Friday, March 29, 2024
HomeNONVEG RECIPEMutton Keema कैसे बनाये

Mutton Keema कैसे बनाये

Rate this post

Mutton Keema एक बहुत ही लाजवाब Dish है। Keema Mutton के छोटे-छोटे टुकडो से बनाया जाता है। जिन्हें Nonveg खाना पसंद है वे कीमा खाना बेहद पसंद करते है। Mutton Keema बनाना बेहद आसान है। यह भी एक हैदराबादी dish है। कीमा को खड़े मसालों में भून कर बनाने से इसके स्वाद में सौंधापन आ जाता है जिसकी वजह से ये और भी ज्यादा लाजवाब लगने लगता है।

Mutton Keema एक अवधी dish है। यह हमारे Lucknow की प्रसिद्ध dish है। लखनऊ के लोग इसे बड़े ही चाव से खाते है। यहाँ के कई restaurant में ये आपको आसानी से मिल जायेगा। कीमा बनाने के लिए आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा की Mutton के टुकड़े न तो बहुत बड़े हो और ना ही बहुत छोटे हो। Mutton Keema बनाने के लिए आप पिसे हुए मसालों के बजाय खड़े मसालों का इस्तेमाल करे इससे यह और भी स्वादिष्ट बनेगा।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Mutton Keema बनाना सीखेंगे।

Mutton Keema (मटन कीमा)

Mutton Keema केवल भारत की नहीं बल्कि कई देशो की प्रसिद्ध dish है। इसे पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश व अन्य कई देशो में बड़े चाव से खाया जाता है। keema स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी लाभदायक होता है। इसके सेवन से हमारे शरीर का Immunity system मज़बूत होता है साथ ही यह महिलाओं के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। मटन आयरन का एक अच्छा स्त्रोत है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी को पूरा करता है।

यह प्रोटीन का भी अच्छा स्त्रोत है। Mutton Keema गर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से भ्रूण में पल रहे बच्चे के मस्तिष्क का विकास तेज़ी से होता है। यह हमारे Nervous system को भी मज़बूत बनाता है। Mutton Keema को धीमी आंच पर बनाने से यह और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।

Mutton Keema बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Ingredients)

Mutton Keema बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Ingredients)
Credit-Freepik.com
    S.N            Ingredients               Quantity
     1.                 मटन               250 ग्राम
     2.                 दही              1 कप
     3.              अदरक            1 चम्मच ( पेस्ट)
     4.              तेज़ पत्ता               2
     5.               लौंग             3-4
     6. धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर            1 चम्मच
     7.             हरी मिर्च              3-4
     8.             नमक           स्वादानुसार
     9.              तेल          आवश्यकतानुसार
    10.        बड़ी इलायची            2-3
    11.          काली मिर्च           1 टेबल स्पून
    12.            नींबू              1
    13.           लहसुन          7-8 कलि (पेस्ट)

 

Marination (मेरीनेशन)

Marination (मेरीनेशन)
Credit-Freepik.com
  •  Mutton keema को मेरिनेट करने के लिए हम सबसे पहले Mutton को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर धो लेंगे।
  • अब हम Mutton में दही डाल देंगे।
  • इसके बाद हम इसमें सभी पिसे हुए मसाले (धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर) डाल देंगे।
  • अब हम इसमें थोड़ा-सा तेल डालेंगे।
  • इसी में हम पीसी हुई हरी मिर्च भी डाल देंगे।
  • अब हम अंत में इसमें नमक डाल देंगे।
  • इसके बाद हम सभी को आपस में अच्छे से मिक्स कर देंगे।
  • इसे हमे लगभग 5 मिनट तक लगातार मिक्स करते रहना है।
  • अब हम इसे 10 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे।

हम आज मटन कीमा बना रहे है जिसे chicken की तरह मेरीनेट करने की कोई आवश्यकता नहीं होती है लेकिन फिर भी मैंने इसे मेरिनेट किया है ताकि इसमें सभी मसालों का स्वाद अच्छी तरह आ सके। यदि आप चाहे तो इसे मेरिनेट ना भी करे

हमारा Keema मेरिनेट हो चुका है। अब हम आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

Keema Masala तैयार कर लें 

Keema Masala तैयार कर लें 
Credit-Freepik.com
  • keema Masala तैयार करने के लिए हम सबसे पहले एक बड़े बर्तन में तेल गर्म करेंगे।
  • आप तेल की जगह घी का भी इस्तेमाल कर सकते है।
  • तेल गर्म हो जाने के बाद हम इसमें लौंग, बड़ी इलायची डाल कर पका लेंगे।
  • अब हम इसके बाद इसमें मेरीनेट किया हुआ Keema डाल देंगे।
  • इसे अच्छे से चला कर मिक्स कर देंगे।
  • कीमा को आपको कम से कम 20 मिनट तक भूनना है।
  • इसे आप बीच में चलाते रहे क्यूंकि हमारा कीमा भूनना तो चाहिए लेकिन ये जले ना।
  • जब सभी मसाले अच्छे से पक जाये और Keema हल्का भुरभुरा हो जाये तो हम गैस बंद कर के इसे उतार लेंगे।

