Friday, April 19, 2024
HomeHealthy BreakfastPancake Recipe - घर पर cake कैसे बनाये

Pancake Recipe – घर पर cake कैसे बनाये

Rate this post

Pancake एक बहुत ही आसान recipe है जिसे आप कभी भी अपने घर पर बना सकते है। यह स्वाद में मीठा होता है। मीठा बच्चो को कितना पसंद है यह तो आप सभी को पता ही है इसे आप आप ब्रेकफास्ट, lunch या snacks के तौर पर खा सकते है। यह कई तरीको से बनाया जाता है।

इसे बनाने के लिए अंडे का भी उपयोग किया जाता है लेकिन आप चाहे तो इसे बिना अंडे के भी बना कर खा सकते है। यह स्वाद में बेहद स्वादिष्ट होता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह हमारे हेल्थ के लिए भी बेहद लाभदायक होता है। pancake को आप honey व butter के साथ सर्व कर सकते है। इसे बनाने के लिए वनिला एसेंस का भी उपयोग किया जाता है जिससे यह और भी स्वादिष्ट लगने लगता है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Pancake बनाना सीखेंगे।

Pancake

Pancake देखने में बिल्कुल मालपुए के जैसा लगता है। इसे बनाने की विधि भी कुछ-कुछ सामान ही होती है लेकिन यह दोनों स्वाद में एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होते है। pancake दुनिया भर में प्रसिद्ध है इसे कई देशो के लोग बड़े चाव से खाते है। UK में भी इसे बेहद पसंद किया जाता है। इसे बनाने में काफी कम सामग्रियां भी लगती है। साधारण pancake तो आप सभी ने खाया ही होगा आज हम आपको अपने इस article में Oreo Pancake बनाना भी बतायेंगे जो खाने में साधारण pancake से कहीं ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।

यह भी पढ़ें-Top 5 Instant Recipe

तो चलिए सीखते है इसे बनाने की विधि

Pancake बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

Pancake बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 
Credit-Freepik.com
S.N          Ingredients          Quantity
 1.            मैदा         1 कप
 2.            केला       1 (पका हुआ)
 3.          वनिला एसेंस          5-6 बूँद
 4.           चीनी      1 बड़ा चम्मच (पीसी हुई)
 5.           नमक          एक चुटकी
 6.         बेकिंग पाउडर         1 टेबल स्पून
 7.          मक्खन         1 कप
 8.           दूध         1 कप
 9.          शहद         1 कप

 

बेटर तैयार करने की विधि 

बेटर तैयार करने की विधि 
Credit-Freepik.com
  • Pancake का बेटर तैयार करने के लिए हम सबसे पहले एक बड़े Bowl में मैदा ले लेंगे
  • इसके बाद हम इसमें पीसी हुई चीनी डाल देंगे।
  • इसी में हम एक चुटकी नमक भी डाल देंगे।
  • अब हम इसमें बेकिंग सोडा भी डाल देंगे
  • इसके बाद हम केले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।
  • हम केले को या तो किसी चम्मच की सहायता से पीस लेंगे या फिर इसे Grinder में Grind कर लेंगे
  • आप चाहे तो इसे दूध के साथ Grind कर सकते है इससे banana पेस्ट smooth तैयार होगा
  • अब हम इसमें वनिला एसेंस भी डाल देंगे।
  • यदि आपने दूध को Banana के साथ Grind नहीं किया है तो दूध डाल देंगे
  • अब अंत में हम इसमें butter डाल कर सभी को अच्छे से फेट लेंगे।
  • हमे इसे ऐसे फेटना है की इनमें कोई गांठ ना रह जाये लेकिन हम इसे बहुत ज्यादा नहीं फेटेंगे।
  • अब हम बेटर को 15 से 20 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे।
  • 15 मिनट पूरे होने के बाद हम इसे एक बार फिर चला कर मिक्स कर लेंगे।

अब हमारा बेटर तैयार है।

Pancake बनाने की विधि 

  • Pancake बनाने के लिए इसका बेटर तैयार है।
  • अब हम गैस पर एक पैन को गर्म होने के लिए रख देंगे।
  • पैन गर्म होने के बाद हम butter डाल देंगे।
  • जब Butter पिघल कर हल्का गर्म हो जाए तो हम एक बड़े गोल चम्मच की सहायता से बेटर को पैन में डाल देंगे।
  • अब हम इसे एक तरफ से पकने के लिए छोड़ देंगे।
  • इसे पकाते समय हम गैस की आंच को Slow या मीडियम रख्नेगे
  • जब यह एक तरफ से हल्के भूरे रंग का हो जाए तो इसे किसी flat चम्मच की सहायता से पलट देंगे।
  • अब हम इसे दूसरी तरफ अच्छे से पकने देंगे।
  • जब यह दोनों तरफ से पक जाये तो हम इसे एक बर्तन में निकाल लेंगे।
  • इसी तरह से हम एक-एक करके सारे Pancake तैयार कर लेंगे।
  • जब सभी Pancake तैयार हो जाए तो हम इसकी गार्निशिंग करेंगे।
  • Pancake की गार्निशिंग करने के लिए हम honey को pancake के ऊपर व इसके चारो तरफ डाल देगे।

