Saturday, April 20, 2024
HomeVEG RECIPEPalak Paneer Recipe In Hindi

Palak Paneer Recipe In Hindi

Rate this post

|| palak paneer recipe in hindi ||

Palak Paneer खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। पनीर में पालक डालने से पनीर का स्वाद तो बढ़ ही जाता है साथ में यह हमारे सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। यह भारत के खास व्यंजनों में से एक है। पालक से साथ पनीर बनाना एक बहुत ही अनोखा तरीका है। क्यूंकि पालक भले ही सेहत के लिए लाभदायक हो मगर बहुत से ऐसे लोग है जो इसे खाना कम पसंद करते है।

इसलिए इसका स्वाद बढाने के लिए इसे पनीर के साथ बनाने का सुझाव बहुत ही अनोखा सुझाव है। पालक को पनीर के साथ बनाने से वो लोग भी पालक पनीर खाना पसंद करते है जिन्हें पालक बिल्कुल भी पसंद नहीं है। Palak Paneer की सब्जी को बनाने में समय भी ज्यादा नहीं लगता है साथ ही साथ यह हमारे daily के boring खाने में भी स्वाद ला देता है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज की इस पोस्ट में हम सीखेंगे palak paneer recipe in hindi साथ ही हम आपको ये भी बतायेंगे की घर पर खुद से ही ताज़ा पनीर कैसे बनाए।

Palak Paneer 

Palak Paneer एक भारत का एक ऐसा व्यंजन है जिसे दो अलग-अलग सब्जियों को एक साथ मिला कर बनाया गया है। पालक पनीर की सब्जी हमारे सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। Palak Paneer ज्यादातर किसी ख़ास मौके पर बनाया जाता है। वैसे तो इसे पूरे भारत में खाया जाता है लेकिन Palak Paneer पंजाबियों का प्रमुख व्यंजन है। इसे पंजाब के लोग खाना बेहद पसंद करते है।

इसे भी पढ़ें- Kele Ka Kofta कैसे बनाये

सेहत के लिए फायदेमंद 

Palak Paneer की सब्जी में पालक व पनीर दोनों ही ऐसी सब्जी है जो हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। पालक हमारे आँखों की रौशनी बढाता है, पालक में अनगिनत पोषक तत्व पाए जाते है जैसे- पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन-A, विटामिन-K, फाइबर, प्रोटीन। इसमें कैल्शियम मौजूद होने के कारण यह हमारे हड्डियों के लिए भी बेहद लाभदायक होता है।

पनीर भी बहुत पौष्टिक आहार है। जिसमें कैल्शियम व फॉस्फोरस की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। यह हमारे शरीर की इम्युनिटी बढाने में भी मदद करता है। पनीर का सेवन हमारे ह्रदय की muscles को Active रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही यह गर्भवती महिलाओं में माँ व शिशु दोंनो के लिए लाभदायक होता है।

तो चलिए सीखते है palak paneer recipe in hindi

Palak Paneer बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

Palak Paneer बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 
Credit- Freepik.com
  S.N      Ingredient       Quantity
   1.        पालक       500 ग्राम (बारीक कटी हुई)
   2.        पनीर       500 ग्राम
   3.         तेल या घी       2 बड़ा चम्मच
   4.         जीरा       1 टेबल स्पून
   5.        अदरक        1 इंच
   6.        लहसुन        10 से 12 कलि
   7.         प्याज़   1 बड़े साइज़ का बारीक कटा हुआ
   8.         टमाटर      2 बड़ा साइज़ का
   9.       गरम मसाला      1 टेबल स्पून
  10.        लाल मिर्च      1 टेबल स्पून
  11.        हल्दी पाउडर      1 टेबल स्पून
  12.        धनिया पाउडर      1 टेबल स्पून
  13.          नमक        स्वादानुसार
  14.         तेजपत्ता           1 या 2
  15.          हींग          1 चुटकी
  16.         हरी मिर्च          2 से 3 मिर्च
  17.          नींबू            1

 

