Mushroom Masala खाने में बहुत ही स्वादिष्ट Recipe है तो आज हम एक नयी laziz Recipe के साथ हाजिर है जो की है Mushroom Masala घर पर कैसे बनाए जिसको पढ़कर आप सभी घर में इसे आसानी से बना सकते हैं और आप लोग Mushroom Masala को खाने का आनंद ले सकते है Mushroom Masala Recipe In Hindi आप सभी यह रेसिपी laziz recipe website पर पढ़ रहे हैं। मशरूम
नमस्कार मैं Divya Vishwakarma इस lazizrecipe.com वेबसाइट पर आप सभी का एक बार फिर से स्वागत करती हूँ। आज हम आपको अपने इस Article में Mushroom Masala कैसे बनाए बताने जा रहे है और इसे आप सभी किस के साथ सर्व करे यह बताने वाली हूँ और यह बनाते समय क्या–क्या सावधानियां रखे इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे।
दोस्तों अगर आपको नहीं पता है की मशरूम मसाला कैसे बनाए तो आप बिल्कुल ना परेशान हो क्योंकि आपके पास lazizrecipe.com website है इस पर सभी तरह की Recipe और Snack और Soft Drink उपलब्ध है आप किसी भी तरह की Recipe को बड़े ही आसानी से छटपट बनाकर तैयार कर सकते है। यह मशरूम मसाला खाने में बहुत ही स्वादिस्ट और लजीज है। साथ ही साथ इसे बिना किसी परेशानी के बना सकते है।
Mushroom Masala

यह खाने मे बहुत ही स्वादिष्ट और मसालेदार Recipe है मशरूम से बना कुछ भी हो वो बहुत ही स्वादिष्ट और सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है तो अगर आप भी मशरूम की सब्जी को बानना चाहते है तो बहुत ही आसानी से बना सकते है लेकिन कुछ लोग ऐसे होते है जिन्हे मशरूम खाना पसंद नहीं होते है और कुछ लोग ऐसे भी होते है जिन्हे हर चीज मे मशरूम खाना पसंद होते है तो अगर आप लोग एक बार Mushroom Masala की सब्जी घर पर बनाकर खाए यह आपको काफी ज्यादा पसंद आएगी।
दोस्तों अगर आपके घर पर कोई मेहमान आ रहे हों तो आप मशरूम की मसालेदार सब्जी बहुत ही आसानी से और कम समय मे तैयार कर सकते है और साथ ही खाने में बेहद स्वादिष्ट और सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है। इस recipe को बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी सामग्री को एकत्र करना है उसके बाद मशरूम को छोटे टुकड़ों मे काट ले फिर सभी मसालों को भून ले उसके बाद मशरूम को डाल कर अच्छे से भून ले उसके बाद पकाने दे और आपकी स्वादिष्ट मशरूम की सब्जी बनकर तैयार हो जाती है अगर आप भी इस Recipe को बनाना चाहते है तो इस Article को अंत तक पढे।
Mushroom Masala बनाने की सामग्री

S.No | Ingredients | Quantity |
1. | मशरूम – mushroom | 250 ग्राम |
2. | प्याज – Onion | 1 कप |
3. | अदरक लहसुन – ginger garlic | 1 टेबल स्पून |
4. | टमाटर – tomato | 2-3 नाग |
5. | दही – Curd | 1 कप |
6. | खड़े मसाले – standing spices | आवश्यकता के अनुसार |
7. | जीरा – Cumin | 1 टेबल स्पून |
8. | तेल – Oil | आवश्यकता के अनुसार |
9. | हल्दी पाउडर -turmeric powder | 1 टेबल स्पून |
10. | लाल मिर्च – Red chilly | 1 टेबल स्पून |
11. | धनिया पाउडर -coriander powder | 1 टेबल स्पून |
12. | गरम मसाला – Garam Masala | 1 टेबल स्पून |
13. | नमक – Salt | स्वाद के अनुसार |
14. | हरी धनिया – green coriander | 1 कप |
मशरूम मसाला बनाने की तैयारी
- Mushroom Masala बनाने के लिए सबसे पहले आप 250gm Mushroom ले।
- उसके बाद एक बर्तन मे पानी को अच्छे से गरम कर ले फिर मशरूम को उसी मे डाल दे।
- मशरूम को कम से कम 5-7 मिनट के लिए भिगो दीजिए द्यान रहे ज्यादा देर तक नहीं वरना मशरूम फूल जाएगा।
- उसके बाद मशरूम के नीचे का डंठल चाकू के मदद से हटा दे।
- और मशरूम के छोटे छोटे टुकड़े स्लाइस काट ले और एक प्लेट मे रख दे।
- अब एक कटोरे मे एक कप दही ले उसे अच्छे से फेट लीजिए।
- उसके बाद 2-3 टमाटर को अच्छे से धो ले फिर आप उन्हे छोटे छोटे टुकड़ों मे काट ले।
- और मिक्सर जार मे डाल कर पीस ले।
- साथ ही अदरक लहसुन को अच्छे से साफ करके मिक्सर जार मे पीस कर उसका पेस्ट तैयार कर ले।
- साथ ही सभी खड़े मसलों को निकाल ले 1 तेजपत्ता, 2 टुकड़ा दालचीनी का , लौंग, 10-12 काली मिर्च, 2 हरी इलायची।
- हरी धनिया को साफ पानी से कम से कम दो से तीन बार धूल कर बारीकी से काट ले।
Mushroom Masala बनाने की विधि

