Home STREET FOOD Pani puri Recipe In Hindi

Pani puri Recipe In Hindi

Credit-Freepik.com
4.7/5 - (3 votes)

Pani puri || Pani puri Recipe || Pani puri Recipe in hindi || pani poori

Pani puri भारत की सबसे ज्यादा पसंदीदा dish है। इसे आजकल की generation बहुत ज्यादा पसंद करती है। Pani Puri का सारा स्वाद इसके पानी में होता है पानी जितना ज्यादा चटपटा व स्वादिष्ट होगा हमारी पानी पूरी उतनी ज्यादा tasty लगेगी। पानी पूरी हमारे देश के लगभग सभी राज्यों में मिलती है और हर जगह इसे उतना ही ज्यादा पसंद किया जाता है।

इसे देखते ही मुंह में पानी आने लगता है। लड़कियां इसे खाना बहुत पसंद करती है। पुदीने की पत्तियों से पानी पूरी का tasty व चटपटा पानी तैयार किया जाता है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज की इस पोस्ट में हम सीखेंगे Pani puri बनाने की Recipe साथ ही मै आपको इसका मटर व पानी तैयार करने की भी विधि बताउंगी।

Pani puri Recipe in hindi

Pani puri से हमारे हिन्दू धर्म का इतिहस जुड़ा हुआ है। Pani Puri सबसे पहले महाभारत काल में द्रौपदी ने बनाई थी और यह आज का सबसे प्रसिद्ध व्यंजन है। इसका नाम pani puri  1955 । Pani Puri सिर्फ पुदीने के पानी के साथ ही नहीं बल्कि दही के साथ भी खाया जाता है। दही वाले बताशे खाने में और भी ज्यादा स्वादिष्ट होते है लेकिन ज्यादातर लोगो को पानी वाले बताशे ज्यादा पसंद आते है।

इसे भी पढ़ें- Pav Bhaji Recipe In Hindi

प्रसिद्ध– पानी पूरी केवल हमारे भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशो में भी प्रसिद्ध है बांग्लादेश में भी इसे बेहद पसंद किया जाता है। इसे अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नाम से जाना जाता है। कहीं पर इसे गोलगप्पे बोलते है तो कहीं पर गुपचुप, मध्यप्रदेश में तो इसे फुल्की के नाम से जाना जाता है। जगहों के अनुसार Pani puri को अलग-अलग तरह से बनाया जाता है। कहीं पर पानी पूरी को उबले हुए मटर के साथ खाया जाता है, तो कहीं पर इसे आलू प्याज़ के साथ खाया जाता है। अब तो Pani Puri को अलग-अलग Flavour देने के लिए इसके पानी को कई flavour में तैयार किया जाता है।

बाहर के बताशे खाने में भले ही ज्यादा tasty हो लेकिन ये स्वस्थ के लिए बहुत हानिकारक होते है। कभी-कभी तो बताशे वाले बासी मटर का उपयोग करते है जिसकी वजह से हैजा व पेट खराब जैसी भी बीमारी हो जाती है इसलिए आज हम आपको घर पर ही Pani Puri बनाने की विधि बताएँगे जिससे आप अपना चटपटा Pani poori भी खा सके और बीमार भी ना पड़े।

Pani puri बनाने की आवश्यक सामग्री 

  S.N         Ingredient       Quantity
   1.           मैदा      1 कप
   2.          नमक      स्वादानुसार
   3.          सूजी (रवा)       आधा कप
   4.           पुदीना       1 कप (पत्तियां)
   5.           अदरक       1 इंच
   6.          हरी धनिया      आधा कप (पत्तियां)
   7.          हरी मिर्च         4-5
   8.            गुड़       1 टुकड़ा (Optional)
   9.          काला नमक        1 टेबल स्पून
  10.          जीरा पाउडर        1 टेबल स्पून
  11.          चाट मसाला        1 टेबल स्पून
  12.            इमली        आधा कप गुदा
  13.            मटर          200 ग्राम
  14.           हल्दी पाउडर         1 टेबल स्पून
  15.         लाल मिर्च पाउडर        1 टेबल स्पून

 

Pani puri का पानी तैयार करने की विधि 

Pani puri का पानी तैयार करने की विधि 
Credit-Freepik.com
  • पानी पूरी का पानी तैयार करने के लिए हम सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को डंडियों से अलग कर लेंगे।
  • उसके बाद धनिया के पत्तियों को काट लेंगे या फिर उनकी डंडियों को अलग कर दें।
  • अब हम अदरक को छील लेंगे और मिर्च की डंडियों को निकाल कर अलग कर लेंगे।
  • इसके बाद इसमें जीरा पाउडर व इसमें इमली का पेस्ट डाल देंगे।
  • इसमें हम थोड़ा-सा गुड भी डालेंगे जिससे ये और भी चटपटा लग सके।
  • अब सभी को Grinder की सहायता से पीस लेंगे।
  • पीसने से पहले इसमें थोड़ा-सा पानी डाल देंगे ताकि पेस्ट अच्छे से तैयार हो सके।
  • अब इस पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकाल लेंगे।
  • इसमें आप उतना पानी डालेंगे जितना आप पानी पूरी के लिए बनाना चाहते है।
  • पानी बहुत ज्यादा मत add करे इससे Pani puri के पानी का स्वाद फीका पड़ जाएगा।
  • अब पानी में चाट मसाला व नमक डाल कर पानी को अच्छे से चला लेंगे।
  • इसमें हम थोड़ा सा काला नमक भी डालेंगे ये पानी पूरी के पानी के स्वाद को बढ़ा देता है।
  • इसके बाद इसको हम एक चम्मच की सहायता से घोल लेंगे।

यह भी पढ़ें-Types of Gujrati Dhokla

अब आपका Pani poori का तीखा, चटपटा पानी तैयार है। इसके बाद हम Pani puri की पूरी तैयार करेंगे।

Puri तैयार करने की विधि 

Credit-Freepik.com
  • पानी पूरी की पूड़ी तैयार करने के लिए हम सबसे पहले सूजी और मैदा को एक साथ गूँथ कर तैयार कर लेंगे।
  • अब इसे किसी हल्के गीले कपड़े से ढक कर रख दें।
  • 5 से 10 मिनट के बाद आप मैदे की लोई बना कर इसे हल्के हाथो से गोल-गोल रोटी के आकर का बेल लें।
  • हमे पूरी बनाने के लिए रोटी को बहुत ज्यादा Thick नहीं रखना है।
  • अब हम इस रोटी को एक छोटे ढक्कन से गोल-गोल काट लेंगे।
  • इसके बाद एक गहरे व मोटे तल के बर्तन में तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो हम इसमें पूरी डाल कर fry कर लेंगे।
  • पूरी को हम धीमे हाथ से चलाते रहेंगे इससे पूरी अच्छी तरह फूल जाएगी।
  • जब पूरी दोनों तरफ भूरे या सुनहरे रंग की हो जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लेंगे।
  • अगर आप पूरी को फुलाने के लिए बेकिंग सोडा का उपयोग कर रहे है तो बेकिंग सोडा बहुत कम मात्रा में ले अगर आप ज्यादा बेकिंग सोडा का उपयोग करते है तो आपकी पूरी फूल तो जाएगी लेकिन crunchy नहीं बनेगी।

अब आपकी crunchy पूरी तैयार है। इसके बाद हम Pani Puri के लिए मटर को तैयार करेंगे।

Pani puri के लिए मटर तैयार करने की विधि 

Credit-Freepik.com
  • मटर तैयार करने के लिए आप सबसे पहले मटर को पानी में भिगो कर कम से कम 7 से 8 घंटो के लिए छोड़ देंगे।
  • जब मटर फूल जाये तो इसे पानी से अलग कर के कुकर में डाल देंगे।
  • इसके बाद हम इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल देंगे।
  • अब हम इसमें 1 से 2 कप पानी डाल कर कुकर का ढक्कन बंद कर देंगे।
  • 2 से 3 सीटी आने पर हम गैस बंद कर देंगे। और कुकर की गैस निकाल कर check कर लेंगे की मटर गल गया है या नहीं।
  • यदि मटर नहीं गला है तो इसमें हल्का सा पानी डाल कर कुछ देर और पकाएंगे।
  • आपको मटर में ज्यादा पानी add नहीं करना है क्यूंकि पानी पूरी का मटर गाढ़ा ही होता है।
  • मटर तैयार होने के बाद हम मटर में एक बड़ा चम्मच Pani poori के लिए तैयार किया हुआ पानी डालेंगे इससे हमारा मटर और भी ज्यादा चटपटा हो जाएगा।
  • प्याज़ के साथ खाने से Pani puri का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है इसलिए आप चाहे तो प्याज़ को बारीक काट कर सीधा मटर में मिला सकते है इससे आपको प्याज़ बार-बार Pani puri में डालने की आवश्यकता नहीं होगी।

अब हमारा मटर भी तैयार है। अब आप अपने Pani poori को मज़े से आनंद लेकर खा सकते है वो भी बिना बीमार पड़े। घर की पानी पूरी साफ़-सफाई का पूरी तरह ध्यान रखते हुए बनाई जाती है इसलिए इसे खाकर बीमार पड़ने का भी कोई डर नहीं रहता है।

सुझाव व सावधानियां 

  • अगर आप अपने Pani poori के पानी को ज्यादा तीखा रखना चाहते है तो आप और ज्यादा हरी मिर्च का इस्तेमाल कर सकते है।
  • पूरी बनाने के लिए कम से कम बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करे। मेरी माने तो ना ही करे।
  • पूरी के लिए तैयार किये गए मैदे को पूरी बनाते समय भी गीले कपड़े से ढके रहे क्यूंकि यदि मैदा सूखा तो पूरी अच्छी नहीं बनेगी।

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Pani puri Recipe in hindi पूरी तरह समझ आ गई होगी। साथ ही आप यह भी जान गए होंगे की इसको बनाते समय कौन-कौन सी सावधानियां करनी चाहिए।

यदि यह Pani puri Recipe in hindi आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी रेसिपी के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

इसे भी पढ़ें-

Bread Roll कैसे बनाये

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version