Thursday, April 25, 2024
HomeNONVEG RECIPEShawarma kabab Recipe

Shawarma kabab Recipe

1/5 - (1 vote)

Shawarma kabab एक Nonveg Dish है जिसे Nonvegetarians खाना बेहद पसंद करते है। यह दिखने में कुछ-कुछ chicken roll जैसा होता है लेकिन खाने में उससे कहीं ज्यादा स्वादिष्ट होता है। chicken Roll तो आपको बाजारों या restaurant में easily मिल जायेगा लेकिन Shawarma kabab केवल कुछ खास जगह पर ही मिलता है। इसलिए आज हम आपको अपने Laziz recipe पर इसे घर पर ही इसे बनाना बतायेंगे।

Chicken में भरपूर पोषण होने के कारण यह हमारे हेल्थ के लिए भी लाभदायक होता है। Chicken में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। हालाँकि शाकाहारी भोजन की तुलना में इसे पचाने में अधिक समय लगता है लेकिन इसमें अनेको पोषक तत्व पाए जाने के कारण यह हमारे सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Shawarma kabab Recipe बनाना सीखेंगे।

Shawarma kabab

Chicken Shawarma kabab एक roll Recipe है। जिन्होंने अभी तक इसे taste नहीं किया है। कई बार वो लोग इसका नाम सुन कर confuse हो जाते है क्यूंकि यह सुनने में साधारण कबाब recipe के जैसा लगता है लेकिन यह बिल्कुल roll के जैसा बनकर तैयार होता है। हालाँकि इसे बनाने में काफी मेहनत करनी पड़ती है लेकिन इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है। इसे बनाने के लिए हम आपको इसका सॉस बनाना, इसका पराठा बनाना और इसकी stuffing तैयार करने के सारे Steps को एक-एक करके बतायेंगे।

यह भी पढ़ें-Types of Gujrati Dhokla

Shawarma kabab का sauce बनाने के लिए आपको ज्यादा ingredients की आवश्यकता नहीं पड़ती है यह आपके घर में मौजूद सामानों से ही आसानी से बन जाता है। Chicken Shawarma kabab बनाने के लिए हमें Boneless Chicken की आवश्यकता होती है।

इसकी recipe बताने से पहले मैं आपको बता दूं की Shawarma kabab एक बहुत ही अलग Dish है। Shawarma बनाने के लिए एक खास मशीन आती है जिसमें chicken को घुमा-घुमा कर आग में पकाया जाता है। इससे chicken Crunchy हो जाता है और यह खाने में और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगने लगता है इसलिए घर पर बाहर जैसा Shawarma kabab बनाना तो नामुमकिन है लेकिन हम तवे पर chicken को अच्छे से Fry कर के इसे कुछ-कुछ restaurant जैसा बना सकते है।

Shawarma kabab Ingredients

Shawarma kabab Ingredients
Credit-Freepik.com
  S.N                Ingredients              Quantity
    1.                    मैदा              250 ग्राम
    2.              बोनेलेस चिकन             200 ग्राम
    3.                लहसुन           10-15 कलि (पेस्ट)
    4.               अदरक            डेढ़ इंच (पेस्ट)
    5.            हल्दी पाउडर            1 टेबल स्पून
    6.             लाल मिर्च            1 टेबल स्पून
    7.            जीरा पाउडर           1 टेबल स्पून
    8.             नींबू का रस           1 बड़ा चम्मच
    9.             पत्ता गोभी            1 कप
   10.            शिमला मिर्च         1 कप (बारीक कटा हुआ)
   11.              नमक            स्वादानुसार
   12.               तेल            तलने के लिए
   13.              दही            1 कप
   14.           बेकिंग सोडा          1 टेबल स्पून
  15.             मेयोनेज            1 कप

 

 पराठा तैयार कैसे करे

 पराठा तैयार कैसे करे
Credit-Freepik.com
  • Shawarma kabab का पराठा तैयार करने के लिए हम सबसे पहले मैदा को एक बड़े बर्तन में छान लेंगे।
  • अब हम इसमें एक चुटकी नमक डालेंगे।
  • इसी में हम बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर भी डाल देंगे।
  • अब हम सभी को अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
  • इसके बाद हम एक बर्तन में पानी को थोड़ा गर्म कर लेंगे।
  • पानी बिल्कुल हल्का गर्म होना चाहिए।
  • अब हम इस पानी से मैदा को गूँथ लेंगे।
  • मैदा को आप जितने अच्छे से गुथेंगे हमारा Shawarma उतना अच्छा तैयार होगा।
  • जब मैदा गूँथ जाये तो इसमें हम हल्का-सा olive oil डाल कर मैदा को एक बार और गूँथ लेंगे।
  • मैदा में तेल लगाने से Dough ज्यादा soft हो जाता है।
  • अब हम इसे लगभग आधे घंटे के लिए ढक कर रख देंगे।
  • अब हमारा Dough तैयार है।
  • इसके बाद हम इसकी अमरुद के आकर की छोटी-छोटी लोई तैयार कर लेंगे और बाकि बचे dough को एक गीले सूती कपड़े से ढक देंगे।
  • अब एक लोई लेकर इसे गोल बेल लेंगे।
  • इसे सेकते समय हमे बटर, तेल या घी का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना है इसे साधारण रोटी की तरह सेकना है।
  • जब पराठा दोनों तरफ से अच्छे से सेक जाये तो इसे निकाल लेंगे