- Mushroom Masala बनाने के लिए एक बर्तन मे तेल डाल कर गरम होने के लिए चाढ़ा दीजिए।
- उसके बाद उसमे जीरा, 1 तेजपत्ता, 2 टुकड़ा दालचीनी का , लौंग, 10-12 काली मिर्च, 2 हरी इलायची डाल दे।
- सभी को अच्छे से भून ले कम से कम 3-4 मिनट के लिए।
- उसके बाद इसमे बरीके से काटा हुआ प्याज डाल केर भून ले।
- जब प्याज अच्छे से गोल्डन ब्राउन हो जाए उसके बाद इसमे लहसुन अदरक का पेस्ट डाल दे।
- लहसुन अदरक को डालने के बाद अच्छे से भून ले।
- उसके बाद इसमे टमाटर का पेस्ट डाल कर अच्छे से मिला दे।
- साथ ही हल्दी, गरम मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च डाल कर अच्छे से भून लीजिए।
- उसके बाद इसमे नमक और फेटा हुआ दही मिलकर अच्छे से मिक्स कर दे।
- और सभी मसाले को लगातार चलाते हुए कुछ समय के लिए पका ले।
- मसाले पकाने के बाद आप इसमे काटे हुए मशरूम को डाल कर कुछ समय के लिए भून ले।
- उसके बाद इसमे थोड़ा सा पानी डाल दे और साथ ही हरी धनिया डाल कर मिक्स कर दे।
- उसके बाद मशरूम को किसी बर्तन से ढक दे और कम से कम 5-6 मिनट के लिए पकाने दे।
- पकाने के बाद आप उसे एक बड़े बर्तन मे निकाल ले।
तो दोस्तों आपका स्वादिष्ट Mushroom Masala बनकर तैयार हो गया है अब आप इन्हे काभी भी किसी भी समय बनाकर बड़े ही स्वाद के साथ खाने का आनंद ले सकते है और इसे बानना बहुत ही आसना है जब आपके Mushroom Masala बनकर तैयार हो जाए तब आप इसे अपने पूरे परिवार के साथ गरमा गरम रोटी, चावल के साथ खा सकते है।
सुझाव और सावधानियां
दोस्तों अब सभी यह जान गए होंगे की Mushroom Masala Recipe को कैसे तैयार किया गया है और इसे बनते समय आपको कुछ खास चीजों को ध्यान मे रखना बहुत ही जरूरी है बनाते समय क्या क्या आपको सावधानी बरतना है ताकि आपके Mushroom Masala खराब ना हो और आपकी Dinner Recipe अच्छे से बनाकर तैयार हो जाए।
- दोस्तों जब आप मशरूम को गरम पानी मे भिगोते है तो ज्यादा समय के लिए ना भिगोए।
- Mushroom Masala बनाते समय आप इसके गर्वी अपने पसंद के अनुसार रख सकते है।
- साथ ही आप इसमे काजू का पेस्ट मिला सकते है इससे आप की ग्रैवी अच्छी तैयार हो गयी।
- जब आप Mushroom Masala बनाते है तो इसमे अपने पसंद के अनुसार किसी भी हरि सब्जी का इस्तेमाल कर सकते है।
- इस रेसपी को बनाते समय ध्यान रहे नमक सही मात्रा मे ही डाले।
Conclusion
दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ की इस को पढने के बाद आप सभी को Mushroom Masala कैसे बनाये। यह बनाने की पूरी विधि आपको समझ मे आ गई होगी। यह भी जान गए होंगे इसको बनाने मे ज्यादा समय भी नहीं लगता है साथ मे यह हमारी सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है।
यदि यह Mushroom Masala Recipe आपको पसंद आया हैं तो कृप्या इस Laziz Recipe को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे।
अगर आप और भी किसी तरह के Mushroom Recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट Recipe के बारे में लिखेगे।
धन्यवाद!
यह भी पढे –

मेरा नाम दिव्या हैं , मैं lazizrecipe.com टीम से पेशेवर राइटर और एडिटर हूँ। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी ।