Rasmalai एक ऐसी dish है जो बच्चो से लेकर बूढ़े सभी को पसंद आती है। यह एक प्रकार की मिठाई है जो खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। वैसे तो रसमलाई आपको आसानी से किसी भी हलवाई के दुकान में मिल जाएगी लेकिन आप इसे अपने घर पर भी बना सकते है। इसे देख कर कई लोगो को ऐसा लगता है की इसे बनाना बहुत मुश्किल है लेकिन यह एक बहुत ही easy recipe है जिसे आप कभी भी अपने घर पर बना सकते है। साथ इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है।
इसे बनाने में कम से कम 1 घंटे का समय लगता है। रसमलाई भले ही देखने में रसगुल्ले जैसी लगती हो लेकिन दोनों की ही recipe बहुत अलग होती है। इसे बनाते समय आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। जैसे इसकी चाशनी कितनी गाढ़ी होनी चाहिए। इसका मलाई तैयार करते समय मलाई बहुत गाढा न रहे।
नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Rasmalai बनाना सीखेंगे।
Rasmalai
Rasmalai बंगाल की एक प्रसिद्ध Dish है। यह एक Indian Desert है जिसे दूध में केसर डाल कर बनाया जाता है। यह और भी आकर्षक लगे और खाने में ज्यादा स्वादिष्ट लग सके इसलिए इसमें पिस्ता व बादाम के पतले-पतले slice भी डाले जाते है। लोग इसे बाज़ार से त्यौहार या किसी खास मौके पर खरीद कर लाते है लेकिन जब आप खास मौको पर घर पर ही तरह-तरह के पकवान बनाते है तो Rasmalai को पीछे क्यों छोड़े।
इसे बनाना किसी साधारण dish को बनाने जितना आसान है। इसे बनाने में सबसे अहम भूमिका दूध की है क्यूंकि दूध से ही आपको छेना तैयार करना होता है और हम दूध की ही मलाई भी तैयार करते है।
तो चलिए सीखते है Rasmalai बनाने की विधि
Rasmalai बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

S.N | Ingredients | Quantity |
1. | दूध | 1 लीटर |
2. | विनेगर | 1 टेबल स्पून |
3. | चीनी | 250 ग्राम |
4. | केसर | 5-6 धागे |
5. | कॉर्नफ्लोर | आधा कप |
6. | पिस्ता | 10-12 (बारीक slice हुआ में कटा) |
7. | बादाम | 7-8 (बारीक slice हुआ में कटा) |
8. | छोटी इलायची | 4-5 |
मलाई तैयार करने की विधि
- रसमलाई का मलाई तैयार करने के लिए हम सबसे पहले पिस्ता और बादाम को पतले-पतले slice में काट लेंगे।
- अब हम इलायची का पाउडर बना कर पहले से ही रख लेंगे।
- इसके बाद हम दूध को गैस पर गर्म होने के लिए रख देंगे।
- जब दूध में उबाल आने लगे तो हम इसे किनारों पर से चलाते रहेंगे।
- दूध धीरे-धीरे गाढ़ी होती जाएगी इसे हमे किनारों पर से चलाते रहना है ताकि किनारों पर मलाई जमे न
- जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो हम इसमें चीनी डाल देंगे और इसे किसी चम्मच की सहायता से चला कर अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
- चीनी मिक्स हो जाने के बाद हम इसमें केसर डाल देंगे
- अब हम इसमें इलायची पाउडर और पिस्ता व बादाम डाल देंगे।
- इसके बाद हम दूध को कुछ देर पकने देंगे।
- हमे मलाई बहुत गाढ़ी नहीं बनानी है।
- 5 मिनट तक पकाने के बाद हम इसे गैस पर से उतार लेंगे।
अब हमारी Rasmalai की मलाई तैयार है। इसके बाद हम छेना तैयार करेंगे।
छेना तैयार करने की विधि