पालक तैयार करने की विधि

पालक तैयार करने की विधि
Credit- Freepik.com

Palak Paneer बनाने के लिए हम सबसे पहले पालक तैयार कर लेंगे।

  • इसके लिए हम पालक को अच्छी तरह धोकर इसकी डंडियो को अलग कर देंगे।
  • अब एक कुकर या किसी बड़े बर्तन में पानी गर्म होने के लिए रख देंगे।
  • इस पानी में हम आधा चम्मच नमक डाल देंगे।
  • पानी गर्म हो जाने पर हम इसमें पालक डाल देंगे।
  • अब इसे आप 2 से 3 मिनट के लिए पकने के लिए छोड़ देंगे।
  • जब यह गल जाए तो पालक के पत्तो को छन्नी से छान कर अलग कर लें।
  • Palak के पत्तो को अच्छी तरह दबा कर इससे सारा पानी निकाल दें।
  • अब हम पालक के इन पत्तो को ठन्डे पानी में डाल कर इसे 2 मिनट तक छोड़ देंगे।
  • इसके बाद हम पालक के पत्तो को हाथो से दबा कर इसका सारा पानी निकाल लेंगे।
  • अब हम पालक के पत्तो को Grinder की सहायता से पीस लेंगे।
  • पिसे हुए पालक को एक कटोरे में निकाल लें।
  • अब इसमें एक चुटकी हींग डाल देंगे।
  • हींग आप मसाला तैयार करते समय भी डाल सकते है।

अब आपका पालक तैयार है। अब हम आगे की तैयारी करेंगे।

Palak Paneer बनाने की विधि 

  • Palak Paneer बनाने के लिए हम सबसे पहले एक कढाई को गैस पर रख कर उसमें घी या तेल गर्म होने के लिए रख देंगे।
  • घी गर्म हो जाने के बाद इसमें हम जीरा डाल देंगे।
  • जीरा के साथ ही या इससे पहले इसमें हम तेजपत्ता डाल देंगे। और इसे आधे मिनट तक पकने देंगे।
  • अब इसमें हम बारीक कटा हुआ लहसुन डाल देंगे। आप चाहे तो लहसुन का पेस्ट भी डाल सकते है।
  • जब यह हल्का सुनहरा हो जाए तो इसमें कटा हुआ प्याज डाल दें।
  • प्याज के हल्के सुनहरे हो जाने पर इसमें गरम मसाला पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, नमक व लाल मिर्च डाल देंगे।
  • इसी के साथ हम इसमें कटा हुआ टमाटर डाल देंगे।
  • टमाटर डालने के बाद हम इसे अच्छे से Mix कर देंगे।
  • इसे हम कम से कम 2 से 3 मिनट तक पकाएंगे।
  • जब सभी मसाले अच्छी तरह भुन जाये तो हम इसमें Grind किया हुआ पालक डाल देंगे।
  • अब इसमें हम ऊपर से नींबू का रस डाल देंगे।
  • अब पालक को मसालों में अच्छी तरह Mix कर लें।
  • हम पालक में थोडा पानी डाल देंगे।
  • आप Gravy जितना रखना चाहते है उतना पानी add कर सकते है।
  • इसके बाद हम पनीर को छोटे-छोटे क्यूब के आकार में काट लेंगे।
  • जब हमारा Gravy हल्का गाढ़ा हो जाए तो हम इसमें पनीर के टुकड़े डाल देंगे।
  • हमने अपने पालक पनीर की सब्जी में कच्चे पनीर का उपयोग किया है आप चाहे तो इसे तेल या घी में fry करके भी Gravy में डाल सकते है।
  • अब सभी को चम्मच व कलछुल की सहायता से Mix कर लें।
  • 5 मिनट के लिए इसे पकने छोड़ दें। फिर गैस बंद कर दें।

अब आपका स्वादिष्ट व Healthy पालक पनीर तैयार है। इसे आप अमूल क्रीम व दही से गार्निशिंग कर के परोस सकते है।

घर पर पनीर (Paneer) कैसे बनाए

घर पर पनीर (Paneer) कैसे बनाए
Credit- Freepik.com

आप पनीर बाहर से लाने के बजाय घर पर ही बना सकते है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और यह market के Paneer से ज्यादा शुद्ध व स्वच्छ होता है। तो चलिए सीखते है घर पर पनीर कैसे बनाया जाता है।

