|| Pav Bhaji Recipe In Hindi || pav bhaji masala ||
Pav Bhaji मुंबई की बहुत प्रसिद्ध dish है। इसे पूरे भारत के लोग बड़े ही चाव से खाते है। यह स्वाद में बेहद लाजवाब होती है। मुंबई का Pav Bhaji सबसे स्वादिष्ट Pav Bhaji माना जाता है। महाराष्ट्र में यह Street food के तौर पर मिलता है। इसे बनाने में Pav व कई सारी सब्जियों का प्रयोग किया जाता है सब्जियों को मुंबई में भाजी कहा जाता है इसलिए इसका नाम Pav Bhaji रखा गया है।
हमारा भारत स्वाद का भंडार है यहाँ कई तरह के पकवान बनाए जाते है। यहाँ अनेको तरह के लोग रहते है जिनके राज्य अलग, भाषाए अलग और साथ ही पकवान भी अलग होते है। जिस तरह हर जगह की कोई न कोई special dish उसी तरह Pav Bhaji भी मुंबई की special Dish है। मै ये नहीं कहूँगी की इसे बनाना बहुत आसान है, हां इसे बनाने में थोड़ी मेहनत ज़रूर लगती है लेकिन अगर आप इसे मुम्बई स्टाइल में घर पर बना कर खायेंगे तो Definitely दोबारा ज़रूर Try करेंगे।
यह भी पढ़ें-Tandoori Missi Roti – बिना तंदूर के तंदूरी मिस्सी रोटी कैसे बनाएं
नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज की इस पोस्ट में हम सीखेंगे मुम्बई स्टाइल पाव भाजी (Pav Bhaji Recipe In Hindi)
Pav Bhaji
Pav Bhaji एक मराठी शब्द है। यह भारत के पश्चिमी भागो का लोकप्रिय नाश्ता है। हलाकि की यह सेहत के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं होता है लेकिन फिर भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं होती है। Pav Bhaji बनाने में सबसे अहम काम भाजी बनाना है। क्यूंकि हमारे Pav Bhaji को स्वादिष्ट Bhaji ही बनाता है। Bhaji जितनी ज्यादा स्वादिष्ट बनेगी हमारा pav bhaji खाने में उतना ही ज्यादा स्वादिष्ट लगेगा। Pav Bhaji को लोग नाश्ते के रूप में खाते है।
तो चलिए सीखते है बिल्कुल मुंबई जैसी Pav Bhaji बनाने की रेसिपी
Pav Bhaji बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

S.N | Ingredient | Quantity |
1. | आलू | 2 – 3 |
2. | शिमला मिर्च | 2 – 3 (बारीक कटे हुए) |
3. | मटर | 1 कप |
4. | गाज़र | 1 कप बारीक कटा हुआ |
5. | फूलगोभी | 1 छोटे-छोटे टुकड़ों में कटी हुई |
6. | लहसुन | 5 से 7 कटी हुई |
7. | अदरक | 1 इंच पिसा हुआ |
8. | जीरा | 1 टेबल स्पून |
9. | pav bhaji masala | 1 चम्मच |
10. | मक्खन | 100 ग्राम |
11. | तेल | 1 बड़ा चम्मच |
12. | फ़ूड कलर | 1 टेबल स्पून |
13. | हल्दी पाउडर | 1 टेबल स्पून |
14. | धनिया पाउडर | 1 टेबल स्पून |
15. | लाल मिर्च | 1 टेबल स्पून |
16. | गरम मसाला | 1 टेबल स्पून |
17. | हरी धनिया | 1 कप बारीक कटी हुई |
18. | टमाटर | 2 बड़े साइज़ का |
19. | हरी मिर्च | 2 – 3 बारीक कटी हुई |
20. | प्याज | 1 बड़े साइज़ का बारीक कटा हुआ |
21. | नींबू | 1 |
22. | डबल रोटी (पाव) | आवश्यकतानुसार |
Bhaji तैयार करने की विधि
- भाजी बनाने के लिए हम सबसे पहले सभी सब्जियों को धोकर छोटे-छोटे टुकडो में काट देंगे।
- अब हम एक कुकर में तेल गर्म होने के लिए रख देंगे
- तेल गर्म हो जाने पर हम इसमें जीरा डाल देंगे।
- जीरा भुन जाने पर हम इसमें कटे हुए टमाटर, आलू, गाज़र, मटर व सभी ऐसी सब्जियां डाल देंगे जो गलने में ज्यादा समय लेते है।
- इन सब्जियों को डालने के बाद हम इसमें ऊपर से pav bhaji masala और नमक डाल देंगे।
- अब सभी को कलछुल की सहायता से चला कर mix कर देंगे।
- लगभग 5 मिनट तक सब्जी पकने के बाद इसमें थोडा पानी डाल देंगे
- अब कुकर का ढक्कन बंद कर 2 सीटी आने के लिए छोड़ देंगे।
- दो सीटी आने पर कुकर की गैस निकाल कर हम check कर लेंगे की हमारी सब्जी गल गयी है या नहीं।
- यदि आपकी सब्जी गल गयी है तो आप इसे गैस पर से उतार कर ठंडा होने के लिए रख दे यदि नहीं तो इसे दो से तीन minute तक और पकने दे।
Bhaji बनाने के लिए Gravy तैयार कर लें
- Pav Bhaji का gravy तैयार करने के लिए हम सबसे पहले एक कढाई लेंगे।
- अब कढाई में थोडा सा तेल और मक्खन डाल कर गर्म होने देंगे।
- तेल व मक्खन गर्म होने के बाद हम इसमें बारीक कटा हुआ प्याज़ और शिमला मिर्च डाल देंगे।
- जब यह दोनों थोड़ा-थोड़ा पकने लगे और प्याज़ सुनहरे रंग का होने लगे तो हम इसमें कुकर में पकाई हुई सब्जी भी डाल देंगे।
- सभी को आपस में mix करने के बाद हम इसमें pav bhaji masala , हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला व नमक डाल देंगे।
- इसके बाद हम इसमें लहसुन व अदरक का पेस्ट भी डाल देंगे।
- अब एक बार फिर सबको अच्छी तरह mix कर लेंगे।
- Mix करने के बाद इसमें कटी हुई हरी मिर्च और धनिया की पत्ती और नींबू का रस डाल कर mix कर लेंगे।
- अब Last में हम इसमें पानी डाल कर कुछ देर के लिए पकने के लिए छोड़ देंगे।
- पकने के दौरान इसे हम बार-बार चलाते रहेंगे ताकि हमारी Pav Bhaji कढाई में लगे व जले ना
- अब हम अपनी भाजी को Masher की सहायता से mash कर लेंगे। क्यूंकि हमने सब्जी को पहले ही कुकर में गला दिया है इसलिए इसे आप चम्मच की सहायता से भी mash कर सकते है।
- लगभग 10 से 15 मिनट बाद हम इसको गैस पर से उतार देंगे।
- यदि आपकी भाजी गाढ़ी है तो इसमें पानी add कर लें। क्यूंकि हमे भाजी न ज्यादा गाढ़ी बनानी है और न ही पतली।
अब आपकी भाजी तैयार है। इसे कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दे। जब तक यह ठंडा हो रहा है तब तक हम हमारा Pav तैयार कर लेंगे।
Pav Bhaji का Pav तैयार कर लें

