Home Sweets Petha – घर पर पेठा कैसे बनाये

Petha – घर पर पेठा कैसे बनाये

credit- freepik.com
4.9/5 - (14 votes)

Petha || Agra Petha || Safed Petha || Agra ka Petha

Agra ka Petha का नाम तो सभी ने सुना ही होगा यह Safed Petha आगरा की बहुत ही ज्यादा famous मिठाई है जो की खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगती है हम बाज़ार में तरह तरह के पेठा देखते हैं आजकल तो बहुत तरह के पेठा market में आने लगे हैं जैसे chocolate petha, pan petha, Safed Petha ऐसे बहुत से पेठा बाज़ार में उपलब्ध हैं

अधिकतर हम market से लाये हुए पेठा खाते हैं क्योकि हमे लगता है इसको बनाना बहुत ही मुस्किल होगा लकिन क्या आप सभी पता है इसको बनान बिलकुल भी मुस्किल नही है यह आप सभी अपने घर में बहुत ही आसानी के साथ बना सकते हैं जो खाने में market वाले पेठा से भी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है  आज हम आपको ऐसी विधि बताने जा रहे हैं जिससे घर पर आप आसानी से पेठा बना सकते हैं। हालांकि इसे बनाने में थोड़ा समय लग सकता है, परंतु एक बार यह स्वादिष्ट पेठा बनाने के बाद आप बार-बार इसे बनाना चाहेंगे।

नमस्कार दोस्तों मैं Ankita इस lazizrecipe.com वेबसाइट पे आप सभी का एक बार फिर से स्वागत करती हूँ आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में घर पर Safed Petha बनाने का सबसे आसान तरीका बताएँगे। जिसे खा के आप सभी को मज़ा आ जायेगा तो अगर आप सभी घर में यह पेठा बनाना चाहती है और आपको यह नही पता कि इसे कैसे बनाया जाता है तो आज हम अपने इस आर्टिकल आपको इसकी पूरी रेसिपी बताने वाले है जिसे पढ़ कर आपको यह रेसिपी बहुत अच्छे से समझ आ जाएँगी तो आप सभी इसे घर में आसानी से बना भी पाएंगे

पेठा (Petha)

Petha बनाने की विधि
credit- freepik.com

पेठे की मिठाई में घी या फिर तेल की कोई ज़रूरत नहीं होती हैं इसका आकार कद्दू के बराबर बडा़ लौकी के कलर का होता है पेठे को कई तरह से बनाया जाता है। जैसे कि सूखा पेठा, रस में डूबा हुआ अंगूरी पेठा और नारियल डला हुआ नारियल पेठा लेकिन ज़्यादातर सूखा पेठा ही खाने में पसंद किया जाता है। वैसे इन सबके अलावा भी पेठे को कई सारी शेपस और रंग के साथ एसेंस डाल कर बनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें- Pav Bhaji Recipe In Hindi

पेठे की मिठाई का स्वाद मीठा और लाजवाब होता है। इसे बनाना बहुत ही आसान है आप जब चाहे इसे आसानी से बनाकर सबको खिला सकते है। पेठा बनते समय इसकी खुशबु सभी को पसंद आती है।
Petha का नाम सुनते ही आगरा याद आ जाता है। यह मिठाई सबसे ज्यादा आगरा में प्रसिद्ध है लेकिन अब यह सभी जगह आसानी से मिल जाती है और सभी शौक से इसे खाते है।
पेठे की मिठाई की सबसे खास विशेषता यह है की एक तो यह बहुत ही कम समय में तैयार हो जाती है दूसरा आप जब चाहे इसे बनाकर रख सकते है और जरुरत के समय सभी को खिला सकते है।

Petha बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

S.N Ingredients Quantity
1. पेठा फल 1 kg
2. चीनी 1kg
3. चुना वाला पानी 2 table spoon
4. केवड़ा 3-4 table spoon