अब हमारा keema Masala तैयार है। अब हम इसके gravy तैयार करेंगे।

Mutton Keema Gravy तैयार करने की विधि 

Keema बनाने के लिए हमे chicken या मटन जैसी gravy तैयार करने की आवश्यकता नहीं होती है। Keema का Gravy थोड़ा गाढ़ा होता है। chicken के gravy के तुलना में और इसे बनाने में भी हम कम पानी का इस्तेमाल करते है। इसका gravy जितना अच्छा होगा हमारा Mutton Keema भी उतना अच्छा ही बनकर तैयार होगा।

Gravy तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री 

    S.N       Ingredients                     Quantity
     1.        तेल या घी         आवश्यकतानुसार
     2.         प्याज़        2 (बारीक कटा हुआ)
     3.         टमाटर          2 बारीक कटे हुए
     4.         अदरक          1 चम्मच (पेस्ट)
     5.         लहसुन          1 चम्मच (पेस्ट)
     6. धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर          1 टेबल स्पून
     7.        हरी धनिया         एक कप (बारीक कटी हुई)
     8.         नमक            स्वादानुसार

 

Gravy तैयार करने की विधि 

  • सबसे पहले हम एक बड़े बर्तन में तेल या घी गर्म होने के लिए डाल देंगे।
  • तेल गर्म होने के बाद हम प्याज़ को तेल में तलने के लिए डाल देंगे।
  • प्याज़ को चला कर अच्छे से पका लेंगे।
  • जब प्याज़ हल्का सुनहरा हो जाये तो हम इसमें अदरक व लहसुन का पेस्ट डाल कर इसे भुन लेंगे।
  • जब यह हल्का पानी छोड़ने लगे तो हम इसमें टमाटर डाल देंगे।
  • टमाटर को अच्छे से चला कर पका लेंगे।
  • टमाटर पानी छोड़ने के बाद धीरे-धीरे गलने लगेगा।
  • जब यह गल जाए तो हम इसमें सभी मसाले (धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर) डाल देंगे।
  • अब हम मसालों को कुछ देर तक चला कर भुनेगे।
  • हमने सभी मसालों का उपयोग Mutton Keema को मेरिनेट करने में किया था इसलिए gravy में मसाला डालते समय हमे इस बात का ध्यान रखना है की हम मसलों का केवल उतना ही उपयोग करेंगे जितने में यह ज्यादा न पड़े।
  • मसाला भुन जाने के बाद हम इसमें काली मिर्च पाउडर भी डाल देंगे।
  • अब हम सभी मसालों को एक बार फिर चला कर अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
  • अब हमारी Gravy तैयार है। इसी में हम हमारे द्वारा तैयार किया गया Mutton Keema डाल देंगे।
  • इसके बाद हम Mutton Keema को Gravy में डाल देंगे।
  • अब हम एक बार फिर सभी को चला कर मिक्स कर लेंगे।
  • 4 से 5 मिनट तक इसे भूनने के बाद हम इसमें एक गिलास पानी डाल देंगे।
  • पानी डालने के बाद हम इसे 5 मिनट तक पकने के लिए छोड़ देंगे।
  • अब हम गैस बंद कर देंगे। हमारा Mutton Keema तैयार है।

अंत में हम इसकी हरी धनियाँ की पत्तियों से गार्निशिंग कर देंगे। अब आप इसे मज़े से नान, रोटी या चावल के साथ खा सकते है।

सुझाव व सावधानियां 

  • आप Keema को गलाने के लिए इसे गरम पानी में उबाल सकते है इससे आपका Keema अच्छी तरह गल जायेगा।
  • मसालों में सौंधा सा स्वाद लाने के लिए आप मसालों को भुन कर भी पीस कर डाल सकते है।
  • आप कीमा को मसूर की काली दाल या लुभिया की सब्जी के साथ भी बना सकते है। इससे इसके स्वाद में कोई भी फर्क नहीं पड़ता है।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप सभी को Mutton Keema बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी।

यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

इसे भी पढ़ें-Cake Recipe- बिना ओवन के केक कैसे बनाए|

Zainab Sheikh Siddiqi
Zainab Sheikh Siddiqi
मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Lavi sharma on Garlic Bread Recipe