Thursday, April 25, 2024
HomeCHINESE FOODSoya Chap Recipe In Hindi

Soya Chap Recipe In Hindi

5/5 - (7 votes)

Soya chap एक बहुत ही लाजवाब dish है। Soya Chap को soya bean से बनाया जाता है। सोया चाप दो तरीको से बनाया जाता है पहला तो Dry Soya Chap और दूसरा Gravy Soya Chap। आज हम Laziz recipe में आपको Gravy Soya Chap (Soya chap recipe in hindi) recipe बतायेंगे।

सोयाबीन हमारे हेल्थ के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। यह ह्रदय के रोग के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण पाया जाता है जिसकी वजह से यह हमारी कैंसर व अन्य कई रोगों से रक्षा करता है।

नमस्कार दोस्तों, मैं जैनब शेख सिद्दिकी lazizrecipe.com पर आपका एक बार फिर स्वागत करती हूँ। आज आप Laziz recipe पर हमारे इस आर्टिकल में Soya chap (Soya chap recipe in hindi) बनाना सीखेंगे।

Soya chap

Soya chap आज के समय की सबसे प्रसिद्ध dish है। यह आपको लगभग हर restaurant और हर café में मिल जाएगी। यह आपको street food के तौर पर भी मिल जायेगा। वैसे तो आपको आजकल एक से एक स्वादिष्ट food मिल जाएगी लेकिन आज के समय में सबसे मुश्किल काम है स्वाद और स्वास्थ्य को एक साथ ढूँढना।

अगर स्वाद की बात की जाये तो आपको तला, भुना, मीठा, spicy हर तरह की dish मिल जाएगी लेकिन साथ ही साथ ये हमारे स्वस्थ के लिए इतनी हानिकारक होती है की इनके खाने से कैंसर जैसी बड़ी बीमारियाँ भी हो सकती है। लेकिन जो हमारी आज की recipe है Soya chap ( Soya chap recipe in hindi) वो खाने में तो स्वादिष्ट है ही साथ ही साथ यह हमारे सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें-Types of Gujrati Dhokla

वैसे सोया चाप खाना बहुत से लोग इसलिए भी पसंद करते है क्यूंकि ये खाने में कुछ-कुछ non-veg के जैसा लगता है। इसे बनाया भी लगभग Non-veg की तरह ही जाता है। यदि आप सोया चाप snacks या नाश्ते के तौर पर खाना चाहते है तो इसे बिना gravy के बना सकते है। लेकिन अगर आप इसे Dinner के रूप में खाना चाहते है तो इसमें gravy भी add कर सकते है।

तो चलिए बनाते है हमारी आज की laziz recipe Soya Chap

Soya chap बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

Soya chap बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 
Credit-Freepik.com
    S.N        Ingredient         Quantity
      1.        सोया चाप स्टिक          10-12
      2.          हल्दी पाउडर         1 टेबल स्पून
      3.          धनिया पाउडर         1 टेबल स्पून
      4.         लाल मिर्च पाउडर         1 टेबल स्पून
      5.         गरम मसाला पाउडर         1 टेबल स्पून
      6.           नमक           स्वादानुसार
      7.            दही           1 कप
      8.            प्याज़           दो बड़े
      9.            टमाटर           3 बड़े (पेस्ट)
     10.            अदरक          1 इंच से थोडा बड़ा
     11.            लहसुन           10-12 कलि
     12.            कसूरी मेथी           1 टेबल स्पून
     13.           छोटी व बड़ी इलायची              2,2
     14.             जीरा           1 टेबल स्पून
     15.             लौंग             3-4
     16.            दालचीनी             1 इंच
     17.              तेल           1 बड़ा चम्मच
     18.            हरी मिर्च           5-6 (बारीक कटी हुई)

 

Soya chap बनाने की विधि 

  • Soya chap बनाने के लिए सबसे पहले आप सोया चाप को उबाल लेंगे ताकि इसमें मसालों का flavour अच्छी तरह आ जाये।
  • इसको उबालने के लिए हम एक बड़ा बर्तन लेंगे और इसमें 3 से 4 कप पानी डाल देंगे।
  • अब हम इस पानी में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर व अदरक, लहसुन का पेस्ट डाल देंगे।
  • आप चाहे तो अपने मन पसंद का भी कोई मसाला डाल सकते है।
  • अब सभी मसालों को पानी में चम्मच की सहायता से मिला लेंगे और इसमें सोया चाप डाल देंगे।
  • इसे हम लगभग 10 मिनट तक पकने के लिए छोड़ देंगे।
  • 10 मिनट पकने के बाद Soya Chap को हम छन्नी की सहायता से निकाल लेंगे।
  • अब हमारा सोया चाप अच्छी तरह से boil हो गया है।
  • कुछ देर सोया चाप को हम ठंडा होने के लिए रख देंगे ताकि इसका सारा extra पानी निकल जाए।
  • जब हमारा Soya Chap ठंडा हो जायेगा तो हम इसकी stick को निकाल कर इसे बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लेंगे।
  • इसके बाद हम अपने Soya Chap को तेल में fry कर सकते है।
  • इसे fry करने के बाद हम इसे एक अलग बर्तन में निकाल लेंगे अब हम इसका Gravy तैयार कर लेंगे।