- Pav तैयार करने के लिए हम एक Fresh pav लेंगे।
- अब इसको बीच से बिल्कुल बराबर हिस्से में काट लेंगे।
- इसके बाद तवे को गैस पर गर्म होने के लिए रख दे
- जब तवा गर्म हो जाए तो इसमें मक्खन डाल कर गर्म कर ले।
- मक्खन में ही बारीक कटी हुई धनिया की पत्ती डाल देंगे।
- जब मक्खन हल्का गर्म हो जाए तो इसमें pav डाल कर दोनों तरफ से सेक ले।
इसे भी पढ़ें-Dosa Recipe
अब आपका Pav भाजी दोनों तैयार है इसे आप मज़े से प्याज़ व नींबू के साथ खा सकते है।
सुझाव व सावधानियां
- हमने भाजी बनाने के लिए गाज़र, फूलगोभी, टमाटर, शिमला मिर्च व मटर का उपयोग किया है। आप इन सब्जियों के अलावा मन पसंद की सब्जी का भी उपयोग कर सकते है।
- भाजी को बहुत पतला न रखे इससे Pav Bhaji का स्वाद खराब लगता है।
- Pav को मीडियम आंच पर सेके इससे pav जलेगा नहीं।
- Pav Bhaji बनाने में आप साधारण मसालों के बजाय pav bhaji masala का उपयोग ज्यादा करे इससे आपकी भाजी ज्यादा स्वादिष्ट बनेगी।
- Pav Bhaji बनाने में ज्यादा से ज्यादा मक्खन का उपयोग करे।
- Bhaji को अधिक गाढ़ा भी न रखे वरना यह pav के साथ खाने में स्वादिष्ट नहीं लगेगा।
- हम हल्का सा तेल डाल कर ही Butter गर्म करेंगे इससे butter जलेगा नहीं
- हमने जीरा को शुरुवात में ही भूनने के लिए डाल दिया था आप चाहे तो इसका पाउडर बना कर बाकि मसालों के साथ भी डाल सकते है।
- आलू को अच्छी तरह भूनेंगे आलू डालने के बाद तुरंत पानी नहीं डालेंगे। यदि आप तुरंत पानी डाल देते है तो हमारी Pav Bhaji कम स्वादिष्ट बनेगी।
- आप pav को सेकते समय Direct pav में भी बटर लगा कर सेक सकते है इससे आपके pav में ज्यादा से ज्यादा बटर रहेगा और pav भी खाने में ज्यादा buttery और स्वादिष्ट लगेगा।
Conclusion
दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Pav Bhaji Recipe In Hindi की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी। साथ ही आप यह भी जान गए होंगे की Pav Bhaji बनाते समय क्या सावधानी करनी चाहिए।
यदि यह Pav Bhaji Recipe In Hindi आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,
यदि आप और भी किसी रेसिपी के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।
धन्यवाद!

मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी