Home नाश्ता Pyaz Paratha- प्याज पराठा कैसे बनाए

Pyaz Paratha- प्याज पराठा कैसे बनाए

credit: freepik.com
5/5 - (5 votes)

Pyaz Paratha का नाम तो आप लोगों ने सुना ही होगा ज्यादातर लोग इसे सुबह के समय नाश्ते मे खाना पसंद करते है आपको प्याज पराठा भी कई तरह के मिल जाते है क्योंकि इसे खाना हर किसी को पसंद होता है फिर वो चाहे बच्चे हो या फिर बूढ़े हर उम्र के लोगों को ये पसंद होता है तो आज हम इस Article मे आपको बताने जा रहे Pyaz Paratha कैसे बनाए बहुत ही आसान तरीके से तो आईए जानते है।

नमस्कार मैं Divya Vishwakarma इस lazizrecipe.com वेबसाइट पे आप सभी का एक बार फिर से स्वागत करती हूँ। आज हम आपको अपने इस Article में Pyaz Paratha कैसे बनाए और यह बनाते समय क्या–क्या सावधानियां रखे इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे।

Pyaz Paratha (प्याज पराठा)

प्याज का पराठा जितना बनाने मे आसान होता है उतना ही खाने मे टेस्टी होता है इस पराठे को खाना ज्यादातर हर लोगों को पसंद होता है क्योंकि यह आपके लिए Healthy नाश्ता होता है और आपको तो पता होगा की प्याज हर खाने मे अलग ही स्वाद बढ़ाता है।

ज्यादातर पराठे सभी के लोगों के वहाँ बनते होंगे तो आज हम बात करेंगे Pyaz Paratha कैसे बनाए आप लोग इस पराठे को सुबह और शाम बहुत ही आसानी से बनाकर खा सकते है अधिकतर लोगों को पराठा चाय के साथ ज्यादा पसंद होता है या फिर मेयोनीज (mayonnaise) बच्चों को बहुत पसंद होती है और आप पराठे को इसके साथ भी खा सकते है आप सुबह नाश्ते मे बना सकते है या फिर आप शाम की चाय के साथ भी आप बना साकते है। आप इन पराठों को बच्चों को टिफ़िन मे भी दे सकती है।

प्याज के पराठे लोगों को अधिकतर ठंडीयो मे गरम गरम पराठा खाना सबको पसंद होता है यह प्याज का पराठा बानना बहुत ही आसान होता है और सबके घरों मे प्याज का सेवन जरूर किया जाता होगा क्योंकि बिना प्याज के खाने का कोई स्वाद नहीं होता है प्याज के पराठे आपके लिए बहुत ही फायदेमंद भी होता है और इसे बच्चे भी बहुत आसानी से खा सकते है। प्याज से आपको कोई नुकसान भी नहीं होगा।

ये भी देखे – social cash club से घर बैठे पैसे कैसे कमाए 

Pyaz Paratha बनाने की सामग्री

S.NO Ingredients Quantity
1 गेहूँ का आटा 2-4 cup
2 नमक स्वादनुसार
3 तेल 2 टेबल स्पून

 

Stuffing बनाने की सामग्री

S.NO Ingredients Quantity
1 प्याज 2
2. हरी मिर्च 4-3
3. लाल मिर्च स्वाद अनुसार
4. जीरा पाउडर ½ टेबल स्पून
5. अजवाइन 1/2 टी स्पून
6. नमक स्वाद के अनुसार
7. हरा धनिया कटा हुआ आधा कप
8. अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 टी स्पून
9. कस्तूरी मेथी 1 टेबल स्पून
10. गरम मसाला ½ टेबल स्पून

 