अब हमारा Pancake तैयार है। इसे आप मज़े से ब्रेकफास्ट व lunch में खा सकते है। अब हम आपको बतायेंगे Oreo Pancake recipe

Oreo Pancake recipe

Oreo Pancake recipe
Credit-Freepik.com

हमने आपको ऊपर साधारण Pancake Recipe बताई है अब हम आपको Oreo Pancake recipe बताएंगे यह बनाने में साधारण Pancake से ज्यादा आसान होती है साथ ही ये खाने में उससे कई गुना स्वादिष्ट भी होती है। इसे बनाने में कम Ingredients भी लगते है साथ ही ये Creamy भी होती है जिस वजह से बच्चे इसे खाना बहुत पसंद करते है।

तो चलिए सीखते है Oreo Pancake बनाने की विधि

Oreo Pancake बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

S.N          Ingredients          Quantity
 1.          Oreo Biscuit          2 बड़े पैकेट
 2.           बेकिंग पाउडर         आधा1 टेबल स्पून
 3.            दूध          डेढ़ कप
 4.           मक्खन          1 कप
 5.            अंडा            1

बेटर तैयार करने की विधि 

  • यह pancake बनाने के लिए हम सबसे पहले white cream वाली Oreo Biscuit ले लेंगे
  • अब हम सभी Biscuit के क्रीम को अलग बर्तन में निकाल लेंगे।
  • इसके बाद हम biscuit को पीस कर इसका पाउडर बना लेंगे।
  • अब हम इस पाउडर में धीरे-धीरे दूध डाल कर इसे फेट लेंगे।
  • इसी में हम बेकिंग पाउडर व अंडा भी डाल देंगे
  • अब हम सभी को अच्छी तरह फेट कर इसका बेटर तैयार कर लेंगे।
  • बेटर को हम 10 से 15 मिनट तक ढक कर रख देंगे।

जब तक हमारा बेटर तैयार हो रहा है तब तक हम इसका cream तैयार कर लेंगे।

Oreo Pancake बनाने की विधि 

Oreo Pancake बनाने के लिए हम सबसे पहले इसकी क्रीम तैयार करेंगे

  • Cream तैयार करने के लिए हम सबसे पहले biscuit के क्रीम में 2 चम्मच दूध डाल देंगे।
  • अब हम क्रीम को फेट लेंगे
  • इसके बाद हम इसमें और दूध डालेंगे और इसे तब तक फेटते रहेंगे जब तक यह whip cream की तरह न बन जाये
  • अब हमारी क्रीम तैयार है। अब तक हमारा बेटर भी तैयार हो गया होगा इसके बाद हम आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
  • बेटर को हम एक बार और फेट लेंगे।
  • अब हम एक पैन को गैस पर गर्म होने के लिए रख देंगे।
  • पैन गर्म होने के बाद हम इसमें butter डाल कर पूरे पैन में फैला देंगे
  • butter का हमे सिर्फ इतना इस्तेमाल करना है की इसकी सिर्फ एक layer पैन पर लग जाये ताकि हमारा pancake इसमें चिपके ना
  • हम butter का बहुत ज्यादा इस्तेमाल नहीं करेंगे क्यूंकि हमे pancake को सिर्फ सेकना है इसे fry नहीं करना है
  • अब हम किसी गोल चम्मच की सहायता से बेटर को पैन पर डालेंगे
  • इसे धीमी आंच पर लगभग 1 मिनट तक पकने देंगे
  • जब यह एक पकना शुरू होगा तो इसमें छोटे-छोटे छेद बनने शुरू हो जायेंगे
  • जब यह हल्का भूरा हो जाये तो इसे दूसरी तरफ पलट देंगे।
  • दूसरी तरफ भी पक जाने के बाद हम इसे एक बर्तन में निकाल लेंगे
  • इसी तरह हम बाकी सभी pancake को भी बना लेंगे।
  • अब हम हमारे pancake में बीचो-बीच क्रीम लगा देंगे और इसे दूसरे pancake से ढक कर चारो तरफ से हल्के हाथ से दबाकर cover कर लेंगे ताकि Cream बाहर न निकले।
  • आप चाहे तो इसकी chocolate से गार्निशिंग भी कर सकते है।

अब हमारा Oreo Pancake तैयार है। इसे आप किसी भी समय खाकर आनंद ले सकते है।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Pancake बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी।

यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

इसे भी पढ़ें-Chicken Momos Recipe In Hindi

Zainab Sheikh Siddiqi
Zainab Sheikh Siddiqi
मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Lavi sharma on Garlic Bread Recipe