Petha बनाने की विधि

credit- freepik.com
  • सबसे पहले आप सभी पेठे के फल लेकर उसको अच्छे से धुल लेंगे
  • उसके बाद पेठे के फल को 1/2 इंच से लेकर 1 इंच तक के चौकोर टुकड़ों में काट लें
  • अब जो  पेठे के कटे हुएं टुकड़ों को काटे वाले चम्मच (फोर्क) से थोड़ा-थोड़ा गोद लें।
  • एक भगोने में इतना पानी लें जिसमें पेठे के टुकड़े अच्छे से डूब सके
  • पानी में 1 चम्मच फिटकिरी डाल कर घोल लें
  • फिटकिरी के पानी में पेठे के टुकड़े डाल कर डुबा दें और 2 घंटे के लिएं ढककर रख दें।
  • अब पेठे के टुकड़े फिटकिरी के पानी से निकाल कर एक बार साफ पानी से और धो लें।
  • एक भगोने में इतना पानी लेकर गर्म करने के लिए रख दें कि पेठे के टुकड़े अच्छी तरह से पानी में ड्ब जाएं
  • और पानी में उबाल आने पर पेठे के टुकड़े पानी में डाल दे और ढक्कन ढककर 5 से 6 मिनट तक उबलने दें
  • पेठे का हल्का कलर बदलने पर गैस को बन्द कर दें।
  • पेठे के टुकड़े छलनी में निकाल लें और अतिरिक्त पानी निकलने दें।
  • पेठे के टुकड़े उबालते समय इन्हें ज्यादा नरम ना होने दें

पेठे के लिए चाशनी कैसे बनाये

  • अब इसके बाद आपको इन सभी पीठों को चाशनी में पकाना होगा
  • पीठों को चाशनी में पकाने के लिए आप सभी को एक बड़ा बर्तन गैस पर रख दीजिये
  • उस बर्तन में चीनी और थोडा सा पानी मिलाकर आधे घंटे के लिए ढककर छोड़ दें।
  • इसके बाद आप सभी इसमें अपने पेठे को डाल दीजिये
  • पीठों में आपको अलग से पानी डालने की आवश्यकता नही होती है
  • पेठे को पकाने के लिए भगोने को गैस पर रखे और धीमी आग पर चीनी को पिघलने दें।
  • जब आपकी चीनी पूरी तरह से पिधल जाये तो आप सभी आपनी गैस में medium आंच पर कर दे तो पेठे को medium आंच में पकाए
  • अगर आपको सुखा पेठा बनान है तो आप सभी जो चाशनी बना रहे उसे गाढ़ी होने दें
  • वह एकदम जमने वाली कनसिसटैन्सी की होने तक पेठे को पकाते रखे बीच-बीच में चम्मच से चलाते रहें
  • लकिन इस बात हा पूरा ध्यान रखे की कहीं आपकी चाशनी और पेठा जल तो नही रहा
  • अब अपनी चाशनी को देखिये अगर वह एकदम जमने वाली condition में हो गयी हो तो आप सभी अपनी गैस में बंद कर दें
  • चाशनी के ठंडा होने तक थोडा इंतज़ार करिए

पेठों को स्टोर कैसे करें

  • इस के बाद आप सभी इसको freeze में कुछ घंटे के लिए रख कर छोड़ दें
  • पेठे को 6 से 7 घंटे या फिर रात भर इसी बर्तन में चाशनी में रहने दें
  • ताकि पेठे में अन्दर तक चाशनी अच्छी तरह से चली जाएं।
  • अब चाशनी के बर्तन से निकाल कर पेठा किसी जाली पर रख दें
  • अगर आप चाहें तो इस पर केवड़ा जल भी छिड़क सकते है।
  • अगर आपको रसदार पेठा के बजाएं एकदम सूखा पेठा पसंद है।
  • तो फिर जाली पर रखे पेठे को पंखे की हवा में खुला 3 से 4 घंटे या और भी ज्यादा देर तक खुला ही सूखने दें।

सुझाव

  • पीठे को पकाते समय उसे अच्छे से पकाए यह सुनिश्चित कर लें वह अच्छे से पक गया हो तब गैस से उतारे
  • पेठे के टुरे से पूरा हरा वाला भाग को निकाल दे
  • चुने के पानी में पेठे को डालने से वो सफ़ेद और कुरकुरी बनती है
  • उबालने के बाद पेठे को ठंडा पानी में डालने से वो वही पे उबलना रुक जाती है
  • पाते में चीनी के साथ पानी का का इस्तेमाल बिलकुल नहीं करे
  • एसेंस को पेठे पे ना डाले
  • जब पाते में जूस काम हो जाए तो गैस को धीमा कर दे

Conclusion 

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Agra ka Petha बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी। साथ ही आप यह भी जान गए होंगे की Agra ka Petha बनाते समय क्या सवाधानी करनी है

यदि यह रेसिपी आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी रेसिपी के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए  हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

यह भी पढ़ें –

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version