Pyaz Paratha बनाने के विधि 

  • सबसे पहले पराठा बनाने के लिए उसके आटे को गूंध कर रखना होगा।
  • आटा गूंधने के लिए सबसे पहले आप 2 कप आटा लीजिए।
  • उसमे अपने स्वादानुसार नमक मिलाए और थोड़ा सा पानी मिलाए।
  • उसे अच्छे से मिस्क करे और गूँध लीजिए।
  • ध्यान रहे आपका आटा ज्यादा कडा ना हो।
  • आटा गूंधने के बाद आप ऊपर से थोड़ा तेल डाल दे।
  • तेल डालने के बाद आप उसे थोड़ा सा मैस करे।
  • और उसे 20 से 25 मिनट तक उसे ढक कर रखा दे।
  • तब तक आप अपनी Stuffing को तैयार करे तो आईए जानते है।

Stuffing बनाने की विधि

Pyaz Paratha मे Stuffing करने की विधि
credit: freepik.com
  • अब आप 2 बड़े प्याज लीजिए उसे अच्छे से छील लीजिए।
  • बारीकी से कट ले और उसमे थोड़ा स नमक मिला दे।
  • उसके बाद प्याज मे जो पानी होता है उसे आप अच्छे से निकाल दे।
  • और अब आप कटे हुए प्याज मे जो सारे मासलों को तैयार किया था उसे आप अच्छे से मिला दे।
  • अपके पराठे के लिए प्याज की Stuffing बनके तैयार हो जाएगी।
  • और अब आप अपने गूँधे हुए आटे को लीजिए।
  • उसके बाद मे आप अपने आटे की एक लोई बना लीजिए।
  • उस लोई को अच्छे से गोल करे और अपने चकले पर उसे थोड़ा सा बेल लीजिए।
  • उसे बाद मे आप अपने हाथ मे उस लोई को उठाकर उसमे आप प्याज की stuffing को जो तैयार किया था वो अच्छे से भरे दे।
  • और ध्यान रहे लोई के चारों ओर से उसको अच्छे से बंद करे दे ताकि वो खुले ना।
  • उसके बाद उसमे आप थोड़ा सा सूखा आटा ले और अपने हाथों के बीच मे रखकर उसे थोड़ा सा दाबा दे।
  • उसके बाद आप अपनी लोई को सूखे आटे मे dip करे और फिर आप अपने हल्के हाथों से बेल दे।

सेकने के विधि

  • अब आपको अपने पराठे को सेकना होगा।
  • अपने पराठे को सेकने के लिए आप नॉनस्टिक पैन या फिर तवे का भी इस्तमाल कर सकते है।
  • उसे गैस पर धीमी आंच पर चाढ़ा दे।
  • पराठा सेकने से पहले आप उस पैन या तवे पर चारों ओर से थोड़ा घी फैला दे।
  • अब आप उस पर पराठा डाल दे और गैस की फ्लेम को धीमा कर दें।
  • जब आपका पराठा एक तरफ से अच्छे से पक जाये।
  • तो आप उसे पलट दे और उसके दूसरे तरफ भी अच्छे से घी लगा दे।
  • इसी तरह से आप अपने पराठे को अच्छे से पका ले।
  • जब तक आपका पराठा अच्छे से गोल्डन ब्राउन ना हो जाये।
  • जब आपके पराठे अच्छे से गोल्डन ब्राउन हो जाये तो आप उसे एक प्लेट मे निकाल ले।
  • इसी तरह से आप अपने सारे पराठे की Stuffing कीजिए और अपने सारे पराठे को तैयार कर ले।

आपका प्याज का पराठा बनकर तैयार हो गया है अब आप इसे मेयोनीज (mayonnaise) के साथ सर्व कर सकते है जिससे यह और ज्यादा स्वादिष्ट लगेगा और इसे बच्चे और बूढ़े हर उम्र के लोगों को पसंद भी आएगा और मेयोनीज (mayonnaise) बानना बहुत आसान है तो आईए जानते है।

मेयोनीज (Mayonnaise) बनाने की सामग्री

S.NO Ingredients Quantity
1 ठंडा दूध ½  कप
2 विनेगर या नींबू ½ टेबल स्पून
3 नमक स्वादनुसार
4 काली मिर्च ½ टेबल स्पून
5 चीनी ½ टेबल स्पून
6 राई के दाने 1/3 टेबल स्पून
7 ठंडा ऑइल आवशतक अनुसार