Gravy तैयार करने की विधि 

Gravy तैयार करने की विधि || Laziz recipe
Credit-Freepik.com
  • Soya chap की Gravy तैयार करने के लिए हम सबसे पहले एक कढाई में तेल गर्म कर लेंगे। आप तेल की जगह घी का भी उपयोग कर सकते है।
  • जब तक हमारा तेल गर्म हो रहा है तब तक हम सभी खड़े मसालों को grinder की सहायता से पीस लेंगे।
  • सभी मसालों को पीसने के बाद हम टमाटर को पीस कर इसकी प्यूरी बना लेंगे।
  • अब हम तेल में प्याज़ डाल कर fry कर लेंगे साथ ही हम इसमें थोड़ी कसूरी मेथी भी डाल देंगे।
  • हमने जो पहले से पिसा हुआ मसाला तैयार कर के रखा है उसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला डाल देंगे।
  • जब प्याज़ हल्का सुनहरा हो जाए तो हम इसमें सभी पिसे हुए मसाले डाल देंगे।
  • अब मसाले को हम अच्छे से तेल में भून लेंगे।
  • जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो हम इसमें टमाटर की प्यूरी डाल देंगे।
  • आप टमाटर की प्यूरी मसालों के साथ डाल कर भी भून सकते है।
  • अब हम अपनी gravy में दही डाल कर इसे अच्छे से mix कर देंगे।
  • 2 मिनट तक पकाने के बाद हम इसमें 3 कप पानी डाल देंगे।
  • पानी आप अपने अनुसार डालेंगे आपको जितनी Gravy चाहिए आप उतना पानी डाल सकते है लेकिन gravy बहुत पतली नहीं करेंगे वरना इसका स्वाद खराब हो जायेगा।
  • अब हम अपनी gravy को 10 मिनट तक पकने देंगे।
  • जब तक हमारी gravy तैयार हो रही है तब तक हम अपने Soya Chap को टुकड़ों में काट लेंगे।
  • जब हमारी gravy तैयार हो जाएगी तो हम इसमें Soya Chap डाल देंगे।
  • अब हम इसे कुछ देर तक पकने के लिए छोड़ देंगे।
  • इसमें आप ऊपर से हल्का सा चीनी डाल सकते है चीनी डालने से इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

अब हमारा Soya chap तैयार है।

घर पर सोया चाप कैसे बनाए

घर पर सोया चाप कैसे बनाए || Laziz recipe

सोया चाप बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होता है लेकिन यह आसानी से बाजारों में नहीं मिलता है। इस वजह से हम इसे बना नहीं पाते है और हमे बाहर से बना बनाया Soya Chap मंगवाना पड़ता है। लेकिन हमारी आज की इस Laziz recipe (Soya chap recipe in hindi) में हम आपको घर पर ही Soya चाप बनाने की विधि बतायेंगे

तो चलिए सीखते है घर पर Soya Chap बनाने की विधि

आवश्यक सामग्री 

    S.N        Ingredient         Quantity
      1.          सोया बीन          1 कप
      2.            मैदा          1 कप
      3.          सोया बीन दाल          1 कप
      4.          आइसक्रीम स्टिक           8-10
      5.            नमक          स्वादानुसार

 

बनाने की विधि

  • घर पर सोया चाप बनाने के लिए हम सबसे पहले सोया बीन दाल को धोकर 7-8 घंटो के लिए फूलने के लिए रख देंगे।
  • जब दाल अच्छी तरह फूल जाए तो इसे मिक्सी में थोड़ा पानी डाल कर पीस लें।
  • अब जब यह अच्छी तरह पीस जाये तो इसे हम एक बर्तन में निकाल लेंगे।
  • इसके बाद हम सोयाबीन को भी उबाल कर पीस लेंगे।
  • अब हम इसमें मैदा और नमक डाल कर अच्छे से mix कर लेंगे।
  • कुछ देर इसे ढक कर छोड़ देंगे।
  • अब हम इसके बाद इनकी बड़ी-बड़ी लोई बना कर इसे गोल बेल लेंगे।
  • बेलने के बाद किसी चाकू की सहायता से इसे एक स्केल जितना चौड़ा लम्बाई में काट लें।
  • अब हम इसे आइसक्रीम की स्टिक में लपेट लेंगे।
  • स्टिक में लपेटने के बाद हम इसे गर्म पानी में उबलने के लिए डाल देंगे।
  • 5 से 10 मिनट तक उबलने के लिए छोड़ देंगे।
  • उबालने के तुरंत बाद हम इसे ठन्डे पानी में 8 से 10 मिनट के लिए डाल देंगे।

अब हमारा Soya Chap बन कर तैयार है अब इसे बनाने के लिए आपको बाज़ार में इसे ढूंढने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी आपका जब मन चाहे तब इसे बना कर खा सकते है।

सुझाव व सावधानियां

  • Soya Chap बनाते समय आप जब सोया चाप को उबाल लें तो उसकी डंडियाँ निकाल लें नहीं तो बनने के बाद यह बहुत ही सख्त हो जाती है।
  • जब हम इसके मसालों को तैयार करेंगे तो प्याज़ को सिर्फ इतना भूनेगे की उसका कच्चा स्वाद निकल जाये।

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि Laziz recipe की इस पोस्ट को पढने के बाद आप सभी को Soya chap बनाने की विधि पूरी तरह समझ आ गई होगी। साथ ही आप घर पर Soya Chap बनाना भी सीख गये होंगे।

यदि यह Recipe आपको पसंद आई हैं तो कृप्या अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो हमें कमेंट करके बताये हम आपको सभी सवालों का जवाब जरुर देगे,

यदि आप और भी किसी Laziz recipe के बारे में जानना चाहते तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइए हम आपके लिए बेस्ट से बेस्ट रेसिपी के बारे में लिखेगे।

धन्यवाद!

यह भी पढ़े-Pizza Recipe In Hindi

Zainab Sheikh Siddiqi
Zainab Sheikh Siddiqi
मैं lazizrecipe.com टीम से हु पेशेवर राइटर और एडिटर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए टेस्टी और लाज़बाब Recipe शेयर करती हूँ, यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपके मन में कोई सवाल या किसी और रेसिपी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट करके बताये हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Lavi sharma on Garlic Bread Recipe