यह भी पढ़ें-Top 5 Instant Recipe

Paneer बनाने की आवश्यक सामग्री 

  S.N       Ingredient         Quantity
   1.         दूध         2 लीटर
   2.        सिरका (vinegar)         3 से 4 टेबल स्पून

 

इसके अलावा आप एक सूती कपड़ा लेंगे जिसकी मदद से पनीर छान कर अलग करेंगे।

Paneer बनाने की विधि 

  • पनीर बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दूध डाल कर इसे गैस पर चढ़ा देंगे।
  • गैस का flame हम High रखेंगे।
  • अब दूध को लगातार हल्के हाथो से चलाते रहेंगे ताकि यह बर्तन के तल में चिपके ना और ना ही इसमें मलाई जमे।
  • इसके बाद इसमें हम दो चम्मच सिरका (Vinegar) डाल देंगे।
  • कुछ देर बाद दूध फटा फटा सा दिखने लगेगा।
  • इसे आप कुछ देर तक पकाए।
  • लगभग 15 मिनट के बाद दूध में से पनीर और पानी अलग होने लगेगा।
  • जब दूध का पानी और पनीर दोनों पूरी तरह से अलग हो जाए तो गैस बंद कर दें।
  • अब आप एक बड़ी छन्नी में सूती कपड़ा बिछा दें और उसमें पनीर छान लें।
  • पनीर को आप हल्के हाथ से ठन्डे पानी से धो लेंगे ताकि इसमें से सिरके की महक व स्वाद निकल जाये।
  • आप चाहे तो सिरके की जगह नींबू का भी उपयोग कर सकते है।
  • अब आप पनीर का पानी सूती कपड़े की मदद से हल्के हाथो से दबा कर निकाल लेंगे।
  • इसके बाद सूती कपड़े को चारो तरफ से cover कर के एक पोटली जैसा बना लें।
  • अब उस पर कोई भारी बर्तन या कोई भारी सामान रख दें जिससे की वो अपने Shape में आ जाये।
  • याद रहे की आप जिस भी भारी वस्तु का उपयोग करेंगे वो इतना भारी न हो की पनीर पूरी तरह दब कर खराब हो जाए।
  • अब 10 से 15 मिनट के बाद हम इस बर्तन को हटा देंगे और देखेंगे की हमारा पनीर Shape में आ गया है।

अब आपका पनीर बन कर तैयार है। घर पर बनाया गया पनीर बाजारों के पनीर से कहीं  ज्यादा soft होता है। इससे आप कोई भी dish बना सकते है जैसे- Paneer bhurji, kadhai Paneer , Paneer Kofta या Palak Paneer

सुझाव 

  • Palak Paneer बनाने के लिए यदि आप सभी खड़े मसालों को पीस कर डालेंगे तो इससे इसका टेस्ट और उभर कर आयेगा।
  • Palak paneer सर्व करने से पहले इसमें ऊपर से भी घी डाल सकते है इससे ये और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगेगा।
  • जब आप इसका मसाला तैयार करे तो इसे लगातार चलाते रहे ताकि मसाला जले व बर्तन में चिपके न क्यूंकि मसाला इसके स्वाद पर काफी प्रभाव डालता है।
  • जैसा की मैंने आपको पहले भी बताया आप पनीर को Fry कर के भी डाल सकते है इससे पनीर मुलायम हो जाता है और यह Gravy में अच्छी तरह Mix हो जाता है।
  • आप अपने Palak Paneer के सब्जी को Creamy बनाने के लिए Gravy में एक कप दूध भी add कर सकती है इससे आपकी Palak Paneer सब्जी और भी ज्यादा tasty और Creamy लगेगी।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को palak paneer recipe in hindi की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी। साथ ही आप यह भी जान गए होंगे की घर पर पनीर कैसे बनाए। और से बनाने में क्या-क्या सावधानियां करे।

यदि यह palak paneer recipe in hindi आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी रेसिपी के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

 

Zainab Sheikh Siddiqi
Zainab Sheikh Siddiqi
मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Lavi sharma on Garlic Bread Recipe