Thursday, April 18, 2024
HomeCHINESE FOODMushroom Manchurian with Gravy

Mushroom Manchurian with Gravy

Rate this post

Mushroom Manchurian एक ऐसी recipe है जिसे आप में से बहुत कम लोगो ने try किया होगा। Mushroom की साधारण सब्जी भी खाने में स्वादिष्ट होती है लेकिन mushroom Manchurian का स्वाद बेहद लाजवाब होता है। आप Mushroom Manchurian dry और gravy दोनों ही तरह से बना सकते है। अगर आपको इसे snacks के तौर पर खाना है तो आप dry mushroom Manchurian बनाये यदि आप इसे Dinner या lunch के तौर पर खाना चाहते है तो gravy वाला बनाये।

आपने Manchurian, Paneer Manchurian, Chicken Manchurian तो कई बार खाया होगा लेकिन mushroom Manchurian आपको को किसी restaurent में आसानी से नहीं मिलेगा इसे आप घर में ही बना कर खा सकते है लेकिन इसका स्वाद बिल्कुल ऐसा होता है जैसे किसी Restaurant में बना हो।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Mushroom Manchurian बनाना सीखेंगे।

Mushroom Manchurian

Mushroom Manchurian एक भारतीय चाइनीज़ dish है जिसे लोग बड़े ही चाव से खाते है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। mushroom खाने से हमारी immunity बढती है। यह हमारे याददाश्त के लिए भी लाभदायक होता है। जिन लोगो को ह्रदय से जुड़ी समस्याएँ है उनके लिए भी mushroom बहुत लाभदायक होता है। इसके अलावा mushroom में Vitamin-D की अच्छी मात्रा पायी जाती है इसलिए ये हड्डी से जुड़ी समस्या में भी लाभकारी साबित होता है। जिन लोगो को घुटने में व जोड़ो में दर्द की समस्या रहती है वे इसका सेवन कर सकते है। मधुमेह के रोगियों के लिए भी ये फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें-Dosa Recipe

Manchurian एक चाइनीज़ dish है जो आज भारतीयों का सबसे पसंदीदा व्यंजन बन चुका है। mushroom Manchurian बनाने के लिए हम Mushroom की कॉर्नफ्लोर और मैदा से Coating करेंगे। तो चलिए सीखते है इसे बनाने का सही तरीका

सबसे पहले हम इसे बनाने के लिए इसका बेटर तैयार करेंगे।

Batter तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री 

S.N       Ingredients          Quantity
 1.        कॉर्न फ्लोर           1 कप
 2.           मैदा           आधा कप
 3.        काली मिर्च पाउडर          1 टेबल स्पून
 4.           नमक            स्वादानुसार
 5.         सोया सॉस           1 टेबल स्पून
 6.        लहसुन का पेस्ट           1 टेबल स्पून

Batter तैयार करने की विधि 

Batter तैयार करने की विधि 
Credit-Freepik.com
  • इसे तैयार करने के लिए हम सबसे पहले एक बड़े Bowl में कॉर्नफ्लोर ले लेंगे।
  • अब हम इसी में मैदा डाल देंगे।
  • इसके बाद इसमें पीसी हुई काली मिर्च पाउडर और नमक डाल देंगे।
  • अब हम सभी को आपस में मिक्स कर देंगे।
  • इसके बाद हम इसमें सोया सॉस डाल देंगे।
  • अब हम इसमें पानी डाल कर इसका Batter तैयार कर लेंगे।
  • batter को धीरे-धीरे कई बार पानी डाल कर तैयार करना है जिससे इसमें कोई गांठ न पड़े।
  • इसे हम लगभग 5 मिनट तक फेटेंगे।
  • अब हमारा बेटर तैयार है। अब हम mushroom को धोकर दो टुकडो में काट लेंगे।
  • अगर mushroom छोटे-छोटे है तो इसे ना काटे।
  • इसके बाद हम सभी mushroom को बेटर में डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर देंगे।
  • mushroom को हम इसमें इस तरह से मिक्स करेंगे की mushroom पर बेटर की अच्छी तरह coating हो जाये।
  • इसके बाद हम एक गहरी कढाई में तेल गरम होने डाल देंगे।
  • जब तेल गर्म हो जाये तो हम उसमें सभी mushroom को डाल कर deep fry कर लेंगे।

अब हमारा mushroom तैयार है इसके बाद हम आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

Mushroom Manchurian बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

S.N       Ingredients          Quantity
 1.          कॉर्न फ्लोर           1 कप
 2.           अदरक           1 इंच (बारीक कटी हुई)
 3.        काली मिर्च पाउडर          1 टेबल स्पून
 4.           नमक            स्वादानुसार
 5.         सोया सॉस           1 टेबल स्पून
 6.          लहसुन           8-10 बारीक कटी हुई
 7.          केचप            1 कप
 8.         चिल्ली सॉस           आधा कप
 9.         हरी मिर्च          4-5 बारीक कटी हुई
10.        शिमला मिर्च            2
11.          टमाटर            2
12.          प्याज़           एक बड़े साइज़ का
13.          विनेगर             1 बड़ा चम्मच
14.          तेल             आवश्यकतानुसार

