Home VEG RECIPE Sev Ki Sabji Recipe In Hindi

Sev Ki Sabji Recipe In Hindi

Credit-Freepik.com
Rate this post

Sev Ki Sabji का नाम आपमें से बहुत लोगो ने नहीं सुना होगा लेकिन जिन्होंने इसे खाया है वो इसके स्वाद से भली-भांति परिचित है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। यह गुजरात के लोगो की लोकप्रिय dish है। Sev Tamatar ki sabji recipe एक ऐसी recipe है जो झटपट ही बनकर तैयार हो जाती है। इसे आप बाहर भी खा सकते है। यह आपको आसानी से ढाबो पर मिल जाएगी। ढाबो की Sev Tamatar ki Sabji सबसे Laziz Sev Tamatar ki Sabji recipe मानी जाती है।

वे इन्हें एक अनोखा ही स्वाद देकर बनाते है। हल्का चटपटा, थोड़ा तीखा होने की वजह से ये खाने में और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। इसलिए आज हम आपको बिल्कुल ढाबे जैसी Sev ki Sabji बनाना सिखायेंगे।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Sev Ki Sabji (Sev Tamatar ki Sabji recipe) बनाना सीखेंगे।

Sev Ki Sabji

Sev Ki Sabji राजस्थान की एक प्रसिद्ध dish है जिसे गुजरात में भी बड़े चाव से खाया जाता है। यह एक भारतीय व्यंजन है। इसे बनाने के लिए Ratlami Sev का उपयोग किया जाता है। भले ही यह देखने में साधारण Sev की तरह लगता हो लेकिन इसे दूसरी विधि से बनाया जाता है। Sev Ki Sabji को अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग स्वाद देकर बनाया जाता है। जहाँ इसे गुजरात में चटपटा बनाया जाता है वही राजस्थान में इसे तीखा स्वाद देकर बनाया जाता है लेकिन इसके दोनों ही स्वाद बेहद लाजवाब होते है।

वास्तव में Sev को Snacks के तौर पर खाया जाता है इसे लोग चाय के साथ नमकीन के रूप में खाते है। मध्यप्रदेश में तो अधिकतर street food में Sev को side ingredient के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यही नहीं Sev को भेलपुरी में भी डाल कर खाया जाता है। लेकिन इसकी सब्जी बनाने का विचार बड़ा ही अनोखा था।

तो चलिए सीखते है Sev Tamatar ki Sabji recipe

Sev Tamatar ki Sabji बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

Sev Tamatar ki Sabji बनाने के लिए आवश्यक सामग्री || Laziz recipe
Credit-Freepik.com
S.N         Ingredient           Quality
 1.            सेव           1 कप
 2.           टमाटर            5-6
 3.           जीरा         1 टेबल स्पून
 4.           राई के दाने         1 टेबल स्पून
 5.            प्याज़       1 बड़े साइज़ का बारीक कटा हुआ
 6.           हरी मिर्च        2-3 बारीक कटी हुई
 7.            चीनी             1 चम्मच
 8.           हल्दी पाउडर            1 टेबल स्पून
 9.           धनिया पाउडर            1 टेबल स्पून
10.           लाल मिर्च पाउडर            1 टेबल स्पून
11.           गरम मसाला पाउडर             1 चम्मच
12.              नमक              स्वादानुसार
13.            तेल या घी              3 बड़ा चम्मच
14.            हरी धनिया            1 कप (बारीक कटी हुई)
15.             अदरक              1 इंच (पिसा हुआ)

Sev Tamatar ki Sabji बनाने की विधि 

  • इसकी सब्जी बनाने के लिए हम सबसे पहले एक कढाई में घी गर्म कर लेंगे। आप घी के जगह तेल का उपयोग भी कर सकते है।
  • इसके बाद हम इसमें जीरा व राई के दाने fry होने के लिए डाल देंगे।
  • जब यह हल्का-सा fry हो जाये तो आप इसमें प्याज़ व मिर्च तलने के लिए डाल दें
  • प्याज़ को हम लगभग 1 मिनट तक पकाएंगे।
  • जब प्याज़ हल्का सुनहरा हो जाये तो हम आधे टमाटर को बड़े-बड़े टुकड़ों में काट कर पकने के लिए कढाई में डाल देंगे।
  • अब हम इसे कुछ देर तक पकने देंगे।
  • इसे हमें लगातार चलाते रहना है ताकि यह कढाई में न लगे।
  • अब हम इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और गरम मसाला और नमक डाल कर अच्छे से mix कर लेंगे।
  • इसी में हम अदरक के बारीक टुकड़ों को भी डाल कर पकाएंगे।
  • जब तक हमारा मसाला तैयार हो रहा है तब तक हम बाकि बचे टमाटर की प्यूरी बना लेंगे।
  • प्यूरी को भी हम इसी मसाले में डाल कर भूनेंगे।
  • इसे हम लगातार चलाते रहेंगे।
  • जब घी ऊपर आने लगे तो यह पक गया है अब हम इसमें पानी डाल कर इसे एक बार चम्मच की सहायता से चला लेंगे और कुछ देर के लिए ढक कर रख देंगे।
  • 5 से 10 मिनट तक पकने के बाद हम इसमें Sev डाल देंगे।
  • इसी में ऊपर से हम थोड़ा गरम मसाला भी डाल देंगे।
  • अब हम सभी को आपस में अच्छे से मिक्स कर लेंगे और गैस पर से उतार लेंगे।

