Home Snacks Potato Curls कैसे बनाए

Potato Curls कैसे बनाए

Credit-Freepik.com
Rate this post

Potato Curls आलू से बनने वाली एक ऐसी Recipe है जो झटपट बन कर तैयार हो जाती है। इसे आप Breakfast या Snacks के तौर पर खा सकते है। यही नहीं इसे आप किसी त्यौहार या function में भी बना सकते है। इसे बनाने के लिए किसी भी Extra Ingredients की आवश्यकता नहीं पड़ती है यह आपके घर में मौजूद सामग्री से ही आसानी से बन जाता है। यह काफी Crispy और Crunchy होता है। इसे आप Tomato Ketchup के साथ भी खा सकते है।

आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका उपयोग घर के खाने से लेकर fast Food, snacks, Breakfast हर चीज़ में  किया जाता है यहाँ तक की बाज़ार में मिलने Chips, Finger Fries, chilli potato भी आलू से ही बनाए जाते है। साथ ही आलू हमारे Health के लिए भी बेहद लाभदायक होता है। आलू में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन्स व विटामिन्स पाए जाते है। यह हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है साथ ही ये हमारी हड्डियों को भी मज़बूत बनाता है। इसमें कैल्शियम व आयरन पाए जाते है। यह ह्रदय रोग में लाभदायक होता है मधुमेह के रोगियों के लिए भी ये फायदेमंद होता है। इसमें Antioxidant गुण पाए जाते है साथ ही ये अनिंद्रा की समस्या को भी दूर करता है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Potato Curls बनाना सीखेंगे।

Potato Curls

Potato Curls एक भारतीय व्यंजन है। यह Instant Recipe है। आजकल की भागदौड़ भरी Life में हमे सुबह इतना समय नहीं मिल पाता की हम कोई Heavy recipe बना सके इसलिए हम कुछ ऐसा बनाते है जो बस झटपट बन कर तैयार हो जाये। सुबह का नाश्ता हमारे लिए बेहद ज़रूरी होता है क्यूंकि हम इसे पूरे 7 से 8 घंटे बाद खाते है। इससे हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है। हमारी आज की रेसिपी potato curls तुरंत बनकर तैयार होने वाली रेसिपी है।

इसे बनाने के लिए आपको बस Stuffing तैयार करना है और इसका Dough बनाना है। Potato Curls खाने में तो स्वादिष्ट होते ही है साथ ही यह देखने में भी बेहद आकर्षक लगता है। इसकी stuffing आप जितनी tasty बनाएंगी potato curls उतना ही ज्यादा स्वादिष्ट लगेगा। इसे Potato curls इसलिए कहा जाता है क्यूंकि हम इसे बनाते समय आटे को आलू के चारो तरफ इस तरह से लपेटते है की यह देखने में बिल्कुल curls जैसा लगता है इसलिए हम इसको potato curls कहते है।

यह भी पढ़ें-Cake Recipe- बिना ओवन के केक कैसे बनाए|

तो चलिए बनाते है हमारी आज की रेसिपी potato curls। इसे बनाने के लिए हम सबसे पहले इसकी stuffing तैयार करेंगे

Stuffing तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री 

 S.N               Ingredients           Quantity
   1.          आलू (Potato)          4-5 बड़े (उबले हुए)
   2.   लाल मिर्च पाउडर (Red chili powder)            1 टेबल स्पून
  3.          नमक (Salt)           स्वादानुसार
  4.          हरी मिर्च (Green chili)        3-4 बारीक कटी हुई
  5.   जीरा पाउडर (Cumin Powder)         1 टेबल स्पून
  6.    हरी धनिया (coriander leaves)        आधा कप बारीक कटी हुई
 7.     कॉर्न फ्लोर (Corn Flour)          आधा कप
 8.  काली मिर्च पाउडर (Black paper     powder)          1 टेबल स्पून