Gravy तैयार करने की विधि 

Gravy तैयार करने की विधि 
Credit-Freepik.com
  • Gravy तैयार करने के लिए हम सबसे पहले एक गहरी मोटे तल की कढाई लेंगे।
  • अब इसके बाद हम इसमें तेल डाल कर इसे गर्म होने देंगे।
  • जब तेल गरम हो जाये तो हम इसमें अदरक, लहसुन को बारीक काट कर डाल देंगे।
  • इसी के साथ हम इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च भी डाल देंगे।
  • अब हम इसे 1 मिनट तक पकने देंगे।
  • जब यह हल्का सुनहरा हो जाये तब हम इसमें कटा हुआ प्याज़ डाल देंगे।
  • प्याज़ को हम हल्का सुनहरा होने तक पकाएंगे
  • जब प्याज़ सुनहरा हो जाये तो हम इसमें शिमला मिर्च व टमाटर डाल देंगे।
  • अब हम इसे 2 मिनट तक पकने देंगे।
  • इसे पकाते समय हम गैस की आंच को medium to High रखेंगे।
  • जब हमारी सब्जियां तैयार हो जाएँगी तो हम इसमें 2 गिलास पानी डालेंगे।
  • हमने दो गिलास पानी डाला है आप जितना gravy रखना चाहते है उतना पानी डाल सकते है लेकिन इतना ज्यादा न डाले की इसका स्वाद खराब हो जाये।
  • पानी डालने के बाद हम इसमें केचप डाल देंगे।
  • अब हम सभी को अच्छे से मिक्स करेंगे।
  • इसके बाद हम इसमें सोया सॉस व चिल्ली सॉस भी डाल देंगे।
  • साथ ही हम इसमें कॉर्न फ्लोर भी डाल देंगे।
  • अब हम एक बार फिर सबको अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
  • इसी के साथ हम इसमें नमक डाल देंगे
  • इसके बाद हम इसे कुछ देर तक मीडियम आंच पर पकने देंगे।
  • लगभग 5 से 8 मिनट तक पकने के बाद हम इसे चेक कर लेंगे।

यदि यह गाढ़ी हो गयी है तो यह तैयार है अब हम आगे का प्रक्रिया शुरू करेंगे।

Mushroom Manchurian बनाने की विधि 

Mushroom Manchurian बनाने की विधि 

  • Mushroom Manchurian बनाने की सारी तैयारी हमने पहले से ही कर ली है। हमने इसका gravy भी तैयार कर लिया है और Mushroom की coating करके mushroom को भी fry कर लिया है।
  • इसके बाद हम gravy में fry किये हुए mushroom को डाल देंगे।
  • अब हम Mushroom को gravy में मिक्स कर देंगे।
  • इसे हम लगभग 2 मिनट तक पकने देंगे।
  • इसी में हम विनेगर भी डाल देंगे और चम्मच से चला कर मिक्स कर देंगे।
  • 2 मिनट पकने के बाद हम गैस बंद कर देंगे।

अब हमारा Mushroom Manchurian तैयार है इसे आप मज़े से खा सकते है। आप इसकी गार्निशिंग करने के लिए हरे प्याज़ के पत्तो का इस्तेमाल कर सकते है। प्याज़ के हरे पत्तो को बारीक काट कर डाल सकते है या फिर आप Mushroom Manchurian की गार्निशिंग धनिया के पत्तो से भी कर सकते है यह देखने में ज्यादा आकर्षक लगे इसके लिए आप सफ़ेद तिल का भी उपयोग कर सकते है।

सुझाव व सावधानियां 

  • Mushroom Manchurian बनाने के लिए सफ़ेद वाले mushroom का इस्तेमाल करेंगे यह आपको बाज़ार में आसानी से मिल जायेंगे।
  • Manchurian का बेटर बहुत नहीं रख्नेगे इसे हम हल्का पतला ही रख्नेगे।
  • हमारा Mushroom Manchurian अच्छा दिख सके इसलिए आप प्याज़ की पंखुड़ियों को निकाल कर चौकोर टुकड़ों में काट लेंगे इससे यह देखने में बिल्कुल restaurant जैसा लगेगा।
  • Gravy को बहुत पतला नहीं बनाना है इसे गाढा ही रखना है नहीं तो इसका स्वाद अच्छा नहीं आयेगा।
  • हमने Gravy तैयार करने के लिए कॉर्न फ्लोर का उपयोग किया है आप चाहे तो इसकी जगह अरारोट का इस्तेमाल भी कर सकते है।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Mushroom Manchurian बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी।

यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

इसे भी पढ़ें-Chocolate Swiss Roll कैसे बनाए।

Zainab Sheikh Siddiqi
Zainab Sheikh Siddiqi
मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Lavi sharma on Garlic Bread Recipe