- छेना तैयार करने के लिए हम सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दूध लेंगे।
- दूध को गैस पर गर्म होने के लिए रख देंगे।
- जब दूध में उबाल आ जाये तो हम इसमें विनेगर डाल देंगे।
- विनेगर को अच्छे से दूध में मिलाने पर दूध फट जायेगा
- दूध फटने के बाद हम इसे कुछ 3 से 4 मिनट तक पकने देंगे।
- हमे दूध को ज्यादा नहीं पकाना है वरना हमारा छेना सही तैयार नहीं होगा।
- अब हम फटे हुए दूध के सफ़ेद हिस्से को एक सूती कपड़े में छान कर निकाल लेंगे
- इसके बाद हम इसे ठन्डे पानी से हल्के हाथ से धो लेंगे।
- इसे सूती कपड़े में डाल कर अच्छे से इसका पानी निकाल लेंगे।
- अब हम इसे एक बड़े बर्तन में निकाल कर हाथ से इसे फैला देंगे।
- इसके बाद हम इसे हथेली के नीचे वाले हिस्से से मसल कर चिकना करेंगे।
- इसे हम लगभग 5 मिनट तक मसलेंगे जैसे-जैसे आप इसे मसलेंगे वैसे-वैसे ये मुलायम होता जायेगा।
- जब यह ग्रीस छोड़ने लगे तब यह छेना बनाने के लिए तैयार है।
- अब हम इसके छोटे-छोटे गोले बना लेंगे।
- गोले हमे बहुत बड़े नहीं बनाने है क्यूंकि चाशनी में जाने के बाद यह फूल कर बड़े हो जाते है।
- अब हम इन्हें गीले कपड़े से ढक देंगे।
हमारा छेना लगभग तैयार है इसके बाद हम चाशनी तैयार करेंगे।
चाशनी तैयार करने की विधि

- चाशनी तैयार करने के लिए हम एक बड़े बर्तन में पानी गर्म होने के लिए डाल देंगे।
- अब हम इसी में चीनी भी डाल देंगे।
- चीनी को हम तब तक चलाएंगे जब तक चीनी पूरी तरह पानी में घुल न जाये।
- जब चीनी पानी में घुल जाएगी तो इसे पकने के लिए छोड़ देंगे।
- चाशनी हमे गाढ़ी नहीं बनानी है।
- लगभग 7 से 10 मिनट तक पकने के बाद चाशनी हल्की गाढ़ी हो जाएगी।
- जब चाशनी में उबाल आने लगे तो हम उसमें छेना डाल देंगे।
- आपको इस बात का खास ख्याल रखना है की जब चाशनी में उबाल आए तभी हमे छेना को इसमें डालना है वरना छेना टूट जायेगा।
- अब हम छेना को कुछ देर तक चाशनी में पकने देंगे।
- आप चाहे तो धीरे-धीरे छेना को चला ले या फिर छेना को पलटते रहे।
- लगभग 5 से 8 मिनट पकने के बाद हम बर्तन को ढक देंगे।
- ढकने से चाशनी में बुलबुले बनेंगे जिसकी वजह से छेना और भी मुलायम तैयार होगा और यह फूटेगा भी नहीं।
- ढक कर 5 मिनट पकाने के बाद हम छेना को चाशनी से बाहर निकाल लेंगे।
यह भी पढ़ें-Top 5 Instant Recipe
अब हम आगे की प्रक्रिया करेंगे।
Rasmalai बनाने की विधि

- Rasmalai बनाने की हमने पूरी तैयारी पहले ही कर ली है।
- अब हम चाशनी से बाहर निकले हुए छेने को मलाई में डाल देंगे।
- छेना में मलाई को इस तरह डालेंगे की छेना मलाई में पूरी तरह डूब जाये।
- अब हम इसे 1 से डेढ़ घंटे के लिए रख दें ताकि छेना मलाई को सोख सके।
- हमे अपनी Rasmalai को फ्रिज में नहीं रखना है हम इसे फ्रिज के बाहर ही खुली हवा में रखेंगे।
- आप इसकी पिस्ता से गार्निशिंग कर के परोस सकते है।
अब हमारी Rasmalai तैयार है। इसे आप मज़े से खा सकते है।
सुझाव व सावधानियां
- छेना बनाने के लिए हम जब हम दूध को तैयार करेंगे तो इसे ज्यादा देर तक नहीं पकाएंगे वरना हमारा छेना मुलायम नहीं बनेगा।
- छेना तैयार करते समय न तो हम चाशनी को ज्यादा गाढ़ा बनायेंगे और ना ही मलाई बहुत गाढ़ी तैयार करेंगे।
- अगर हम बहुत गाढ़ी मलाई बनाते है तो छेना इसे सोख नहीं पायेगा और हमारा छेना भी कम मुलायम बनेगा।
- छेना तैयार करते समय इसमें थोड़ा-सा कॉर्नफ्लोर add करने से छेना फटता नहीं है।
Conclusion
दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप सभी को Rasmalai बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी।
यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,
यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।
धन्यवाद!
इसे भी पढ़ें-Cake Recipe- बिना ओवन के केक कैसे बनाए|

मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी