins तैयार है। इसे आप मज़े से खाकर आनंद ले सकते है।

Mango Muffins बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

S.N                  Ingredients                       Quantity  
 1.          मैदा (white flour)            1 कप
2.         दूध (Milk)            आधा कप
3.  बेकिंग सोडा (Baking Soda)          1 टेबल स्पून
4. बेकिंग पाउडर (Baking powder)          1 टेबल स्पून
5.      अंडा (Egg)             2
6.      नमक (Salt)        आधा  टेबल स्पून
7.  शुगर पाउडर (Sugar Powder)          आधा कप
8.      मेंगो एसेंस (Mango essence)          3-4 बूंद
9.     Mango Paste          आधा कप
10.    मक्खन (Butter)         1 बड़ा चम्मच

 

Mango Muffins बनाने की विधि 

Credit-Freepik.com
  • Mango Muffins बनाने के लिए हम सबसे पहले आम को धोकर छील लेंगे
  • अब हम इसको छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेंगे और इसकी गुठली को हटा देंगे
  • इसके बाद हम इसका पेस्ट बना लेंगे
  • अब हम इस paste को एक बड़े Bowl में निकाल लेंगे
  • इसमें हम मैदा डाल देंगे
  • इसके बाद हम इसमें बेकिंग सोडा डाल देंगे
  • बेकिंग सोडा के साथ ही हम इसमें बेकिंग पाउडर भी डाल देंगे
  • अब हम सबको whisker की सहायता से फेट लेंगे
  • अच्छी तरह फेटने के बाद हम इसमें दूध डाल देंगे दूध Optional है आप चाहे तो ना भी डाले
  • अब हम इसमें sugar powder डाल देंगे
  • इसके बाद हम इसमें अंडा डाल देंगे अगर आप vegetarian है तो अंडे का उपयोग न करे
  • अब हम सभी को एक बार और फेट लेंगे
  • इसके बाद हम इसमें बटर डाल देंगे
  • बटर के साथ ही हम इसमें mango essence भी डाल देंगे
  • अंत में हम इसमें नमक डाल कर बेटर को एक बार फिर फेट लेंगे
  • अब हम cupcake case में बटर लगा कर बेटर को इसमें डाल देंगे
  • इसके बाद हम इसे oven में 150C पर 15 मिनट के लिए Bake करेंगे
  • Bake होने के बाद हम इसे कुछ देर ठंडा होने देंगे

अब हमारा Mango Muffins तैयार है इसके बाद हम Chocolate Muffin बनायेंगे

Chocolate Muffin बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

 S.N                  Ingredients            Quantity  
  1.          मैदा (white flour)            1 कप
  2.              Coco Powder            आधा कप
  3.         दूध (Milk)           आधा कप
  4.        मक्खन (Butter)          1 बड़ा चम्मच
  5.  शुगर पाउडर (Sugar Powder)           आधा कप
  6.      नमक (Salt)         1 टेबल स्पून
  7. बेकिंग पाउडर (Baking powder)          1 टेबल स्पून
  8.          Choco chips           आधा कप
  9.   बेकिंग सोडा (Baking Soda)          1 टेबल स्पून
  10.        अंडा (Egg)              2

 

Chocolate Muffin बनाने की विधि 

Credit-Freepik.com
  • Chocolate Muffins बनाने के लिए हम सबसे पहले सबसे मैदा और Chocolate Powder को एक साथ छान लेंगे
  • इसी के साथ हम शुगर पाउडर भी छान लेंगे
  • अब हम इसमें नमक डाल देंगे
  • इसी के साथ हम इसमें बेकिंग पाउडर व बेकिंग सोडा डाल देंगे
  • अब हम सभी को आपस में मिक्स कर देंगे
  • इसके बाद हम इसमें अंडा डाल देंगे
  • अंडे के साथ ही हम इसमें दूध डाल देंगे
  • अब हम melt किया हुआ butter डाल देंगे
  • इसके बाद हम इसे whisker की सहायता से अच्छी तरह फेट लेंगे
  • जब यह फेट जाए तो हम इसमें Choco chips डाल कर किसी चम्मच या स्पैचुला की सहायता से मिक्स कर देंगे
  • अब हम इसे cupcake case में डाल कर 150C पर oven में bake कर लेंगे
  • जब यह तैयार हो जाये तो इसे एक बार Toothpick से चेक कर लेंगे
  • अगर Toothpick साफ़ बाहर आ जाये तो ये तैयार है अगर नहीं हो तो इसे कुछ देर और bake कर लें

अब हमारा Chocolate Muffins तैयार है। इसे आप किसी भी Function में बना कर खा सकते है।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप सभी को Muffins बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी।

यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

इसे भी पढ़ें-Petha-घर पर पेठा कैसे बनाए

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version