यह भी पढ़ें – Dosa Recipe

अब हमारा पराठा तैयार है। अब हम आगे की तैयारी करेंगे।

Stuffing तैयार करने की विधि

Stuffing तैयार करने की विधि
Credit-Freepik.com
  • Stuffing तैयार करने के लिए हम सबसे पहले बोनेलेस chicken लेंगे।
  • अब हम chicken को पतले-पतले slice में काट लेंगे।
  • इसके बाद हम एक बड़े बर्तन में थोड़ा सा तेल डालेंगे।
  • फिर उसमें अदरक व लहसुन का पेस्ट डालेंगे।
  • अब हम इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, नमक डाल देंगे।
  • इसके बाद हम इसमें दही डालेंगे।
  • अब हम ऊपर से इसमें नींबू का रस भी डाल देंगे।
  • अब हम इसमें chicken को डाल कर chicken को अच्छे से मिक्स करेंगे।
  • इसे तब तक मिक्स करेंगे जब तक chicken के सभी टुकड़ों पर मसाला अच्छी तरह लग ना जाये।
  • अब हम इसे लगभग 1 घंटे के लिए मेरिनेट होने के लिए रख देंगे।
  • जब chicken मेरिनेट हो जाये तो हम एक कढाई या पैन में तेल गर्म होने के लिए रख देंगे।
  • जब तेल गर्म हो जाये तो हम इसमें chicken के slice को fry होने के लिए डाल देंगे।
  • chicken को दोनों तरफ से अच्छे से fry करेंगे।
  • आप चाहे तो इसे oven में भी पका सकते है।
  • जब यह दोनों तरफ से पक जाये तो हम इसे एक बर्तन में निकाल लेंगे
  • अब हम इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर देंगे।
  • इसके बाद हम बाकि vegetables को भी छोटे-छोटे टुकडो में काट लेंगे।
  • Vegetables को आप उबाल लें ताकि वो पूरी तरह कच्चे न रहे।
  • हमने stuffing के लिए सभी चीज़े तैयार कर ली है अब हम Shawarma kabab का sauce तैयार करेंगे।

Sauce तैयार करने की विधि 

Sauce तैयार करने की विधि 
Credit-Freepik.com

Shawarma kabab का sauce तैयार करना बहुत आसान है। इस sauce को आप सिर्फ Shawarma kabab में ही नहीं बल्कि किसी भी dish के साथ खाने के लिए उपयोग कर सकते है। तो चलिए सीखते है इसे तैयार करने की विधि।

Sauce Ingredients

 S.N        Ingredients                        Quantity
    1.       लाल मिर्च (साबुत)            8-10
    2.         लहसुन           7-8 कलि
    3.         नमक           स्वादानुसार
    4.        नींबू का रस           1 चम्मच
    5.        ओलिव आयल          1 टेबल स्पून

 

  • Sauce बनाने के लिए हम सबसे पहले लाल मिर्च की डंडियों को मिर्च से अलग कर देंगे।
  • अब हम इसे एक grinder में डाल देंगे।
  • grinder में ही हम लहसुन, नींबू का रस व olive oil डाल कर पीस लेंगे।
  • अब हम इसे एक कटोरे में निकाल लेंगे और इसमें हम नमक मिक्स कर लेंगे।
  • अब आपकी चटनी तैयार है आप चाहे तो इसमें थोड़ा मेयोनीज़ भी मिक्स कर सकते है।

Shawarma kabab बनाने की विधि

Shawarma kabab बनाने की विधि
Credit-Freepik.com

Shawarma kabab बनाने के लिए हमने लगभग सभी चीज़ तैयार कर ली है। अब हम इसे step by step तैयार करेंगे।

  • इसके लिए हम सबसे पहले पराठा लेंगे यदि आपने पराठा पहले से ही तैयार कर लिया है तो इसे हल्का गर्म कर लें।
  • अब हम पराठे पर पहले हमारे द्वारा तैयार किया गया sauce अच्छी तरह लगायेंगे।
  • अब हम इसके बाद इसके ऊपर मेयोनीज़ लगायेंगे।
  • मेयोनीज़ लगाने के बाद हम इसके ऊपर सभी vegetables को रख देंगे
  • vegetables को उबालते समय इस चीज़ का ध्यान रखना है की सब्जियां ज्यादा न पके बस उनका कच्चापन निकल जाये।
  • अब हम vegetable के ऊपर Chicken के छोटे-छोटे टुकड़ों को रख देंगे।
  • इसके बाद हम इसके ऊपर sauce और मेयोनीज़ को अच्छी तरह लगा देंगे।
  • इसके बाद धीरे-धीरे पराठे को roll कर लेंगे।

अब हमारा Shawarma kabab तैयार है। इसे आप मज़े से आनंद लेकर खा सकते है।

Conclusion

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Shawarma kabab की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी।

यदि आपको यह recipe पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप Shawarma kabab के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

इसे भी पढ़ें-Vrat Special Recipe- नवरात में व्रत के लिए रेसिपी

 

Zainab Sheikh Siddiqi
Zainab Sheikh Siddiqi
मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Lavi sharma on Garlic Bread Recipe