Stuffing तैयार करने की विधि

Stuffing तैयार करने की विधि
Credit-Freepik.com
  • stuffing तैयार करने के लिए हम सबसे पहले आलू को अच्छी तरह धो लेंगे
  • अब हम एक बर्तन पर गैस में पानी गर्म होने के लिए डाल देंगे
  • इसी में हम आलू उबलने के लिए डाल देंगे
  • जब आलू अच्छी तरह गल जाये तो हम इसे पानी से निकाल कर कुछ देर तक ठंडा होने के लिए रख देंगे
  • आप इसे ठन्डे पानी से धोकर भी ठंडा कर सकते है।
  • जब यह ठंडा हो जाये तो हम इसे छील कर पीस लेंगे
  • आलू को पीसते समय इस बात का ध्यान रहे की इसमें कोई गांठ न रह जाये
  • आप आलू को कद्दूकस भी कर सकते है इससे आलू में कोई गाँठ भी नही रहेगा।
  • इसके बाद हम इसमें लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डाल देंगे
  • इसी के साथ हम इसमें काली मिर्च पाउडर भी डाल देंगे
  • अब हम इसमें बारीक कटी हुई मिर्च डालेंगे
  • इसके बाद हम इसमें धनिया की पत्ती डाल देंगे
  • इसी के साथ इसमें नमक डाल देंगे
  • अब हम इसमें आधा कप Cornflour डाल देंगे
  • अब हम सबको आपस में अच्छे से मिक्स कर लेंगे

हमारी stuffing तैयार है अब हम Dough तैयार करेंगे

Dough तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री 

  S.N               Ingredients                Quantity
   1.  आटा या मैदा (Flour or White Flour)                  2 कप
   2.          तेल (oil)                 1 चम्मच
   3.          नमक (Salt)               स्वादानुसार

 

Dough तैयार करने की विधि 

Credit-Freepik.com

Dough आप साधारण रोटियों के लिए तैयार किये जाने वाले Dough की तरह भी तैयार कर सकते है या फिर आप हमारे द्वारा नीचे बताई गयी विधि की तरह भी Dough तैयार कर सकते है।

  • इसके लिए हम सबसे पहले आटा या मैदा को एक बड़े बर्तन में छान लेंगे
  • अब हम इसमें तेल या घी डाल देंगे
  • घी या तेल डालने से हमारे द्वारा बनाये गए आटे का curl crispy तैयार होगा
  • अब हम इसमें एक चुटकी नमक डाल देंगे
  • आप चाहे तो इसमें कलौंजी या अजवाइन भी डाल सकते है
  • इसके बाद हम इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर गूँथ लेंगे
  • dough को हम बहुत ज्यादा मुलायम नहीं बनायेंगे।

अब हमारा Dough तैयार है अब हम हमारा Potato Curls बनायेंगे

Potato Curls बनाने की विधि 

Credit-Freepik.com
  • Potato curls बनाने के लिए हम सबसे पहले हमारे द्वारा तैयार की गयी stuffing को हाथो की सहायता से roll करके लम्बा आकार दे देंगे
  • इसे आकार देने से पहले हाथो में तेल लगा ले वरना यह हाथों में चिपकने लगेगा
  • इसी तरह सारे stuffing का roll बनाकर तैयार कर लेंगे
  • कई लोग इसे बनाते समय बीच में सीक भी लगाते है अगर आपके पास सीक हो तो लगा सकते है ये बिल्कुल Optional है।
  • अब हम हमारे द्वारा तैयार किये गए dough की एक लोई बना लेंगे।
  • इसके बाद हम चकली पर सूखा आटा डाल कर इसे रोटी की तरह बेल लेंगे
  • हम इसे न ही बहुत ज्यादा पतला बेलेंगे और न ही बहुत ज्यादा मोटा।
  • हम इसे बिल्कुल वैसा बेलेंगे जैसा हम नमकपारे बनाने के लिए आटा बेलते है
  • अब हम इस रोटी की चाकू की सहायता से पतली-पतली पट्टियाँ काट लेंगे
  • इसके बाद हम इन पट्टियों को roll के चारो तरफ घुमा-घुमा कर लपेट देंगे
  • अब हम पट्टियों के दोनों आखिरी छोर से दबा देंगे ताकि ये खुले न
  • इसी तरह हम सभी roll के चारो तरफ पट्टियाँ लगा लेंगे
  • अब हम एक कढाई में तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे
  • जब तेल गर्म हो जाये तो हम गैस की आंच medium कर देंगे
  • अब हम गर्म तेल में roll को तलने के लिए डाल देंगे
  • इसे हम बिना चलाए एक तरफ से पकने देंगे
  • लगभग 10 से 15 second तक एक तरफ से पकने के बाद हम इसे दूसरी तरफ पलट देंगे
  • जब यह एक तरफ हल्का सुनहरा हो जाये तो हम इसे दूसरी तरफ भी पलट कर पका लेंगे
  • जब यह दोनों तरफ अच्छी तरह से पक जाये तो हम इसे एक बर्तन में निकाल लेंगे
  • potato curls को जिस बर्तन में निकाले उसमें नैपकिन बिछा लें

अब हमारा Potato curls तैयार है।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप सभी को Potato curls बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी।

यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

यह भी पढ़ें-Types of Gujrati Dhokla

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version