 

मेयोनीज (Mayonnaise) बनाने के विधि 

credit: freepik.com
  • आप मेयोनीज बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन लीजिए।
  • फिर आप मिक्सर का भी उपयोग कर सकते है।
  • यहाँ पर आपको बर्तन मे कैसे बनाए ये बताते है।
  • तो आप एक बर्तन लीजिए उसमे सबसे पहले आप दूध को डाले।
  • दूध डालने के बाद मे आप उसमे थोड़ा सा ऑइल डाले और उसे एक ही तरफ से अच्छे से मिलए।
  • उसेके बाद मे आप उसे मे काली मिर्च डाले, स्वादानुसार नमक डाले और अच्छे से एक ही तरफ मिलाए।
  • उसके बाद मे पिसे हुई राई के दाने डाले फिर आप स्वादानुसार चीनी डाले।
  • ये सब डालने के बाद आप विनेगर डाले अगर आपके पास विनगेर यानि की सिरका नहीं है तो आप नींबू का भी इस्तमाल कर सकते है।
  • ये सबका डाल कर आप अच्छे से एक ई तरफ से मिलाए उसके बाद आप थोड़ा सा तेल और डाल के मिला लीजिए।
  • और जब आपकी मेयोनीज अच्छे से गाढ़ी हो जाये तब आपको मेयोनीज बनकर तैयार हो जाती है।

आप इस मेयोनीज को अपने फ्रिज मे 1 हफ्ते तक कवर करके रखा सकते है और इसे बच्चे बड़े ही चाव से खाते है फिर वो चाहे ब्रेड पर लगए या फिर किसी भी पराठे के साथ लगा कर खा सकते है खासकर के अगर आप प्याज के पराठे के साथ खाते है तो इसका स्वाद और भी बड़ जाता है।

Tips 

  • ध्यान दे जब आप अपने पराठों के लिए आटा गूँधती है तो वो ज्यादा कडा ना हो।
  • जब आप अपनी stuffing को तैयार करते है तो याद रहे अपने प्याज का सारा पानी निकाल दे।
  • जिससे जब आप आटे मे अपनी stuffing को भरे तो वो बाहर ना निकले।
  • ध्यान रहे अगर आप प्याज के पराठे बच्चों के लिए बना रही है तो ज्यादा तीखा ना करे।
  • अगर आप मेयोनीज (mayonnaise) को तैयार करते है तो आप दूध का उपयोग करते है।
  • तो वो ठंडा ही होना चाहिए क्योंकि अगर आपका दूध गरम होता है।
  • तो इससे आपकी मेयोनीज (mayonnaise) गाढ़ी नहीं हो पाएगी।

बनकर तैयार है आपका ये Pyaz Paratha इसे आप सुबह के नाश्ते मे खा सकते है आज हमने आपको अपने इस Article मे मेयोनीज (mayonnaise) कैसे बनाए इसकी पूरी जानकारी दी है और आप प्याज के पराठों का मज़ा mayonnaise के साथ ले सकते है।

दोस्तों उमीद हैं इस Article को पढने के बाद आप सभी को यह Pyaz Paratha कैसे बनाया जाता है इसकी विधि पूरी तरह से समझ में आ गई होगी। अगर यह रेसिपी आपको पसंद आई हैं तो कृपया अपने दोस्तों के साथ Share जरूर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट करके जारूर बताये, हमे उसका जवाब देने मे बेहद खुशी होगी।

यदि आपको कोई और रेसिपी के बारे जानकारी चाहिए की वह कैसे बनाया जाता है। तो हमें कमेंट करके बताए हम उसका जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें

Palak Paneer ka Paratha आसानी से कैसे बनाये

Aloo Paratha Recipe – आलू के स्वादिष्ठ पराठे कैसे बनाए |

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version