अब हमारी Sev Tamatar ki Sabji तैयार है इसे आप मज़े से नान व रोटी के साथ खा सकते है।

घर पर Sev कैसे बनाए

Credit-Freepik.com

बाज़ार के Sev खराब तेल से बनाए जाते है जो हमारे health के लिए बिल्कुल फायदेमंद नही होता है। ऐसे में कई तरह की बीमारी होने का भी खतरा रहता है। इसलिए आज हम आपको घर पर ही Sev बनाना सिखायेंगे।

इसे भी पढ़ें-Paneer Roll Recipe In Hindi

Sev बनाने की आवश्यक सामग्री 

S.N                         Ingredient                           Quality
  1.                           बेसन            200 ग्राम
  2.                            तेल           तलने के लिए
  3.                           नमक           1 टेबल स्पून
  4.                        अजवाइन           1 टेबल स्पून
  5.                        बेकिंग सोडा            1 टेबल स्पून
  6.                       वेजिटेबल आयल             आधा कप

Dough तैयार करने की विधि 

Credit-Freepik.com
  • Sev बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को छलनी से छान लें ताकि इसमें पड़ी सारी गुठली व कंकड़ निकल जाये।
  • अब हम बेसन में नमक, अजवाइन और बेकिंग सोडा डाल कर mix कर लेंगे।
  • इसके बाद हम इसमें थोड़ा-थोड़ा vegetable oil डाल कर इसको mix करते रहेंगे।
  • इसको तब तक मिलाते रहेंगे जब तक बेसन मुट्ठी में लेने पर एक साथ इकठ्ठा न हो जाये।
  • जब vegetable oil पूरी तरह बेसन में mix हो जाये तो हम किसी बर्तन में एक कप पानी को हल्का गुनगुना कर लेंगे।
  • अब गुनगुने पानी को बेसन में थोड़ा-थोड़ा डाल कर धीरे-धीरे गूँथ लेंगे।
  • हमारे Sev का dough बिल्कुल मुलायम होना चाहिए इसे हम ज्यादा सख्त नहीं रखेंगे।
  • अब हमारा dough तैयार है इसे cotton के एक गीले कपड़े से ढककर रख देंगे।
  • लगभग आधे घंटे के बाद हम कपडा हटा कर अपना dough check कर लेंगे और एक बार और हल्के हाथो से गूँथ लेंगे।

Sev बनाने की विधि 

  • अब हम इस dough से एक बड़ी लोई लेंगे और इसे Bhujia Machine में डाल देंगे।
  • अब हम एक कढाई में तेल गर्म होने के लिए डाल देंगे।
  • जब तेल गर्म हो जाये तो आप Bhujia Machine से Sev बना लेंगे।
  • Sev बना कर हमें अलग नहीं रखना है बल्कि इसे हम direct कढाई में ही डाल देंगे।
  • यदि आपके पास Bhujia Machine नहीं है तो आप इसके जगह किसी बड़े छेद वाले बर्तन का उपयोग कर सकते है।
  • सबसे पहले उस बर्तन पर हल्का-हल्का तेल लगा लें ताकि Sev बनाते समय बेसन बर्तन पर चिपके न
  • अब हम बर्तन को कढाई के ऊपर रख कर इसे हाथो से दबाकर निकाल लेंगे इस विधि से आप बिना Bhujia Machine के भी Sev बना सकते है।
  • Sev को कढाई में डालने के बाद इसे कुछ देर पकने दें।
  • हमे Sev को चम्मच से नहीं चलाना है यदि ये आपस में चिपक रहे है तो इन्हें किसी नुकीले चीज़ से धीरे-धीरे अलग कर लें।
  • अब हम इसे 2 से 3 मिनट तक पकने देंगे।
  • जब यह दोनों तरफ से सुनहरा हो जाये तो इसे आप एक बर्तन में निकाल लें।
  • आप इसे जिस भी बर्तन में निकालेंगे उसमें कोई सूती कपड़ा या nap keen बिछा दें ताकि इसका सारा extra तेल निकल जाये।

यह भी पढ़ें-Top 5 Instant Recipe

अब हमारा Sev तैयार है। आप इसकी Sev Tamatar ki Sabji बना सकते है। साथ ही आप इसे Snacks के तौर पर भी खा सकते है।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Sev Tamatar ki Sabji बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी। साथ ही आप Sev बनाना भी सीख गए होंगे।

यदि यह laziz Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

इसे भी पढ़ें-Chocolate Swiss Roll कैसे बनाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version